Back
पत्नी के प्रेम संबंध से नाराज़ पति की हत्या, शव ट्रॉली सूटकेस में मिला
SPShiv Pratap Singh Rajput
Nov 13, 2025 11:30:41
Jashpur Nagar, Chhattisgarh
पत्नी का अवैध संबंध, पति को गुजरा नागवार, दोनों के मध्य विवाद के बाद पत्नी ने पति की ली जान... जशपुर में पति की हत्या कर शव को ट्रॉली सूटकेस में बंद करने वाली पत्नी आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गई। 40 वर्षीय मंगरीता भगत को महाराष्ट्र के मनमाड़ जंक्शन से गिरफ्तार कर जशपुर लाया गया जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। 9 नवंबर 2025 को जशपुर जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र के भिंजपुर गांव में एक घर से ट्रॉली सूटकेस में बंद एक व्यक्ति का शव मिला। जिसकी पहचान संतोष भगत के रुप मे हुई। मृतक के बड़े भाई विनोद भगत की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि मृतक और उसकी पत्नी के मध्य अक्सर विवाद होता था जिसके कारण उसकी पत्नी ने ही उसकी बेरहमी से हत्या कर शव सुटकेश में भरकर फरार हो गई थी। यह पूरी घटना 7 नवंबर की है। मृतक संतोष और मंगरीता के बीच गांव के ही युवक विनोद जो कि आरोपी महिला का देवर था के साथ कथित अवैध संबंध को लेकर लगातार झगड़ा होता था। संतोष शराब पीकर अक्सर मारपीट करता था। 7 नवंबर की शाम जब मंगरीता बाजार से लौटी। मृतक संतोष शराब के नशे में धुत होकर सो रहा था। रात 8 बजे खाना खाने के दौरान दोनों के मध्य फिर विवाद हुआ। पति को सोता देखकर महिला खाना निकालकर खाने लगी जिस बात से नाराज संतोष ने मारपीट शुरू कर दी। जिसके बाद मंगरीता घर से बाहर निकली और अपनी बेटी जो रायगढ़ में रहती थी उसे फोन करने लगी। इस बीच संतोष ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। दरवाजा बंद देखकर गुस्से में मंगरीता ने लोहे की गैंती से दरवाजा तोड़ा। जिससे दरवाजा संतोष के उपर गिरा। अंदर घुसकर मंगरीता ने शील-बट्टा से संतोष के सिर पर दो बार वार किए। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद रात 2 बजे मंगरीता उठी और शव को ट्रॉली सूटकेस में भरकर घर के फर्श पर लगे खून के दाग को साफ किया। फिर अगले दिन कारपेंटर बुलाकर टूटा दरवाजा ठीक करवाया। गांव वालों के द्वारा उसके पति के बारे में पूछने पर झूठ बोला और कहा कि संतोष रांची चला गया है। दोपहर 3 बजे सूटकेस घर में छोड़कर घर मे ताला जड़कर वह बस से रायगढ़ चली गई वहां से ट्रेन पकड़कर मुंबई जा रही थी। लेकिन जशপুর SP के नेतृत्व में गठित स्पेशल टीम ने तकनीकी और मुखबिर की मदद से उसे ट्रेस किया। और महाराष्ट्र के मनमाड़ जंक्शन पर GRP SP श्वेता सिन्हा, DSP अख्तर और RPF की मदद से मंगरीता भगत को दबोच लिया गया। महिला के द्वारा अपने पति की हत्या की बात कबूल करने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AMATUL MISHRA
FollowNov 13, 2025 13:18:230
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowNov 13, 2025 13:18:100
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowNov 13, 2025 13:17:580
Report
0
Report
AVArun Vaishnav
FollowNov 13, 2025 13:17:330
Report
PTPreeti Tanwar
FollowNov 13, 2025 13:16:510
Report
PKPradeep Kumar
FollowNov 13, 2025 13:16:380
Report
DSdevendra sharma2
FollowNov 13, 2025 13:16:280
Report
CRCHANDAN RAI
FollowNov 13, 2025 13:16:150
Report
ASAmit Singh
FollowNov 13, 2025 13:15:460
Report
NMNitesh Mishra
FollowNov 13, 2025 13:15:180
Report
NMNitesh Mishra
FollowNov 13, 2025 13:15:020
Report
PSPrasenjit Sardar
FollowNov 13, 2025 13:14:390
Report
BPBramh Prakash Dubey
FollowNov 13, 2025 13:14:180
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowNov 13, 2025 13:14:050
Report