icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
495671
PKPankaj Kumar SahuFollow25 Aug 2025, 08:11 am

भगोरा गांव में टंकी में साढ़े 4 फीट का रसेल वाइपर प्रजाति का सांप गिरा,बच्चों ने पत्थर मारकर किया घायल,रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला।

Janjgir, Chhattisgarh:दरअसल,शहर से करीब 18 किमी की दूरी पर स्थित भगोरा गांव के डैम में मरम्मत काम चल रहा था। ऐसे में यहां मजदूरों के नहाने और अन्य काम के लिए पानी का टंकी बनाया गया था। इसी टंकी में साढ़े 4 फीट का रसेल वाइपर प्रजाति का सांप गिर गया। टंकी सूखा था और उसमें ग्रामीण कचरा फेंकने लगे थे। तब सांप को ग्रामीणों ने देखा। बच्चों ने उसे पत्थर मारकर घायल कर दिया। ऐसे में वह बाहर नहीं निकल पा रहा था। करीब डेढ़ महीने सांप घायल अवस्था में टंकी में रहा। जब इसकी जानकारी के पास के सरकारी स्कूल के शिक्षकों को मिली तो उन्होंने रायगढ़ एनिमल समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र राजपूत को इसकी सूचना दी। इस संबंध
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हरदोई में पति की मौत: पत्नी के प्रेमी के साथ जाने पर ट्रक के सामने छलांग

Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में पत्नी ने प्रेमी का हाथ थामा तो बिखर गया पति...थाने से 100 मीटर दूर ट्रक के आगे कूदकर दी जान उत्तर प्रदेश के हरदोई में रिश्तों का एक दर्दनाक अंत सामने आया है। यहां पत्नी के प्रेमी के साथ जाने से आहत एक युवक ने ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। माधौगंज थाना क्षेत्र पड़रा लखनपुर गांव निवासी 32 वर्षीय चंद्र प्रकाश ने बुधवार शाम थाने से महज 100 मीटर दूर एक ट्रक के आगे छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। हादसा इतना भयावह था कि ट्रक की चपेट में आते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि चंद्र प्रकाश अपनी पत्नी राजकुमारी और दो वर्षीय बेटे के साथ लुधियाना में रहकर मजदूरी करता था।वहीं उसकी पत्नी की नजदीकियां बोचनपुर निवासी राहुल से हो गई थीं।मामला बढ़ने पर चंद्र प्रकाश परिवार को लेकर गांव लौट आया, लेकिन दोनों के बीच संपर्क बना रहा। इसी बीच राजकुमारी ने राहुल के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का मुकदमा दर्ज कराया था। बुधवार को कोर्ट में बयान के दौरान उसने राहुल के साथ रहने की इच्छा जताई। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी होने पर वह राहुल के साथ चली गई। पत्नी के इस फैसले ने चंद्र प्रकाश को अंदर तक तोड़ दिया।जानकारी के मुताबिक, वह अपनी मां रामकली के साथ थाने पहुंचा और पत्नी से आखिरी बार घर लौटने की गुहार लगाई,उसने पत्नी को अपने 2 साल के बेटे का हवाला भी दिया लेकिन उसने साफ इनकार कर दिया।इसके कुछ देर बाद चंद्र प्रकाश थाने से निकलकर क्योंटी मोड़ पहुंचा और सामने से आ रहे ट्रक के आगे कूद गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम ने बताया कि ट्रक और चालक को कब्जे में ले लिया गया है तथा पूरे मामले की जांच की जा रही है।
0
0
Report

