Back
कोरबा: दो तहसीलदार पिटाई केस में चार गिरफ्तार, जुलूस से पुलिस का डर कायम
NDNEELAM DAS PADWAR
Nov 13, 2025 02:51:09
Korba, Chhattisgarh
कोरबा जिले के दीपका तहसीलदार अमित केरकेट्टा और हरदीबाजार तहसीलदार अभिजीत राजभानु से मारपीट करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कबीर चौक से आदर्श नगर गायत्री मंदिर तक जुलूस निकाला ताकि असामाजिक तत्वों में पुलिस का डर कायम रहे. जुलुस के दौरान आरोपियों से नारे भी लगवाए गए की “जुर्म करना पाप है, पुलिस हमारे बाप है”.
बदमाशों के इस जुलूस का स्थानीय लोगों ने मोबाइल निकालकर वीडियो और तस्वीरें ली. पुलिस अब इस घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है.
दरअसल, कोरबा जिले में दो तहसीलदारों की पिटाई का मामला सामने आया था, जिससे प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया. बताया गया कि हरदीबाजार तहसीलदार अभिजीत राजभानू और दीपका तहसीलदार अमित केरकेटा रविवार को एक सैलून गए थे. वहाँ बदमाशों का उनके ड्राइवर के साथ गाड़ी को साइड देने कि बात को लेकर विवाद हो गया, जो देखते-देखते हाथापाई में बदल गया.
विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने दोनों तहसीलदारों पर भी हमला कर दिया. इस मारपीट में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, उनके सिर में गहरी चोटें आईं और शर्ट खून से सनी हुई मिली. स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद घायल तहसीलदारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.
कुसमुंडा पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में मुख्य आरोपियों को पकड़ लिया. फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और घटना में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है. यह पूरा मामला अब जिले में चर्चा का विषय बन गया है, जबकि प्रशासन ने भी हमले की कड़ी निंदा की है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
323
Report
382
Report
434
Report
125
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowDec 05, 2025 19:02:20158
Report
JSJitendra Soni
FollowDec 05, 2025 19:02:02206
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowDec 05, 2025 19:01:44189
Report
163
Report
DKDebojyoti Kahali
FollowDec 05, 2025 19:00:39197
Report
SKShivam Kumar1
FollowDec 05, 2025 19:00:17Noida, Uttar Pradesh:Flying car Mercedes flies over two cars in a dramatic crash in Romania; the 'pilot' survived, prompting some to joke it was 'Mercedes Airlines'.
152
Report
SKShivam Kumar1
FollowDec 05, 2025 18:46:47Noida, Uttar Pradesh:DONKEY VIRAL IS THIS REAL OR AI
130
Report
NSNaresh Sethi
FollowDec 05, 2025 18:46:31159
Report
SKShivam Kumar1
FollowDec 05, 2025 18:45:38177
Report