icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

NEET UG पेपर लीक के विरोध में SFI का झुंझुनूं प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं में NEET UG पेपर लीक के विरोध में SFI का प्रदर्शन। NMटी गर्ल्स कॉलेज में छात्राओं ने किया प्रदर्शन। पेपर लीक से युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग। परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग। झुंझुनूं के एनएमटी गर्ल्स महाविद्यालय में छात्र संगठन एसएफआई ने नीट यूजी पेपर लीक मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान छात्राओं ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग उठाते हुए केंद्र सरकार और एनटीए के खिलाफ नारेबाजी की। एसएफआई कार्यकर्ताओं ने बताया कि नीट यूजी पेपर लीक प्रकरण ने देशभर के लाखों विद्यार्थियों के भविष्य और विश्वास को गहरा आघात पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि परीक्षा में शामिल छात्रों ने लंबे समय तक मेहनत कर तैयारी की थी, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाओं ने युवाओं की उम्मीदों के साथ खिलवाड़ किया है। इस पूरे मामले के बाद कई छात्र मानसिक तनाव में आ गए और कुछ विद्यार्थियों द्वारा आत्महत्या भी की हैं। उन्होंने मांग की कि इस मामले की सजा छात्रों को नहीं दी जाए, बल्कि एनटीए को प्रतिबंधित कर परीक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय की जाए। एसएफआई ने इस पूरे मामले के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक युवाओं के भविष्य के साथ बड़ा अन्याय हैं। प्रदर्शन के दौरान छात्राओं ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग उठाई।
0
0
Report

झुंझुनूं स्टेशन पर टॉय ट्रेन से प्रदर्शन, 12 सूत्री ज्ञापन सौंपा

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं झुंझुनूं स्टेशन पर टॉय ट्रेन चलाकर अनोखा प्रदर्शन शेखावाटी रेल विकास संघर्ष समिति ने उठाई नई रेल सेवाओं की मांग वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने को लेकर रेलमंत्री के नाम ज्ञापन जयपुर-हरिद्वार वंदे भारत ट्रेन शेखावाटी से चलाने की मांग दूरंतो एक्सप्रेस में स्लीपर कोच बढ़ाने और स्टॉपेज देने की मांग बांद्रा-जयपुर सुपरफास्ट ट्रेन को प्रतिदिन चलाने की मांग रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर 12 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा झुंझुनूं शेखावाटी क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग को लेकर शेखावाटी रेल विकास संघर्ष समिति ने झुंझुनूं रेलवे स्टेशन पर अनोखा प्रदर्शन किया। समिति सदस्यों ने वंदे भारत एक्सप्रेस की प्रतीकात्मक टॉय ट्रेन चलाकर रेलवे प्रशासन और केंद्र सरकार का ध्यान क्षेत्र की रेल समस्याओं की ओर आकर्षित किया। प्रदर्शन के दौरान नई रेल सेवाएं शुरू करने और यात्री सुविधाओं में विस्तार की मांग को लेकर रेलमंत्री के नाम 12 सूत्रीय ज्ञापन स्टेशन प्रबंधक संजीव कुमार को सौंपा गया।प्रदर्शन के दौरान समिति के सदस्यों ने कहा कि शेखावाटी क्षेत्र लंबे समय से बेहतर रेल सुविधाओं की मांग कर रहा है, लेकिन अब तक अपेक्षित स्तर पर सुविधाएं नहीं मिल पाई हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लाखों यात्रियों को आज भी लंबी दूरी की यात्रा के लिए पर्याप्त रेल सेवाओं का अभाव झेलना पड़ रहा है।समिति अध्यक्ष ने बताया कि ज्ञापन में जयपुर-हरिद्वार-जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को रींगस, सीकर, झुंझुनूं, लोहारू और दिल्ली मार्ग से प्रतिदिन संचालित करने की प्रमुख मांग रखी गई है। इसके अलावा दूरंतो एक्सप्रेस का सूरत और बोरीवली स्टेशन पर ठहराव देने तथा ट्रेन में पांच सैकंड स्लीपर क्लास डिब्बे जोड़ने की मांग भी शामिल है।ज्ञापन में बांद्रा-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाने और उसका विस्तार लोहारू तक करने, शेखावाटी क्षेत्र के लिए नई रेल सेवाएं शुरू करने, ट्रेनों के ठहराव बढ़ाने और यात्री सुविधाओं में सुधार जैसी कुल 12 मांगें रखी गई हैं।प्रदर्शन के दौरान समिति सदस्यों ने कहा कि यदि मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। स्टेशन पर हुए इस अनूठे प्रदर्शन ने यात्रियों और स्थानीय लोगों का भी ध्यान आकर्षित किया。
0
0
Report
Advertisement