हरदोई में रेलवे स्टेशन के पास गन्ने के ठेले से मारपीट, वीडियो वायरल

Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई के कछौना थाना क्षेत्र में मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। रेलवे स्टेशन के पास बीच सड़क दो पक्ष आमने-सामने आ गए और कहासुनी के बाद जमकर मारपीट शुरू हो गई। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक पहले दोनों पक्षों में तीखी बहस और गाली-गलौज हुई, लेकिन कुछ ही देर में मामला हाथापाई तक पहुंच गया। सड़क पर अचानक शुरू हुई मारपीट से वहां अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर टूट पड़े। इसी दौरान पास में खड़े गन्ने के रस के ठेले से गन्ने खींच लिए गए और उन्हें ही हथियार बनाकर एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ वार किए गए। आधा दर्जन से ज्यादा लोग सड़क पर गन्ने लेकर भिड़ते नजर आए। काफी देर तक बीच सड़क हंगामा और मारपीट का दौर चलता रहा, जिससे आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना का वीडियो किसी राहगीर ने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के लोग खुलेआम मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। मामला कछौना रेलवे स्टेशन के पास का बताया जा रहा है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
0
0
Report

बहराइच में हिस्ट्रीशीटर असलम के साथ मुठभेड़; पैर में गोली, गैंग सरगना हाफ इनकाउंटर

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी खबर, बदमाशों से हुई पुलिस की मुठभेड़. मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर अपराधी असलम के पैर में पुलिस ने गोली ठोंकी. पुलिस की गोली से लँगड़ा हुआ शातिर बदमाश असलम. महसी क्षेत्र के कई थाना क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गैंग का सरगना का हुआ हाफ इनकाउंटर. थाना बौंडी पुलिस और एसओजी टीम के ज्वाइंट ऑपरेशन में दर्जनों मुकदमों का वांछित अपराधी असलम हुआ लंगड़ा. खैरा बाजार के पास पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़. गैंग के दो अन्य साथी भागने में हुए कामयाब. पुलिस कर रही मामले की जांच. बाइट: SP विश्वजीत श्रीवास्तव.
0
0
Report
Advertisement

जमीन के विवाद में वृद्ध किसान की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपियों की तलाश जारी

Chanwal, Himachal Pradesh:पड़ोसी के जमीन विवाद में पैरवी करना 65 वर्षीय वृद्ध किसान देशराज पुत्र परमलाल भारी पड़ गया; आरोपियों ने कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। चिकित्सकों ने अस्पताल ले जाने के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई हैं। मामला जरिया थाना क्षेत्र का है जहाँ राठ कस्बे से वापस लौटते समय राठ-उरई मार्ग से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर जलालपुर शाखा नहर के पास पहले से वारदात की तैयारी में बैठे आरोपियों ने कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गोहांड कस्बे के कमलानगर निवासी देशराज पुत्र परमलाल खेती-किसानी के साथ सिंचाई विभाग में ठेकेदारी का कार्य करते थे। परिजनों के अनुसार बुधवार को वह पड़ोसी नरेंद्र पुत्र प्रकाश के साथ किसी काम से राठ तहसील गए थे; दोनों लोग बागीपुरा होते हुए वापस गोहांड लौट रहे थे जहाँ राठ-उरई मार्ग से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर जलालपुर शाखा नहर के पास पहले से मौजूद चरण सिंह और राजेंद्र ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि दोनों भाइयों ने कुल्हाड़ी से देशराज पर हमला कर दिया; सिर, हाथ और पैर पर कई वार किए गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय साथ मौजूद नरेंद्र किसी तरह जान बचाकर मौके से भाग निकला। मृतक के बेटे कमलेश ने बताया कि पड़ोसी नरेंद्र का आरोपी पक्ष से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था; उनके पिता कई बार नरेंद्र के साथ तहसील और अन्य जगहों पर जाते थे और उसके मामले में सहयोग करते थे। इसी बात को लेकर आरोपी पक्ष उनसे नाराज रहता था।
0
0
Report

