icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कोर्ट परिसर बैंक में तीन महिलाओं ने मिलकर 80 हजार रुपये चुराए; CCTV कैद

Dholpur, Rajasthan:कोर्ट परिसर स्थित बैंक में तीन महिलाओं ने उड़ाए 80 हजार रुपये, CCTV में कैद हुई वारदात धौलपुर:- - कोर्ट परिसर स्थित बैंक में दिनदहाड़े चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां तीन शातिर महिलाओं ने मिलकर ई-मित्र संचालक के बैग से 80 हजार रुपये की नकदी पार कर ली। पूरी घटना बैंक परिसर में लगे CCTV कैमरे में साफ तौर पर कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सामने आया है। जानकारी के अनुसार घटना 23 अगस्त की है। ई-मित्र संचालक धर्मसिंह बैंक में किसी काम से आया था और उसके बैग में 80 हजार रुपये रखे हुए थे। बैंक के अंदर घुसते ही तीन महिलाएं उसके आसपास आ गईं। CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि एक महिला संचालक के ठीक पीछे चल रही है, जबकि दूसरी महिला उसके आगे चल रही है। तीसरी महिला भी आगे वाली महिला के पास आकर खड़ी हो जाती है। प्लान के मुताबिक आगे चल रही महिला अचानक धीरे-धीरे चलने लगती है, जिससे धर्मसिंह को भी धीमा होना पड़ता है। इसी दौरान पीछे से आ रही महिला बड़ी ही सफाई से उसके बैग की चैन खोलकर 80 हजार रुपये निकाल लेती है और भीड़ में गायब हो जाती है। कुछ देर बाद जब धर्मसिंह ने अपना बैग चेक किया तो उसमें से पैसे गायब मिले। उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत बैंक कर्मचारियों को घटना की जानकारी दी। बैंक स्टाफ ने बिना देर किए निहालगंज थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही निहालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बैंक में लगे सभी CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में तीनों महिलाएं साफ दिखाई दें रही हैं। पुलिस ने महिलाओं की पहचान और गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम गठित की है
0
0
Report
Advertisement

सोलापूर में तीन महीनों में सिर्फ 180 मिमी बारिश, खरीफ की फसल खतरे में

Solapur, Maharashtra:सोलापूर ब्रेकिंग - सोलापूरात तीन महिन्यात केवळ 180 मिमी पावसाची नोंद, जिल्ह्यातील खरीप हंगाम धोक्यात - पावसाळ्याचे तीन महिने उलटले तरी देखील अद्याप पर्यंत जिल्ह्यात पुरेसा पाऊस नाही - सोलापूर जिल्ह्यात गेल्या तीन महिन्यात केवळ 180.8 मिमी पावसाची नोंद - कृषी विभागाच्या अहवालानुसार 3 लाख 37 हजार 968 हेक्टर क्षेत्रापैकी 3 लाख 26 हजार 871 हेक्टरवर करण्यात आली पेरणी - मात्र आता पावसाने पूर्णच दडी मारल्याने खरीप हंगाम वाया जाण्याची शेतकऱ्यांना वाटतेय भीती - त्यामुळे अद्यापही मोठ्या आणि दमदार पावसाच्या प्रतीक्षेत सोलापूरकर
0
0
Report

