Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Mahasamund493445
महासमुंद के अंग्रेजी प्रश्न से बवाल: राम नाम पर हिन्दू संगठनों का हंगामा
JSJAMNJAY SINHA
Jan 08, 2026 12:40:22
Mahasamund, Chhattisgarh
महासमुंद शिक्षा विभाग का विवदास्पद कारनामा सामने आया है। शासकीय स्कूलों में कक्षा चौथी के अर्ध वार्षिक परीक्षा के अंग्रेजी के प्रश्नपत्र में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाला सवाल पूछा गया है। वस्तुनिष्ठ सवाल में मोना के कुत्ते का क्या नाम है और चार विकल्पों में राम का भी नाम दिया गया है। कुत्ते के नाम पर सवाल-जवाब में राम का नाम आने पर विश्व हिन्दू परिषद भड़क उठा है और जिला शिक्षा अधिकारी का पुतला दहन कर विरोध जताया और जमकर नारेबाजी की। जहां हिन्दू संगठन कार्यवाही की मांग कर रहा है, वहीं शिक्षा विभाग के आला अधिकारी सारा दोष प्रिंटिंग प्रेस पर थोपते हुए किसी को ठेस पहुँचने पर क्षमा याचना कर रहे हैं। महासमुंद के शासकीय विद्यालयों में अर्ध वार्षिक परीक्षा संचालित हो रही है। 7 जनवरी को कक्षा चौथी का अंग्रेजी का प्रश्नपत्र था, जिसमें पहला प्रश्न था “what is the name of Mona’s dog?” जवाब के चार विकल्प में a- Bala , b- No one is mentioned, c- Sheru , d- Ram लिखा था। जिसे लेकर हिन्दू संगठन आक्रोशित हो गये और एकत्रित होकर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे और जमकर नारेबाजी की साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी का पुतला फूंका और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की। इस पूरे मामले में हिन्दू संगठन के लोगो का कहना है कि हमारे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने वालों पर कार्यवाही होनी चाहिए, वही जिला शिक्षा अधिकारी का कहना है कि जो पेपर छपा है वो हमारे विभाग द्वारा नहीं बनाया गया है। हमने जो पेपर बनाया था वो छपा नहीं है। प्रिंटिंग वाले को नोटिस जारी कर पूछा गया है कि वो यह पेपर कैसे छापा। अगर इससे किसी की भावना आहत हुई है तो क्षमा मांगता हूँ।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KJKamran Jalili
Jan 09, 2026 08:26:39
0
comment0
Report
DKDARSHAN KAIT
Jan 09, 2026 08:26:30
0
comment0
Report
NMNITESH MAHAJAN
Jan 09, 2026 08:25:21
