icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
495688
Avinash Babu PatelAvinash Babu PatelFollow18 Oct 2024, 08:50 am

राज्य सरकार के मंत्रियों में है चार गुट, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत का बड़ा बयान,

Upani, Chhattisgarh:

छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष ने बड़ा बयान दिया है,, उन्होंने राज्य में बढ़ते अपराध को लेकर बयान दिया है, मंत्रियों के स्तर पर अलग अलग ग्रुप बने हुए हैं,इसलिए लोग किसको अपना दुखड़ा सुनाए क्योंकि एक ग्रुप ओपी मंत्री, शर्मा मंत्री का है, साहु मंत्री का है, स्वयं मुख्यमंत्री का है, सक्ती के दौरे पर चरणदास महंत ने यह बयान दिया है। उन्होंने कहा है किछत्तीसगढ़ में महिलाएं अब सुरक्षित नहीं, छत्तीसगढ़ में अपराध बढ़ा है,मोबलिंचिंग की घटनाएं बढ़ी है, सरकार से राज्य में ला एंड आर्डर नहीं सम्हल रहा है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

कोचिंग संस्थानों के लिए कड़ा कानून चाहिए: अशोक चौधरी का बयान

Patna, Bihar:बिहार विभूति अनुग्रह नारायण सिंह के जयंती के अवसर पर राजकीय समारोह का आयोजन पटना में किया गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी सहित सरकार के मंत्री और प्रतिनिधि इस कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की... बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने कोचिंग विवाद पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को ऐसा नहीं करना चाहिए... कोई किसी पर गोली चल देगा डराने के लिए यह गलत बात है... FIR नहीं ली जा रही है तो आप कोर्ट में जा सकते हैं। कानूनी प्रक्रिया है संवैधानिक प्रक्रिया है, आप कोर्ट में शिकायत कीजिए। साथ ही उन्होंने कहा कि जब हम मंत्री थे 2015 में तो हमने कानून बनाया था कोचिंग संस्थान और हॉस्टल के लिए; साथी अब जब कोचिंग संस्थान में इतनी बड़ी संख्या में बच्चे पढ़ रहे हैं तो इसको लेकर भी एक मजबूत कानून होना चाहिए... शिक्षक पढ़ने के लिए और इस तरह की चीज नहीं होनी चाहिए... लालू प्रसाद यादव ने सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा किया और नीतीश कुमार पर इस पर टिप्पणी की; अशोक चौधरी ने कहा कि उनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है... जब नीतीश कुमार के साथ थे तब अच्छे थे और आज नहीं है तो कह रहे हैं नीतीश ने कराया... घर की सुरक्षा का सब सरकारी प्रावधान है... सुरक्षा आपको दी गई है और नहीं ले रहे हैं तो कुछ होगा तो जिम्मेदारी उनकी है... 50 नहीं लेंगे 200 सुरक्षा लेंगे इसका कोई मतलब है...
0
0
Report
Advertisement

उत्तराखंड राशन कार्ड नियमों में जल्द बदलाव, आय सीमा पर समिति तय करेगी

Dehradun, Uttarakhand:एंकर-उत्तराखंड में राशन कार्ड से जुड़े नियमों में जल्द बदलाव देखने को मिल सकता है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को एपीएल और अंत्योदय राशन कार्ड के लिए निर्धारित आय सीमा की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए एक समिति गठित की जाएगी, जो जिला पूर्ति अधिकारियों के सुझावों के आधार पर नए मानक तय करेगी। वहीं, राशन विक्रेताओं का नवंबर माह से लंबित लाभांश भी एक सप्ताह के भीतर जारी किया जाएगा। सरकार राशन वितरण प्रणाली को पूरी तरह ऑनलाइन करने, राशन विक्रेताओं के बीमा और मृत व्यक्तियों के नाम पर राशन लेने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी भी कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