नंद नगरी फ्लाईओवर पर बस ने टैक्सी और तीन बाइक सवारों को टक्कर, एक युवक की मौत

Delhi, Delhi:नंद नगरी फ्लाईओवर पर मौत का कहर: बस ने टैक्सी समेत तीन बाइक सवारों को रौंदा, 27 वर्षीय युवक की मौत एक अन्य हादसे में दो युवक घायल, जीटीबी अस्पताल में इलाज जारी; पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी。 नंद नगरी फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा: बस ने टैक्सी और तीन बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक युवक की मौत उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में बुधवार रात एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घटना रात करीब 9:30 बजे नंद नगरी बस डिपो के मुख्य मार्ग के पास हुई。 पुलिस के अनुसार, नंद नगरी फ्लाईओवर से उतर रही एक बस ने पहले एक टैक्सी को टक्कर मारी और उसके बाद सड़क पर चल रहे तीन मोटरसाइकिल सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई。 सूचना मिलते ही थाना नंद नगरी पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल जीटीबी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने एक मोटरसाइकिल सवार विनीत (27 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे में घायल रोहित और सूरज का इलाज जारी है。 घटना की गंभीरता को देखते हुए क्राइम टीम और फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है。 फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है。
0
0
Report
Advertisement

कटवा में गंगा पूजा: हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ और घाट-संरक्षण का आह्वान

Katwa, West Bengal:কাটোয়ায় দেখা মিললো এক টুকরো বেনারসের। গঙ্গারতি দেখতে আর ভিনরাজ্যে নয়। পূর্ব বর্ধমানের শহর কাটোয়াতেই মহাসমারোহে অনুষ্টিত হলো গঙ্গাপুজো ও গঙ্গারতি। ভিড় জমালেন হাজার হাজার মানুষ। শঙ্খনাদ নামক এক স্বেচ্ছাসেবী সংস্থার আয়োজনে কাটোয়ার শ্মশানঘাট হয়ে উঠেছিলো বেনারস। বুধবার বিকেল থেকে শহরবাসীর গন্তব্য শ্মশানঘাট। তবে শুধু শহরবাসী নয়। গঙ্গারতির খবর চাউর হতেই পার্শ্ববর্তী গ্রাম এলাকা থেকেও মানুষজন হাজির হন কাটোয়ায়। হাজার হাজার মানুষের ভিড় সামলাতে রীতিমতো হিমশিম খেতে হয় পুলিশ প্রশাসন থেকে শুরু করে স্বেচ্ছাসেবী সংস্থার সদস্যরাও। এদিন আরতির আগেই বিভিন্ন জায়গা থেকে আগত সাধু সন্ন্যাসীদের সংবর্ধনা জ্ঞাপন করা হয়। এঁদের মধ্যে উল্লেখোগ্য ছিলেন কার্তিক মহারাজ। অনুষ্ঠানের শুরুর সময়েই কার্তিক মহারাজের হাতে একটি ত্রিশূল তুলে দেন সংস্থার সদস্যরা। পরবর্তীতে সাধু সন্ন্যাসীদের বক্তব্য শোনার পর শুরু হয় গঙ্গাপুজো। তবে শুধুমাত্র ধর্মীয় আচার পালন নয় এর পাশাপাশি রয়েছে গঙ্গাদুষন রোধের মতো গুরুত্বপূর্ণ বার্তা এছাড়াও প্রশাসনের কাছে উদ্যোক্তাদের দাবী ঘাট সংস্কার সহ গঙ্গাকে কেন্দ্র করে পর্যটন গড়ে তোলা। ঘাটে যেখনও রকম দুর্ঘটনা রুখতে কাটোয়া থানার পুলিশ বাহিনী সহ সিভিল ডিফেন্স ও বিপর্যয় মোকাবিলা দলের কর্মীরাও মোতায়েন ছিলেন। সব মিলিয়ে সকলের মিলিত প্রচেষ্টায় সফল হয়েছে এই প্রয়াস এমনটাই জানাচ্ছেন আগত দর্শনার্থীরা।
0
0
Report

