493445
महासमुंद में दो तस्करों से 50 किलो अवैध गांजा हुआ बरामद
Mahasamund, Chhattisgarh:महासमुंद के थाना सिंघोडा और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर एक ट्रक से 50 किलो अवैध गांजा बरामद किया। गांजे की कीमत लगभग 7.5 लाख रुपये आंकी गई है। ट्रक में धान की बोरियों के बीच गांजा छिपाया गया था। पकड़े गए दो तस्करों ने अपना नाम जावेद खान और मोहम्मद मुमताज बताया। उन्होंने गांजे को ओडिशा से महाराष्ट्र के नागपुर ले जाने की बात स्वीकारी। पुलिस ने गांजा और ट्रक जब्त कर दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दुर्ग के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी खामियों पर 8 सेंटर सील
Durg, Chhattisgarh:लखनऊ में कोचिंग सेंटर में हुई भीषण अग्निकांड की घटना के बाद दुर्ग जिला प्रशासन और अग्निशमन विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले के प्रमुख एजुकेशन हब सिविक सेंटर स्थित विभिन्न कोचिंग संस्थानों में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया. जांच के दौरान अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र सिंह की टीम ने कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी उपकरण, आपातकालीन निकास मार्ग, विद्युत व्यवस्था और भवन सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की तो वहीं कई कोचिंग सेंटरों में कुछ खामियां मिली जिसके बाद संचालकों को समझाइश दी गई. अब तक 8 कोचिंग सेंटर को सील भी किया गया है. दरअसल जांच के दौरान चौंकाने वाली स्थिति सामने आई: सिविक सेंटर में संचालित करीब 100 से अधिक कोचिंग संस्थानों में से कुछ संस्थानों में फायर सेफ्टी के आवश्यक नियमों का पूर्ण रूप से पालन नहीं किया जा रहा था; कई संस्थानों में अग्निशमन यंत्र नहीं मिले और कई जगहों पर आपातकालीन स्थिति में बाहर निकलने के लिए अलग रास्ते की व्यवस्था नहीं थी. इसके अलावा फायर अलार्म सिस्टम और प्रशिक्षित सुरक्षा कर्मियों की भी कमी पाई गई. वहीं अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान मिली सभी कमियों की जानकारी कोचिंग संचालकों को दे दी गई है. 8 कोचिंग सेंटर को सील किया गया है और कुछ अन्य कोचिंग संस्थान को तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं. जिला प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित फायर सेफ्टी मानकों का पालन नहीं किया गया तो कमी पाई गई अन्य कोचिंग संस्थानों को भी सील करने की कार्रवाई की जाएगी. आपको बता दे कि दुर्ग जिले में हजारों विद्यार्थी रोजाना कोचिंग संस्थानों में पढ़ाई करने पहुंचते हैं; ऐसे में सुरक्षा मानकों की अनदेखी भविष्य में किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकती है. प्रशासन की कार्रवाई के बाद अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि कोचिंग संचालक विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर कितने गंभीर कदम उठाते हैं.0
0
Report
मधुबनी: दो शराब तस्कर गिरफ्तार, 840 नेपाली शराब के साथ बाइकें जब्त
Madhubani, Bihar:मधुबनी के बासोपट्टी थाना पुलिस और एसएसबी जवानों ने दो शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, 840 बोतल नेपाली शराब के साथ दो बाइक क्यो जब्त। गिरफ्तार शराब धंधेबाज की पहचान पतौना थाना क्षेत्र के बेलौंजा गांव निवासी संजय यादव और अरेर थाना क्षेत्र के नवकरही गांव निवासी मनीष मंडल के रूप में हुई है। दोनों युवक नेपाल से दुबही के रास्ते दो बाइक पर 840 बोतल नेपाली शराब लेकर आ रहा था। बताया जाता है कि वे खादी भंडार चौक के रास्ते आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान जानकीनगर बॉर्डर पर तैनात एसएसबी जवानों की नजर दोनों पर पड़ी। एसएसबी जवानों को देखते ही दोनों धंधेबाज बाइक घुमाकर भागने का प्रयास किया लेकिन जवानों ने पीछा कर दोनों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई। पुलिस ने शराब से लदा दोनों बाइक भी जब्त कर लिया है। पूछताछ में गिरफ्तार मनीष मंडल और संजय यादव ने बताया कि नेपाली शराब एक व्यक्ति लोहा सिंह को पहुंचानी थी, जिसके एवज में 400 रुपया मिलता। एसएसबी ने दोनों गिरफ्तार शराब धंधेबाज, जब्त शराब और बाइक को अग्रेतर कार्रवाई के लिए बासोपट्टी थाना पुलिस के हवाले कर दिया। थाना पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने दोनों शराब धंधेबाज को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।0
