490021
भिलाई में सेंट्रल जोन दिव्यांग क्रिकेट टी-20 टूर्नामेंट का आयोजन
Bhilai, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के तहत 25 से 29 सितंबर तक भिलाई के सेक्टर 1 ग्राउंड में सेंट्रल जोन दिव्यांग क्रिकेट टी-20 टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा। यह टूर्नामेंट भारतीय दिव्यांग क्रिकेट काउंसिल और बीसीसीआई के सहयोग से हो रहा है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भाग लेंगे। सभी मैच यूट्यूब और फॉन कोड के जरिए प्रसारित किए जाएंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव ने दिव्यांग खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए इस स्पर्धा का आयोजन किया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हनुमानगढ़ी महंत ने धर्म परिवर्तन पर रोक और आरक्षण की मांग की
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या, उत्तर प्रदेश: हनुमानगढ़ी के पुजारी महंत देवेशाचार्य महाराज ने धर्म परिवर्तन और आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कहा, "सबसे पहले मैं मद्रास हाई कोर्ट का बहुत-बहुत धन्यवाद और आभार व्यक्त करना चाहता हूं, जिसने पहले हिंदुओं और गरीबों के हित में फैसला सुनाया था। वहां की सरकार ने उस फैसले को चुनौती दी थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उसे भी बरकरार रखा। इसके लिए मैं सुप्रीम कोर्ट का भी बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं... भारत के सभी राज्यों को मद्रास हाई कोर्ट के फैसले से सीखना चाहिए और यह नियम लागू करना चाहिए कि जो भी व्यक्ति हिंदू धर्म छोड़कर दूसरा धर्म अपनाता है, उसे किसी भी तरह की सरकारी सुविधा न दी जाए। सिर्फ आरक्षण ही नहीं, बल्कि भारत में मिलने वाली कोई भी दूसरी सुविधा उन्हें न दी जाए। इस बारे में फैसला लिया जाना चाहिए।0
0
Report
वाराणसी सारनाथ में इमारत ढही, संदिग्ध फायरक्रैकर फैक्ट्री से धमाका, दो घायल
Noida, Uttar Pradesh:VARANASI (UTTAR PRADESH): TWO-STORY HOUSE COLLAPSES AFTER EXPLOSION AT SUSPECTED ILLEGAL FIRECRACKER FACTORY IN PAIGAMBARPUR, SARNATH TWO INJURED / VISUALS वाराणसी, यूपी: वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के अंतर्गत पैगंबरपुर में एक दो मंजिला इमारत ढह गई। SDRF की टीम मौके पर मौजूद है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।0
0
Report
जवा क्षेत्र में नाबालिग के साथ अश्लील हरकत: आरोपी हिरासत में
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ के थाना जवा क्षेत्र में नाबालिक लड़की से एक व्यक्ति ने की अश्लील हरकत घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में, नाबालिक लड़की के साथ हुई अश्लील हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल, पीड़ित लड़की के भाई का आरोप पुलिस ने नहीं की कोई कठोर कार्रवाई, आरोपी को 151 की कार्रवाई कर छोड़ा, थाना जवां क्षेत्र का मामला।0
0
Report
Advertisement
होटल में वेटर का काम करते पवन राजावत बनें यूपी पुलिस सिपाही
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के सूर्या होटल में दो महीने से वेटर के तौर पर काम कर रहे पवन राजावत को उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर चयन की जानकारी ऑनलाइन रिजल्ट देखने के बाद मिली। मूल रूप से मैनपुरी के रहने वाले पवन ने कानपुर में पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की. चयन मिलना तय मानकर उन्होंने होटल में ही ड्यूटी पूरी की, फिर अगले दिन नौकरी छोड़ दी। यह कहानी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है कि कठिन मेहनत से सभी सपने सच होते हैं।0
0
Report
गरबा आयोजनों में पहचान-चेकिंग व सुरक्षा के लिए विहिप-बजरंग दल का आह्वान
Satna, Madhya Pradesh:सतना। शहर में चल रहे गरबा आयोजनों के बीच विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता विभिन्न पंडालों में पहुंचे। यहां आयोजकों से मुलाकात कर प्रतिभागियों की पहचान सुनिश्चित करने की अपील की गई। कार्यकर्ताओं ने पंडालों में ‘लव जिहाद से सावधान’ के पोस्टर लगाए और कहा कि सभी प्रतिभागियों के आईडी कार्ड, फोटो और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों की जाँच के बाद ही प्रवेश दिया जाए। विहिप के प्रांत गौशाला प्रमुख सचिन शुक्ला ने कहा कि गरबा हिंदू रीति-रिवाज और संस्कृति के अनुरूप मनाया जाना चाहिए। उन्होंने आयोजकों से अपील की कि आयोजन में शामिल होने वाले प्रतिभागियों की पहचान सुनिश्चित करें, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो। उन्होंने कहा कि गरबा में हिंदू संस्कृति और परंपराओं के प्रति आस्था रखने वाली महिलाओं की भागीदारी होनी चाहिए। कार्यकर्ताओं ने आयोजकों से धार्मिक भावनाओं का ध्यान रखते हुए गरबा उत्सव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का आह्वान किया। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रवेश व्यवस्था पर विशेष सतर्कता बरतने की बात कही।0
