Back
बलौदाबाज़ार में फर्जी डॉक्टर-अस्पताल संचालक गिरफ्तार, गर्भवती की मौत के मामले में
JKJitendra Kanwar
Dec 16, 2025 03:18:39
Chhattisgarh
बलौदाबाजार में फर्जी डॉक्टर और अस्पताल संचालक अरेस्ट: गर्भवती महिला की मौत मामले में गिरफ्तारी, लापरवाहीपूर्वक डिलीवरी, जच्चा-बच्चा की गई थी जान। बलौदाबाजार में एक गर्भवती महिला की मौत के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन पर बिना वैध चिकित्सा योग्यता और लाइसेंस के इलाज करने का आरोप है। गिरफ्तार आरोपियों में फर्जी डॉक्टर दुखित साहू और संस्कार अस्पताल कटगी का संचालक जोहित राम साहू शामिल हैं। मामला गिधौरी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक 8 जून को अंजू प्रजापति को प्रसव पीड़ा होने पर एक रिटायर्ड नर्स के पास ले जाया गया था। आरोप है कि वहां लापरवाही से डिलीवरी कराई गई, जिसके परिणामस्वरूप बच्चा मृत पैदा हुआ और महिला को अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। गंभीर बिगड़ी तो किया रेफर, रास्ते में मौत। बिगड़ती हालत में अंजू को संस्कार अस्पताल कटगी ले जाया गया, जहां आरोपी दुखित साहू ने लगभग दो घंटे तक उसका इलाज किया। जब महिला की हालत और गंभीर हो गई तो उसे जिला अस्पताल बलौदाबाजार रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। कानूनी डिग्री या लाइसेंस नहीं। गिधौरी थाना पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि दुखित साहू केवल 12वीं पास है और उसके पास मरीजों का इलाज करने के लिए कोई कानूनी डिग्री या लाइसेंस नहीं है। वहीं, अस्पताल संचालक जोहित राम साहू ने अपने अस्पताल में किसी भी पंजीकृत डॉक्टर की नियुक्ति नहीं की थी और बिना योग्य चिकित्सा स्टाफ के अस्पताल का संचालन कर रहा था। पुलिस ने शिकायतकर्ता दुर्गेश पटेल की रिपोर्ट पर 14 दिसंबर को मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
Katra Raja Himmat Sing, Uttar Pradesh:दिनदहाड़े हनुमान मंदिर में चोरी, मुकुट ले उड़े चोर
अमेठी के जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बड़ागांव स्थित हनुमान मंदिर में दिनदहाड़े चोरी हो गई। अज्ञात चोर हनुमान जी का मुकुट व कीमती सामान उठा ले गया। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद है। सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया, गांव में रोष है।
0
Report
0
Report
0
Report