0
Report
लखनऊ में मोहर्रम मातमी जुलूस सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण सम्पन्न
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ मोहर्रम मातमी जुलूस लखनऊ में 10 मोहर्रम यानी यौमे आशूरा के मौके पर चौक से कर्बला तक पारंपरिक मातमी जुलूस निकाला गया.बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने मातम कर हजरत इमाम हुसैन (अ.स.) और कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश किया जुलूस के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। पूरे रूट पर पुलिस बल तैनात रहा, जबकि सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से निगरानी की गई 10 मोहर्रम के मौके पर निकले इस ऐतिहासिक मातमी जुलूस में हजारों अकीदतमंद शामिल हुए या हुसैन की सदाओं के बीच लोगों ने मातम कर कर्बला के शहीदों को याद किया प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे जुलूस के पूरे मार्ग पर पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी रखी गई बाइट: कमलेश दीक्षित, डीसीपी पश्चिम इस मौके पर धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद ने कहा कि हजरत इमाम हुसैन का पैगाम पूरी इंसानियत के लिए अमन, भाईचारे और एकता का संदेश है उन्होंने कहा कि इमाम हुसैन की कुर्बानी ने मजहब, जाति और फिरकों से ऊपर उठकर इंसानियत की राह दिखाई है। यही वजह है कि हर धर्म और समुदाय के लोग उनके गम में शरीक होते हैं बाइट: मौलाना कल्बे जवाद, धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद ने लोगों से अपील की कि समाज में नफरत और आपसी फूट फैलाने वाली ताकतों से सतर्क रहें और अमन, भाईचारे तथा एकता के रास्ते पर कायम रहें लखनऊ में पारंपरिक तरीके से निकला यह मातमी जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ0
0
Report
Advertisement
NCERT के पाठ्यक्रम में आपातकाल अध्याय जोड़ पर राजनीतिक विवाद तेज
Ranchi, Jharkhand:एनसीआरटी की 9 वीं की किताब में आपातकाल का चैप्टर जोड़ा गया गया है। सामाजिक विज्ञान की पुस्तक में अंडर स्टैंडिंग सोसाइटी इंडिया एंड बियॉन्ड में 'आपातकाल ' के चेप्टर को पढ़ाया जाएगा। 1975 से 77 के आपातकाल को भारत के लोकतंत्र के समाने सबसे बड़ी चुनौती में एक बताया गया है। एनसीईआरटी में एमरजेंसी पढ़ाए जाने पर झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा, बीजेपी की जो कार्यशैली है वो पॉलिटिकल एथिक्स के विपरीत उनकी कार्यशैली है, वो देश की जनता के दिमाग में ये डालना चाहते हैं कि कांग्रेस का शासन काल देश हित में नहीं था । लोगों की मानसिकता कांग्रेस के खिलाफ स्थापित हो इस पर बीजेपी काम कर रही है, यहीं कारण है कि 9 वीं क्लास में एमरजेंसी को शामिल किया जाना तो आने वाले दिन में इस बात की भी पढ़ाई हो सकती है कि बाबरी मस्जिद क्यों ढाया गया। इस तरह की शिक्षा देना का साफ उद्देश्य है। बीजेपी खुल कर इस तरह की काम कर रही जिस तरह नेहरूजी के आदर्शो और विचारों उनकी बातों को खुल कर देश विरुद्ध बता रहे , इंदिरा गांधी के कार्य संस्कृति के विरुद्ध बात करते हैं, कांग्रेस के देश को आगे बढ़ाने के योगदान के विरुद्ध जाकर जनता के मन में कांग्रेस की नाकामियों को बैठना चाहते हैं ताकि कांग्रेस के खिलाफ नफरत हो यही उद्देश है पाठ्यक्रम में इमरजेंसी को जोर रहे हैं।0
0
Report
फीफा वर्ल्ड कप ने रांची में भी मचाई रंगारंग फुटबॉल धूम
