Back
पनकोटा गांव में प्रेमी युगल ने कानूनी उम्र पूरी न होने से आत्महत्या कर ली
DBDURGESH BISEN
Feb 12, 2026 11:08:35
Pendra, Chhattisgarh
पेंड्रा थाना क्षेत्र के पनकोटा गांव में प्रेमी युगल द्वारा एक ही रात में आत्महत्या किए जाने की दर्दनाक घटना सामने आया है, एक ही रात में दोनों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार कानूनन शादी की उम्र कम होने से क्षुब्ध हो कर पहले युवती ने घर में फांसी लगाई बाद में युवती को फांसी में लटकता देख कर युवक ने भी क्षुब्ध और दुःखी होकर जंगल में जाकर पेड़ में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. पेंड्रा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है...
जानकारी के अनुसार मृतक अनीता भैना बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र की रहने वाली थी वहीं मृतक कृष्णकुमार भैना (18 वर्ष) पेंड्रा के पनकोटा गांव का रहने वाला था जो पिछले कुछ समय से एक-दूसरे के साथ पनकोटा गांव में मृतक के घर में ही एक साथ रह रहे थे, परिजनों के अनुसार दोनों विवाह करना चाहते थे और 10 फरवरी को होने वाले मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत पेंड्रा में हुए सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शादी की तैयारी कर रहे थे, पर प्रेमी कृष्ण कुमार की उम्र कानूनी रूप से निर्धारित 21 वर्ष से कम लगभग 18 वर्ष की थी जिस कारण कानूनन विवाह संभव नहीं हो सका, जिससे दोनों मानसिक रूप से परेशान थे, लड़की के परिजन की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी इसलिए शादी के लिए उन्होंने पहले ही कह दिया था कि हमारे पास पैसा नहीं है विवाह एवं उसका खर्च लड़के वाले ही करेंगे जिस पर लड़के पक्ष के लोग भी तैयार थे. बुधवार की रात अनिता और कृष्ण कुमार के बीच शादी नहीं हो पाने से विवाद हुआ और अनिता ने कहा मैं कैसे करूंगी लोग क्या कहेंगे रात में दोनों कमरे में सो गए, इसके बाद अनिता ने कृष्ण कुमार को सोया देख कर घर के अंदर ही फाँसी लगाकर खुदखुशी कर ली, देर रात लगभग 12 बजे जब कृष्ण कुमार की नींद खुली और उसने अपने पास अनीता को नहीं पाया तो उसने उसे ढूंढने का प्रयत्न किया जिसके बाद फांसी के फंदे पर लटका शव देखा तो वह सदमे में आ गया, उसने पहले अनिता को फाँसी के फंदे से उतारा पर अनिता के मृत होने के कारण वह घर से निकलकर पास के जंगल पहुंचा और नीलगिरी के पेड़ पर चढ़कर उसकी शाखा से लटक कर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.
बाइट मान सिंह, कृष्णकुमार के पिता
बाइट धनेशिया बाई अनिता की माँ साड़ी पहने हुए
लड़के के मां बाप दूसरे घर में अलग रहते थे इसलिए आसपास के लोगों से जानकारी मिलने के बादपरिजन रात में काफी खोजबीन किए पर लड़के का कही पता नहीं चला, सुबह कृष्णकुमार का शव नीलगिरी के पेड़ पर फांसी के फंदे से झूलता मिला, घटना की सूचना मिलते ही पेंड्रा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है तथा परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। वही इस हृदयविदारक घटना से पनकोटा गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों एक-दूसरे से बेहद प्रेम करते थे और साथ जीवन बिताना चाहते थे। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही आगे की कार्यवाही किये जाने की बात कह रही है।।。
बाइट रोहित पैकरा विवेचक पेंड्रा पुलिस।
मृतक युवक अपने माता-पिता का इकलौता संतान था उसके आत्महत्या करने से परिवार बुरी तरह टूट गया है, वही घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है...
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
GPGYANENDRA PRATAP
FollowFeb 12, 2026 12:42:540
Report
PTPawan Tiwari
FollowFeb 12, 2026 12:42:420
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowFeb 12, 2026 12:42:270
Report
ASABDUL SATTAR
FollowFeb 12, 2026 12:42:080
Report
BPBramh Prakash Dubey
FollowFeb 12, 2026 12:41:550
Report
KBKuldeep Babele
FollowFeb 12, 2026 12:41:200
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowFeb 12, 2026 12:41:040
Report
GSGAURAV SRIVASTAVA
FollowFeb 12, 2026 12:40:480
Report
NJNaynee Jain
FollowFeb 12, 2026 12:40:30Noida, Uttar Pradesh:This caterpillar looks exactly like a snake, and that “snake head” is actually its tail
0
Report
SSSHARVAN SHARMA
FollowFeb 12, 2026 12:40:170
Report
VRVIJAY RANA
FollowFeb 12, 2026 12:39:060
Report
0
Report
MMMohammad Muzammil
FollowFeb 12, 2026 12:38:510
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowFeb 12, 2026 12:38:350
Report