Jalna, Maharashtra:जालना : दर्शना अर्जुन खोतकर,121 प्रभाग क्रमांक 16 मधून शिवसेना आमदार अर्जुन खोतकरांची लेक दर्शना खोतकर यांना उमेदवारी इच्छूक उमेदवारांना डावलून मला उमेदवारी दिलेली नाही,वैयक्तिक निर्णयामुळे नाही,प्रभागातील लोकांच्या मागणीमुळे मला शिवसेनेकडून उमेदवारी वाटर,गटर, मीटरच्या पलीकडे जाऊन विकासाचं व्हिजन ठेवलं पाहिजे-दर्शना शिवसेना उमेदवार दर्शना अर्जुन खोतकर 121 विथ दर्शना खोतकर माझी क्षमता नसेल तर लोक मला रिजेक्ट करतील-darshana अँकर : जालना महानगरपालिका निवडणुकीत यावेळी शिवसेनेचे आमदार अर्जुन खोतकर यांची लेक आणि क्रिकेटपटू विजय झोल यांची पत्नी दर्शना खोतकर देखील नशीब अजमावत आहेत.प्रभाग क्रमांक 16 (क )मधून दर्शना निवडणुकीच्या रिंगणात आहेत.मला वैयक्तिक निर्णयामुळे नाही तर प्रभागातील लोकांच्या रेट्यामुळे शिवसेनेनं उमेदवारी दिल्याचा दावा दर्शना यांनी केलाय.कोणत्याही इच्छुकाला डावलून मला उमेदवारी देण्यात आलेली नाही,त्यामुळे माझी क्षमता बघून लोक मला निश्चित विजयी करतील अशी प्रतिक्रिया दर्शना खोतकर यांनी दिलीय.आणि दर्शना खोतकर यांच्याशी संवाद साधलाय आमचे प्रतिनिधी नितेश महाजन यांनी नितेश महाजन 121 विथ दर्शना खोतकर
0
comment0
Report
VKVarun Kaushal
Jan 09, 2026 08:24:06
Samrala, Punjab:ਫੁੱਫੜ ਤੇ ਭਤੀਜੇ ਦੀ ਅੰਗੀਠੀ ਤੋਂ ਜ਼ਹਿਰੀਲੀ ਗੈਸ ਨਾਲ ਦਮ ਘੁੱਟਣ ਕਾਰਨ ਮੌਤ ਕੈਂਟਰ ਦੇ ਕੈਬਿਨ ਵਿਚ ਮਿਲੀਆਂ ਲਾਸ਼ਾਂ, ਫੈਕਟਰੀ ’ਚ ਤੇਲ ਭਰਵਾਉਣ ਆਇਆ ਸੀ ਦੋਵੇਂ ਮਾਚੀਵਾੜਾ ਦੇ ਪਿੰਡ ਭੱਟੀਆਂ ਵਿਖੇ ਸਥਿਤ ਇੱਕ ਫੈਕਟਰੀ ਵਿਚ ਅੱਜ ਸਵੇਰੇ ਕੈਂਟਰ ਦੇ ਕੈਬਿਨ ਵਿਚ ਦੋ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੀਆਂ ਸ਼ੱਕੀ ਹਾਲਤ ਵਿਚ ਲਾਸ਼ਾਂ ਪਈਆਂ ਮਿਲੀਆਂ ਅਤੇ ਸ਼ੰਕਾ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵਲੋਂ ਠੰਢ ਤੋਂ ਬਚਾਅ ਲਈ ਕੋਲੇ ਪਾ ਕੇ ਅੰਗੀਠੀ ਬਾਲੀ ਹੋਈ ਸੀ ਜਿਸ ਦੀ ਗੈਸ ਨਾਲ ਦਮ ਘੁੱਟਣ ਕਾਰਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋਈ। ਫੈਕਟਰੀ ਦੇ ਸਕਿਉਰਿਟੀ ਸੁਪਰਵਾਈਜ਼ਰ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਹ ਕੈਂਟਰ ਰਿਫਾਇੰਡ ਤੇਲ ਲੈਣ ਲਈ 5 ਜਨਵਰੀ ਨੂੰ ਫੈਕਟਰੀ ਵਿਚ ਆਇਆ ਸੀ ਜਿਸ ਦੇ ਚਾਲਕ ਦਾ ਨਾਮ ਛੋਟੂ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਡੂੰਗਰਾਂਵਾਲਾ, ਤਹਿਸ਼ੀਲ ਖੇਰਾਗੜ੍ਹ (ਯੂ.ਪੀ.) ਜਦਕਿ ਉਸਦੇ ਸਾਥੀ ਦਾ ਨਾਮ ਸ੍ਰੀ ਭਗਵਾਨ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਮਹਿਤਾ, ਜ਼ਿਲਾ ਭਰਤਪੁਰ (ਰਾਜਸਥਾਨ) ਵਜੋਂ ਹੋਈ ਹੈ ਜੋ ਕਿ ਰਿਸ਼ਤੇ ਵਿਚ ਫੁਫ਼ੜ ਤੇ ਭਤੀਜਾ ਲੱਗਦੇ ਹਨ। ਜਦੋਂ ਇਹ ਦੋਵੇਂ ਅੱਜ ਕੈਬਿਨ ਵਿਚ ਮ੍ਰਿਤਕ ਪਾਏ ਗਏ ਤਾਂ ਤੁਰੰਤ ਪੁਲਸ ਨੂੰ ਸੂਚਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। Byte :- ਫੈਕਟਰੀ ਦੇ ਸਕਿਉਰਿਟੀ ਸੁਪਰਵਾਈਜ਼ਰ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ Byte :- ਟਰੱਕ ਡਰਾਈਵਰ ਮੌਕੇ ’ਤੇ ਪੁੱਜੇ ਥਾਣਾ ਮੁਖੀ ਪਵਿੱਤਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਫੈਕਟਰੀ ਦੇ ਪ੍ਰਬੰਧਕਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਇਹ ਦੋਵੇਂ ਨੌਜਵਾਨ ਰਾਤ ਖਾਣਾ ਖਾ ਕੇ ਕੈਂਟਰ ਦੇ ਕੈਬਿਨ ਵਿਚ ਸੌਂ ਗਏ ਅਤੇ ਇਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਠੰਢ ਤੋਂ ਬਚਾਅ ਲਈ ਕੋਲਿਆਂ ਵਾਲੀ ਅੰਗੀਠੀ ਬਾਲੀ ਹੋਈ ਸੀ। ਮੁੱਢਲੀ ਜਾਂਚ ਦੌਰਾਨ ਇਹ ਸਾਹਮਣੇ ਆ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਕੋਲੇ ਵਾਲੀ ਅੰਗੀਠੀ ਤੋਂ ਗੈਸ ਚੜ੍ਹਨ ਕਾਰਨ ਇਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਦਮ ਘੁੱਟਿਆ ਗਿਆ ਅਤੇ ਇਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ। ਥਾਣਾ ਮੁਖੀ ਅਨੁਸਾਰ ਫੈਰੋਂਸਿਕ ਟੀਮ ਬੁਲਾਈ ਗਈ ਹੈ ਜੋ ਸਾਰੇ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕਰੇਗੀ ਕਿ ਮੌਤ ਦੇ ਅਸਲ ਕਾਰਨ ਕੀ ਹਨ। ਪੁਲਸ ਅਨੁਸਾਰ ਦੋਵਾਂ ਦੇ ਪਰિવਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਸੂਚਿਤ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਉਹ ਅੱਜ ਬਾਅਦ ਦੁਪਹਿਰ ਤੱਕ ਮਾਚੀਵਾੜਾ ਥਾਣਾ ਵਿਖੇ ਪਹੁੰਚ ਜਾਣਗੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੁਲਸ ਵਲੋਂ ਲਾਸ਼ਾਂ ਨੂੰ ਕਬਜੇ ’ਚ ਕਰ ਪੋਸਟ ਮਾਰਟਮ ਲਈ ਭਿਜਵਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੀ ਮੌਤ ਦੇ ਕਾਰਨਾਂ ਦਾ ਪਤਾ ਲੱਗੇਗਾ। ਕੈਬਿਨ ਵਿਚ ਪਈਆਂ ਦੋਵੇਂ ਲਾਸ਼ਾਂ ਕੋਲ ਕੋਲੇ ਦੀ ਅੰਗੀਠੀ ਵੀ ਬਰਾਮਦ ਹੋਈ ਹੈ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਗੈਸ ਚੜ੍ਹਨ ਕਾਰਨ ਉਲਟੀਆਂ ਵੀ ਕੀਤੀਆਂ ਸਨ ਪਰ ਇਹ ਗੈਸ ਐਨੀ ਜ਼ਹਿਰੀਲੀ ਸੀ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਦਰਵਾਜਾ ਖੋਲ੍ਹਣ ਦਾ ਮੌਕਾ ਵੀ ਨਹੀਂ ਮਿਲਿਆ। ਇਹ ਵੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਮਿਲੀ ਹੈ ਕਿ ਦੋਵੇਂ ਆਪਸ ਵਿਚ ਰਿਸ਼ਤੇ ਵਜੋਂ ਫੁਫ਼ੜ ਤੇ ਭਤੀਜਾ ਲੱਗਦੇ ਹਨ。 ਪਵਿੱਤਰ ਸਿੰਘ ਥਾਣਾ ਮੁਖੀ ਮਾਚੀਵਾੜਾ ਸਾਹਿਬ ਮਾਚੀਵਾੜਾ ਨੇੜ੍ਹੇ ਅੱਜ ਵਾਪਰੇ ਦਰਦਨਾਕ ਹਾਦਸੇ ਵਿਚ ਜੋ ਜ਼ਹਿਰੀਲੀ ਗੈਸ ਚੜ੍ਹਨ ਕਾਰਨ 2 ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋਈ ਹੈ ਉਸ ਵਿਚ ਮ੍ਰਿਤਕ ਸ੍ਰੀ ਭਗਵਾਨ ਜਿਸ ਦਾ ਡੇਢ ਸਾਲ ਪਹਿਲਾਂ ਵਿਆਹ ਹੋਇਆ ਸੀ ਅਤੇ ਜਦੋਂ ਉਸਦੀ ਪਤਨੀ ਨੂੰ ਫੋਨ ’ਤੇ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲੀ ਕਿ ਉਹ ਦੁਨੀਆਂ ਵਿਚ ਨਹੀਂ ਰਿਹਾ ਤਾਂ ਉਸਦਾ ਰੋ ਰੋ ਕੇ ਬੁਰਾ ਹਾਲ ਸੀ। ਦੂਸਰਾ ਮ੍ਰਿਤਕ ਡਰਾਇਵਰ ਛੋਟੂ ਜੋ ਕਿ ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਪਾਲਣ ਪੋਸ਼ਣ ਕਰਨ ਵਾਲਾ ਇਕਲੌਤਾ ਵਿਕਅਤੀ ਸੀ ਕਿਉਂਕਿ ਉਸਦੇ ਪਿਤਾ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਚੁੱਕੀ ਹੈ ਤੇ ਪਤਨੀ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ 2 ਛੋਟੇ ਛੋਟੇ ਬੱਚੇ ਹਨ। ਇਹ ਵੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਮਿਲੀ ਹੈ ਕਿ ਉਸਦਾ ਇੱਕ ਭਰਾ ਜੋ ਅੰਨਾ ਹੈ ਅਤੇ ਪੂਰੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਪਾਲਣ ਪੋਸ਼ਣ ਛੋਟੂ ਦੀ ਕਮਾਈ ਤੋਂ ਹੀ ਹੁੰਦਾ ਸੀ। ਉਸਦੀ ਮੌਤ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪਰਿਵਾਰ ’ਤੇ ਦੁੱਖਾਂ ਦਾ ਪਹਾੜ ਟੁਟ ਗਿਆ ਅਤੇ ਉਸਦੇ 2 ਛੋਟੇ ਛੋਟੇ ਬੱਚਿਆਂ ਦੇ ਸਿਰ ਤੋਂ ਪਿਤਾ ਦਾ ਸਾਇਆ ਉੱਠ ਗਿਆ。
0
comment0
Report
MSManish Sharma
Jan 09, 2026 08:22:25