उदयपुर: DMFT 12वें शासी परिषद की बैठक, आय-व्यय पर चर्चा

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर डीएमएफटी की 12वीं शासी परिषद की बैठक का आयोजन, डीएमएफटी अध्यक्ष एवं जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में हो रही आयोजित, टीएडी मंत्री बाबूलाल खराड़ी भी है बैठक में मौजूद, ट्रस्ट के आय-व्यय एवं गत बैठकों में हुए कार्यों पर चर्चा, विभागवार नवीन प्रस्तावों पर भी हो रही चर्चा, राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया,चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी,उदयपुर सांसद डॉ मन्नालाल रावत,विधायक ताराचंद जैन,फूलसिंह मीणा,प्रताप गमेती,उदयलाल डांगी,पुष्करलाल डांगी,सहित विभिन्न विभागों अधिकारी है बैठक में मौजूद,
0
0
Report

डीडवाना में SK Greenwood Shikshan Sansthan: चरित्र और भविष्य के लिए शिक्षा परंपरा

Jaipur, Rajasthan:SK Greenwood Shikshan Sansthan डीडवाना में हमारा दृढ़ विश्वास है कि शिक्षा केवल अक्षरों को सीखना नहीं, बल्कि चरित्र का निर्माण करना और भविष्य को संवारना है। डीडवाना (राजस्थान) स्थित हमारा संस्थान विद्यार्थियों को न केवल उच्च शैक्षणिक स्तर प्रदान करता है, बल्कि उन्हें आत्मविश्वासी, अनुशासित और कल की चुनौतियों के लिए तैयार एक जिम्मेदार नागरिक बनाता है। "शानदार परीक्षा परिणामों की निरंतर परंपरा से लेकर खेलकूद, कला और नेतृत्व (Leadership) के क्षेत्र में विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने तक—हम हर बच्चे के भीतर छिपे सामर्थ्य को पहचानते हैं। आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और नैतिक मूल्यों के बेजोड़ समन्वय के साथ, SK Greenwood Shikshan Sansthan हर कदम पर आपके बच्चों को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में श्रेष्ठता और सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करता है।"
0
0
Report

मालवीय नगर होटल आग: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 9 विदेशी शव की पहचान

Noida, Uttar Pradesh:मालवीय नगर होटल में शार्ट सर्किट से लगी थी आग शरुआती जांच में हुआ खुलासा होटल के बेसमेंट और टॉप फ्लोर पर 2 किचन बने हुए थे दोनो किचन के अंदर LPG के सिलिंडर रखे हुए थे LPG सिलैंडव्र में कोई ब्लास्ट नही हुआ पुलिस अधिकारियों और एक्सपर्ट के मुताबिक आग इतनी तब फैलती है जब इंटरनल वायरिंग में शार्ट सर्किट हुआ हो मालवीय नगर अग्निकांड मामला कल FSL की टीम केवल एक ही फ्लोर पर जांच कर पाई थी। अग्निकांड में मरने वाले लोगों में वो लोग शामिल थी जो होटल के तीसरे फ्लोर और बेसमेंट में मौजूद थे। कई कमरों में जांच के दौरान दमकल विभाग को इलेक्ट्रॉनिक चूल्हे और दूसरे उपकरण मिले थे। दरअसल जो लोग लंबे समय से होटल में रुके हुए थे वो खाना बनाने के लिए इन उपरत्नों का इस्तेमाल कर रहे थे। सूत्रों के मुताबिक अधिकतर लोगों की मौत दम घुटने के कारण हुई है। सूत्रों के मुताबिक इस होटल में लवकेश बजाज का कोई भी पार्टनर नहीं था। दिल्ली पुलिस की तकरीबन 10 टीमें आरोपी मैनेजर जय मिश्रा और जांच में जुटी हुई है। गुरुग्राम वाले परिवार के लोगो की मौत 4थी मंजिल की सीढ़ियों पर मिली थी अभी तक की जांच में सामने आया की छत पर जाने का रास्ता बंद था, गेट पर ताला लगा हुआ था बिल्डिंग में 2 किचन थे, जिसमे 4 से 5 कमर्शियल सिलिंडर मिले है 12 विदेशी नागरिकों में से 9 के शव की पहचान हो गयी है DNA के आधार पर ही विदेशी नागरिकों शव को परिजन और एम्बेसी को हैंडओवर किया जाएगा हॉटेल की फॉरेंसिक जांच के लिए FSL के एक्सपर्ट की टीम आज एक बार फिर आएगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

