Back
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू, हड़ताल से पहला दिन अव्यवस्थाओं से भरा
DBDURGESH BISEN
Nov 15, 2025 07:16:12
Pendra, Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ में आज 15 नवंबर से धान खरीदी योजना की विधिवत शुरुआत हुई है पर , आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से धान खरीदी पहले दिन पूरी तरह बेपटरी नजर आई, प्रशासन ने सेवा सहकारी कर्मचारी के स्थान पर धान खरीदी के लिए कृषि विभाग, राजस्व विभाग एवं उद्यान विभाग के कर्मचारियों को नियुक्त किया है जो इस वर्ष धान खरीदी करेंगे... गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में इस वर्ष शासन ने लगभग एक लाख 51 हजार मेट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए 35259 हेक्टेयर भूमि से धान खरीदी की जाएगी वहीं 24493 किसानों ने अब तक धान खरीदी के लिए अपना पंजीयन कर लिया है, इतने धान खरीदी के लिए मार्केटिंग फेडरेशन को लगभग 7581 गठान जुट बारदानों की आवश्यकता होगी, फिलहाल नए पुराने बारदाने मिलकर 5059 गठान की व्यवस्था का दावा मार्केटिंग फेडरेशन कर रहा है, पर पहले दिन धान खरीदी पूरी तरह अव्यवस्थित नजर आई, खरीदी केंद्रों में न तो शासन के द्वारा धान खरीदी उत्सव का कहीं फ्लेक्स लगाया गया न, तो तराजू , कुर्सी टेबल , रजिस्टर लाइट नजर आई, और तो और जिन कंप्यूटरों मैं खरीदे गए धान को अपलोड जाएगा वह कंप्यूटर भी खरीदी केंद्र में नजर नहीं आए, गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में 20 धान खरीदी केंद्रों में धान की खरीदी होती है, जिसके लिए जिला प्रशासन ने 17 कर्मचारियों को धान खरीदी केंद्र प्रभारी बनाया है साथ ही सभी 20 खरीदी केंद्रों के लिए नए कंप्यूटर ऑपरेटर को भी ट्रेनिंग दे दी गई है , जिन कर्मचारियों को धान खरीदी के लिए नियुक्त किया गया है वे सुबह 10:00 बजे खरीदी केंद्र पहुंच गए पर उन्हें धान खरीदी और उसके दौरान होने वाले कार्यों की कोई जानकारी नहीं है, ना तो उन्हें धान की परख है, न ही उन्हें यह पता है कि धान खरीदी के लिए लेबर कहां से आएंगे.. जिन दस्तावेजों में धान खरीदी करना है वह रजिस्टर भी उनके पास उपलब्ध नहीं है... ऐसे में यदि सेवा सहकारी समितियों के कर्मचारियों की हड़ताल लंबी चली तो धान खरीदी करना शासन प्रशासन के लिए काफी कठिन काम होगा.. धान खरीदी की पुरानी व्यवस्था और सुखत के साथ अपनी मांगों को लेकर सेवा सहकारी समिति के कर्मचारी अड़े हुए हैं.. वहीं किसानों के खलिहानों में धान तैयार है शासन धान खरीदना चाहती है पर कर्मचारियों की हड़ताल ने पूरी व्यवस्था को डामाडोल कर रखा है.. मार्केटिंग फेडरेशन के कर्मचारियों کا दावा है कि जिन कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है वे धान खरीदेंगे और शासन की व्यवस्था रुकेगी नहीं...
42
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AVArun Vaishnav
FollowNov 15, 2025 08:51:250
Report
LSLaxmi Sharma
FollowNov 15, 2025 08:51:110
Report
PKPradeep Kumar
FollowNov 15, 2025 08:50:490
Report
0
Report
ANAJAY NATH
FollowNov 15, 2025 08:50:330
Report
LSLaxmi Sharma
FollowNov 15, 2025 08:50:210
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowNov 15, 2025 08:50:100
Report
HBHeeralal Bhati
FollowNov 15, 2025 08:49:340
Report
MKMohammad Khan
FollowNov 15, 2025 08:49:240
Report
BSBhanu Sharma
FollowNov 15, 2025 08:49:100
Report
VSVISHAL SINGH
FollowNov 15, 2025 08:48:28Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ कानपुर निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे पर हादसा, हाइड्रा चौराहे पर एक्सप्रेसवे पर एल ई डी स्क्रीन लगाने के दौरान हाइड्रा क्रेन पलटी; विशाल स्क्रीन धराशायी। मलबा एक्सप्रेसवे से गिरा नीचे।
0
Report
KCKashiram Choudhary
FollowNov 15, 2025 08:48:180
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowNov 15, 2025 08:48:040
Report
APAbhay Pathak
FollowNov 15, 2025 08:47:410
Report
RVRajat Vohra
FollowNov 15, 2025 08:47:300
Report