icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

शहडोल नगर पालिका की सफाई व्यवस्था बदहाल, नालियाँ जाम और सीवर अधूरा

Shahdol, Madhya Pradesh:शहडोल नगर पालिका क्षेत्र में इन दिनों साफ-सफाई व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतरती नजर आ रही है। शहर के कई वार्डों में नालियां जाम हैं, सड़कों पर गंदगी पसरी हुई है और जगह-जगह कचरे के ढेर लोगों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नालियों की सफाई तो की जाती है, लेकिन निकाला गया कचरा दिनों तक नालियों के किनारे ही पड़ा रहता है, जो दोबारा नालियों में जाकर जाम की स्थिति पैदा कर देता है। गंदगी और बदबू के कारण बीमारी फैलने का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है। वहीं वार्डवासियों का कहना है कि कई इलाकों में 10 से 15 दिनों तक सफाई कर्मी नहीं पहुंचते, जबकि कुछ जगहों पर केवल औपचारिक सफाई कर जिम्मेदारी पूरी कर ली जाती है। शहर की सड़कों की हालत भी बद से बदतर हो चुकी है। जगह-जगह उखड़ी सड़कें और अधूरा सीवर प्रोजेक्ट लोगों की मुसीबत का बड़ा कारण बना हुआ है। बताया जा रहा है कि दो साल में पूरा होने वाला सीवर प्रोजेक्ट छह साल बाद भी अधूरा है, जिसके कारण पूरे शहर की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। वीओ01-ग्राउंड जीरो पर जब टीम शहर के अलग-अलग वार्डों में पहुंची तो कई जगह नालियां गंदगी से भरी मिलीं। सफाई के नाम पर निकाला गया कचरा नालियों के ऊपर ही छोड़ दिया गया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि बरसात से पहले यदि व्यवस्था नहीं सुधरी तो हालात और खराब हो सकते हैं। वीओ02-वार्डवासियों का कहना है कि गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है और बच्चे व बुजर्ग बीमार पड़ रहे हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका द्वारा नियमित मॉनिटरिंग नहीं की जा रही, जिससे सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है। वीओ03-शहर की सड़कों की स्थिति भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। सीवर लाइन के लिए खोदी गई सड़कें कई जगह अब तक दुरुस्त नहीं हो सकी हैं। धूल, गड्ढे और खराब रास्तों के कारण आम लोगों के साथ वाहन चालकों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वीओ04-स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, नालियों से निकाले गए कचरे का तत्काल उठाव हो और अधूरे सीवर प्रोजेक्ट को जल्द पूरा कराया जाए, ताकि शहरवासियों को राहत मिल सके। बाइट01-वार्ड वासी बाइट02-वार्ड वासी बाइट03-वार्ड वासी बाइट04-वार्ड वासी वॉकथ्रू 01-पुष्पेंद्र चतुर्वेदी (नालियों से) वॉकथ्रू 02-पुष्पेंद्र चतुर्वेदी(नालियों से) वॉकथ्रू 03-पुष्पेंद्र चतुर्वेदी(खराब रोड से)
0
0
Report

मुरैना में गंदगी का अंबार: नगर निगम दावों पर सवाल

Morena, Madhya Pradesh:मुरैना शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं… लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही तस्वीर बयां कर रही है। नगर निगम क्षेत्र में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जी मीडिया की ग्राउंड रिपोर्टिंग में शहर की सब्जी मंडी से लेकर मुख्य बाजार तक हर तरफ कचरे के ढेर, बजबजाती नालियां और फैली हुई गंदगी देखने को मिली। सब्जी मंडी में जहां लोग रोजमर्रा की जरूरत का सामान खरीदने पहुंचते हैं, वहीं सड़कों पर फैला कचरा और बदबू लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। मुख्य बाजारों में भी हालात बदतर हैं… दुकानों के सामने कूड़े के ढेर पड़े हैं, लेकिन सफाई व्यवस्था नजर नहीं आ रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा। गंदगी के कारण बीमारियों का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है। अब सवाल यह है कि आखिर नगर निगम और जनप्रतिनिधियों की नजर इस बदहाल व्यवस्था पर कब पड़ेगी…? और कब मुरैना शहर के लोगों को साफ-सुथरा और स्वच्छ माहौल मिल पाएगा…?
0
0
Report

