icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कोटा परिवहन कार्यालय बम धमकी, सुरक्षा एजेंसियों ने जांच के बाद परिसर सुरक्षित घोषित किया

Kota, Rajasthan:कोटा परिवहन विभाग के कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है. यह धमकी मंगलवार को कार्यालय के ईमेल पर मिली. कार्यालय में एंटी सबोटाज चेकिंग की गई. इसके पहले करीब 50 के आसपास कार्मिक और अन्य 50 लोगों को बाहर निकाला गया. हालांकि सब कुछ सामान्य रहने पर वापस कामकाज शुरू हो गया है. लेकिन 2 घंटे से ज्यादा काम बाधित रहा है. इस दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने पूरी तरह से जांच की और कुछ भी नहीं मिलने पर परिसर को सुरक्षित घोषित किया. प्रादेशिक परिवहन अधिकारी मनीष शर्मा ने बताया कि ईमेल के जरिए बम से उड़ने की धमकी मिली थी. इस ईमेल में केवल परिवहन कार्यालय को ही बम से उड़ने की बात लिखी थी. ऐसे में इस संबंध में कोटा शहर पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम को फोन किया. इसके बाद जांच दल को भेजा गया. सभी खुफिया एजेंसियों ने अपना काम शुरू किया. सूचना मिलने के बाद परिवहन विभाग के छत्रपुरा कार्यालय पर विज्ञान नगर थाना पुलिस पहुंची और कार्यालय को खाली करवाया गया. इसी तरह से जगपुरा ऑफिस में रानपुर थाना पुलिस सबसे पहले पहुंच गई और कार्यालय को खाली करवाया गया. इस दौरान कर्मचारियों में हड़कंप सा मचा रहा. दूसरी तरफ परिवहन कार्यालय में नए लाइसेंस बनवाने या रिन्यूअल के लिए ट्रायल देने पहुंचे लोगों को भी इंतजार करना पड़ा. उन्हें भी बाहर निकाल दिया गया. छत्रपुरा कार्यालय में भी रोड टैक्स, रजिस्ट्रेशन रिनुअल, नए डॉक्यूमेंट बनवाने और रूट लाइसेंस के काम से पहुंचे लोगों को इंतजार करना पड़ा. इसमें एंटी सबोटाज चेकिंग के लिए डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता भी पहुंच गया था. सुबह 10 बजे से यह लोग जांच करने लगे और करीब 12 बजे तक की जांच पूरी हुई. इसके बाद परिवहन विभाग के ही जगपुरा कार्यालय पर टीम पहुंची, जहां पर भी जांच शुरू की गई और कार्यालय को भी सुरक्षित घोषित किया गया.
0
0
Report

उदयपुर रथयात्रा: 1200 पुलिस कर्मी, ड्रोन निगरानी के साथ सुरक्षा चाकचौबंद

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर में आगामी 16 जुलाई को भगवान जगदीश की भव्य रथ यात्रा का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे। रथ यात्रा का आयोजन शांतिपूर्वक संपन्न हो इसके लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने रथ यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दे दिए है। सुरक्षा के लिए रथ यात्रा में 10 एएसपी, 15 डीएसपी सहित 1200 पुलिस कर्मियों का जाब्ता तैनात किया जाएगा। सादा वस्त्रो में भी रथ यात्रा के दौरान पुलिस के जवान मौजूद रहेंगे जो हर स्थिति पर अपनी नजर बनाए रखेंगे। रथ यात्रा मार्ग को अलग-अलग सेक्टर में बांटा गया है। संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। रथ यात्रा के दौरान ड्रोन के जरिए भी पुलिस की नजर रहेगी।
0
0
Report

ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

NAGESHWER NATH SINGHNAGESHWER NATH SINGHFollowJust now
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। क्षेत्र के ग्राम पंचायत बसंतपुर राजा के मजरा गांव शिवपुरा में खराब ट्रांसफार्मर के चलते बिजली समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। गांव में लगा 10 केवीए का ट्रांसफार्मर ओवरलोडिंग के कारण खराब हो गया है। बिजली न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही गांव में क्षमता के अनुसार 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर नहीं रखा गया, तो वे उग्र आंदोलन शुरू करेंगे। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि गांव में महज 10 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर लगा है, जबकि इस पर कई बिजली कनेक्शनों का लोड है। अधिक भार होने के कारण आए दिन ट्रांसफार्मर जवाब दे जाता है।बिजलीघर में कई बार शिकायत करने के बावजूद अधिकारी गंभीर नहीं है। लाइनमैन आते हैं और खानापूर्ति के लिए तार जोड़कर चले जाते हैं। इसके बाद जैसे ही आपूर्ति चालू होती है, महज दस मिनट के भीतर तार दोबारा टूट जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या के स्थाई समाधान के लिए कम से कम 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जाना बेहद जरूरी है। प्रदर्शन करने वालों में श्री प्रकाश, अतुल कुमार शुक्ल, अरुण कुमार मिश्र, सुरेंद्र तिवारी, मनोज तिवारी, दिनेश तिवारी, पूर्व ग्राम प्रधान पवन मिश्र, आकाश, पप्पू, रामगोपाल यादव आदि मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