0
Report
शाहजहांपुर निगोही बोर्ड बैठक में विकास कार्यों पर हंगामा, SDM ने स्थिति संभाली
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:लोकेशन शाहजहांपुर शाहजहांपुर नगर पंचायत निगोही की बोर्ड बैठक में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब क्षेत्र में लंबे समय से अटके विकास कार्यों को लेकर सभासदों का आक्रोश फूट पड़ा। बैठक की शुरुआत में ही वार्डों में काम न होने का मुद्दा गरमा गया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया और जमकर हंगामा हुआ। हंगामे के दौरान जनता की समस्याओं को लेकर परेशान कुछ सभासद इतने भावुक हो गए कि वे मौके पर मौजूद एसडीएम के सामने ही रो पड़े। सभासदों का कहना था कि वार्डों में नाली, सड़क, सफाई और प्रकाश जैसी बुनियादी सुविधाएं ठप पड़ी हैं। जनता उनसे लगातार जवाब मांग रही है, लेकिन प्रशासन स्तर पर उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। वहीं, नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज वर्मा ने खुलकर मोर्चा खोलते हुए गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि नगर के विकास कार्यों को राजनीति के तहत जानबूझकर रोका जा रहा है, जिसका सीधा खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। अध्यक्ष और सभासदों के कड़े रुख को देखते हुए एसडीएम ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। उन्होंने अधिकारियों को स्थिति की समीक्षा करने के निर्देश देते हुए भरोसा दिलाया कि जल्द ही सभी गतिरोध खत्म कर नगर के विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर शुरू कराए जाएंगे.0
0
Report
Advertisement
बोरे में मिले शव की गुत्थी सुलझी, पति-पत्नी गिरफ्तार
Bahraich, Uttar Pradesh:प्रेम संबंध के विवाद में हत्या का आरोप, दो अन्य आरोपियों की तलाश; बिजली का तार, डंडे और बोलेरो बरामद बहराइच। मटेरा थाना क्षेत्र के लीलापारा गांव स्थित पीपरहवा नहर पुल के पास बोरे में मिले अज्ञात शव की पहचान बस्ती निवासी आकाश गुप्ता के रूप में हुई। पुलिस ने हत्या के मामले में श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के शिकारी चौड़ा निवासी राजकुमार गुप्ता और उसकी पत्नी पूनम देवी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बिजली का तार, दो डंडे और बोलेरो वाहन बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक, 11 अक्टूबर को नहर किनारे बोरे में शव मिलने की सूचना पर जांच शुरू की गई थी। 12 अक्टूबर को मृतक के भाई ने फोटो के माध्यम से उसकी पहचान की और 13 अक्टूबर को थाने में तहरीर दी। जांच में प्रेम संबंध को लेकर विवाद की बात सामने आई। पुलिस का आरोप है कि 10 अक्टूबर की रात आकाश को श्रावस्ती स्थित आरोपियों के घर बुलाया गया, जहां बिजली के तार से गला दबाकर और डंडे से मारपीट कर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को बोरे में भरकर बोलेरो से बहराइच लाकर नहर किनारे फेंक दिया गया। पुलिस ने 15 अक्टूबर को छंगा चौराहे से दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामले में प्रकाश में आए फूलचंद गुप्ता और अनुज कुमार गुप्ता की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
बिथूर उपचुनाव में भाजपा का बड़ा जीत क्षण: राणा समरेंद्र सिंह जीते
Kanpur, Uttar Pradesh:बिठूर नगर पंचायत चेयरमैन उपचुनाव में भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी राणा समरेंद्र सिंह 2483 वोटों से जीत गए हैं। भाजपा के राणा समरेंद्र को मिले 4210 वोट। सपा समर्थित निर्दलीय आदर्श द्विवेदी उर्फ विभु को मिले 1727 वोट, दूसरे नंबर पर रहे। कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप द्विवेदी को मिले सिर्फ 56 वोट। समरेंद्र राणा की मां डॉ. निर्मला सिंह के निधन से खाली हुई थी चेयरमैन की सीट। 13 अक्टूबर को हुआ था मतदान, कुल 9474 में से 6193 मतदाताओं ने किया था मतदान। राणा समरेंद्र बिठूर से भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा के है भाई। नगर पंचायत भवन में कड़ी सुरक्षा के बीच हुई मतगणना.0
0
Report
सड़क सुरक्षा व चुनावी सतर्कता: झाड़ोल में नियमों की अनदेखी करने वाले 10 बाइकर्स पर कसा शिकंजा