1 जनवरी 2026 से DA बढ़ोतरी: सरकारी सेवकों को 5% फायदा, राजनीति गरम

Patna, Bihar:राज सरकार ने सरकारी सेवकों के 1 जनवरी 2026 से 5% की वृद्धि डी ए में कर दिया है वहीं जेडीयू के प्रवक्ता ने कहा हमारे नेता आदरणीय नीतीश कुमार ने नारा दिया था न्याय के साथ विकास करने का वही आज नारा सम्राट चौधरी के सरकार में साकार होता हुआ दिख रहा है जिस तरह से सरकारी रिटायर्ड कर्मचारियों को कैबिनेट के माध्यम से DA बढ़ाया गया है यह स्वागत योग फैसला है जिनको भी जरूरत जरूरत होती है उनके हिसाब से सरकार उनका ध्यान रखती है। वहीं भाजपा के प्रवक्ता ने कहा सरकार सभी सरकारी कर्मचारियों और राज्य के सभी लोग के लिए चिंतित रहती है इसी का यह परिणाम है की राज प्रगति के राह पर है। जो लोग खास करके विपक्ष के लोगों को कोई जानकारी नहीं रहता है जब सरकार आम लोगों को अच्छे दिशा में ले जाने का प्रयास करती है तब इन लोगों को दिक्कत होता है。 वही राजद के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा अच्छी बात है महंगाई भत्ता बढ़ाया गया है। लेकिन जो बकाया राशि है वह राशि भुगतान करें सरकार जो पेंशन देना है लोगों को वह राशि करें सरकार。 सरकार लोन लेने के लिए कटोरा लेकर वर्ल्ड बैंक और आरबीआई के गेट के बाहर खड़ा है। आंगनबाड़ी सेविका और रसोईया का भुगतान नहीं किया जा रहा है。 बिहार के खजाने की हालत चिंता जनक है。 बिहार में हर व्यक्ति के ऊपर 27000 का कर्ज है जो बच्चा जन्म लेता है उसे पर भी 27000 का कर्ज हो जाता है。 सरकार के पास पैसा नहीं है सिर्फ सरकार पास पहलवानी, रीलबाजी, लफाजी शिर्फ तीन काम ही बच गया है सरकार के पास। वहीं कांग्रेस के प्रवक्ता ने कहा सरकार का खजाना पूरी तरीके से खाली है लोगों का बकाया हुआ पेंशन दे दे सरकार जो सैलरी है उसे भी दे दे। सरकार का खजाना पूरी तरीके से खाली हो चुका है。
0
0
Report
Advertisement

बकानी स्कूल में शराबी शिक्षक ने बच्चों के साथ मारपीट की, मामला दर्ज

Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले के बकानी ब्लॉक के करल गांव सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय में सरकारी शिक्षक हेमंत कुमार सेन द्वारा शराब पीकर बच्चों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। शिक्षक अधिकतर समय शराब पीकर स्कूल आते हैं, आज भी वहीं नशे में उन्होंने बच्चों के साथ मारपीट कर स्कूल में हंगामा मचा दिया। घटना की जानकारी विद्यालय की प्रधानाचार्या भगवती मीणा व अन्य स्टाफ ने बकानी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शिक्षक को पकड़कर बकानी थाने लायी। शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
0
0
Report

मुरैना सीवर फेल: बच्चे की शिकायत से सिस्टम की पोल खुली

Morena, Madhya Pradesh:मुरैना – मुरैना सीवर प्रोजेक्ट फेल: बच्चे की शिकायत ने खोली सिस्टम की पोल मुरैना शहर की सबसे महत्वाकांक्षी सीवर परियोजना इस समय पूरी तरह फेल होती नजर आ रही है। शहर के कई इलाकों में जलभराव और गंदगी की समस्या से लोग बेहद परेशान हैं। खास बात यह है कि इस परेशानी का असर बच्चों तक पर पड़ रहा है। इसी समस्या को लेकर एक छोटा बच्चा आज जनसुनवाई में पहुंचा। उसने अधिकारियों को बताया कि उसकी गली में सीवर की वजह से गंदगी फैली हुई है और निकलने में बहुत दिक्कत होती है। बच्चे ने यह भी कहा कि वह पहले भी कई बार शिकायत कर चुका है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। हैरानी की बात तब हुई जब बच्चा अपने साथ टॉफियां लेकर जन सुनवाई में निगम अधिकारीयौ पास पहुंचा और बोला—अगर कार्रवाई नहीं कर सकते, तो “कुछ ले-देकर” ही काम कर दो। बच्चे की यह बात सुनकर वहां मौजूद सभी अधिकारी चौंक गए। इसके बाद अधिकारियों ने बच्चे को भरोसा दिलाया कि उसकी समस्या जल्द ही हल की जाएगी। इस पूरे मामले में सबसे बड़ी बात यह है कि एक मासूम बच्चे ने सिस्टम की खामियों को उजागर कर दिया। उसने दिखा दिया कि किस तरह लापरवाही और भ्रष्ट व्यवस्था के कारण आम लोग परेशान हैं। अब देखना होगा कि इस शिकायत के बाद प्रशासन कितनी जल्दी कार्रवाई करता है।
0
0
Report
Advertisement