राजस्थान विधानसभा अमृत महोत्सव: 400 से अधिक विधायक शिरकत, उपराष्ट्रपति मुख्य अतिथि

Jaipur, Rajasthan:एंकर राजस्थान विधानसभा बुधवार को अमृत महोत्सव मनायेगी अपनी स्थापना के पिचहत्तर वें वर्ष में विधानसभा अपने उन लगभग सभी जीवित सदस्यों का सम्मान करेगी जिन्होंने इस सदन में अपने क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व किया है समारोह में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन लोकसभा स्पीकर ओम बिरला राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े और सीएम भजनलाल शर्मा समेत कई दिग्गज शिरकत करेंगे वीओ सुमित्रा सिंह नौ बार विधायक रह चुकी हैं 1967 में वो राज्य की चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री का ओहदा संभाल चुकी हैं तो दो हजार तीन में वसुंधरा राजे के पहले कार्यकाल में वो विधानसभा अध्यक्ष रह चुकी हैं तीन मई उन्नीसो तीस में जन्मी सुमित्रा सिंह की उम्र छियानवें साल है, पर जज्बा अभी भी कायम है वो राजस्थान विधानसभा के अमृत महोत्सव का हिस्सा बनने के लिए बेहद उत्साहित थीं,पर तबियत नासाज होने के कारण अब वो इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पायेंगी इसका उन्हें बेहद मलाल है स्पीकर वासुदेव देवनानी ने उनके निवास पर पहुंचकर कुशलक्षेम पूछी और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की बाइट सुमित्रा सिंह पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं नौ बार की विधायक वीओ सुमित्रा सिंह सूबे की दिग्गज नेता रही हैं मोहनलाल सुखाड़िया से लेकर वसुंधरा राजे तक के साथ उन्होंने राजस्थान विधानसभा की गौरवशाली यात्रा को करीब से देखा है इस कार्यक्रम में सौ साल के भरतपुर के कददावर नेता पंडित रामकिशन भी आयेंगे,जिन्होंने राजस्थान की विधानसभा में ब्रज की जनता का कई बार प्रतिनिधित्व किया है कुल मिलाकर चार सौ पिच्यानवें पूर्व और दो सौ वर्तमान विधायक अमृत महोत्सव में शिरकत करेंगे उपराष्ट्रपति समापन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे तो लोकसभा अध्यक्ष उ‌द्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि । कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे शुरू होगा। समारोह में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम में 75 साल में पारित हुए महत्वपूर्ण कानूनों पर चर्चा होगी। इन सत्रों में सोलह पूर्व एवं वर्तमान अनुभवी विधायक 24 कानूनों पर चर्चा करेंगे। बाइट वासुदेव देवनानी विधानसभा अध्यक्ष बाइट जोगाराम पटेल संसदीय कार्यमंत्री वीओ यह आयोजन अतीत के अनुभवों, वर्तमान की उपलब्धियों और भविष्य की संभावनाओं को एक सूत्र में जोड़ने का कार्य करेगा। समारोह में पूर्व विधानसभा अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और वरिष्ठ विधायकों का विशेष सम्मान किया जाएगा। यह आयोजन भारतीय संसदीय लोकतंत्र का गौरवशाली उत्सव होगा, जिसमें अनुभव, परंपरा, नवाचार, महिला शक्ति, युवा ऊर्जा और जनविश्वास का अद्भुत समन्वय दिखाई देगा।
0
0
Report
Advertisement

NMC ने मनेन्द्रगढ़ मेडिकल कॉलेज को मान्यता दी, 2026-27 से MBBS पढ़ाई शुरू

Muju, Jeonbuk State:मनेन्द्रगढ़ मेडिकल कॉलेज को मिली मान्यता इसी सत्र से होगा पढ़ाई की शुरुआत । राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग NMC ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से संचालन की मंजूरी दे दी है। मेडिकल कॉलेज में 50 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश होगा। NMC मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड ने निरीक्षण और सभी मानकों की जांच के बाद यह अनुमति जारी की है। एमसीबी जिले के विद्यार्थियों को अपने ही जिले में मेडिकल शिक्षा का अवसर मिलेगा, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयास रंग लाए, NMC ने लगाई मुहर। वहीं पूरे क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को भी नई मजबूती मिलेगी ।
0
0
Report

