icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

आगरा के मंगोली खुर्द में भीषण आग, दो परिवारों के घर राख, नुकसान लाखों

Agra, Uttar Pradesh:आगरा के फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के मंगोली खुर्द गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब दो चचेरे भाइयों के घरों में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने दोनों घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग से लाखों रुपये का घरेलू सामान, राशन, बिस्तर, भूसा और करीब 40 हजार रुपये की नकदी जलकर राख हो गई। राहत की बात यह रही कि घटना के समय दोनों परिवार घर पर मौजूद नहीं थे। जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि आग की चपेट में आकर एक गाय झुलस गई। गांव में धुएं और लपटों को देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। पीड़ित परिवारों का कहना है कि आग से उनका भारी नुकसान हुआ है और अब उनके सामने रोजमर्रा का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने प्रशासन से आर्थिक सहायता और उचित मुआवजे की मांग की है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगा है। फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन इस हादसे ने दो परिवारों की वर्षों की जमा-पूंजी पल भर में राख कर दी। अब सभी की नजर प्रशासन पर है कि पीड़ित परिवारों को कितनी जल्दी राहत और मुआवजा मिल पाता हैोज
0
0
Report
Advertisement

फरीदाबाद में नकली नोट बनाने का नेटवर्क ध्वस्त, 500 व 100 नकली नोट बरामद

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद ब्रेकिंग फरीदाबाद में नकली नोट बनाने के मामले का हुआ खुलासा। 500 रुपये का एक और 100 रुपये के 8 नकली नोट बरामद。 सूरजकुंड थाना पुलिस ने होटल सरोवर पोर्टिको में की कार्रवाई。 कमरा नंबर 404B से लैपटॉप, प्रिंटर और नोट बनाने का सामान मिला。 नकली नोट छापने में इस्तेमाल होने वाले विशेष कागज भी बरामद。 छापेमारी के दौरान कमरे में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं मिला。 होटल रजिस्टर से कमरे की बुकिंग करने वाले युवक की हुई पहचान。 सेक्टर-17 निवासी युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया。 युवक से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है。 बरामद सामान को कब्जे में लेकर एफआईआर दर्ज की गई。 नकली नोट बनाने के पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस।
0
0
Report

फरीदाबाद हादसे में कार ट्रॉला से टकराई, तीन घायल

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद ब्रेकिंग शादी में जा रहे दोस्तों की कार लोडिंग ट्रॉला से टकराई। बल्लभगढ़ के सेक्टर-56 के रहने वाले हैं सभी युवक। हार्डवेयर रोड पर हुआ देर रात दर्दनाक सड़क हादसा। सड़क किनारे खड़े ट्रॉला में पीछे से जा घुसी स्विफ्ट कार। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए। एक युवक को मामूली चोट, प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा गया। टक्कर इतनी भीषण कि कार के उड़े परखच्चे। चालक चीकू करीब 30 मिनट तक कार में फंसा रहा। स्थानीय लोगों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत से घायलों को निकाला। सभी घायलों को सिविल अस्पताल में कराया गया भर्ती। पुलिस ने ट्रॉला चालक को हिरासत में लिया। मुजेसर थाना पुलिस हादसे के कारणों और लापरवाही की जांच में जुटी。
0
0
Report

डंपिंग यार्ड के मुद्दे पर विधायक और स्थानीय लोगों का टकराव; जल्द हटाने का आश्वासन

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद कार्यक्रम के दौरान डंपिंग यार्ड के विरोध में खड़े स्थानीय निवासियों ने विधायक सतीश फागना का किया विरोध। विरोध के दौरान विधायक और स्थानीय लोगों के बीच हुई तीखी नोकझोंक। सेक्टर-56 हाउसिंग बोर्ड के पास पार्क उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचने पर उठा डंपिंग यार्ड का मुद्दा। सबसे पहले विनोद शर्मा ने विधायक के सामने लोगों की परेशानियां रखीं। स्थानीय लोगों ने पूछा- आखिर प्रतापगढ़ डंपिंग यार्ड कब हटेगा? विधायक बोले- डंपिंग यार्ड हटाने के लिए नई जगह तलाश ली गई है। जल्द डंपिंग यार्ड हटाने का किया गया आश्वासन। लोगों ने कहा- पहले भी कई बार मिल चुके हैं ऐसे ही वादे। स्थानीय निवासियों ने कहा- अब तक नहीं हुआ कोई ठोस समाधान। विनोद शर्मा बोले- डंपिंग यार्ड की बदबू और प्रदूषण से परिवार हो रहा बीमार। बच्चों को उल्टियां और लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां होने का किया दावा। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी- जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

