Back
जांजगीर-चांपा में धान खरीदी पारदर्शिता के बीच अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई
JKJitendra Kanwar
Feb 02, 2026 06:46:45
Chhattisgarh
सरकार की किसान-हितैषी नीतियों और सख्त प्रशासनिक निगरानी का असर जांजगीर-चांपा जिले में साफ तौर पर देखने को मिला है। जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य पूरी तरह पारदर्शी, सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ है। सरकारी निर्देशों के तहत 31 जनवरी तक जिले के 129 धान खरीदी केंद्रों में 1 लाख 17 हजार 751 किसानों ने समर्थन मूल्य पर अपना धान बेचा। इस दौरान कुल 6 लाख 9 हजार 686 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है, जिसके एवज में किसानों को 189 करोड़ 2 लाख 84 हजार 600 रुपये की राशि का भुगतान किया गया। जिले के लगभग 94 प्रतिशत किसानों की सहभागिता सरकार पर किसानों के बढ़ते भरोसे को दर्शाती है। वहीं दूसरी ओर, सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत जिले में अवैध धान परिवहन, भंडारण और मिलिंग पर भी बड़ी कार्रवाई की गई है। प्रशासन ने परिवहन एवं भंडारण में अनियमितताओं को लेकर 109 प्रकरण दर्ज किए, जिनमें 4,096.80 क्विंटल धान जब्त किया गया। इसके अलावा 10 बड़े वाहनों को जब्त किया गया और 5 मिलों पर भी प्रकरण बनाकर धान जप्त किया गया है। कुल मिलाकर, मिलों और अवैध भंडारण के मामलों को मिलाकर 114 प्रकरणों में 1 लाख 33 हजार 398 क्विंटल धान जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 41 करोड़ 35 लाख 35 हजार 40 रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई पूरे प्रदेश में जांजगीर-चांपा जिले की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 02, 2026 10:52:290
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowFeb 02, 2026 10:52:110
Report
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 02, 2026 10:51:470
Report
VKVINOD KANDPAL
FollowFeb 02, 2026 10:51:270
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowFeb 02, 2026 10:51:03Baghpat, Uttar Pradesh:MID PTC- वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान की जा रही है
0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 02, 2026 10:50:270
Report
DBDEBASHISH BHARATI
FollowFeb 02, 2026 10:50:130
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 02, 2026 10:49:230
Report
0
Report
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 02, 2026 10:46:040
Report
DRDivya Rani
FollowFeb 02, 2026 10:45:400
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 02, 2026 10:45:330
Report
AMANIL MOHANIA
FollowFeb 02, 2026 10:45:190
Report