गुरगांव से कोलकाता जाते समय हाईजैक हुआ कंटेनर माल सहित काकसा पुलिस ने बरामद किया

Durgapur, West Bengal:*গুরগাঁও থেকে কলকাতা যাওয়ার পথে মাল সমেত হাইজ্যাক হওয়া কন্টেইনার উদ্ধার করলো কাঁকসা থানার পুলিশ।* মাসের ১ তারিখে পশ্চিম বর্ধমান জেলার কাঁকসা‑র বাঁশকোপা টোল প্লাজার কাছে ১৯ নম্বর জাতীয় সড়কের ধার থেকে একটি কন্টেনার উদ্ধার হয়। কন্টেনারের মালিক কাঁকসা থানার পুলিশকে ফোন করে এক কোটি টাকার উপর মালি সমেত কন্টেনার চুরি হয়ে গেছে জানাতেই কাঁকসা থানার পুলিশ কন্টেনারটি নিজেদের হেফাজতে রাখে। পরে কাঁকসা থানায় কন্টেনারের মালিক কাঁকসা থানায় অভিযোগ জানাতে, অভিযোগের ভিত্তিতে কাঁকসা থানার পুলিশ ঘটনার তদন্তে নামে। কন্টেনারের মালিকের বক্তব্য, ওই কন্টেইনারটি গুরগাঁও থেকে এক কোটি ২০লক্ষ টাকার গার্মেন্ট লোড করে কলকাতা যাওয়ার কথা ছিল। সেই মত গাড়িটি ঝাড়খন্ড পৌঁছানোর পর চালক অন্য এক চালককে গাড়িটি দায়িত্ব দিয়ে সে বাড়ি যায়। যে চালক কে দায়িত্ব দিয়েছিল সে কন্টেইনারের সমস্ত মাল অন্যত্র রেখে দিয়ে কন্টেইনার টি গত মাসের ৩১তারিখে হাইজ্যাক করে চলতি মাসের ১তারিখে কাঁকসার বাঁশকোপা টোল প্লাজার কাছে ছেড়ে দিয়ে পালিয়ে যায়। গাড়ির মালিকের কাছে খবর পাওয়ার পরই কন্টেইনার টি নিজেদের হেফাজতে নেয় পুলিশ। পরে কন্টেইনারের মালিক খেমরাজ বড়াল কাঁকসা থানায় লিখিত অভিযোগ দায়ের করলে, অভিযোগের ভিত্তিতে কাঁকসা থানার পুলিশ তদন্তে নেমে ঝাড়খন্ডের পথরোল এলাকা থেকে চুরি যাওয়া সমস্ত মাল উদ্ধার করে কাঁকসা থানায় নিয়ে আসে। পাশা‑ই এই ঘটনায় ওই চালকের সন্ধান চালাচ্ছে পুলিশ। কন্টেইনারের মালিক জানিয়েছেন,তার গাড়িতে জিপিএস ট্রেকার লাগানো ছিল।কাঁকসার বাঁশকোপার কাছে গাড়িতে দীর্ঘক্ষণ দাঁড়িয়ে থাকতে দেখে তিনি তার চালককে ফোন করেন। চালকের কাছে কন্টেইনারটি হাইজ্যাক হওয়ার খবর পেয়ে তিনি পুলিশের সাথে যোগাযোগ করেন। তিনি জানিয়েছেন,কাঁকসা থানার পুলিশ সমস্ত মাল উদ্ধার করতে পেরেছে।কন্টেইনারটিও পাওয়া গিয়েছে।তাই কাঁকসা থানার পুলিশকে তিনি ধন্যবাদ জানিয়েছেন। ছবি টুসিতে ফাইল নাম 2506ZG_DGP_CONTANR_RCVR_R
0
0
Report

