Back
मुंगेली में धान उठाव अधूरा, बफर स्टॉक खुला आसमान के नीचे—खेतिहर चिंतित
RSRakesh Singh Thaku
Feb 18, 2026 07:33:05
Mungeli, Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ में धान की खरीदी संपन्न हो चुकी है वहीं सरकार ने जो किसान अपना धान समय सीमा के अंदर नहीं बेच पाए थे या जिन किसानों का भौतिक सत्यापन हो गया था और धान खरीदी का समय निकल गया था ऐसे किसानों के लिए 2 दिन का अतिरिक्त समय बढ़ाया गया था इसके साथ ही अब धान की खरीदी हो चुकी है अब सवाल धान उठाव का है जहां एक तरफ मुंगेली जिले के धान खरीदी केंद्रों में धान का उठाव नहीं हो पा रहा है तो वही समिति प्रबंधक कलेक्टर को ज्ञापन देने कलेक्ट्रेट पहुंचे हुए हैं उन्हें इस बात की चिंता सताने लगी है कि खुले आसमान के नीचे रखा हुआ धान सुख रहा है ऐसे में अगर धान के तौल में कमी आती है और शॉर्टेज की स्थिति बनती है तो इसकी जिम्मेदारी उनके सिर ही आएगी और इसका खामियाजा उन्हें ही भोगना पड़ सकता है... मुंगेली जिले में 105 धान उपार्जन केदो के द्वारा समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की गई जिले के कई ऐसे समिति केंद्र है जहां पर बफर लिमिट से ज्यादा धान का उपार्जन हुआ 15 नवंबर से 12 फरवरी 2025 तक जिले में 53 लाख क्विंटल धान की खरीदी की गई जिसमें 33 लाख 70812 क्विंटल धान का परिवहन किया गया लेकिन वही 19 लाख 31 हजार क्विंटल धान आज भी परिवहन के लिए समिति केंद्रों में पड़ा हुआ है ऐसी स्थिति में 0% शॉर्टेज लाने में कठिनाई होगी और सही समय पर धान का परिवहन नहीं होने के कारण धान में सुखत आना तय है खरीदी प्रभारी ने बताया कि 70 उपार्जन केंद्रों में धान बफर लिमिट से कई गुना ज्यादा अधिक पड़ा हुआ है इतनी बड़ी मात्रा में धान समिति में पड़ा है जिसकी सुरक्षा करना मुश्किल हो रहा है 15 नवंबर से धान की खरीदी की गई थी लेकिन उस गति से धान का उठाव नहीं किया गया जबकि मार्कफेड के लिए समिति धान खरीदती है और मार्कफेड की जिम्मेदारी यह बनती है जल्द से जल्द धान का परिवहन किया जाए और उसे संग्रहण केदो तक पहुंचा दिया जाए.. समिति और मार्कफेड के बीच जो अनुबंध होता है उसमें स्पष्ट उल्लेख है कि धान उपार्जन नीति खरीफ विपणन 2025 26 की खरीदी केंद्र में धान की मात्रा बफर लिमिट की सीमा से ज्यादा होने पर उसका तुरंत परिवहन उठाओ कर परिवहन कराया जाएगा लेकिन मार्कफेड के अधिकारियों के द्वारा इसका पालन नहीं किया जा रहा है जिससे मुंगेली जिले के लगभग 70 उपार्जन केंद्रों पर बफर लिमिट से कई गुना अधिक धान खुले आसमान के नीचे रखा हुआ है उपार्जन केंद्रों पर अत्यधिक समय से धान का भंडार रहने से धान खराब होने की संभावना है और धान के वजन में कमी आना स्वाभाविक है ऐसे में समिति और समिति कर्मचारियों को इस बात की चिंता सताने लगी है की धान में सुखत की वजह से अगर किसी तरह शॉर्टेज आती है तो इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ सकता है...
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 18, 2026 10:51:480
Report
APAnand Priyadarshi
FollowFeb 18, 2026 10:51:200
Report
MSMAYUR SHUKLA
FollowFeb 18, 2026 10:50:590
Report
NMNilesh Mahajan
FollowFeb 18, 2026 10:50:460
Report
ASArvind Singh
FollowFeb 18, 2026 10:50:320
Report
DSDeepesh shah
FollowFeb 18, 2026 10:50:110
Report
PKPravesh Kumar
FollowFeb 18, 2026 10:49:070
Report
AKAjay Kashyap
FollowFeb 18, 2026 10:47:570
Report
RKRishikesh Kumar
FollowFeb 18, 2026 10:47:410
Report
0
Report
DNDinesh Nagar
FollowFeb 18, 2026 10:47:020
Report
AMAjay Mishra
FollowFeb 18, 2026 10:46:400
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 18, 2026 10:46:280
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowFeb 18, 2026 10:46:200
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowFeb 18, 2026 10:46:060
Report