आजमगढ़ में वेतन घोटाले में सामाजिक कल्याण अधिकारी गिरफ्तार

Azamgarh, Uttar Pradesh:जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरफ्तार, 51 लाख रुपये से अधिक के वेतन घोटाले में भेजे गए जेल, शासन की रोक के बावजूद 10 शिक्षकों को जारी किया गया था वेतन। जनपद आजमगढ़ में समाज कल्याण विभाग से जुड़े लाखों रुपये के सरकारी धन के दुरुपयोग के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जिले के जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। उन पर शासन द्वारा वेतन भुगतान पर रोक लगाए जाने के बावजूद 10 अवैध रूप से नियुक्त शिक्षकों को वेतन 51.46 लाख रुपए जारी करने का आरोप है। यह कार्रवाई जिले के शहर कोतवाली में दर्ज मुकदमा के आधार पर की गई। जांच में पाया गया कि अवैध रूप से नियुक्त सहायक अध्यापकों के वेतन जारी कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया। करीब 51,46,780 लाख रुपये का भुगतान किया गया। जांच में कुल 10 शिक्षकों को वेतन जारी करने की पुष्टि हुई। जिला प्रशासन ने जांच रिपोर्ट भेजी और आगे कार्रवाई की संस्तुति की। 9 मई को मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू हुई। आज राजेश चौधरी को कुंवर सिंह उद्यान के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
0
0
Report

जालोर: टोल प्लाजा पर पिस्टल दिखाकर चालक ने टोल चुकाए बिना फरार

Jalore, Rajasthan:जालौर। निकट मांडवला टोल प्लाजा पर मंगलवार देर रात एक घटना सामने आई,जहां एक वाहन चालक ने टोलकर्मी को पिस्टल दिखाकर धमकाया और बिना टोल चुकाए वाहन सहित फरार हो गया। घटना के बाद टोल नाके पर कार्यरत कर्मचारियों में भय और दहशत का माहौल बन गया। चालक ने अचानक पिस्टल निकालकर टोलकर्मी को धमकाना शुरू कर दिया। हथियार देखकर मौके पर मौजूद कर्मचारी घबरा गए। इसी का फायदा उठाकर चालक बिना टोल दिए वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ घटनास्थल का मौका मुआयना किया। बिशनगढ़ पुलिस ने तीव्रता दिखते हुए पुलिस ने रात में ही बाड़मेर के पास जाते पकड़ लिया । टोल मैनेजर के द्वारा थाने में मामला दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया है
0
0
Report
Advertisement

चार साल पुराने अपहरण-गैंगरेप केस: रामगढ़ पुलिस ने दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार

Ramgarh, Dohli, Rajasthan:रामगढ़/अलवर 4 साल पुराने अपहरण व गैंगरेप केस में दो इनामी आरोपी गिरफ्तार, रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई अलवर जिले के रामगढ़ थाना पुलिस ने चार साल पुराने अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो इनामी स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे थे और लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और बुधवार दोपहर बाद उन्हें अलवर स्थित पोक्सो कोर्ट में पेश किया गया। थानाधिकारी अजीत सिंह बड़सरा ने बताया कि जिले में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रियंक रघुवंशी और वृत्ताधिकारी पिन्टू कुमार के निर्देशन में रामगढ़ थाने पर एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2022 में एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण का मामला दर्ज कराया था। रिपोर्ट में आरोप था कि आरोपी बोलेरो गाड़ी में युवती को जबरन ले गए। जांच के दौरान मामला सामूहिक दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट से जुड़ा पाया गया。 इस मामले में पुलिस पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि दो आरोपी फरार चल रहे थे। दोनों पर दो-दो हजार रुपये का इनाम घोषित था और वे थाना रामगढ़ की टॉप-10 वांछित अपराधियों की सूची में शामिल थे。 गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वारिस पुत्र रुजदार और शेर खान उर्फ शेरा पुत्र इब्रा निवासी रायबका, थाना सदर अलवर के रूप में हुई है।
0
0
Report

टोंक में भीषण गर्मी के बीच पानी छिड़काव से लोगों को मिली राहत

Tonk, Rajasthan:टोंक जिले में इन दिनों भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। जिले में तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से आमजन का हाल बेहाल हो गया है। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में सन्नाटा देखने को मिल रहा है। भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए नगर परिषद और नगर पालिकाओं द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। वहीं आमजन के लिए जगह-जगह पानी की प्याऊ भी लगाई गई हैं ताकि राहगीरों को राहत मिल सके। डॉक्टरों ने लोगों को आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है। साथ ही अधिक से अधिक पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और धूप से बचाव करने की अपील की है। गमी से बचाव के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थ, शिकंजी, छाछ और जूस का सहारा ले रहे हैं। लगातार बढ़ते तापमान के कारण दोपहर के समय जनजीवन खासा प्रभावित नजर आ रहा है।
0
0
Report

