icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हनुमान मंदिर के लाउडस्पीकर विवाद में भिड़ंत, तलवार लहराने का वीडियो वायरल

AMALI MUKTAJust now
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले में हनुमान मंदिर में बज रहे लाउडस्पीकर की आवाज कम करने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनो पक्षो में बवाल हो गया। आरोप है कि दबंग युवक ने तलवार लहराकर दहशत फैलाने की कोशिश की। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई भी सवालों के घेरे में है। मामला पिपरी थाना क्षेत्र के चायल कस्बे का है। बताया जा रहा है कि कोचिंग सेंटर में पढ़ रहे छात्रों ने हनुमान मंदिर में बज रहे लाउडस्पीकर की आवाज धीमी करने की बात कही। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि राजू पासी अपने साथियों के साथ पहुचा और दहशत फैलाने के लिए उसने तलवार लहराई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमे पुलिस राजू से तलवार और उनके साथियों से लाठी छीनते नज़र आ रहे है। जिसके बाद पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मुख्य आरोपी पर सख्त कार्रवाई करने के बजाय पुलिस ने उल्टा कोचिंग संचालक भानु प्रताप, तलहा, नूमेन हाफिज समेत कई छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है。 फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच की बात कह रही है। अब देखना होगा कि वायरल वीडियो और दोनों पक्षों के आरोपों के बीच जांच के बाद किस पर क्या कार्रवाई होती है।
0
0
Report

बांदा में युवक की आत्महत्या, सुसाइड नोट से गड़ा रहस्य

Banda, Uttar Pradesh:बांदा शहर के बिजली खेड़ा मोहल्ले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घर की छत पर बने बरामदे में एक युवक का शव साड़ी के फंदे से लटका मिला। परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच के दौरान मृतक के पास से एक कथित सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। नोट में लिखा है— 'मुझे उसकी इज्जत से नहीं खेलना चाहिए था।’ इसके एक पंक्ति ने मामले को रहस्यमय बना दिया है। फिलहाल पुलिस हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है। सुसाइड नोट की सत्यता, मृतक के मोबाइल, उसके संपर्कों और अन्य परिस्थितियों की भी पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। इस दर्दनाक घटना के बाद मोहल्ले में शोक है। सभी पूछ रहे हैं आखिर ऐसी कौन-सी परिस्थितियाँ थीं जिसने युवक को आत्मघाती कदम उठाने के लिए मजबूर किया।
0
0
Report

शाहजहांपुर में कांवड़ सुरक्षा के लिए पुलिस ने स्पीड नियंत्रित अभियान शुरू किया

SKSHIV KUMARJust now
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में कावड़ के चलते पुलिस ने वाहनों को कंट्रोल में करने के लिए एक बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस ने देर रात भारी वाहन चालकों को हल्की स्पीड में चलने की नसीहत दी। इसके अलावा बाइक सवारों को हेलमेट लगाने और कार सवारों को सीट बेल्ट लगाकर नियंत्रित स्पीड में वाहन चलाने को लेकर उन्हें जागरूक भी किया। पुलिस का कहना है कि कांवड़िया पैदल चलते हैं इसलिए उनकी सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में वाहन चालकों को जागरूक करना और उन्हें हिदायत देकर अपने वाहन की स्पीड नियंत्रण में रखने को कहा गया है ताकि दुर्घटना कांवड़ियों के साथ नहीं हो सके। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वाहन चलाते समय पैदल चल रहे कांवड़ियों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।
0
0
Report
Advertisement

