Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gaurela-Pendra-Marwahi495119
60 वर्ष से अधिक वृद्धों के लिए विधिक–कल्याण कार्यशाला; वितरण किया गया
DBDURGESH BISEN
Nov 18, 2025 10:18:30
Pendra, Chhattisgarh
एंकर - विधिक सेवा आयोग प्राधिकरण से मिले निर्देश के बाद समाज कल्याण विभाग ने 60 वर्ष या 60 वर्ष से अधिक वृद्ध एवं निशक्तजनों के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया, जिसमें न्यायाधीशों ने खुद उपस्थित होकर द्वारा त्वरित जानकारी प्रदान की गई, कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग ने भी शासन की योजनाओं की भी जानकारी को दी... कार्यशाला में न्यायाधीशों ने उपस्थित वृद्धि जनों की समस्याएं सुनी एवं उन्हें कानूनी एवं विधिक जानकारी भी प्रदान की... समाज कल्याण विभाग एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण पोषण कल्याण अधिनियम 2007 के संबंध में जानकारी दी गई अधिनियम की जानकारी देने कार्यशाला में 3 न्यायाधीश उपस्थित हुए न्यायाधीशों ने कार्यशाला में पहुंचे वृद्धि जनों से सीधे संवाद किया उनकी समस्याएं सुनी एवं विधि संवत जानकारियां भी प्रदान की, इसके साथ-साथ माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों के भरण पोषण एवं कल्याण अधिनियम 2007 के संबंध में विस्तृत एवं कानूनी जानकारी एवं कानून के तहत वृद्धि जनों एवं वृद्ध माता-पिता को मिलने वाले कानूनी संरक्षण एवं उनके अधिकारों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई जिसमें माता-पिता को मिलने वाले भरण पोषण के कानूनी अधिकार के संबंध में अवगत कराया गया कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी वृद्ध जनों को वाकिंग स्टिक एवं कुछ लोगों को ट्राई साइकिल एवं हियरिंग डिवाइस का भी वितरण किया गया.
114
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NPNavratan Prajapat
Nov 18, 2025 11:28:24
Churu, Rajasthan:चूरू विधानसभा- सरदारशहर लोकेशन-सरदारशहर अशोक स्तंभ पर पुलिस ने भामाशाह के सहयोग से दुपहिया वाहन चालकों को पहनाए हेलमेट, थानाधिकारी और यातायात पुलिस के नेतृत्व में हुआ कार्यक्रम वर्तमान समय में बढ़ रहे सड़क हादसों और उनमें होने वाली अकाल मौत के आंकड़ों में कमी लाने के लिए पूरे राजस्थान भैर में 3 नवम्बर से 18 नवम्बर तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सरदारशहर में भी सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं, सड़क सुरक्षा पखवाड़ा को देखते हुए शहर के भामाशाह के सहयोग से हेलमेट वितरित किए गए। शहर के अशोक स्तंभ पर थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई, डीएसपी कुलदीप वालिया ने हाईवे से गुजर रहे 51 दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनाए। और सभी दुपहिया वाहन चालकों से हेलमेट लगाकर वाहन चलाने की अपील की। इस अवसर पर भामाशाह बनवारी लाल कस्वा ने कहा कि सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत 5 सालों से दुपहिया वाहन चालकों को मेरी ओर से हेलमेट दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि आमतौर पर देखने को मिलता है कि दुर्घटना में घायल दुपहिया