Aligarh, Uttar Pradesh:*ब्रेकिंग न्यूज़ अलीगढ* घर में घुसकर महिला के साथ की मारपीट और गाली गलोच,वीडियो हुआ वायरल घर में काम कर रही महिला के साथ पड़ोस की महिला और उसके पति ने मारपीट पुरे घटना का वीडियो पडोसी युवक ने बनाकर किया वायरल मारपीट का वीडियो हुआ शोशल मीडिया पर वायरल, वायरल वीडियो में महिला के साथ हो रही है मारपीट और खिंचतान पूरी घटना 6 जनवरी सुबह 10 बजे के आस पास की बताई जा रही है मारपीट की शिकायत लेकर पीड़ित महिला ने स्थानीय पुलिस से की शिकायत,नहीं हुई कोई कार्यवाही मारपीट के मामले में कार्यवाही ना होने पर पीड़ित महिला ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार एसएसपी नीरज जादौन ने पुरे मामले का संज्ञान लेकर स्थानीय पुलिस को दिए मुकदमा दर्ज करने के आदेश पूरा मामला थाना लोधा इलाके के गाँव असनेता का बताया जा रहा है। ब Bite - कंचन पीड़ित महिला
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Jan 09, 2026 08:21:10
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शुक्रवार को दो दिवसीय प्रवास पर जोधपुर पहुंचे। जोधपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि भारत की संसद को अधिक समावेशी और जनभावनाओं से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल 22 भाषाओं में अब सांसद संसद में अपने विचार व्यक्त कर सकते हैं और उनका समानांतर अनुवाद भी उपलब्ध कराया जा रहा है। यह व्यवस्था भारत की संसद में पहली बार लागू हुई है और विश्व में भी यह एक अनूठा उदाहरण है। बिरला ने कहा कि क्षेत्रीय भाषाओं में अनुवाद की सुविधा से सांसद अपने क्षेत्र की जनता से सीधे तौर पर जुड़ पा रहे हैं। इससे लोकतंत्र की विविधताओं को मजबूती मिली है और संसद में चर्चा अधिक व्यापक व सार्थक हो रही है। उन्होंने कहा कि भारत का लोकतंत्र विविधताओं के साथ और अधिक सशक्त हुआ है, जिससे सांसदों की भूमिका भी मजबूत हुई है और सभी सदस्यों के विचारों पर सहमति बनाना आसान हो रहा है। लोकसभा अध्यक्ष ने जोधपुर में आयोजित हो रहे तीन दिवसीय माहेश्वरी समाज सम्मेलन का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन के माध्यम से समाज के योगदान पर विचार-विमर्श होगा तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा, जो समाज को नई दिशा देने का कार्य करेगा। जोधपुर एयरपोर्ट पर उनके आगमन पर संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, राजस्थान जीव जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत सिंह बिश्नोई, शेरगढ़ विधायक बाबू सिंह राठौड़, पूर्व राज्यमंत्री एवं पूर्व जेडीए अध्यक्ष महेंद्र सिंह राठौड़, पूर्व राज्यसभा सांसद नारायण पंचारिया सहित जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनकी अगवानी की। इस अवसर पर संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह, जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
