Back
नशे में धुत पूर्व मंत्री के बेटे संदीप कंवर का ताजा हंगामा थाना परिसर में
NDNEELAM DAS PADWAR
Mar 11, 2026 15:02:10
Korba, Chhattisgarh
नशे की स्थिति में पहले भी कई बार बवाल मचा चुके पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कँवर के बेटे संदीप कंवर का ताजा मामला सामने आया है. संदीप कंवर ने नशे की हालत में इतवारी बाजार में जमकर उत्पात मचाया. पहले तो नशे की हालत में पूर्व विधायक लिखी गाड़ी से एक दुकान को टक्कर मार दी. उसके बाद अपनी गलती मानने के बजाए दुकानदार के साथ गाली गलौच और मारपीट की. संदीप कंवर इतने में भी नहीं रुके जब पीड़ित दूकानदार की शिकायत पर उसे थाने ले जाया गया तब पुलिस के सामने भी जमकर हंगामा किया और अपने पिता की धौंस दिखाते हुए वहां से फरार हो गया। दरअसल संदीप कंवर नशे में धुत होकर पूर्व विधायक रामपुर लिखे कार को चला रहा था। नशे में होने की वजह से इतवारी बाजार के पास उसने कार से नियंत्रण खो दिया और कार एक सेवई के दुकान से जा टकराई। हादसे के बाद जब दुकानदार ने इसका विरोध किया तो संदीप कंवर ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट पर उतारू हो गया। दुकानदार ने इसकी शिकायत कोतवाली में की. घटना के बाद पुलिस आरोपी संदीप कंवर को कोतवाली थाने लेकर आई, लेकिन यहाँ भी उसका रसूख कम नहीं हुआ। संदीप ने थाने के भीतर भी पुलिसकर्मियों और पीड़ित पक्ष के सामने जमकर हंगामा किया। उसने चिल्लाते हुए अपने पिता के पद और रसूख की धौंस दिखाई और कहा, “जो करना है कर लो, मेरा कुछ नहीं बिगड़ेगा।” ऐसा कहते अपनी गाड़ी लेकर थाने से निकल गया। इस दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी देखती रही और रसूखदार के आगे बेबस नजर आई। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए सीएसपी आरोपी संदीप कंवर की सही पहचान तक भी नहीं बता रहे थे। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
HBHeeralal Bhati
FollowMar 11, 2026 16:33:510
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 11, 2026 16:33:330
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowMar 11, 2026 16:33:150
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowMar 11, 2026 16:33:010
Report
STSharad Tak
FollowMar 11, 2026 16:32:410
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 11, 2026 16:31:560
Report
MPMahesh Pareek
FollowMar 11, 2026 16:31:370
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 11, 2026 16:31:150
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 11, 2026 16:31:000
Report
OBOrin Basu
FollowMar 11, 2026 16:30:410
Report
Tilpai Digsa, Uttar Pradesh:कन्नौज में मनी माऊ कंपोजिट विद्यालय स्वतंत्र प्रभार मंत्री असीम अरुण निरीक्षण किया जिसमें स्वच्छता का विशेष सहयोग दिखाई पड़ा मंत्री जी ने होली पर एक स्वच्छता किट प्रदान की थी जिससे बच्चे विद्यालय को स्वच्छ और सफाई करते हैं
0
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 11, 2026 16:17:400
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowMar 11, 2026 16:17:250
Report
RSRajkumar Singh
FollowMar 11, 2026 16:17:060
Report