नेपाल के अतिवृष्टि के बावजूद बलरामपुर पर असर नहीं, राप्ती नदी 2 मीटर नीचे

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर जनपद से सटे राष्ट्र नेपाल में हुई भारी बारिश और अतिवृष्टि से तबाही के बाद बलरामपुर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। हालांकि प्रशासन के मुताबिक नेपाल की त्रासदी का फिलहाल जिले पर कोई असर नहीं है। राप्ती नदी का जलस्तर सामान्य बना हुआ है और किसी तरह की बाढ़ की आशंका नहीं है। जिला प्रशासन के अनुसार राप्ती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से करीब 2 मीटर नीचे बह रहा है। नदी में पहले की अपेक्षा पानी जरूर बढ़ा है, लेकिन नेपाल में हुई अतिवृष्टि के कारण फिलहाल राप्ती के जलस्तर में कोई असामान्य बढ़ोतरी दर्ज नहीं हुई है। प्रशासन लगातार नदी के जलस्तर और सीमावर्ती क्षेत्रों की निगरानी कर रहा है। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने बताया कि नेपाल में उत्पन्न स्थिति का प्रभाव मुख्य रूप से बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में देखने को मिल सकता है। बलरामपुर में अभी ऐसी कोई स्थिति नहीं है, जिससे लोगों को घबराने की जरूरत पड़े। उन्होंने लोगों से अपील की कि नेपाल में आई त्रासदी को लेकर किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें। जिले में स्थिति पूरी तरह सामान्य है और प्रशासन की ओर से लगातार निगरानी की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि वर्तमान परिस्थितियों में जिले में किसी प्रकार की पैनिक की आवश्यकता नहीं है। संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। राप्ती नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी संभावित बदलाव की स्थिति में तत्काल आवश्यक कदम उठाए सकें। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन की बाइट: नेपाल में अतिवृष्टि से उत्पन्न स्थिति का जनपद बलरामपुर पर प्रभाव नहीं पड़ेगा। जिले में स्थिति पूरी तरह सामान्य है। राप्ती नदी खतरे के निशान से करीब 2 मीटर नीचे बह रही है और जिला प्रशासन सतत निगरानी कर रहा है।
0
0
Report
Advertisement

नागपुर के कोंढाळी में फार्महाउस में भीषण आग, 40 मिनट में खाक, मानव हानि नहीं

Nagpur, Maharashtra:नागपूर जिल्ह्यातील कोंढाळी पासून 12 कि मी अंतरावरील चंदनपारडी गावालगत असलेल्या एका फार्म हाऊस ला आज सकाळी भीषण आग लागली. अवघ्या 40 मिनिटात पुर्ण फार्म हाऊस जळून खाक झालं.. मिळालेल्या माहितीनुसार हे फार्म हाऊस नागपूरातील व्यक्तीचे आहे.. घटनेची माहिती कोंढाळी पोलीस स्टेशन ला मिळाल्यानंतर कोंढाळी नगर पंचायत चे फायर ब्रिगेडच्या वाहन घेऊन फार्म हाऊसवर पोहोचले... तोपर्यंत तलावा लगत असलेले फार्म हाऊस जळून खाक झाले होते... ही आग कशामुळे लागली हे अद्याप स्पष्ट झालेले नाही.... सुदैवाने या आगीत मनुष्य हानी झालेली नाही...
0
0
Report

जयपुर-भीलवाड़ा मेगा हाईवे पर ट्रेलर हादसा: मां-बेटी की मौत

Dudu, Rajasthan:दूदू (जयपुर) बेकाबू ट्रेलर ने बाइक रिक्शा सवार मां बेटी को कुचला, मां बेटी की हुई मौत।‌ बाइक रिक्शा में सवार अन्य तीन लोग हुए गंभीर रूप से घायल। मृतक केकड़ी से जयपुर जा रहे थे, इसी दौरान रेनवाल मांजी के पास जयपुर भीलवाड़ा मेगा हाइवे पर हुआ हादसा। मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाया, ट्रेलर चालक मौके से हुआ फरार। घायलों को फागी उप जिला अस्पताल में कराया भर्ती, पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का लिया जायजा। जयपुर भीलवाड़ा मेगा हाइवे पर गड्ढे होने की वजह से गड्ढों को बचाने के फेर में आए दिन हो रहे हैं हादसे।
0
0
Report