Ranchi, Jharkhand:फीफा वर्ल्ड कप का रोमांच सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी खुमारी अब राजधानी रांची में भी साफ़ दिखाई दे रही है। फुटबॉल प्रेमी अपनी पसंदीदा टीमों की जर्सी पहनकर मैचों का लुत्फ़ उठा रहे हैं। वहीं फुटबॉल की खुमारी ऐसी की शहर की युवा फुटबॉलर की जर्सी पहनकर फोटोशूट भी कर रहे हैं तो वही सोशल मीडिया के लिए रील भी खूब बनाया जा रहा है। कुल मिलाकर, फीफा वर्ल्ड का जुनून रांची में भी सिर चढ़कर बोल रहा है और हर मैच के साथ फुटबॉल का उत्साह भी लगातार बढ़ता जा रहा है।0
0
Report
80 वर्षीय के खाते से लाखों की साइबर ठगी: पुलिस जांच शुरू
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन क्षेत्र में 80 वर्षीय बुजुर्ग के बैंक खाते से 9 लाख 90 हजार 832 रुपये की कथित साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ताराखेड़ी निवासी रामचंद्र शर्मा ने कपासन थाने में रिपोर्ट दर्ज कर आरोप लगाया है कि फर्जी एटीएम, फर्जी मोबाइल नंबर और फर्जी हस्ताक्षरों के जरिए उनके एसबीआई खाते से लाखों रुपये निकाल लिए गए। शिकायत में बैंक मैनेजर और एक पोस्टमैन पर कथित मिलीभगत के गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। पीड़ित ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पूरी राशि वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस ने बीएनएस और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की सच्चाई अब पुलिस अनुसंधान के बाद स्पष्ट होगी।0
0
Report
Advertisement
चूरू के घूमांदा में सर्पदंश से 30 वर्षीय विवाहिता की मौत
Churu, Rajasthan:सर्पदंश से 30 वर्षीय विवाहिता की मौत चूरू। रतनगढ़ थाना इलाके के घूमांदा गांव में सर्प दंश से 30 वर्षीय विवाहिता की मौत का मामला सामने आया है जहाँ परिजनों की रिपोर्ट पर रतनगढ़ थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया. अस्पताल चौकी प्रभारी एएसआई सुरेश कुमार ने बताया घूमांदा निवासी 30 वर्षीय मृतका सरिता के परिजनों ने रिपोर्ट दी की खेत में कृषि कार्य करते समय सरिता को सांप ने काट लिया, जिसके बाद उसकी तबियत बिगड़ गयी, परिजन सरिता को राजकीय भर्तिया अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लेकर पहुंचे जहाँ चिकित्सकों ने सरिता को मृत घोषित कर दिया. अस्पताल चौकी पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया जहाँ रतनगढ़ पुलिस ने पीएम की कार्रवाई करवाई है।0
0
Report
डूंगरपुर में मोहर्रम जुलूस, इमाम हुसैन के नारों से भीड़ गूंज उठी
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिला विधानसभा-डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन-डूंगरपुर हेडलाइन-मुस्लिम समाज मना रहा इमाम हुसैन की शहादत का मोहर्रम पर्व, मोहर्रम के जुलुस में गूंजा या हुसैन...’ के नारे एंकर इंट्रो-डूंगरपुर जिले में मुस्लिम समाज की ओर से इमाम हुसैन के शहादत मोहर्रम पर्व को मनाया जा रहा है | इसी के तहत डूंगरपुर और सागवाडा में मुस्लिम समाज की ओर से मोहर्रम का जुलुस निकाला गया | जुलुस में युवाओं द्वारा अखाड़ा प्रदर्शन भी किया गया इस दौरान इधर जुलुस में या हुसैन के नारे गूंज उठे | बॉडी-डूंगरपुर शहर की मदीना मस्जिद से ताजियों का जुलूस रवाना हुआ | जो पुरानी जेल, माणक चौक, सर्राफा बाजार होते हुए शहर के कानेरा पोल पहुंचा। कानेरा पोल पर पहुँचने के बाद कंधारवाडी, फरासवाड़ा व लालपुरा का जुलूस भी इस मौके पर शामिल हुए। जुलुस के दौरान ढोल-नगाड़ों की थाप पर ‘बच्चों व युवाओं द्वारा या हुसैन...’ के गगनभेदी नारों से पूरा शहर गूंज उठा। वही युवाओं ने ‘या हुसैन..., या हसन.., या अली..’ के नारों के साथ जमकर अखाड़ा प्रदर्शन भी किया।इधर मोहर्रम के जुलुस को लेकर कानून व शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए डूंगरपुर पुलिस व प्रशासन पुरी तरह से सतर्क है। देर शाम तक जुलूस शहर की गैप सागर झील की पाल पर पहुंचेगा। जहा पर झील में ताजियों को ठंडा किया जाएगा। प्रशासन की ओर से जुलुस के मार्ग पर जगह-जगह पर पुलिस के जवान तैनात किये गए है。 अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर0
0
