icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
490023
ASAtul SharmaFollow1 Nov 2024, 06:43 am

छत्तीसगढ़ के जंजगिरी में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निभाई गोवर्धन पूजा की परंपरा

Bhilai, Chhattisgarh:

दीपावली के दूसरे दिन छत्तीसगढ़ में पारंपरिक गोवर्धन पूजा मनाई जा रही है। दुर्ग जिले के ग्राम जंजगिरी में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश की सुख-शांति और विघ्नों के नाश के लिए परंपरागत "सोटे प्रहार" की रस्म निभाई। इस दौरान ग्राम जंजगिरी में बीरेंद्र ठाकुर ने उनके हाथ पर कुश से बने सोटे (हंटर) का प्रहार किया। गोवर्धन पूजा के इस आयोजन में भूपेश बघेल ने अपने हाथों से गायों की पूजा की और उन्हें प्रसाद भी खिलाया जिससे प्रदेश की सांस्कृतिक परंपरा को जीवित रखने का संदेश दिया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कालापीपल के यारी कैफे में कांवड़ रंजिश पर हमला; चार आरोपी गिरफ्तार

MJManoj JainJust now
Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर- शाजापुर जिले के कालापीपल नगर के पंचमुखी चौराहे स्थित यारी कैफे पर रविवार दोपहर को कांवड़ यात्रा की पुरानी रंजिश को लेकर एक 19 वर्षीय युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कालापीपल पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है आरोपियों ने युवक की डंडों, थप्पड़ और मुक्कों से बेदर्दी से पिटाई की। पिटाई से उसके हाथ-पैर और पीठ में गंभीर चोटें आई हैं। वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस के अनुसार, खेजड़िया निवासी पीड़ित अरुण परमार (19) रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे अपने साथी विजय और अरुण के साथ कैफे पर चाय पी रहा था। इसी दौरान पानखेड़ी निवासी गप्पी शर्मा और नैतिक परमार वहाँ पहुंचे और पुरानी कांवड़ यात्रा की बात को लेकर बहस करने लगे। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब अरुण ने गाली-गलौज का विरोध किया, तो आरोपियों ने झूमाझटकी करते हुए हमला कर दिया। दोस्तों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन तभी उनके साथी अभिषेक मेवाड़ा और अंकित मेवाड़ा भी वहां आ धमके। इसके बाद आरोपियों ने अरुण को डंडों और लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपी अभिषेक मेवाड़ा ने उसका लावा कंपनी का मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया, जिससे फोन पूरी तरह टूट गया। जाते-जाते आरोपियों ने उसे दोबारा दिखने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित अरुण की शिकायत पर आरोपी गप्पी शर्मा, नैतिक परमार, अभिषेक मेवाड़ा और अंकित मेवाड़ा (सभी निवासी पानखेड़ी) के खिलाफ मारपीट और अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया गया। आरोपी गप्पी शर्मा का पूर्व में भी दो मामलों में आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। मामले में वैधानिक कार्रवाई जारी है।
0
0
Report
Advertisement

