Back
सप्तमी रात मां महामाया मंदिर में दिखा अद्भुत रहस्य, शेर के पंजों के निशान!
JKJitendra Kanwar
Sept 30, 2025 05:16:03
Chhattisgarh
स्लग : सप्तमी की रात मां महामाया मंदिर में दिखा अद्भुत रहस्य — वर्षों से नवरात्रि सप्तमी की रात लगता है विशेष भोग, माता देती है भक्तों को दर्शन,
एंकर : जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा ब्लॉक स्थित हरदी में मां महामाया मंदिर में नवरात्र के अवसर पर सदियों पुरानी परंपरा आज भी जीवित है। मान्यता है कि सप्तमी की रात मां दुर्गा शेर पर सवार होकर स्वयं मंदिर में पधारती हैं और भक्तों को अपनी उपस्थिति का आभास कराती हैं। हर साल की तरह इस बार भी सप्तमी की रात कुछ ऐसा ही अद्भुत दृश्य सामने आया।
Wt जितेंद्र कुमार
वीओ 1 : सप्तमी की मध्यरात्रि 11:30 बजे विशेष पूजा-अर्चना के बाद मंदिर के पट बंद कर दिए गए। गर्भगृह में पंचमेवा, हलुवा, लौंग, इलायची और अन्य भोग सामग्री गिनकर पात्र में रखी गई और भूमि पर आटे का छिड़काव किया गया। करीब एक घंटे तक मंदिर बंद रहा और जब रात 1 बजे पट खोले गए तो श्रद्धालुओं की आस्था को झकझोर देने वाला रहस्य सामने था। आटे पर शेर के पंजों के निशान और कन्या स्वरूप पदचिह्न स्पष्ट दिखाई दे रहे थे। वहीं, भोग सामग्री में से एक वस्तु रहस्यमय ढंग से गायब थी। भक्त मानते हैं कि मां स्वयं आकर उस प्रसाद को ग्रहण करती हैं।
बाइट : संतोष साव, समिति सदस्य यह परंपरा बरसों से चली आ रही है। सप्तमी की रात मां महामाया साक्षात आती हैं और अपने आगमन का प्रमाण देकर जाती हैं। चाहे शेर का पंजा हो, कन्या स्वरूप पदचिह्न या प्रसाद का ग्रहण — यह भक्तों की आस्था को और गहरा कर देता है।"
वीओ 2 : मां महामाया मंदिर से जुड़ी एक प्राचीन कथा भी प्रचलित है। कहा जाता है कि मालसाव नामक व्यक्ति रतनपुर की महामाया से सुरंग लेकर आए और गांव में मां की स्थापना की। बाद में ग्रामीणों ने इसे पहाड़ पर नीम पेड़ के नीचे स्थापित किया, जो आज भी साक्षात है। मान्यता है कि मां हर साल सप्तमी की रात यहां भोग स्वीकार करने अवश्य आती हैं।
बाइट : समिति के जानकार ग्रामीण
"मां महामाया की यह परंपरा सिर्फ आस्था ही नहीं, बल्कि साक्षात शक्ति का प्रमाण है। आज भी सप्तमी की रात मां अपने भक्तों के बीच आती हैं और इस रहस्य को जीवित रखती हैं।"
गर्भगृह से WT जितेंद्र कुमार
भक्तों का विश्वास है कि मां केवल मूर्ति में ही नहीं, बल्कि हर आस्था में जीवित हैं। सप्तमी की रात आटे पर पड़े शेर के पंजों और कन्या स्वरूप पदचिह्न, साथ ही भोग सामग्री का रहस्यमय रूप से गायब होना इसी चमत्कार का प्रमाण है।
वीओ 3 : यह परंपरा आज भी भक्तों के लिए आस्था और रहस्य का केंद्र बनी हुई है। वैज्ञानिक स्पष्टीकरण अब तक सामने नहीं आया, लेकिन श्रद्धालुओं के लिए यह दिव्य शक्ति का साक्षात प्रमाण है। उनका विश्वास है कि मां हर साल भक्तों के बीच विराजमान होकर अपने चरणों की छाप छोड़ जाती हैं।
श्रद्धा हो या रहस्य… लेकिन हरदी का मां महामाया मंदिर हर नवरात्रि में हजारों भक्तों की आस्था का अद्भुत केंद्र बन जाता है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ADAnkush Dhobal
FollowSept 30, 2025 06:51:350
Report
SKSantosh Kumar
FollowSept 30, 2025 06:51:17Noida, Uttar Pradesh:पासान देवी की फाईल वीडियो उर्वशी के लिए
0
Report
RSRavi sharma
FollowSept 30, 2025 06:50:120
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowSept 30, 2025 06:50:010
Report
RVRaunak Vyas
FollowSept 30, 2025 06:49:490
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowSept 30, 2025 06:49:140
Report
SBSharad Bhardwaj
FollowSept 30, 2025 06:49:03Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली में झमाझम बारिश शुरू
0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowSept 30, 2025 06:48:530
Report
DSDM Seshagiri
FollowSept 30, 2025 06:48:390
Report
ATAnuj Tomar
FollowSept 30, 2025 06:48:19Noida, Uttar Pradesh:सेंट्रल दिल्ली में झमझम बारिश
Rep Neetu Jha
0
Report
AVArun Vaishnav
FollowSept 30, 2025 06:48:080
Report
SKSunny Kumar
FollowSept 30, 2025 06:47:560
Report
NANasim Ahmad
FollowSept 30, 2025 06:47:500
Report
RSRavi sharma
FollowSept 30, 2025 06:47:400
Report
AGAdarsh Gautam
FollowSept 30, 2025 06:47:33Sidhi, Madhya Pradesh:संजय टाइगर रिजर्व बाइट डॉक्टर अभय सिंह सेगर
0
Report