बैतूल में भीषण हादसे में प्रधान आरक्षक मोनिका साहू की मौत, बेटियाँ घायल

Betul, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. बैतूल में पदस्थ प्रधान आरक्षक मोनिका साहू जो कोर्ट मुंशी के पद पर तैनात थीं, आज अपनी दो बेटियों के साथ कार से मुलताई-छिंदवाड़ा स्टेट हाईवे पर सफर कर रहीं थीं. खेरवानी गांव के पास एक लोडिंग वाहन को साइड देने के दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और पलट गई. इस दर्दनाक हादसे में कार चला रही प्रधान आरक्षक मोनिका साहू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी दोनों बेटियाँ दिव्या और काव्या गंभीर रूप से घायल हो गई हैं. घायलों को नागपुर रेफर किया जा रहा है. मोनिका साहू अपने गांव दुनावा से वापस बैतूल लौट रही थीं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है; हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.
0
0
Report
Advertisement

बकानी में पेड़ पर लटका शव, विष्णु माली की संदिग्ध मौत जांच में

Jhalawar, Rajasthan:बकानी (झालावाड़) झालावाड़ जिले के बकानी थाना क्षेत्र के गरवाडा के जंगल में एक व्यक्ति का करीब 15 दिन पुराना शव पेड़ पर लटका हुआ मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बकरियां चराने गए ग्रामीणों ने जब पेड़ पर लटका हुआ शव देखा, तो इसकी सूचना बकानी पुलिस को दी। बकानी थाना प्रभारी रामेश्वर मीणा मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर बकानी मोर्चरी में भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। चरवाहों के बताए अनुसार जंगल में मृतक की बाइक खड़ी हुई दिखाई दी, जिस के पास ही पेड़ पर शव लटक रहा था। युवक की पहचान आधार कार्ड के आधार पर 32 वर्षीय विष्णु पुत्र रतनलाल माली निवासी रेपला के रूप में हुई। मृतक के पिता ने बताया कि युवक मजदूर का काम करता था। 2 महीने पहले वह गांव आया था। एक महीने पहले उससे मोबाइल पर आखिरी बार संपर्क हुआ था। पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में मौत का मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।
0
0
Report

अश्विनी वैष्णव का अलवर दौरा: 111 करोड़ के विकास कार्यों को तेज़ गति

Alwar, Rajasthan:अलवर 15 मई को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का अलवर दौरा, 111 करोड़ के विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार अलवर। 15 मई को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का अलवर दौरा प्रस्तावित है। इस दौरे को लेकर रेलवे प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। तैयारियों का जायजा लेने के लिए डीआरएम रवि जैन बुधवार को अलवर पहुंचे और रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने स्टेशन परिसर में प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा की। अलवर रेलवे स्टेशन पर करीब 111 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न आधुनिक सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इनमें अत्याधुनिक एस्केलेटर, फुटओवर ब्रिज, दोनों प्लेटफॉर्म पर लिफ्ट सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं का निर्माण शामिल है। रेलवे द्वारा इन कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया भी पूरी की जा चुकी है। बताया जा रहा है कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव अपने दौरे के दौरान इन विकास कार्यों का लोकार्पण कर सकते हैं। निरीक्षण के समय रेलवे के प्रशासनिक अधिकारी भी डीआरएम के साथ मौजूद रहे। गौरतलब है कि इसी दिन राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का भी अलवर दौरा प्रस्तावित है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव सहित प्रदेश स्तर के अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
0
0
Report

टोंक के घास पशु हाट बाजार विवाद: युवक ने मारपीट और जानलेवा हमला का मामला दर्ज कराया

Tonk, Rajasthan:टोंक घास पशु हाट बाजार में विवाद, युवक ने मारपीट व जानलेवा हमले का मामला कराया दर्ज घास पंचायत क्षेत्र में पिछले 5 वर्षों से संचालित हो रही पशु हाट बाजार और बकरा मंडी को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। पीड़ित निलेश राजोरा ने सदर थाना में रिपोर्ट देकर कुछ लोगों पर मारपीट, जान से मारने की कोशिश तथा जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने के आरोप लगाए हैं। पीड़ित की रिपोर्ट पर सदर थाना पुलिस ने 2 नामजद सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि आरोपियों ने विवाद के दौरान उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित किया गया। बताया जा रहा है कि घास पंचायत में पिछले करीब 5 साल से पशु हाट बाजार और बकरा मंडी संचालित हो रही है। इसी को लेकर विवाद की स्थिति बनी। फिलहाल सदर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top