बुंदेलखंड का बढ़ा मान, झाँसी के AI स्टार्टअप 'कवचएक्स' पर विदेशी निवेशकों का भरोसा

Adil AhmadAdil AhmadFollow4m ago
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी स्मार्ट सिटी की परियोजना राइज झांसी इन्क्यूबेशन सेंटर द्वारा इन्क्यूबेटेड डीप-टेक एआई स्टार्टअप कवचएक्स ने अंतरराष्ट्रीय निवेश हासिल कर बुंदेलखंड का नाम वैश्विक स्तर पर रोशन किया है। आईएम एंजेल्स के नेतृत्व में हुए इस निवेश दौर में रूस की निवेशक अन्ना रोगोव्स्काया ने निवेशक प्रतिनिधि के रूप में भाग लिया।अभय नामदेव द्वारा स्थापित और निमेष तिवारी द्वारा सह-स्थापित कवचएक्स कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और कंप्यूटर विज़न आधारित रियल-टाइम सुरक्षा एवं खतरा पहचान समाधान विकसित कर रहा है। राइज झांसी के राइज एक्सेलेरेटर मेंटरशिप प्रोग्राम (RAMP) के सहयोग से स्टार्टअप को व्यवसाय विकास, निवेश तैयारी और बाजार विस्तार में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन मिला।झांसी स्मार्ट सिटी की सीईओ आकांक्षा राणा और राइज झांसी इन्क्यूबेशन सेंटर के डायरेक्टर अमित सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र का स्टार्टअप इकोसिस्टम लगातार मजबूत हो रहा है। प्राप्त निवेश से कवचएक्स अपने एआई आधारित सुरक्षा उत्पादों का विकास तेज करेगा और भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी अपनी सेवाओं का विस्तार करेगा। यह उपलब्धि बुंदेलखंड के युवा उद्यमियों के लिए प्रेरणा बनकर क्षेत्र को एक उभरते हुए स्टार्टअप हब के रूप में नई पहचान दिलाएगी।
0
0
Report