वाहन चालक के सर में चोट आने के कारण उसकी अकाल मृत्यु हो जाती है, अगर दुपहिया वाहन चालक हेलमेट लगाकर वाहन चलाये तो शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट आ सकती है लेकिन सर में चोट नहीं लगे तो उसकी जान बचाई जा सकती है, उसको देखते हुए उन्होंने 51 हेलमेट पुलिस प्रशासन के सहयोग से दुपहिया वाहन चालकों को पहनाए हैं, उन्होंने कहा कि आगे से अगर कोई भी दुपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट पहनकर वाहन चलाता हुआ नजर आता है तो उसके खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाएगी। बाइट-1 कुलदीप वालिया, डीएसपी, सरदारशहर
0
comment0
Report
DGDeepak Goyal
Nov 18, 2025 11:27:55
Jaipur, Rajasthan:जयपुर आज 298 साल का हो गया है। सुबह गुलाबी और शाम गुलाबी, मौसम जो भी हो शहर का रंग नहीं बदला। ढूंढाड़ परिषद की ओर से स्टेच्यू सर्किल पर महाराजा सवाई जयसिंह द्वितीय की प्रतिमा के सामने केक काटकर शहर को बधाई दी गई। यह प्रतिमा पिछले 300 साल से जयपुर पर नजर बनाए हुए है। इतिहास, विरासत और गुलाबी शहर की पहचान आज भी वैसी ही है—वैसे ही चौपड़, चौड़ी सड़कें, किले और हवेलियाँ, परकोटे-शहर का दिल। जयपुर को भारत का पेरिस कहा जाना इसी गुलाबीपन और विकास से जुड़ा है। शहर के विकास में नई मेट्रो संस्कृति, चमकती सड़कें और बहुमंजिला शॉपिंग माल भी देखने को मिलते हैं, बावजूद इसके जयपुर के व्यंजनों का जायका कायम है। स्टेच्यू सर्किल के पास कार्यक्रम में इतिहासकार और प्रतिनिधियों ने مدينة के इतिहास, परंपरा और संस्कार को बचाए रखने की बातें कीं। जयपुर 298 साल में राजा के शासन से लोकतंत्र तक पहुंचा है और आज भी वही रंग-रौब, वही दिल है जो हर आगंतुक को अपने में समेट लेता है। दीपक गोयल, जी मीडिया, जयपुर
0
comment0
Report
KMKuldeep Malwar
Nov 18, 2025 11:27:44
Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल तिजारा जिले के मुंडावर थाना अंतर्गत एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। शादी से पहले बन्न दे रस्म के दौरान जसाई गांव ने हर्ष फायरिंग के दौरान एक साल की मासूम के गोली लगने से उसकी मौत हो गई। इस घटना ने आज एक बार फिर साबित कर दिया है कि भले ही कानून हर्ष फायरिंग की इजाजत नहीं देता लेकिन कुछ लोग कानून को ताक पर रखकर हर्ष फायरिंग करने से बाज नहीं आ रहे। घटना उस समय की है जब मृतका के पिता सतपाल अपने मित्र राजेश के बेटे राहुल की शादी से पूर्व बान दे रहा था, डीजे पर सब लोग डांस कर रहे थे, मासूम बच्ची वीरा भी उस डीजे के पास उस पल को एंज्वाय कर रही थी, तभी कुछ लोग ने वही पर हर्ष फायरिंग कर दी। हर्ष फायरिंग के दौरान ही गोली मासूम बच्ची को जा लगी जिससे उसकी मौत हो गई, वहीं मौके पर FSL की टीम को बुलाया गया और जांच शुरू की गई। इस पूरी घटना से शादी का माहौल ग़म में बदल गया। बताया जा रहा है कि सतपाल मीणा भिवाड़ी परिवहन विभाग में बाबू के पद पर तैनात है। वही पुलिस की माने तो अभी बच्ची का जयपुर में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है, जैसे ही कोई रिपोर्ट प्राप्त होगी उसी हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी.