घोड़ी पर विदा हुआ थाना इंचार्ज बृजलाल पटेल, वीडियो वायरल

Damoh, Madhya Pradesh:थानेदार को घोड़ी पर बैठा कर किया विदा.. एंकर/ दमोह में एक थानेदार की विदाई का मंजर लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है और वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। ये थानेदार है जिले के मगरोन थाने के थाना इंचार्ज रहे बृजलाल पटेल जिनका तबादला हुआ तो उन्हें विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग आए। अमूमन जिस तरह से ग्रामीण क्षेत्रों के पुलिस थानों में विदाई समारोह होते हे वैसे यहां भी हुआ लेकिन आखिरी में ग्रामीणों ने कुछ खास कर दिया। थानेदार को घोड़ी पर बैठाया, बैंड बाजों की धुन पर लोग थिरक रहे थे और घोड़ी पर बैठे थानेदार साहब लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। पूरी बस्ती में उन्हें घुमाने के बाद विदा किया गया और ये वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है।
0
0
Report
Advertisement

ज्ञानवापी विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने दोनों पक्षों को मध्यस्थता से समाधान का निर्देश दिया

JPJai Pal10m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानवापी विवाद में दोनों पक्षों को आपसी मध्यस्थता से मामला सुलझाने का दिया था निर्देश। वाराणसी मध्यस्थता केंद्र में आज बुलाई गई दोनों पक्षों की बैठक चंद मिनट में खत्म। बैठक में मुस्लिम पक्ष ने समझौते के प्रस्ताव को किया खारिज सुप्रीम कोर्ट में चल रहे केस का दिया हवाला। इस बैठक में मुस्लिम पक्ष के पांच लोग हुए शामिल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव जज राजीव मुकुल पांडेय की अध्यक्षता। ज्ञानवापी परिसर के ASI सर्वे और श्रृंगार गौरी पूजा से जुड़े 4 मुकदमों पर होनी थी मध्यस्थता। सुप्रीम कोर्ट के समाधान समारोह के तहत मुकदमों का बोझ कम करने की हुई थी कोशिश। हिंदू और मुस्लिम दोनों पक्षों ने मध्यस्थता के प्रस्ताव पर जताई असहमति कानूनी लड़ाई जारी रखने की कही बात। हिंदू पक्ष का भी रुख साफ समझौता नहीं अदालत से चाहिए पूरा मंदिर परिसर।
0
0
Report

महाराजपुर थाने में युवक ने पेट्रोल से आत्मदाह का प्रयास किया, 3 पुलिसकर्मी झुलसे

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर महाराजपुर थाने में युवक ने खुद को लगाई आग, बचाने में थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी झुलसे महाराजपुर थाना में फुफवार निवासी एक युवक ने पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। आग की लपटों से घिरे युवक को बचाने में थाना प्रभारी जनार्दन सिंह, एक दरोगा और एक सिपाही भी झुलस गए पुलिसकर्मियों ने कंबल और पानी की मदद से आग बुझाई और गंभीर रूप से झुलसे युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के दौरान युवक लगातार मुझे इंसाफ चाहिए" चिल्ला रहा था। शुरुआती जानकारी के अनुसार मामला पति-पत्नी के विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस घटना के सही कारणों का पता लगाने में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement

कुरुक्षेत्र के डंपिंग जोन पर दुकानदारों का गुस्सा, तुरंत हटाने की मांग

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र में पुराने बस स्टैंड के सामने बने डंपिंग जोन को लेकर आज आसपास के दुकानदारों का गुस्सा फूट पड़ा और दुकानदारों ने कचरे से भरे डंपरों को सड़क पर ही रोक दिया। और सड़क को जाम कर दिया। जाम की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुँची और दुकानदारों को समझकर जाम को खुलवाया। दुकानदारों के गुस्से को देखते हुए सुगम स्वच्छता कंपनी के मैनेजर मौके पर पहुँचे और दुकानदारों से बातचीत की। लेकिन दुकानदारों ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द से जल्द से डंपिंग जॉन को यहां से नहीं हटाया तो वह कोई बड़ा कदम उठाने को मजबूर होंगे। स्थानीय दुकानदारों ने रोष जताते हुए कहा कि उनका काम बिल्कुल ठप हो चुका है क्योंकि इस कचरे की बदबू से उनके यहां पर ना तो ग्राहक आ रहे और उनका भी यहां रहना और काम करना दूभर हो चुका है। उन्होंने कहा कि वह प्रशासन से लेकर सरकार के नुमाइंदे तक भी इस डंपिंग जोन को हटाने की मांग कर चुके हैं। लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। इसलिए आज मजबूर उनको यह कदम उठाना पड़ा है। मौके पर पहुँचे सुगम स्वच्छता कंपनी के मैनेजर ने कहा कि अभी उनको डंपिंग जोन की कही और जगह नहीं मिल रही है। इसलिए यहां पर कचरे को मिक्स करके करनाल पहुंचाया जाता है। उन्होंने कहा कि सिर्फ 24 घंटे के सर्कल में ही कचरे को यहां से उठा दिया जाता है। और जब बारिश होती है तो उस दिन कचरा यहां पर नहीं गिराया जाता। इसलिए वह सभी से अपील करते हैं कि कुछ दिन का समय उनको दिया जाए।
0
0
Report