दिल्ली EV पॉलिसी 2.0: 1 जुलाई से सस्ती EV खरीद, 2030 तक सब्सिडी और लाभ

New Delhi, Delhi:अब दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदना होगा सस्ता, 1 जुलाई से लागू होगी EV पॉलिसी 2.0, दिल्ली कैबिनेट ने दी मंजूरी\n\nदिल्ली सरकार की कैबिनेट ने राज्य में नई EV पॉलिसी को मंजूरी दे दी है. 1 जुलाई से नई पॉलिसी को एलजी की मंजूरी के बाद लागू कर दिया जाएगा.\n\nनई पॉलिसी के तहत लोगों को दो पहिया, तीन पहिया और चार पहिया इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर सब्सिडी दी जाएगी और पुरानी गाड़ी को स्क्रैप करने पर दिया जाएगा इंसेंटिव.\n\n31 मार्च 2030 तक EV पॉलिसी 2.0 रहेगी लागू.\n\nइस नीति के तहत लगभग 15,000 करोड़ रुपये का लाभ दिल्ली की जनता को मिलेगा। लगभग 7,000 करोड़ रुपये विभिन्न चरणों में खर्च किए जाएंगे और 8,000 करोड़ रुपये ईवी इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर निवेश किए जाएंगे।\n\nEV पॉलिसी 2.0 के तहत दिल्ली में 1 जनवरी 2027 से दिल्ली में थ्री व्हीलर और N1 ट्रक सिर्फ इलैक्ट्रिक ही रजिस्ट्र किए जाएंगे। 1 अप्रैल 2028 से दिल्ली में सिर्फ इलैक्ट्रिक टू व्हीलर ही रजिस्ट्र किए जाएंगे।\n\nदिल्ली EV पॉलिसी 2026 एक क्रांतिकारी और बदलाव लाने वाली पॉलिसी होगी, जो न सिर्फ Environment Friendly मोबिलिटी की ओर बदलाव को तेज़ करेगी, बल्कि दिल्ली को सस्टेनेबल, किफायती और भविष्य के लिए तैयार ट्रांसपोर्टेशन के मामले में देश में सबसे आगे भी लाएगी, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा.\n\nसरकार का प्रयास है कि दिल्ली की नई EV पॉलिसी नोटिफाई होने के 2 साल के भी अंदर, 10%, 3 भीतर 20% और 2030 तक 30% फ्लीट को ईवी में कन्वर्ट करवाना होगा।\n\nउप राज्यपाल की मंजूरी के बाद 1 जुलाई 2026 से होगी राज्य में नई EV पॉलिसी 2.0 को लागू कर दिया जाएगा.\n\nसभी इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस में 100% छूट दी जाएगी लेकिन चार-पहिया वाहनों के मामले में, रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस में छूट 30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम कीमत) तक की कीमत वाली कारों के लिए ही मिलेगी.\n\nपॉलिसी के बारे में जानकारी देते हुए पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, यह EV नीति दिल्ली में प्रदूषण कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी. वाहन जनित प्रदूषण का वैज्ञानिक आकलन किया गया है कि किस श्रेणी के वाहन से कितना प्रदूषण होता है, उसी आधार पर यह नीति तैयार की गई है. मुझे विश्वास है कि आने वाले दिनों में इस नीति के प्रभाव से दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में उल्लेखनीय कमी देखने को मिलेगी.\n\nखरीद पर प्रोत्साहन-\n- इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन: 30,000 रुपये तक\n- इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहन: 50,000 रुपये तक\n- एन-1 श्रेणी के इलेक्ट्रिक ट्रक: 1,00,000 रुपये तक\n\nस्क्रैपिंग के लिए प्रोत्साहन-\n- दोपहिया वाहन: 10,000 रुपये\n- तिपहिया वाहन: 25,000 रुपये\n- चार-पहिया वाहन: 1,00,000 रुपये\n- एन-1 ट्रक: 50,000 रुपये\n- ग्रामीण सेवा: 15,000 रुपये\n\nN2 (साढ़े तीन टन से 12 टन माल ढोने वाले) ट्रक, भारी वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए, नोटिफिकेशन जारी होने के 3 महीने के भीतर खरीदे गए पहले 1000 N2 इलेक्ट्रिक ट्रकों को नो एंट्री के समय से 10 साल की छूट मिलेगी।\n\nसभी इंसेंटिव DBT के ज़रिए दिए जाएंगे।
0
0
Report

बिहार के मदरसा इस्लामिया: धार्मिक शिक्षा के साथ आधुनिक शिक्षा भी दे रहा है

Patna, Bihar:बिहार का एक मदरसा इस्लामिया आज दीनी तालीम के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा का भी बेहतरीन नमूना बनकर उभर रहा है। यहां करीब 600 छात्र-छात्राएं शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। खास बात यह है कि यहां स्थानीय बच्चों के अलावा नेपाल और देश के दूसरे राज्यों से भी बच्चे तालीम हासिल करने आते हैं। हालांकि, शिक्षकों की कमी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। इसके باوجود मदरसे में कंप्यूटर, साइंस, मैथ्स और तकनीकी शिक्षा भी दी जा रही है। देखिए हमारी यह खास रिपोर्ट। बिहार के इस मदरसे इस्लामिया में इन दिनों करीब 600 छात्र-छात्राएं तालीम हासिल कर रहे हैं। यहां दीनी शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक विषयों की भी पढ़ाई कराई जाती है। मदरसे में स्थानीय इलाकों के बच्चों के अलावा दूर-दराज के राज्यों और पड़ोसी देश नेपाल से भी छात्र शिक्षा लेने पहुंचते हैं। मदरसे में कुछ बच्चे हॉस्टेल में रहकर पढ़ाई करते हैं, जबकि आसपास के गांव और कस्बों से आने वाले छात्र रोजाना आकर अपनी पढ़ाई पूरी करते हैं। हॉस्टल में रहने वाले बच्चों के लिए रहने और पढ़ने की व्यवस्था की गई है, ताकि वे बेहतर माहौल में शिक्षा प्राप्त कर सकें। मदरसे की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां धार्मिक शिक्षा के साथ आधुनिक शिक्षा को भी बराबर महत्व दिया जाता है। छात्रों को कंप्यूटर शिक्षा, विज्ञान, गणित और तकनीकी विषयों की जानकारी दी जाती है, ताकि वे बदलते दौर की जरूरतों के मुताबिक खुद को तैयार कर सकें। सिर्फ लड़के ही नहीं, बल्कि बड़ी संख्या में लड़कियां भी इस मदरसे में शिक्षा हासिल कर रही हैं। इससे यह साफ होता है कि शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ रही है और बेटियों को भी बराबरी का अवसर दिया जा रहा है। हालांकि, मदरसे के सामने शिक्षकों की कमी एक बड़ी चुनौती है। प्रधानाचार्य का कहना है कि सीमित संसाधनों और कम शिक्षकों के बावजूद संस्थान बेहतर शिक्षा देने की पूरी कोशिश कर रहा है। उनका कहना है कि यदि पर्याप्त संख्या में शिक्षक उपलब्ध हो जाएं, तो शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाया जा सकता है। लगभग 600 बच्चों वाला यह मदरसा केवल दीनी तालीम तक सीमित नहीं है, बल्कि आधुनिक शिक्षा के जरिए बच्चों को भविष्य की चुनौतियों के लिए भी तैयार कर रहा है।
0
0
Report
Advertisement