0
comment0
Report
DSdevendra sharma2
Nov 18, 2025 11:26:52
Rajsamand, Mohi, Rajasthan:राजसमंद खेत में दिखा पैंथर का मूवमेंट, खेत पर काम कर रहे लोग मौके से भागे, काफी समय तक खेत में खुलेआम घूमता रहा पैंथर, स्थानीय ग्रामीणों ने वन विभाग को दी सूचना, रेलमगरा थाना इलाके के सादड़ी से भराई रोड के पास का मामला, राजसमंद। राजसमंद के रेलमगरा क्षेत्र में इन दोनों पैंथर के मूवमेंट सामने आ रहे हैं,जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बता दें कि सादड़ी से भराई मार्ग पर खेत में पैंथर को विचरण करते देखा गया। पैंथर को देखकर खेतों पर मौजूद ग्रामीण वहां से भाग छूटे। गांव में जाकर उन्होंने पैंथर के मूवमेंट की सूचना दी तो ऐसे में सरपंच ने वन विभाग को सूचित किया है। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पैंथर को पकड़ने के प्रयास तेज कर दिए हैं।
0
comment0
Report
Gaurav Kumar DixitGaurav Kumar Dixit
Nov 18, 2025 11:26:49
0
comment0
Report
ANAJAY NATH
Nov 18, 2025 11:26:33
Sambalpur, Odisha:ସମ୍ବଲପୁରୀ ବସ୍ତ୍ର କୁ ଯେଭଳି ଭାବରେ ଏବେ କିଛି ଅଂଚଳ ରେ ଅନ୍ୟ ବସ୍ତ୍ର ଭାବରେ ନାମିତ କରାଯାଉଛି ତାକୁ ବిరୋଧ କରିଛନ୍ତି ସମ୍ବଲପୁର ର ଏ ବି ସି ଡି ଚାରିଟିବଲ ଟ୍ରଷ୍ଟ| ପୁରାତନ ତଥ୍ୟ ଅନୁଯାୟୀ ସମ୍ବଲପୁର ର ବୁଣାକାର ରାଧାଶ୍ୟାମ ମେହେର ପ୍ରଥମେ ଏହି ଶାଢ଼ୀ ଓ ବସ୍ତ୍ର ର ନାମିତ କରି ପ୍ରଚାର ପ୍ରସାର କରିଥିଲେ ବୋଲି ମତ ରଖିଛନ୍ତି ତାଙ୍କର ନାତି ପ୍ରଦୀପ କୁମାର ମେହେର|ପ୍ରଥମେ ଭାରତ ର ପୂର୍ବତନ ପ୍ରଧାନମନ୍ତ୍ରୀ ଜବାହାର ଲାଲ ନେହେରୁ, ଇନ୍ଦିରା ଗାନ୍ଧୀ,ରବୀନ୍ଦ୍ର ନାଥ ଠାକୁର ଙ୍କୁ ସମ୍ବଲପୁରୀ ବସ୍ତ୍ର ଦେଇ ତାଙ୍କୁ ଏ ବାବଦରେ ଅବଗତ କରି ଥିଲେ |ସେତେବେଳେ ସେ ପ୍ରଥମେ ବମ୍ବେ ଯାଇ ହିନ୍ଦୀ ଚଳଚିତ୍ର ଅଭିନେତ୍ରୀ ମୀନା କୁମାରାୀ ଙ୍କ ଦ୍ୱାରା ସମ୍ବଲପୁରୀ ଶାଢ଼ୀ ତାଙ୍କୁ ଦେଇ ଏ ବସ୍ତ୍ର ବାବଦରେ ଜଣାଇଥିଲେ| ଯାହା କି ପରବର୍ତ୍ତୀ ସମୟରେ ହିନ୍ଦୀ ସିନେମା ରେ ମଧ୍ୟ ଦେଖିବାକୁ ମିଳିଥିଲା| ଏ ବାବଦରେ ସମସ୍ତ ତଥ୍ୟ ତାଙ୍କର ଘରେ ମହଜୁଦ ଥିବା କହିଛନ୍ତି ତାଙ୍କର ନାତି|
0
comment0
Report
RMRoshan Mishra
Nov 18, 2025 11:25:40
Noida, Uttar Pradesh:भोपाल से पुणे जा रही एक महिला खिलाडी के साथ चलती बस में छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए इंदौर पहुंचते ही राजेंद्र नगर थाने के पास बस रुकवाकर शिकायत दर्ज कराई। जैसे ही युवती बस से उतरी, वहीं चालक और क्लीनर मौके से बस छोड़कर फरार हो गए। उनकी फरारी के बाद बस करीब तीन घंटे तक थाने में खड़ी रही, जिससे अन्य यात्री भी परेशान रहे। दरअसल महिला खिलाडी भोपाल में स्पोर्ट्स एक्टिविटी में शामिल होकर अपने घर लौट रही थी इसी दौरान भोपाल से लेकर इंदौर तक बस ड्राइवर, क्लीनर और कंडेक्तर ने युवती से छेड़छाड़ की। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि पीड़िता मूल रूप से पुणे की रहने वाली है और भोपाल में स्पोर्ट्स एक्टिविटी खत्म कर अपने घर लौट रही थी। उसके अनुसार, बस से रवाना होते ही रास्ते में ड्राइवर, कंडक्टर और क्लीनर द्वारा उससे अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ की गई। डर और शर्म के कारण वह रास्ते भर विरोध नहीं कर सकी, लेकिन इंदौर के नजदीक पुलिस चेकिंग प्वाइंट दिखते ही उसने हिम्मत जुटाई और बस रुकवाकर शिकायत दर्ज कराई। युवती के थाने में पहुंचते ही ड्राइवर और क्लीनर बस से कूदकर भाग गए। जिसके बाद बस तीन घंटे तक खड़ी रही, जिसके बाद पुलिस ने बस में मौजूद यात्रियों को सुरक्षित रखने के लिए वैकल्पिक ड्राइवर की व्यवस्था कर बस को आगे रवाना