0
comment0
Report
SKSunny Kumar
Jan 09, 2026 08:20:30
Patna, Bihar: लैंड फॉर जॉब मामले में लालू परिवार पर आरोप तय होने के बाद बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि.. लंबा केस चला कोर्ट ने संज्ञान में लिया साक्ष के आधार पर निर्णय लिया है न्यायालय के ऊपर कोई टिप्पणी करना उचित नहीं है मैं समझता हूं कि न्यायालय ने अपना काम किया है साक्ष्य के आधार पर निर्णय लिया है कानून अपना काम करेगी... वहीं विपक्ष के आरोप जवाब देते हुए कहा कि जो भ्रष्टाचार करेगा कानून अपना काम करेगी क्यों परेशानी हो रही है... दीदी ने अपना काम किया है यह पहली दफा नहीं है जो लोग उस दायरे में आएंगे कानून के दायरे में उन पर कार्रवाई होगी भ्रष्टाचार करने वालों को हमारी सरकार छोड़ेगी नहीं पहली बार देखा गया है कि किसी राज्य के मुख्यमंत्री इस तरीके से कर रही हैं.... वह संवैधानिक संस्था है जनता ममता बनर्जी को माफ नहीं करेगी आने वाले चुनाव में ममता दीदी को वोट के माध्यम से ठंडा कर देगी
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Jan 09, 2026 08:20:13
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में युवा शक्ति मैराथन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत रूप से दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई, जिसके बाद मैराथन को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ कराया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवा, छात्र-छात्राएं और खेल प्रेमी शामिल हुए। मैराथन का उद्देश्य युवाओं में स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को आत्मसात करना, साथ ही स्वस्थ शरीर, सशक्त राष्ट्र और अनुशासित जीवनशैली का संदेश देना रहा। मैराथन के दौरान प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला। युवाओं ने पूरे जोश और उमंग के साथ दौड़ में भाग लिया। दौड़ के समापन पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले धावकों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
0
comment0
Report
BSBhushan Sharma
Jan 09, 2026 08:19:53
akhra, Himachal Pradesh:पौंग झील किनारे अवैध खेती पर हाईकोर्ट सख्त वन्य प्राणी विभाग की जमीन पर खेती गैरकानूनी, बाड़ हटाने के निर्देश पौंग झील किनारे वन्य प्राणी विभाग की जमीन पर की जा रही खेती को गैरकानूनी करार दिया है। कोर्ट ने विभाग को निर्देश दिए हैं कि झील किनारे लगाई गई बाड़ और तारबंदी को जल्द से जल्द हटाया जाए, ताकि विदेशी परिंदों और वन्य जीवों को किसी तरह की परेशानी न हो। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि झील किनारे खेती करने से विदेशी परिंदों सहित कई वन्य जीवों को नुकसान पहुंचता है। खेती में इस्तेमाल होने वाली खरपतवार नाशक और अन्य रासायनिक दवाइयों का सीधा असर पक्षियों और जानवरों के स्वास्थ्य पर पड़ता है। हाईकोर्ट ने यह भी कहा है कि वन्य प्राणी विभाग की जमीन पर खेती करने का किसी को कोई अधिकार नहीं है। साथ ही विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि झील किनारे हो रही खेती की ड्रोन से तस्वीरें कोर्ट में पेश की जाएं। पर्यावरण प्रेमियों ने कोर्ट के इस फैसले का स्वागत किया है। उनका कहना है कि इस आदेश से पौंग झील के आसपास का प्राकृतिक संतुलन बना रहेगा और विदेशी परिंदों सहित वन्य जीवों को सुरक्षा मिलेगी। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि वन्य प्राणी विभाग कोर्ट के आदेशों पर कितनी तेजी से अमल करता है और झील क्षेत्र को अवैध कब्जों से कब तक मुक्त कराया जाता है।
0
comment0
Report
DRDivya Rani
Jan 09, 2026 08:19:25
Panchkula, Haryana:पंचकूला में संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) का प्रतिनिधिमंडल हाई पावर कमेटी से करेगा मुलाकात पंचकूला। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) का राष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित हाई पावर कमेटी से कृषि से जुड़े अहम विषयों पर चर्चा के लिए पंचकूला में मुलाकात करेगा। यह बैठक किसानों की विभिन्न मांगों और कृषि सुधारों को लेकर आयोजित की जा रही है। प्रतिनिधिमंडल के साथ पंजाब के वरिष्ठ किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल भी पंचकूला पहुंचे। बैठक हाई पावर कमेटी के चेयरमैन रिटायर्ड जस्टिस नवाब सिंह की अध्यक्षता में संपन्न होगी। इस दौरान किसानों से जुड़े मुद्दों, नीतिगत सुधारों और मौजूदा कृषि परिस्थितियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किए जाने की संभावना है। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) ने बताया कि आने वाले दिनों में यह राष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल संसद की कृषि विषयों पर गठित स्थायी समिति से भी मुलाकात करेगा। इस बैठक में भी कृषि कानूनों, फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP), किसानों की आय और अन्य ज्वलंत मुद्दों को उठाया जाएगा। बैठक में पंजाब के अलावा अन्य राज्यों से भी किसान नेता शामिल हुए, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह पहल देशभर के किसानों की साझा Problems और मांगों को सामने रखने के उद्देश्य से की जा रही है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top