पंजाब की तीर्थयात्रा योजना के तहत भक्तों की बसें रवाना, स्पीकर ने किया शुभारंभ

Kot Kapura, Punjab:ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਤੀਰਥ ਯਾਤਰਾ ਸਕੀਮ ਤਹਿਤ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਦੀਆਂ ਬੱਸਾਂ ਰਵਾਨਾ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਦੇ ਦੁਆਰੇਆਣਾ ਰੋਡ ਵਿਖੇ ਅਤੇ ਪਿੰਡ ਡੀਮਾਂ ਵਾਲੀ ਤੋਂ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਦੀਆਂ ਬੱਸਾਂ ਨੂੰ ਰਵਾਨਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦਿਆਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਤੀਰਥ ਯਾਤਰਾ ਸਕੀਮ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਇੱਕ ਲੋਕ-ਪੱਖੀ ਪਹਿਲ ਹੈ, ਜਿਸ ਤਹਿਤ ਸੂਬੇ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਧਾਰਮਿਕ ਅਤੇ ਇਤਿਹਾਸਕ ਅਸਥਾਨਾਂ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨ ਕਰਵਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਸਕੀਮ ਦਾ ਉਦੇਸ਼ ਲੋਕਾਂ ਦੀਆਂ ਧਾਰਮਿਕ ਭਾਵਨਾਵਾਂ ਦਾ ਸਤਿਕਾਰ ਕਰਦਿਆਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਸੁਵਿਧਾਜਨਕ ਅਤੇ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਯਾਤਰਾ ਮੁਹੱਈਆ ਕਰਵਾਉਣਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਯਾਤਰਾ ਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਨੂੰ ਸ਼ੁਭਕਾਮਨਾਵਾਂ ਦਿੰਦਿਆਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਸੁਖਦ ਯਾਤਰਾ ਲਈ ਅਰਦਾਸ ਕੀਤੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਭਲਾਈ ਅਤੇ ਸੇਵਾ ਲਈ ਵਚਨਬੱਧ ਹੈ ਅਤੇ ਅਜਿਹੀਆਂ ਲੋਕ-ਹਿੱਤ ਯੋਜਨਾਵਾਂ ਨੂੰ ਹੋਰ ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ਾਲੀ ਢੰਗ ਨਾਲ ਲਾਗੂ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਸਕੀਮ ਰਾਹੀਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਪਵਿੱਤਰ ਧਾਰਮਿਕ ਅਸਥਾਨਾਂ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨ ਕਰਨ ਦਾ ਮੌਕਾ ਪ੍ਰਾਪਤ ਹੋਇਆ ਹੈ।
0
0
Report

झुंझुनूं के शहरी सेवा शिविर में विधायक भांबू ने लाभार्थियों को चेक वितरित

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं नगर परिषद के शहरी सेवा शिविर का विधायक राजेंद्र भांबू ने निरीक्षण किया। विभागवार प्रगति जानी, अधिकारियों-कर्मचारियों को आमजन को अधिक लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश। लाभार्थियों को पट्टे वितरित, पीएम आवास व पीएम स्वनिधि योजना के चैक सौंपे। मंगला पशु बीमा योजना के तहत स्वीकृतियां जारी, पौधे बांटकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश। विधायक बोले- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार हर समय जनता के बीच मौजूद है। नगर परिषद परिसर में आयोजित शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण किया गया। शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉलों और टेबलों पर पहुँचकर प्रगति की जानकारी ली और आमजन को अधिकतम लाभ पहुंचाने के लिए संवेदनशीलता व तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए। लाभार्थियों को पट्टों का वितरण किया गया और प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र लाभार्थियों को 50-50 हजार रुपये तथा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को 15-15 हजार रुपये के चैक वितरित किए गए। मंगला पशु बीमा योजना के तहत भी स्वीकृतियां प्रदान की गईं। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधे वितरण भी किया गया। नगर परिषद के कार्यवाहक आयुक्त एवं अधिशासी अभियंता रविंद्र कुमार मीणा ने शिविर की प्रगति रिपोर्ट से अवगत कराया। नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए। ग्रामीण व शहरी सेवा शिविरों का उद्देश्य आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ एक स्थान पर सरल व पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराना है। केंद्र व राज्य सरकार सेवा, सुशासन व जनकल्याण की भावना के साथ कार्य कर रही हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश में विकास कार्यों का वर्णन किया गया और कहा गया कि आधारभूत ढांचा, डिजिटल इंडिया, राष्ट्रीय सुरक्षा व आत्मनिर्भर भारत जैसे क्षेत्रों में नए आयाम स्थापित हुए। नगर परिषद प्रशासन, आयुक्त व शिविर में कार्यरत कर्मियों की प्रशंसा की गई और कहा गया कि लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ तेजी से पहुँच रहा है। आमजन से अपील की गई कि मोहल्लों व गांवों तक योजनाओं के लाभ के लिए जागरूक करें और अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाने में सहयोग करें। इस अवसर पर पार्षद आदि उपस्थित रहे।
0
0
Report
Advertisement