मल्टी टास्क वर्कर भर्ती घोटाला: राज्य टीम ने सिवनी में जांच शुरू की

Seoni, Madhya Pradesh:स्वास्थ्य विभाग के मल्टी टास्क वर्कर की भर्ती में गड़बड़ी, राज्य स्तर से गठित टीम पहुंची जांच करने इंदौर की कंपनी सिवनी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का कारनामा जबलपुर संभाग की वरिष्ठ ज्वाइंट डायरेक्टर सहित तीन सदस्यों की बनाई गई टीम सिवनी जिले के स्वास्थ्य विभाग में की गई मल्टी टास्क वर्कर की भर्ती की गड़बड़ी को लेकर अब स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम ने दस्तावेज खंगालना शुरू कर दी है। शिकायत के बाद राज्य स्तर से भेजी गई टीम से आउटसोर्स कर्मचारी की नियुक्तिकर्ता कंपनी पैसे लेकर दलाल की भूमिका निभाने वाले स्वास्थ्य महकमा में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य संचानालय भोपाल द्वारा जबलपुर संभाग की वरिष्ठ ज्वाइंट डायरेक्टर ओर दो अफसरों की टीम गठित कर तीन सदस्यीय जांच टीम को बारीकी जांच करने के लिए भेजा गया है जो स्वास्थ्य कर्मचारियों के बयान और नियुक्ति के दस्तावेजों को बारीकी से खंगाल रही है..दरअसल सिवनी जिले में तकरीबन एक साल पहले ग्रामीण अस्पताल, सामुदायिक केंद्रों पर शासन स्तर से स्वीकृत पदों की आउट सोर्स के माध्यम से भर्ती की जानी थी जिसका ठेका राज्य सरकार द्वारा इंदौर जिले की दिया गया था जहां कंपनी पैसे लेकर और कुछ नेताओं के दबाव में नियमों और मापदंड को दरकिनार कर 400 से ज्यादा पदों पर नियुक्ति कर दी..जिसको लेकर इसकी शिकायत प्रदेश स्तर के अधिकारियों से की गई थी जिसके बाद मामले में गंभीरता लेते हुए टीम को जांच करने के लिए भेजा गया है.. जांच करने पहुंची जबलपुर संभाग की वरिष्ठ ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ शोभा चौधरी का कहना है कि उन्हें मल्टी टास्क वर्कर की नियुक्ति की जांच करने का जिम्मा मिला है..बारीकी से जांच करने के बाद ही इस मामले का खुलासा होगा。
0
0
Report

कोलकाता एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट SG-906 की देरी से जयपुर के यात्री भड़के

Jaipur, Rajasthan:काशीरामजयपुर। कोलकाता एयरपोर्ट पर परेशान हो रहे जयपुर के यात्री。 कोलकाता से दिल्ली की स्पाइसजेट फ्लाइट SG-906 के यात्री परेशान。 निर्धारित समय रात 8:55 बजे रवाना नहीं हो सकी फ्लाइट。 2 घंटे बाद भी यात्रियों को फ्लाइट के संबंध में नहीं दी गई स्पष्ट जानकारी。 एयरपोर्ट पर छोटे बच्चे, वरिष्ठ नागरिक और अन्य यात्री परेशान。 यात्रियों का आरोप, न वैकल्पिक फ्लाइट दी, न ही रिफंड दे रहे。 एयरलाइन कर्मचारियों ने ईंधन संबंधी समस्या का हवाला दिया。 यात्रियों ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय से शीघ्र समाधान कराने की मांग की。 इस फ्लाइट से दिल्ली होकर जयपुर आने वाले हैं कुछ यात्री。
0
0
Report

आगर मालवा में सावन के पहले दिन भारी बारिश, जलभराव से यातायात भारी प्रभावित

Agar, Madhya Pradesh: सावन शुरू होते ही पहले ही दिन लंबे इंतजार के बाद आगर मालवा जिले में हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। बारिश ने लोगों को उमस और गर्मी से राहत तो दी, लेकिन शहर की सड़कों पर कई जगह जलभराव ने नगर की व्यवस्थाओं की पोल भी खोल दी। आगर शहर के बड़ौद रोड चौराहा, कम्पनी गार्डन के समीप सहित कई स्थानों पर सड़कें पानी से भरी नजर आईं, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा。 वीओ- तेज बारिश के चलते शहर के बड़ौद रोड चौराहा, कम्पनी गार्डन के पास और अन्य प्रमुख मार्गों पर जलभराव होने से यातायात प्रभावित रहा। दोपहिया वाहन चालक पानी के बीच से सावधानीपूर्वक निकलते दिखाई दिए, जबकि कई चारपहिया वाहन भी धीमी गति से चलते नजर आए।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement

दतिया उपचुनाव में 71.44% मतदान, स्ट्रॉन्ग रूम में सभी ईवीएम सुरक्षित

Datia, Madhya Pradesh:दतिया विधानसभा उपचुनाव: 71.44 प्रतिशत मतदान, सभी ईवीएम स्ट्रॉंग रूम में सुरक्षित जमा मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में गुरुवार को 71.44 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान पूरे जिले में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई। मतदान समाप्त होने के बाद सभी मतदान दलों ने अपनी-अपनी ईवीएम और वीवीपैट मशीनें शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, दतिया स्थित स्ट्रॉंग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच सुरक्षित जमा करा दी हैं। दतिया कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वप्निल वानखेड़े ने बताया कि मतदान प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण रही। जिन मतदान केंद्रों पर ईवीएम में तकनीकी खराबी आई थी, वहां तत्काल मशीनें बदलकर मतदान सुचारु रूप से कराया गया। सभी ईवीएम अब स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित रखी गई हैं। उन्होंने बताया कि 3 अगस्त को मतगणना होगी, जिसके लिए जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top