महोबा की RCC सड़क ध्वस्त, भ्रष्टाचार उजागर; ठेकेदार पर कड़ी कार्रवाई

Mahoba, Uttar Pradesh:एंकर-बुंदेलखंड के महोबा में भ्रष्टाचार की पोल खोलता नवनिर्मित आरसीसी रोड जिसे जिला पंचायत द्वारा लाखों रुपये की लागत से बनवाया गया था जो बीते दिनों हुई बारिश की भेंट चढ़ गया और टुकड़े-टुकड़े में टूट कर बिखर गया है। महज दो माह में नई सड़क के मलबे में तब्दील होने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच करा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सहित नई सड़क का निर्माण कार्य कराने की मांग की है। फिलहाल जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी ने मामले की जांच करा जिम्मेदार ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करने की बात कही है। वी/ओ-दरअसल मामला सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत दमौरा का है। जहाँ गांव के अनुरागी खुड़ा से खेतों की ओर जाने वाली सीसी सड़क का निर्माण महज दो माह पहले बीते जून माह में जिला पंचायत निधि के अंतर्गत वर्ष 2025-2026 में कराया गया था। 2 माह पहले लाखों रुपए की लागत से बनकर तैयार हुई पक्की सीधी सड़क पहली बरसात में भड़बड़ा कर जमीदाजो गई । बताया जाता है कि आरसीसी निर्माण के दौरान बेसमेंट सही नही बनाया गया जिसके कारण सड़क टूट गई है । जिसके चलते जहां से निकलने वाले ग्रामीणों का पैदल चलना भी दुस्वार हो गया तो मात्र दो माह के अंतराल में नई सड़क के बदहाल होने से स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिल रहा है ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार ठेकेदार सहित दोषी अधिकारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करने सहित सड़क का निर्माण कार्य करने की मांग की है ग्रामीणों द्वारा बीते दिनों टूटी सड़क का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया गया जिसका संज्ञान लेकर जिला पंचायत के प्रमुख अधिकारी ने जांच कमेटी गठित कर जांच रिपोर्ट आने के बाद जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने सहित ठेकेदार को ब्लैकलिस्टेड करने तक की भी बात कही है अब देखना दिलचस्प यह होगा कि ग्रामीणों को मुख्य धारा से जोड़ने वाली इन सड़कों में किए गए भ्रष्टाचार के खिलाफ दोषी कर्मचारी और ठेकेदार के खिलाफ क्या कार्रवाई अमल में लाई जाती है या फिर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है । बाईट-अर्जुन सिंह (ग्रामीण) बाईट-जगन्नाथ (ग्रामीण) बाईट-लक्ष्मी (ग्रामीण महिला) बाईट-तेजप्रताप (ग्रामीण) बाईट- डॉ. सुजीत कुमार मिश्रा (ए.एम.ए. जिला पंचायत महोबा)
0
0
Report

सत्य निकेतन के पास जर्जर इमारत खतरे के बीच डिमोलीशन की मांग

New Delhi, Delhi:*सत्य निकेतन में घटनास्थल से 150-200 मीटर की दूर पर बेहद जर्जर बिल्डिंग बिल्डिंग इतनी जर्जर है कि कभी भी गिर सकती है बिल्डिंग में फिलहाल कोई नहीं रहता, 5-6 साल से बंद पड़ी है इलाके के लोगों का कहना है कि कभी भी यहां बड़ा हादसा हो सकता है। इलाके के लोगों ने बताया कि कई साल से बिल्डिंग बंद पड़ी है लेकिन इसके गिरने का खतरा बना हुआ है इलाके के लोगों की मांग है कि इसे जल्द से जल्द डिमोलिश किया जाए ताकि बड़े हाथ से से बचा जा सके BSES राजधनी पावर लिमिटेड ने बिल्डिंग पर 26.04.2023 में नोटिस लगाया है की साइट पर खतरनाक स्थिति और इमारत के क्षतिग्रस्त होने के कारण तय मासिक रीडिंग साइकल के दौरान मीटर रीडिंग नहीं ली जा रही है。
0
0
Report
Advertisement

लखनऊ में 2027 रणनीति के लिए सपा छात्र सभा की बड़ी बैठक

Lucknow, Uttar Pradesh:सपा छात्र सभा की बड़ी बैठक, 2027 की रणनीति पर मंथन लखनऊ में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर समाजवादी पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं सपा मुख्यालय पर समाजवादी छात्र सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने की करीब दो घंटे चली बैठक में चुनावी रणनीति से लेकर छात्रों के बीच पहुंच बढ़ाने और नई ड्रेस कोड तक कई मुद्दों पर चर्चा हुई लखनऊ में समाजवादी पार्टी के मुख्यालय पर 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन तेज है इसी कड़ी में समाजवादी छात्र सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक आयोजित की गई। करीब दो घंटे तक चली इस बैठक की अध्यक्षता सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने की। बैठक में 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई खास तौर पर प्रदेश के युवाओं और छात्रों के बीच संगठन की पकड़ मजबूत करने को लेकर पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए साथ ही बैठक में दलित समाज तक पहुंच बढ़ाने की रणनीति पर भी चर्चा हुई राजनीतिक तौर पर इसे बसपा के पारंपरिक दलित वोट बैंक में सपा की पैठ मजबूत करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है
0
0
Report