गर्मी में प्रेमी ने शादी न मिलने पर मोबाइल टावर चढ़कर बना हंगामा

Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी जिले के डुमरा प्रखंड के मनियारी गांव में गुरुवार को उस समय अजीबो-गरीब स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक युवक अपनी मांग मनवाने के लिए भीषण गर्मी में मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार युवक की पहचान मनियारी गांव निवासी रामजी महतो के पुत्र जर्नादन कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि युवक एक लड़की से प्रेम करता है और उससे शादी करना चाहता है। आरोप है कि परिजन उसकी शादी कराने को तैयार नहीं हैं, जिससे नाराज होकर वह मोबाइल टावर पर चढ़ गया। टावर पर चढ़ने के बाद युवक ने ऊपर से कूदकर जान देने की धमकी दी, युवक की करतूत देख इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद हो गए लोग युवक को समझाने-बुझाने में जुटे थे, पुलिस के पहुंचने के बाद लड़के को समझा बुझाकर नीचे उतरा गया।
0
0
Report

अलीगढ़ में किसान मोर्चा का प्रदर्शन: ट्रंप पुतला जलाने का प्रयास, पुलिस से भिड़ंत

Aligarh, Uttar Pradesh:भारत और अमेरिका के बीच हुई दूध की डील को लेकर अलीगढ़ में किसानों का प्रदर्शन संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा मुख्यालय के बाहर किया गया प्रदर्शन प्रदर्शन के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति मुर्दाबाद के नारों से की गई नारेबाजी संयुक्त किसान मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान किया गया पुतला जलाने का प्रयास पुतला जलाने से पहले ही पुलिस ने खींचतान के बाद छीना डोनाल्ड ट्रंप का पुतला पुतला जलाने को लेकर किसान नेताओं और पुलिस के बीच हुई तीखी झड़प और खींचतान प्रदर्शन के बाद एसीएस को दिया गया प्रधानमंत्री/राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन थाना सिविल लाइन क्षेत्र के जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट के बाहर किया गया प्रदर्शन। बाइट: रिजवान (जिलाध्यक्ष) संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा बाइट: वीरकरण (जिलाध्यक्ष) भाकियू टिकैत
0
0
Report
Advertisement

हरिद्वार में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज, कार्यक्रम कांवड़ से पहले यातायात दुरुस्त

Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार में अतिक्रमण पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, ललतारौ पुल से अपर रोड तक चला अभियान。 चारधाम यात्रा और आगामी कांवड़ मेले की तैयारियों के बीच सड़क किनारे किए गए कब्जों पर चली प्रशासन की कार्रवाई。 नगर निगम, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने अवैध खोखे, ठेलियां और अस्थायी अतिक्रमण हटाने शुरू किए。 मुख्यमन्त्री के निर्देश और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के नेतृत्व में जनपदभर में लगातार चल रहा है अतिक्रमण हटाओ अभियान。 भीड़भाड़ वाले मार्गों को खाली कर श्रद्धालुओं और यात्रियों की आवाजाही सुगम बनाने पर जोर。 प्रशासन ने साफ किया, सार्वजनिक मार्गों और सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे。 कांवड़ मेले से पहले शहर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी。
0
0
Report

दिल्ली मुख्यमंत्री ने मैक्स अस्पताल साकेत दौरा कर घायलों को सहायता की घोषणा की

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली मुख्यमंत्री कार्यालय माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने मैक्स अस्पताल, साकेत का दौरा कर दुखद अग्निकांड में घायल हुए लोगों से मुलाकात की。 उन्होंने घायलों और उनके परिवार वालों से बातचीत की, उपस्थित डॉक्टरों के साथ चल रहे उपचार की समीक्षा की और अधिकारियों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए。 अस्पताल अधिकारियों के समन्वय से घायलों के चिकित्सा खर्च की व्यवस्था की जाएगी, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि प्रत्येक मरीज को सर्वोत्तम संभव देखभाल मिले。 प्रत्येक मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी और गंभीर रूप से घायल लोगों को 5 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। मृतकों के पार्थिक शरीर को उनके पैतृक घर ले जाने की व्यवस्था की जा रही है。 दिल्ली सरकार प्रत्येक पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने और इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवारों को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करते हैं。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top