भिवानी भीम स्टेडियम की कायाकल्प से खिलाड़ी देशभर में नंबर वन बनने की उम्मीद

Bhiwani, Haryana:खेलों को बढ़ावा देने के लिए सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह की पहल भिवानी के भीम स्टेडियम की कायाकल्प करने के लिए कोच व खिलाड़ियों से किया मंथन बिजलिी, पानी, सामान, नए भवन बनाने व पूराने की मुरम्मत को लेकर किया खाका तैयार बोले, हमारा प्रयास देश में हरियाणा और हरियाणा में भिवानी के खिलाड़ी नंबर वन हो भीम स्टेडियम को IOA के अधीन करने पर भी हुआ मंथन खेल नगरी भिवानी को और आगे ले जाने के लिए सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने नई पहल शुरू की है। उन्होंने खिलाड़ियों व कोचों से इसको लेकर राय ली है। सांसद ने कहा है कि हमारा प्रयास है कि देश में हरियाणा व हरियाणा में भivानी के खिलाड़ी नंबर वन हों। अपने आवास पर भिवानी महेन्द्रगढ़ से भाजपा के लोकसभा सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह अपने बेटे मोहित के साथ खिलाड़ियों व कोचों की बैठक लेकर सुझाव ले रहे हैं कि कैसे भिवानी के भीम स्टेडियम की कायाकल्प कर खेल व खिलाड़ियों को बढ़ावा मिले। इसको लेकर उन्होंने हर खेल के कोच व खिलाड़ियों को बुलाया है और एक बैठक कर उनके सुझाव व सुविधाओं पर खर्च होने वाले पैसे का अल्टिमेट लिया। सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि खेलों में भिवानी को नंबर वन बनाने के लिए और भीम स्टेडियम में सुविधाएं बढ़ाने को लेकर कोच व खिलाड़ियों के साथ मंथन किया है। उन्होंने कहा कि भिवानी के खिलाड़ी बहुत से खेलों में देश में नंबर वन हैं। भिवानी में हजारों खिलाड़ी खेलते हैं और अब हर खेल में बेटियां भी आगे आ रही हैं। सांसद ने कहा कि भिवानी के भीम स्टेडियम में सुविधाएं बढ़ाने व कायाकल्प करने पर चर्चा की गई है। बाइट- चौधरी धर्मबीर सिंह (सांसद) सांसद ने कहा कि भीम स्टेडियम में कानून व्यवस्था से लेकर बिजली, पानी, ट्रेक, सामान, मूरम्मत व नए भवन की ज़ूरतों का खाका बनाया गया है। साथ ही कहा कि सभी ज़रूरतों को तीन चरणों में बांटा है। पहला, खेल विभाग से नए भवन या मुकम्मत करना। दूसरा, खेल के सामान के लिए पैसा जुटाना और तीसरा, भीम स्टेडियम को IOA के हैंड ऑवर कर अच्छा पैसा खर्च करवाना। सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि हमारा प्रयास है कि भिवानी के भीम स्टेडियम की कायाकल्प हो, जिससे देश में हरियाणा और हरियाणा में भिवानी के खिलाड़ी नंबर वन बने। बाइट- चौधरी धर्मबीर सिंह (सांसद) निश्चित तौर पर भिवानी के खिलाड़ियों में प्रतिभा व जोश की कमी नहीं। ज़रूर है तो बस उन्हें सुविधाएं और मौक़ा देने की। जिसकी धर्मबीर सिंह ने पहल की है। ऐसे में उम्मीद है कि सब ठीक रहा तो वो दिन दूर नहीं, जब भिवानी के खिलाड़ी देश की झोली में सबसे ज़्यादा मैडल डालेंगे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top