वाराणसी में 3 दिन मुफ्त बस यात्रा: महिलाएं और साथियों को लाभ

JPJai Pal3m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में महिलाओं और सहयात्री के लिए 3 दिन बस यात्रा बिल्कुल मुफ्त महिलाएं बोलीं योगी जी भाई जैसे हैं छायी चेहरे पर खुशी • रक्षाबंधन के पर्व पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने महिलाओं को दिया बड़ा तोहफा। • पूरे यूपी समेत वाराणसी में रोडवेज और सिटी बसों में महिलाएं 3 दिनों तक कर सकेंगी फ्री सफर। • मुफ्त यात्रा की यह सुविधा 27 अगस्त सुबह 6:00 बजे से लागू हो चुकी है। • महिलाएं 29 अगस्त की रात 12:00 बजे तक इस निशुल्क यात्रा सेवा का लाभ उठा सकती हैं। • महिला यात्री के साथ सफर करने वाले एक सहयात्री को भी नहीं देना होगा किराया। • साधारण, जनरथ, पिंक और सिटी बसों समेत यूपी रोडवेज की सभी श्रेणियों की सरकारी बसों में किराया माफ। • सफर के दौरान बस कंडक्टर महिलाओं और उनके एक सहयात्री को 0 रुपये का टिकट देंगे। • वाराणसी के कैंट बस स्टेशन पर महिलाओं ने सरकार के इस फैसले का जोरदार स्वागत किया। • AC और नॉन-AC बसों में सफर कर रहीं महिलाओं ने सीएम योगी आदित्यनाथ को ''भाई'' बताते हुए आभार जताया। • वाराणसी से लखनऊ और वाराणसी से सोनभद्र जाने वाली बस यात्रियों ने जताई बेहद खुशी। • त्योहारी सीजन में महिलाओं की सुरक्षित और सुगम आवाजाही के लिए रोडवेज प्रशासन मुस्तैद। • शहरी क्षेत्र में आवागमन करने वाली सभी सिटी बसों में भी महिलाओं को मिल रही फ्री राइड की सुविधा। • रक्षाबन्धन पर भाइयों के घर जाने वाली महिलाओं को मिली वित्तीय राहत, सफर हुआ आसान। • रक्षाबन्धन के अवसर पर हर साल की तरह इस बार भी पूरे राज्य में व्यापक व्यवस्था लागू।
0
0
Report
Advertisement

MMDR बिल के विरोध पर कांग्रेस ने सड़क से संसद तक आक्रोश जताया

Ranchi, Jharkhand:MMDR बिल और चंदा चोरी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस अब सड़क पर उतर आई है। रांची में जिला कांग्रेस कमेटी की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से शुरू हुआ यह मार्च डीसी कार्यालय तक पहुंचा। हाथों में पार्टी का झंडा,नारेबाजी और केंद्र सरकार के खिलाफ गुस्सा के साथ कांग्रेस ने MMDR बिल और चंदा चोरी के मुद्दे को लेकर रांची में अपनी ताकत दिखाई। रांची जिला कांग्रेस कमेटी की अगुवाई में मोरहाबादी के बापू वाटिका से डीसी कार्यालय तक विरोध मार्च निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। विरोध मार्च में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सोमनाथ मुंडा, प्रदेश अध्यक्ष केशव कमलेश, एआईसीसी सचिव प्रणव झा, नीता अजय नाथ शाहदेव, कुमार राजा सहित समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए कांग्रेस नेताओं का कहना है कि MMDR बिल और चंदा चोरी जैसे मुद्दों पर पार्टी लगातार जनता की आवाज उठाती रहेगी। विरोध मार्च के जरिए कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश जताया और इन मुद्दों पर जवाब मांगा।कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि इन सवालों को लेकर उसकी लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक जारी रहेगी।
0
0
Report

बिलासपुर के एक्वा वेलनेस स्पा सेंटर में युवती के साथ छेड़छाड़-मारपीट, मामला दर्ज

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर के मंगला चौक स्थित 36 सिटी मॉल के एक्वा वेलनेस स्पा सेंटर में काम करने वाली युवती ने संचालक भाइयों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. युवती का आरोप है कि देह व्यापार करने से मना करने पर उसके साथ छेड़छाड़ और मारपीट की गई, मोबाइल छीना गया और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई. शिकायत के आधार पर अमन सेन और लोकेश सेन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता करीब तीन महीने से एक्वा वेलनेस स्पा सेंटर में काम कर रही थी. आरोप है कि स्पा संचालक अमन सेन उस पर गलत नीयत रखता था और उसे प्राइवेट केबिन में ले जाकर अनुचित तरीके से स्पर्श करता था. युवती ने इसका विरोध किया और काम छोड़ने की बात कही तो उसका पिछले महीने का वेतन रोक दिया गया. 22 अगस्त को जब वह सैलरी मांगने पहुंची तो उसके साथ कथित तौर पर बदसलूकी की गई. इसके बाद 25 अगस्त की शाम करीब 7 बजे वह दोबारा स्पा सेंटर पहुंची, जहां लोकेश सेन से भी विवाद हो गया. पीड़िता का आरोप है कि घटना का वीडियो बनाने की कोशिश करने पर लोकेश सेन ने उसका मोबाइल छीन लिया और उसके साथ मारपीट की. आरोप है कि उसका हाथ मरोड़ने से हाथ और कंधे में चोट आई. युवती ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने सीसीटीवी फुटेज डिलीट करने और ऊंची पहुंच होने की बात कहते हुए धमकाया. बाद में अमन सेन ने फोन पर गाली-गलौज की और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी. शिकायत के बाद अमन सेन और लोकेश सेन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है.
0
0
Report