नूंह अदालत ने मोबाइल झपटमारी मामले में दोषी को 5 वर्ष की सजा

Nuh, Haryana:नूंह जिले की जिला एवं सत्र न्यायालय ने वर्ष 2022 के एक मोबाइल झपटमारी मामले में आरोपी को दोषी ठहराते हुए 5 वर्ष के कठोर कारावास और 30 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। यह मामला सदर थाना पुन्हाना क्षेत्र से संबंधित है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. सुशील कुमार गर्ग की अदालत ने मंगलवार 8 सितंबर को सजा के आदेश पारित किए। पुलिस के अनुसार 13 मई 2022 को दल्लाबास निवासी इरशाद दल्लाबास चौक पर खड़े होकर मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान एक युवक उसका मोबाइल फोन छीनकर भागने लगा। इरशाद ने उसका पीछा कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सलीम पुत्र जाकिर निवासी गांव फुसैता, थाना बिछोर, जिला नूंह बताया। पीड़ित ने अपना मोबाइल फोन भी आरोपी से वापस ले लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ सदर थाना पुन्हाना में केस दर्ज किया गया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से एक देशी कट्टा भी बरामद हुआ, जिस संबंध में उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम की धाराएं जोड़कर उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। मामलें की सुनवाई के बाद अदालत ने आरोपी सलीम को लूट तथा शस्त्र अधिनियम की धारा के तहत दोषी करार दिया। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि दोषी ने शिकायतकर्ता का मोबाइल फोन छीना था और उसके पास अवैध हथियार भी था। ऐसे अपराधों में अत्यधिक नरमी समाज में गलत संदेश दे सकती है। सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए अदालत ने दोषी को 5 वर्ष के कठोर कारावास और 30 हजार रुपये जुर्माना भरने का आदेश दिया।
0
0
Report
Advertisement

सासाराम में शिक्षक पर दो युवकों की पिटाई, पिस्तौल की धमकी से हड़कंप

Sasaram, Bihar:खबर सासाराम क्षेत्र से है। जहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डुमरिया के पास विद्यालय जा रहे एक शिक्षक की दो लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। शिक्षक को सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया। बताया जाता है कि अमरा तालाब के रहने वाले शिक्षक मुकेश कुमार केसरी अकोढ़ीगोला के सलेया स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय जा रहे थे। रास्ते में डुमरिया तथा कौपाडीह के पास के बीच एक बाइक पर सवार दो लड़कों ने उन्हें घेर लिया तथा अपने साथ लिए लाठी डंडे से अचानक उनकी पिटाई करने लगे। वह कुछ समझ नहीं पाए तथा किसी को पहचान भी नहीं पाए और दोनों युवकों ने मिलकर जमकर पिटाई की। साथ ही उनका मोबाइल भी छीन लिया। वही पैसा एवं बाइक नहीं लिया। दो ने सिर्फ शिक्षक के साथ मारपीट की और भाग गए। शिक्षक का कहना है कि इन दोनों युवकों के पास पिस्तौल भी था जिससे वह धमका भी रहे थे। बाद में राहगीरों ने 112 नंबर पुलिस को फोन कर उनकी जान बचाई। तब तक दोनों बदमाश युवक भाग गए थे। एक शिक्षक के साथ हुई मारपीट की इस घटना से अन्य शिक्षक काफी नाराज है.
0
0
Report

धमना गांव के तालाब से मगरमच्छ रेस्क्यू, ग्रामीणों में राहत

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के धमना गांव में पिछले कई दिनों से तालाब में डेरा जमाए मगरमच्छ को आखिरकार वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू करके पकड़ लिया है. मगरमच्छ पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है. बताया जा रहा है कि धमना गांव के बीचों-बीच स्थित तालाब में पिछले कई दिनों से एक मगरमच्छ देखा जा रहा था, जिससे गांव में दहशत का माहौल था. लोग तालाब की तरफ जाने से भी डर रहे थे. दरअसल पिछले साल ही धमना से जुड़े सराय टोरिया नाले में एक मगरमच्छ ने मछली पकड़ रहे एक मछुआरे का शिकार कर लिया था, उस घटना के बाद से ही ग्रामीणों में मगरमच्छ को लेकर डर बना हुआ था. मामले की सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को तालाब से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.
0
0
Report