बज्जू में करंट से ठेका कर्मी की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश और न्याय की मांग

Bikaner, Rajasthan:बज्जू/ बीकानेर करंट लगने से ठेका कर्मचारी की मौत, परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश बज्जू क्षेत्र के मिठड़िया निवासी ठेकाकर्मी की कार्य के दौरान हुई मौत कोलायत लिफ्ट नहर के जीएसएस क्षेत्र में विद्युत लाइन पर कर रहा था काम ग्रामीणों का आरोप, विद्युत विभाग की लापरवाही से गई कर्मचारी की जान घटना के बाद बज्जू उपजिला अस्पताल के बाहर शुरू हुआ धरना न्याय और उचित मुआवजे की मांग को लेकर सैकड़ों ग्रामीण हुए एकत्रित सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और अधिकारियों के बीच वार्ता का दौर जारी मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग अस्पताल परिसर के बाहर तनावपूर्ण माहौल, प्रशासन समझाइश में जुटा।
0
0
Report

योग भारतीय संस्कृति की धरोहर: संजय भाटिया ने रोहतक में योग दिवस का संदेश

Rohtak, Haryana:योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर: राज्यसभा सांसद संजय भाटिया - एमडीयू के भव्य योग आयोजन में उमड़ा जनसैलाब, स्वस्थ भारत का दिया संदेश बंगाल में ममता सरकार में लाखो फर्जी वॉट्स सामने आई बांग्लादेशियो पर भी हो रही कार्यवाही रोहतक, जन-जन तक योग पहुँचाने, योगमय जीवन को समाज-राष्ट्र में अपनाने, तथा योग के जरिए स्वस्थ जीवन शैली जीने के सामूहिक संकल्प के साथ आज महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के सरदार वल्लभ भाई पटेल क्रिकेट स्टेडियम में आसन्न अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय समुदाय, संबद्ध महाविद्यालय समुदाय समेत रोहतक शहर व जिला से उमड़े अपार जनसमूह ने योग दिवस कार्यक्रम को यादगार बना दिया। बाईट -संजय भाटिया ,राज्यसभा सांसद
0
0
Report

पंचकूला: नाइट क्लब संचालकों को गैंगस्टर से 5 करोड़ रंगदारी की धमकी

Panchkula, Haryana:पंचकूला में नाइट क्लब संचालकों को गैंगस्टरों की ओर से धमकी मिलने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने वॉयस नोट भेजकर क्लब संचालकों से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की है। धमकी में कहा गया है कि यदि रकम नहीं दी गई तो अगली गोली उनके नाम की होगी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया और संबंधित क्लबों के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा धमकी देने वालों की पहचान करने के लिए तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पंचकूला में पिछले कुछ समय से क्लब संचालकों को निशाना बनाकर रंगदारी मांगने और फायरिंग की घटनाएं सामने आती रही हैं। हाल के महीनों में कई क्लबों पर गैंगस्टर्स की ओर से हमले और धमकियां दी गई हैं, जिसके चलते सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि धमकी देने वालों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और क्लब संचालकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए विभिन्न जांच एजेंसियों की भी मदद ली जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top