भिवाड़ी नगर परिषद चुनाव में नामांकन की तैयारी तेज, टिकट को लेकर इंतजार जारी

Bagheri Kalan, Rajasthan:भिवाड़ी में नगरपरिषद चुनाव अब अपने परवान पर चढ़ने लगा है। नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन आज कई दावेदारों ने चुनावी मैदान में उतरने के लिए नामांकन फॉर्म लिया, वहीं पार्टी की टिकट का इंतजार कर रहे दावेदार भी नामांकन स्थल पर पहुंचे, कई दावेदारों ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर कार्यालय से नामांकन फॉर्म लिया और वापस लौट गए, जबकि कुछ दावेदारों ने फॉर्म भरने के साथ नामांकन राशि भी जमा करवाई। नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही चुनावी मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों की तस्वीर धीरे धीरे साफ होने लगी है। वहीं नामांकन स्थल पर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नामांकन स्थल के आसपास बैरिकेडिंग की गई और पुलिस जवानों ने मोर्चा संभाले रखा। नामांकन के पहले दिन से ही भिवाड़ी में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अब सभी की नजरें राजनीतिक दलों की ओर से जारी होने वाली टिकटों पर टिकी हैं।
0
0
Report
Advertisement

रक्षा बंधन बाजार में राखियों की धूम बिलासपुर में

Bilaspur, Chhattisgarh:स्लग- रक्षाबन्धन के त्योहार को लेकर बिलासपुर जिला के बाजारों में दुकानें सज गई हैं। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का त्योहार रक्षाबन्धन के मौके पर अंबाला, लुधियाना और चंडीगढ़ में बनी राखियाँ बिलासपुर में चमक रही हैं। सावन माह के चलते शिवलिंग, रुद्राक्ष और चंदन की राखियाँ लोगों को लुभा रही हैं, वहीं गणपती, छोटा भीम, लड्डू गोपाल और खाटू श्याम की राखियाँ भी बच्चों व लोगों की पहली पसंद बनी हुई हैं। चांदी की कीमतों के बढ़ने से इस बार चांदी की राखियों की डिमांड घट गई है और लोग डोरी से बनी राखियाँ पसंद कर रहे हैं। स्थानीय दुकानदार इंदू रातवान व अक्षय कहते हैं कि मेड इन इंडिया राखियाँ इस बार भी दुकानों में सजाई गई हैं, जिन्हें महिलाएं, बच्चे व बुजुर्ग पसंद कर रहे हैं, और ग्राहकों की सुविधा के लिए कोरियर व पोस्टल माध्यम से राखियाँ भेजी जा रही हैं।
0
0
Report

कोटा में रक्षा बंधन पर पुलिस टीम को राखी, सुरक्षा और भरोसे का संदेश

Kota, Rajasthan:कोटा.. रक्षाबंधन के पावन पर्व पर कोटा शहर पुलिस की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक तेजस्वी गौतम सहित पुलिस अधिकारियों और जवानों की कलाई पर राखी बांधी। छात्राओं ने पुलिसकर्मियों के स्वस्थ और सुरक्षित रहने की कामना की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने भी छात्राओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए हर परिस्थिति में सहयोग का संकल्प दोहराया। रक्षाबंधन के इस आयोजन में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ पुलिस और छात्राओं के बीच विश्वास और सुरक्षा का भाव भी नजर आया। छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर जहां भाई-बहन के रिश्ते की भावनाओं को साझा किया, वहीं पुलिसकर्मियों ने भी उनकी सुरक्षा को अपनी जिम्मेदारी बताया। कार्यक्रम में रक्षाबंधन पर्व पर सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top