मुरैना में CPR से शिक्षिका की जान बची, दो युवकों की सूझबूझ ने बचाया

Morena, Madhya Pradesh:मुरैना में इंसानियत की एक मिसाल सामने आई है, जहां समय पर दी गई सीपीआर ने एक महिला शिक्षिका की जान बचा ली। स्कूल ड्यूटी पर जा रही शिक्षिका को रास्ते में अचानक हार्ट अटैक आया और वह स्कूटी समेत सड़क पर गिर पड़ीं। लेकिन मौके से गुजर रहे दो युवकों की सूझबूझ और तत्परता ने उन्हें नया जीवन दे दिया। मामला मुरैना जिले के कैलारस क्षेत्र का है। तिलोंजरी हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ शिक्षिका ललिता धाकड़ सोमवार सुबह रोज की तरह स्कूटी से स्कूल जा रही थीं। नेशनल हाईवे-552 पर अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया और वह बेहोश होकर सड़क किनारे गिर पड़ीं। इसी दौरान वहां से गुजर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सूरज धाकड़ और उनके साथी पवन गुर्जर की नजर महिला पर पड़ी। दोनों तुरंत मौके पर पहुंचे और महिला की गंभीर हालत को देखते हुए बिना समय गंवाए उन्हें सीपीआर देना शुरू किया। कुछ ही देर में शिक्षिका की सांसें वापस आने लगीं। इसके बाद दोनों ने अपनी गाड़ी से शिक्षिका को तत्काल कैलारस अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही शिक्षिका के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। समय पर लिया गया सही फैसला और सीपीआर जैसी जीवनरक्षक तकनीक की जानकारी किसी की भी जान बचा सकती है। सूरज धाकड़ और पवन गुर्जर की तत्परता ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मुश्किल वक्त में इंसानियत सबसे बड़ी ताकत होती है।
0
0
Report

मैनपुरी- बरनाहल क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई शुरुआत हुई है

Amit KumarAmit KumarFollow10m ago
Barnahal, Uttar Pradesh:मैनपुरी के बरनाहल क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई शुरुआत हुई है एसएसडी प्राइड स्कूल का विधिवत शुभारंभ महावीर जी (प्रांत शारीरिक प्रमुख,विशिष्ट अतिथि) राहुल जी (विभाग सहकार्यवाह) और नगर पंचायत अध्यक्ष शशि गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया किया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, अभिभावक और विद्यालय प्रबंधन के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे बरनाहल में आयोजित समारोह के दौरान सभी मुख्य अतिथियों ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर एसएसडी प्राइड स्कूल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारयुक्त वातावरण प्रदान करना है, ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके उद्घाटन के बाद अतिथियों ने स्कूल परिसर का निरीक्षण किया और विद्यालय में उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही विद्यालय परिवार को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात कही समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, अभिभावक और स्थानीय लोगों की भी अच्छी खासी मौजूदगी रही। विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास जताया कि यह संस्थान क्षेत्र के बच्चों के बेहतर भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा
0
0
Report
Advertisement