कोलकाता के तारातला में निर्माणाधीन गोदाम ढहने से मजदूरों की मौत, कई घायल

Krishnanagar, West Bengal:নদীয়া অনুপ কুমার দাস *কলকাতা তারাতলা মধ্যে বুধবার দুপুরে নির্মীয়মান গোডাউনে ধস, আহত নিহতরা কৃষ্ণনগর দক্ষিণ বিধানসভার এলাকার রুইপুকুর গ্রাম পঞ্চায়েত এর অধীন 3নং চৌধুরী পাড়ার বাসিন্দার বেশিরভাগ শ্রমিক, রাতেই সেই সব গ্রামে zee 24 ঘন্টা।* কলকাতার তারাতলা এলাকায় নির্মীয়মান একটি গোডাউনের লোহার বিম ও টিনের শেড ভেঙে ভয়াবহ দুর্ঘটনায় আহত হয়েছেন নদিয়ার কৃষ্ণনগর কোতোয়ালি থানার চরশম্ভুনগর নিকট রুইপুকুর জিপির চৌধুরী পাড়ার এলাকার শ্রমিক দুর্বাশা মাল্লা, চন্দ্ররমা চৌধুরী, রাউল চৌধুরী। এরা মারা গেছে, একটু ভালো আছে একই গ্রামের সুবাস চৌধুরী, সবাই হিন্দি ভাষী হিন্দিস্তানী পরিবার। সূত্রে জানা গিয়েছে, প্রায় পাঁচ মাস আগে কাজের সন্ধানে কলকাতায় গিয়েছিলেন এই গ্রামের 9 জন। দুর্ঘটনার খবর গ্রামে পৌঁছায়। গ্রামের দু-একজন পৌঁছে যায় কলকাতায়। সবাই অতি গরীব, এক চিলতে টিনের ঘর, নুন আনতে পান্তা ফুরাই। যারা মারা গেছে, তাদের ছোট ছোট ছেলে মেয়েরা এখন পাড়ার অন্যের আশ্রয়ে। রাতের অন্ধকার গ্রাম নিস্তব্ধ কারেন্ট নেই সেই ভাবে, চারিদিকে চাষের জমি শুধু.
0
0
Report
Advertisement

शाहजहांपुर के खाटू श्याम मंदिर में बुर्का पहनी महिला आरती में शामिल, आस्था विवाद

Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:नाम शिव कुमार लोकेशन शाहजहांपुर शाहजहांपुर में मंदिर में बुर्का पहन कर एक महिला मंदिर में पहुंच गई और आरती में शामिल हो गई। बुर्का पहने खाटू श्याम के मंदिर में महिला को देखकर लोग सकते में पड़ गए। फिलहाल महिला का कहना है कि खाटू श्याम बाबा में उसकी आस्था है। जिसके चलते यहां वह आरती में शामिल होने आई है। पूरा मामला चौक कोतवाली क्षेत्र के बरेली मोड़ स्थित खाटू श्याम के मंदिर का है। जहां बुर्का पहनकर एक महिला मंदिर में हो रही आरती में शामिल हो गई और हाथ जोड़कर आरती करने लगी। इसी दौरान मंदिर में मौजूद युवक को नजर महिला पर पड़ गई। पूछने पर महिला ने बताया कि उसे बाबा ने बुलाया है। और वह बाबा की भक्त है। इस दौरान महिला ने युवक के कहने पर जय श्री राम के जयकारे में लगाए। फिलहालपुर का पहने मंदिर के अंदर मौजूद महिला वहां कौतूहल का केंद्र बनी रही。
0
0
Report

