Back
कबीरधाम के समरू गांव में तीन ग्रामीणों पर जानलेवा हमला: हालत गंभीर
STSATISH TAMBOLI
Dec 17, 2025 11:19:38
Kawardha, Chhattisgarh
कबीरधाम: समरू गांव में सनसनीखेज वारदात, तीन ग्रामीणों पर जानलेवा हमला
कबीरधाम जिले के आदिवासी बहुल समरू गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गांव के ही एक सरफिरे युवक ने धारदार टंगिया से तीन ग्रामीणों पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना उस वक्त हुई जब तीनों ग्रामीण किसी काम से कवर्धा की ओर जा रहे थे。
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक रास्ते में हाथ में धारदार टंगिया लेकर खड़ा था। जैसे ही तीनों ग्रामीण वहां से गुजरे, उसने उन्हें रोककर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में एक युवक की गर्दन गंभीर रूप से कट गई, जिससे वह लहूलुहान हो गया। वहीं दूसरे युवक की पीठ पर गहरी चोट आई, जबकि तीसरे युवक के पैर पर टंगिया से वार किया गया।
घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल कवर्धा लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
इधर, इस मामले की सूचना झलमला थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
घटना के बाद से समरू गांव में दहशत का माहौल है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ADArvind Dubey
FollowDec 17, 2025 13:04:410
Report
ASABDUL SATTAR
FollowDec 17, 2025 13:04:230
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowDec 17, 2025 13:04:020
Report
RJRahul Joshi
FollowDec 17, 2025 13:03:480
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowDec 17, 2025 13:03:220
Report
MMMohd Mubashshir
FollowDec 17, 2025 13:02:550
Report
VKVIKRANT KUMAR
FollowDec 17, 2025 13:02:360
Report
SJSubhash Jha
FollowDec 17, 2025 13:02:200
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowDec 17, 2025 13:00:580
Report
AGAdarsh Gautam
FollowDec 17, 2025 13:00:380
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowDec 17, 2025 13:00:100
Report
0
Report
0
Report
ADAbhijeet Dave
FollowDec 17, 2025 12:50:590
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowDec 17, 2025 12:50:380
Report