Report
eel लार्वा लगभग पूरी तरह पारदर्शी होते हैं
Noida, Uttar Pradesh:Eel larvae are almost completely transparent.0
0
Report
Advertisement
तेज़ बारिश ने ओंकारेश्वर के घाटों का नजारा बदला, श्रद्धालु सुरक्षित राह देखे
Khandwa, Madhya Pradesh:तेज़ बारिश ने बदला ओंकारेश्वर का नजारा, नर्मदा के घाटों पर श्रद्धालुओं की जगह पानी का रैला नर्मदा के घाटों पर श्रद्धालुओं की जगह पानी ने दृश्य बदल दिया। मानसून की पहली बारिश ने गोमुख घाट, ब्रह्मपुरी घाट और कोटितीर्थ घाट पर तेज बहाव के साथ नदी में पानी उतार दिया। घाटों की सीढ़ियां जलधारा में तब्दील हो गईं। दर्शन करने आए कई श्रद्धालु सुरक्षा के लिए एक-दूसरे का हाथ पकड़कर धीरे-धीरे रास्ता पार करते दिखे। कुछ ने बारिश का आनंद लिया तो कुछ ने बहाव देखकर सावधानी बरती। तेज बहते पानी को देखने के लिए श्रद्धालु रुके रहे और कुछ लोगों ने इस दृश्य को कैद किया। बारिश का पानी घाट किनारे लगी दुकानें व नर्मदा के किनारे बंधी नावों तक पहुंच गया। दुकानदार सामान सुरक्षित स्थान पर रखने में जुटे रहे; नाविक भी अपनी नाव बचाने को तत्पर दिखे।0
0
Report
सक्ती में दिनदहाड़े गोलीबारी: युवती की मौत, पहचान पूर्णिमा चौहान
Sakti, सakti घर घुसकर दिनदहाड़े युवती को दो अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली , गोली मारने के बाद दो अज्ञात बदमाश फरार , गोली लगने से युवती की इलाज के दौरान हुई मौत , मृतिका की पहचान पूर्णिमा चौहान के रूप में हुई है , दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना से इलाके में दहशत , सक्ती थाना क्षेत्र जोंगरा गांव की घटना , जांच में जुटी पुलिस , मौके पर एडिशनल एसपी , एसडीओपी व फोरेंसिक टीम मौजूद ,0
0
Report
उत्तरकाशी के भटवाड़ी में तीन सूत्री मांगों के पीछे भारी प्रदर्शन, अनिश्चितकालीन धरना और चेतावनी
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी के भटवाड़ी में तीन सूत्री मांगों के पीछे विकास संघर्ष समिति, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के लोगों ने एक विशाल जनआक्रोश रैली भटवाड़ी मुख्यालय से रामलीला मैदान भटवाड़ी तक निकाली। उसके बाद तहसीलदार भटवाड़ी के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा गया। क्षेत्र की पहली मांग है कि सीमांत भटवाड़ी क्षेत्र में नए केंद्रीय विद्यालय की स्थापना हो, जिसके लिए क्षेत्र के लोग लंबे समय से मांग कर रहे हैं। दूसरी मांग उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय से भैरव घाटी तक ऑल वेदर सड़क निर्माण का कार्य तत्काल शुरू हो। तीसरी मांग है कि सीमांत ब्लॉक और तहसील भटवाड़ी के सरकारी कार्यालयों में राज्य सरकार के अधिकारी और कर्मचारी नियमित रूप से उपस्थित रहें। धरने पर बैठे लोगों का कहना है कि तीनों मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होने तक हमारा अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा और यदि फिर भी सरकार नहीं सुनती तो नेशनल हाईवे जाम एवं आत्मदाह की चेतावनी दी जाएगी।0
0
Report
Advertisement
EV Nautilus ने Baja California 1225 मीटर गहराई में Halitrephes maasi जेली का दृश्य दिखाया
Noida, Uttar Pradesh:A spectacular sight 1225m (4019 ft) beneath the waves off Baja California as EVNautilus encounter the amazing Halitrephes maasi jelly.0
0
Report
डिजिटल घंटे भर की घड़ी से समय बदल रहा है
Noida, Uttar Pradesh:A digital hourglass.0
0
Report
सरकारी बस में महिला की लाश, हड़कम्प मचा, पुलिस शव पोस्टमार्थ के लिए भेजी
Mau, Uttar Pradesh:सरकारी बस में मिली महिला की लाश मचा हड़कम्प मृत अवस्था मे मिला अज्ञात महिला का शव यात्रियों को शक होने पर रुकवाई बस वाराणसी से मऊ आ रही थी बस महिला की शिनाख्त कर कार्यवाही में जुटी पुलिस बस से यात्रियों को उतार कर ले जाया महिला के शव को जिला अस्पताल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर भेजा गया पोस्टमार्टम0
0
Report
Advertisement