पवन खेड़ा ने संघ से अयोध्या मंदिर का हिसाब मांगा; UCC पर चर्चा जरूरी—कांग्रेस

Raipur, Chhattisgarh:कांग्रेस के मीडिया विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन खेड़ा ने कहा है कि संघ पहले अयोध्या मंदिर का हिसाब दे... खेड़ा ने कहा कि हिंदू धर्म को धोखा दिया गया है... उन्होंने कहा कि संघ नेता जब UCC या दूसरे मुद्दे पर बात करें तो उनसे अयोध्या का हिसाब मांगा जाना चाहिए.... पवन खेड़ा दो दिन के लिए कांग्रेस जिलाध्यक्षों को ट्रेनिंग देने रायपुर आए थे... उन्होंने कहा कि यहां संवाद का कार्यक्रम हुआ जिसने उन्होंने जिलाध्यक्षों को बताया कि कैसे किसी मुद्दे पर अपनी बात रखनी है... उनसे बात की हमारे एसोसिएट एडिटर रुपेश गुप्ता ने
0
0
Report

जयपुर पैरामेडिकल नकल रैकेट का बड़ा खुलासा: चार गिरफ्तार

Jaipur, Rajasthan:राजधानी जयपुर में पैरामेडिकल परीक्षा में नकल कराने के बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है। जयपुर पुलिस ने परीक्षा से पहले ही इस साजिश को नाकाम करते हुए दो कॉलेजों से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक कॉलेज संचालक, एक एचओडी, एक लेक्चरर और कॉलेज संचालक का भतीजा शामिल है।पुलिस जांच में सामने आया है कि झुंझुनूं के मुकुंदगढ़ स्थित एस. करण कॉलेज के प्रथम वर्ष के लगभग 45 छात्रों को जयपुर के कालवाड़ रोड स्थित प्रभा देवी मेमोरियल पीजी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर एक ही कमरे में बैठाकर नकल कराने की पूरी तैयारी कर ली गई थी। इसके लिए छात्रों से कुल 5 लाख 50 हजार रुपए वसूले गए थे। गिरफ्तार आरोपियों में एस. करण कॉलेज के एचओडी कृष्ण कुमार, लेक्चरर शंकर लाल जाट और प्रभा देवी मेमोरियल पीजी कॉलेज के संचालक रामकृष्ण मंडीवाल और उनके भतीजे देवकृष्ण मंडीवाल शामिल हैं।जांच में खुलासा हुआ कि परीक्षा कक्ष में मनचाहे इनविजिलेटर की ड्यूटी लगवाकर छात्रों को परीक्षा के दौरान उत्तर पढ़ाने की योजना बनाई गई थी। आरोपियों ने कबूल किया है कि इस काम के लिए 3.27 लाख रुपए कॉलेज संचालक को दे दिए गए थे। पूरे मामले का खुलासा एक गोपनीय सूचना के बाद हुआ। सूचना मिलते ही डीएसटी और खोराबीसल थाना पुलिस सक्रिय हुई और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से बरामद डायरियों में छात्रों के नाम और उनसे वसूली गई रकम का पूरा हिसाब मिला।इसके अलावा आरोपियों के मोबाइल फोन की व्हाट्सएप चैट से भी अहम सबूत मिले हैं। चैट में छात्रों के एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्र से जुड़े दस्तावेज साझा किए गए थे, जिससे पूरे नकल रैकेट की साजिश उजागर हो गई। फिलहाल खोराबीसल थाना पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोग, परीक्षा कर्मी या अन्य संस्थान भी इस नेटवर्क का हिस्सा थे या नहीं। पुलिस पूरे रैकेट की कड़ियां खंगाल रही है.
0
0
Report

दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत, तीन घायल

Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक।इटियाथोक रेलवे स्टेशन रोड पर सोमवार की शाम दो बाइकों की आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हुई। हादसे में एक सात वर्षीय बालक समेत तीन लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भेजा गया।इटियाथोक थाना क्षेत्र के गांव बंजरिया निवासी राधेश (14) पुत्र श्यामसुंदर व मुन्ना (07) पुत्र श्याम सुंदर किसी काम के लिए इटियाथोक बाजार आए थे और शाम करीब साढे चार बजे वापस अपने घर की तरफ लौट रहे थे। दूसरी तरफ धानेपुर थाना क्षेत्र के गांव कोनिया बनकट निवासी नानबाबू और मनोज कुमार पुत्र जंगली बाइक से हरैया झूमन की ओर से आ रहे थे।तभी रेलवे स्टेशन रोड पर दोनों की बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। बाइकों पर सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची डायल 112 की पीआरवी 5115 के नरेंद्र अंकम ओझा व आरक्षी प्रमोद यादव ने एम्बुलेंस की मदद से तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि इस दुर्घटना के सम्बंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top