बहराइच में अलग-अलग हादसों में सात की मौत, कई घायल

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच. अलग अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में एक महिला समेत सात लोगों की गयी जान,बालक सहित पांच लोग घायल ! बहराइच जिले के विभिन्न मार्गों पर सड़क हादसों एक महिला समेत सात की मौत हो गई और एक बालक सहित पांच लोग घायल हो गये। मृतकों में दो पूर्व में हादसे के शिकार घायल भी शामिल। पहली घटना दरगाह थाना क्षेत्र की है,जहां बके अहिरौरा माफी गांव में निवासी सूरज (17) पुत्र दिनेश ट्रैक्टर लेकर खेत जा रहा था। तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ने से पलट गया।जिसके चलते ट्रैक्टर पलटने से सूरज की दबकर मौत हो गई। उधर , खैरीघाट थाने के देवदत्तपुर निवासी चेतराम (40) अपनी पत्नी अनीता (35), बेटे गुड्डू (2) के साथ मंगलवार रात बाइक से गांव आ रहे थे। राजी चौराहा व डालीगंज चौराहे के पास किसी तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार फरार हो गया। जिसके चलते महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि उसके पति व बेटे को आंशिक चोटे आई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को शिवपुर सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने परीक्षण कर अनीता को मृत घोषित कर दिया। दूसरी ओर , हुजूरपुर थाने के घिसियौना पुल के पास मंगलवार रात लगभग दस बजे तेज रफ्तार वाहन ने बाइक मे टक्कर मार दी। जिसके चलते कटका मरौठा गांव निवासी यूनूस (22) पुत्र मुनव्वर, उसके चाचा मुस्लिम (38) मोहम्मद, चचेरा भाई जैनुल (28) पुत्र सुभान अली गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को चिरैय्या टांड़ सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण कर यूनूस को मृतक घोषित कर दिया। मृतक यूनूस व दोनों घायल मुम्बई से मोहर्रम त्यौहार मनाने आये थे और बाइक से तीनो लोग मोहर्रम का सतई जुलूस देखने निकले थे। वहीं मटेरा थाने के सिसवारा गांव निवासी शाकिर अली (65) रियासत अली 16 जून को मटेरा चौराहे के पास पैदल जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकप की टक्कर से घायल हो गए थे। पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा था। उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया था। सोमवार रात उसे डिस्चार्ज किए जाने पर परिजन घर ले आए। मंगलवार रात उनकी मौत हो गई। रिसिया थाने के नरसिंहडीहा निवासी प्रेम नारायण (47) राम खेलावन आठ जून रात गांव में पैदल जा रहे थे। उन्हे तेज रफ्तार बाइक सवार टक्कर मार फरार हो गया था। घायल को रिसिया सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था मंगलवार रात घायल की मौत हो गई。 कैसरगंज थाने के बढ़ौली गांव के पास बुधवार दोपहर तीन बजे तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसके चलते बाइक सवार गोंडा जिले के कर्नेलगंज थाने के बंजरिया गांव निवासी डगरू (47) पुत्र कल्लू गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना होते ही चालक वाहन सहित फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा।चिकित्सकों ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। डगरू कैसरगंज के नत्थनपुर स्थित बहन के घर आया था। वहां से वह बेटी के गांव सूर्यकुट्टी गांव जाने को निकला था। रानीपुर थाने के रमवापुर के पास 17 जून को हुई सड़क दुर्घटना में देहात कोतवाली के गोड़ियनपुरवा निवासी सुमित (24) पुत्र रामगोपाल घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उनकी मंगलवार रात में सांसे थम गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। रामगांव थाने के महोत्तमपुरवा के पास बुधवार शाम लगभग चार बजे पैदल जा रहे किशोर इसी थाने के दाड़ीपुरवा निवासी फरीद (13) पुत्र बसेलू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज लाए जाने पर चिकित्सकों ने भर्ती kar इलाज शुरू कर दिया है।
0
0
Report

होमगार्ड भर्ती का झांसा, करोड़ों की ठगी का खेल! फरीदपुर से दो जालसाज गिरफ्तार

Munna SinghMunna SinghFollow3h ago
Nagaria Vikram, Uttar Pradesh:बरेली के फरीदपुर में पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवाओं को यूपी होमगार्ड और सेना से जुड़े संस्थानों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर उनसे मोटी रकम वसूलते थे। मामले की शुरुआत तब हुई जब फतेहगढ़ निवासी विवेक ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके भाई की पहचान फरीदपुर के अरविंद राज से हुई थी। अरविंद और उसके साथियों ने कई युवाओं को नौकरी दिलाने का भरोसा देकर लाखों रुपये ऐंठ लिए, लेकिन न तो नौकरी मिली और न ही कोई वैध नियुक्ति पत्र। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि गिरोह ने बड़ी संख्या में युवाओं को अपना शिकार बनाया और बैंक खातों के लेन-देन से करोड़ों रुपये की ठगी के साक्ष्य भी मिले हैं। 24 जून को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उमेश मौर्य और अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से दो मोबाइल फोन और पांच कूटरचित आधार कार्ड बरामद हुए हैं। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने कई लोगों से नौकरी लगवाने के नाम पर पैसे लिए थे, लेकिन नौकरी नहीं लगवा सके। फिलहाल पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top