कराया। अधिकारियों के अनुसार पीड़िता अपने अधिवक्ता से चर्चा कर आगे की औपचारिक कार्रवाई करेगी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी ड्राइवर, कंडक्टर और क्लीनर की तलाश शुरू कर दी है और बस ट्रेवल्स कंपनी से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पिछले दिनों भी मुंबई से इंदौर आ रही एक युवती के साथ भी ऐसी ही घटना सामने आने के बाद पुलिस ने इंटर-स्टेट बसों की चेकिंग बढ़ाई थी, लेकिन इस ताजा मामला सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करता है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की जल्द पहचान कर कठोर कार्रवाई की जाएगी。
0
comment0
Report
PKPrakash Kumar Sinha
Nov 18, 2025 11:22:01
Patna, Bihar:लोकेशन--पटना एंकर--पटना के दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र में बालू माफिया की बेखौफगी एक बार फिर सामने आई है। होमगार्ड जवान आशुतोष कुमार ने बताया कि वे बालू से भरी अवैध गाड़ी को पकड़कर ला रहे थे। इसी दौरान एक स्कॉर्पियो से 7–8 लोग पहुंचे और उनकी गाड़ी के ठीक सामने अचानक गाड़ी रोक दी। टक्कर से बचने के लिए उन्होंने किसी तरह स्टीयरिंग मोड़ लिया, लेकिन वाहन रुकते ही बदमाशों ने लाठी-डंडों से हमला शुरू कर दिया। बीच बचाव करने आए दो सैफ जवानों पर भी बेरहमी से हमला किया गया। सभी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इसी अफरा-तफरी के बीच स्कॉर्पियो चालक ने सैफ के जवान दुखहरन पासवान को आशुतोष कुमार की आंखों के सामने कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल होने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आशुतोष का कहना है कि थाने से दूरी मात्र 800 मीटर थी, लेकिन गश्ती टीम को पहुंचने में 10 से 15 मिनट लग गए, तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। मृतक दुखहरन पासवान के परिवार में तीन बच्चे—राजेश कुमार (44), मनोज कुमार (39) और अंजू कुमारी (34) हैं। तीनों सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बालू माफिया की तलाश में छापेमारी जारी है。
0
comment0
Report
STSATISH TAMBOLI
Nov 18, 2025 11:21:20
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा ब्रेकिंग जंगल में जुआ खेल रहे आरोपी पुलिस कार्रवाई की भनक पाकर फरार, 14 बाइक ज़ब्त, कबीरधाम जिले के थाना बोड़ला पुलिस ने ग्राम छुही नाला किनारे जंगल में जुआ खेल रहे आरोपियों पर छापेमारी की। पुलिस टीम को देखकर सभी जुआरी अपनी मोटरसाइकिलें मौके पर छोड़कर जंगल में भाग निकले। मौके से कुल 14 लावारिस मोटरसाइकिलें बरामद की गईं, जिन्हें गवाहों की मौजूदगी में ज़ब्त कर थाना में सुरक्षित रखा गया है। मौके पर पंचनामा, जप्ती पत्रक एवं अन्य विधिक कार्यवाही पूरी कर धारा 106 बीएनएसएस के तहत इस्तगासा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। वाहनों के इंजन व चेचिस नंबर से स्वामियों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। पुलिस फरार जुआरियों की तलाश कर रही है और कठोर कार्रवाई की तैयारी में है। कबीरधाम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जुआ, सट्टा और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नागरिकों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील की है। बॉइट- अखिलेश कौशिक एसडीओपी बोड़ला
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top