धमतरी में अवैध रेत खनन के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

Dhamtari, Chhattisgarh:धमतरी जिले में अवैध रेत उत्खनन किये जाने का आरोप लगाते ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर बैनर और तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया.... और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की.... कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि जिले में कई रेत खदानें नियमों को ताक पर रखकर संचालित हो रही हैं, लेकिन खनिज विभाग कार्रवाई करने में नाकाम है.... वही कांग्रेस का दावा है कि रात के अंधेरे में रेत से भरे हाइवा वाहनों की लंबी कतारें लगती हैं और कई वाहन बिना वैध पीट पास के सड़कों पर दौड़ रहे हैं..... ओवरलोड हाइवा से सड़कों को नुकसान पहुंचने के साथ ही सड़क हादसों का खतरा भी बढ़ रहा है..... कांग्रेस ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर जल्द अवैध रेत खनन और परिवहन पर कार्रवाई नहीं हुई, तो कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर विरोध करेंगे..... प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने खनिज विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए और गंभीर आरोप लगाए..... वहीं, जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है
0
0
Report
Advertisement

फिजियोथैरेपी सिर्फ दर्द का इलाज नहीं, लकवा और नस-मांसपेशियों की समस्याओं में भी कारगर

ASAmit SinghFollow4m ago
Deoria, Uttar Pradesh:विश्व फिजियोथैरेपी दिवस पर मंगलवार को न्यू कालोनी गुरुद्वारा के समीप स्थित देवरिया फिजियोथैरेपी सेंटर की ओर से जनजागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। फिजियोथैरेपी के महत्व और विभिन्न शारीरिक समस्याओं में इसके लाभ बताए। वरिष्ठ न्यूरो फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. अब्दुल कादिर ने कहा कि फिजियोथैरेपी केवल दर्द कम करने तक सीमित नहीं है। चोट या सर्जरी के बाद रिकवरी, नस-मांसपेशियों और जोड़ों की समस्या, गठिया, कंधा जाम, कमर व गर्दन दर्द तथा लकवा/फालिज जैसी स्थितियों में भी यह उपचार का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने बताया कि फालिज के मरीजों में नियमित एवं विशेषज्ञ की देखरेख में फिजियोथैरेपी शारीरिक क्षमता और दैनिक गतिविधियों को बेहतर बनाने में सहायक हो सकती है। वहीं नस में खिंचाव, मांसपेशियों में ऐंठन या जोड़ों के दर्द को नजरअंदाज करने के बजाय समय रहते विशेषज्ञ से परामर्श लेना चाहिए। शिविर में लोगों को नियमित व्यायाम, सही शारीरिक मुद्रा और समय पर फिजियोथैरेपिस्ट की सलाह लेने के प्रति जागरूक किया गया।
0
0
Report

भागलपुर के अकबरनगर स्टेशन के पास रेल हादसे में पति-पत्नी मरे, चार वर्षीय बच्चा घायल

Naya Chak, Bihar:भागलपुर जिले के अकबरनगर रेलवे स्टेशन के पास एक दर्दनाक रेल हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनका चार वर्षीय मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी बच्चे के साथ ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन पहुंचे थे और रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान वर्धमान पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गए। भागलपुर के जमालपुर-भागलपुर रेलखंड पर अकबरनगर रेलवे स्टेशन के पास सुबह करीब 9 बजकर 20 मिनट पर यह दर्दनाक हादसा हुआ। ट्रेन संख्या 53416 डाउन वर्धमान पैसेंजर की चपेट में आने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक पति-पत्नी थे और उनके साथ मौजूद करीब चार वर्षीय बच्चा भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि मृतक बांका जिले के शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पड़रिया गांव के रहने वाले थे। पति-पत्नी अपने मासूम बच्चे के साथ ट्रेन पकड़ने के लिए अकबरनगर स्टेशन पहुंचे थे। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करते समय तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं गंभीर रूप से घायल मासूम बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है। रेल पुलिस मृतकों की पहचान और हादसे के अन्य कारणों की जांच में जुटी हुई है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top