Awarda, Rajasthan:सड़क सुरक्षा व चुनावी सतर्कता: झाड़ोल में नियमों की अनदेखी करने वाले 10 बाइकर्स पर कसा शिकंजा आगामी पंचायती राज चुनाव और लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशानुसार झाड़ोल पुलिस ने विशेष पावर बाइक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने, स्टंटबाजी और मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर फर्राटा भरने वाले 10 पावर बाइकर्स के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। उच्चाधिकारियों के सुपरविजन में हुई कार्रवाई: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (खेरवाड़ा) रजत विश्नोई एवं वृत्ताधिकारी (झाड़ोल) विवेक सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी (पुलिस निरीक्षक) चंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने क्षेत्र में सघन नाकाबंदी व चेकिंग की। अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात सुरक्षा सुनिश्चित करना और उपद्रवी तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाना रहा। स्टंटबाजी और अवैध मॉडिफिकेशन पर सख्ती: चेकिंग के दौरान तेज गति से दौड़ रही, स्टंटबाजी में प्रयुक्त, मॉडिफाइड साइलेंसर युक्त तथा बिना वैध दस्तावेजों वाली भारी व पावर बाइकों की गहन जांच की गई। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कुल 10 चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान बनाए गए। जनता से अपील: पुलिस प्रशासन ने आमजन और वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाएं, यातायात नियमों का पालन करें और वाहनों में किसी भी प्रकार का गैर-कानूनी बदलाव (मॉडिफिकेशन) न कराएं। सड़क सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। कार्रवाई करने वाली टीम:0
0
Report
Advertisement
गुजरात में सर्राफा लूट व मर्डर: उदयपुर पुलिस ने 8 घंटे में पकड़े UP के दो डकैत, 1.5 करोड़ का सोना-चा
Awarda, Rajasthan:गुजरात के राजकोट शहर में स्वर्ण व्यवसायी की दुकान में डकैती और कारीगर की हत्या कर फरार हुए दो शातिर बदमाशों को उदयपुर की सुखेर और बड़गांव थाना पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से करीब 1.5 करोड़ रुपये मूल्य का सोना-चांदी और वारदात में प्रयुक्त किया (Kia) कार जब्त की गई है। राजकोट के थोराला क्षेत्र स्थित 'तन्वी गोल्ड ज्वेलर्स' में तीन हथियारबंद बदमाशों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर कारीगर लालजी लवजी की हत्या कर दी थी और 1 किलो सोना व 3 किलो चांदी का पाउडर लूटकर फरार हो गए थे। सूचना मिलते ही उदयपुर एसपी डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर सिरोही रोड की ओर सघन नाकाबंदी की गई। गोगुंदा से अंबेरी हाईवे की ओर आ रही एक संदिग्ध कार (UP 65 FV 2223) को पुलिस ने अंबेरी पुलिया के पास घेराबंदी कर रुकवाया। तलाशी में एक आरोपी के जूते के सोल से करीब 900 ग्राम सोना और कार की डिग्गी से 3 किलो चांदी बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी अजीत कुमार पांडे (24) और शिवम पांडे (26), निवासी चन्दौली (उत्तर प्रदेश) हैं, जो वारदात के बाद वाराणसी भाग रहे थे। पुलिस ने बरामद माल और कार अग्रिम कार्रवाई हेतु राजकोट क्राइम ब्रांच को सुपुर्द कर दिया है।0
0
Report
बरेली में सारंग हेलीकॉप्टर प्रदर्शन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया
Bareilly, Uttar Pradesh:सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने बरेली में अपने शानदार हवाई प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया बरेली , 15 अक्टूबर 2026 भारतीय वायु सेना की मशहूर 'सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम' ने आज बरेली में अपने शानदार हवाई प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस प्रदर्शन में स्वदेशी तकनीक से बने पांच 'एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर' (ALH) 'ध्रुव' शामिल थे। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों, एनसीसी कैडेटों और परिवारों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। जब हेलीकॉप्टरों ने आसमान में जटिल करतब दिखाये और बेहतरीन तालमेल के साथ अलग-अलग आकृतियां बनाईं, तो दर्शक खुशी से झूम उठे और उन्होंने जोरदार तालियां बजाईं। दर्शकों का यह उत्साह और तालियों की गड़गड़ाहट, टीम और उनके अद्भुत प्रदर्शन के प्रति लोगों की प्रशंसा को दर्शा रही थी। साल 2018 के बाद बरेली लौटी 'टीम सारंग' ने भारतीय वायु सेना की सटीकता, आपसी तालमेल, पेशेवर दक्षता और बेहतरीन कार्य-क्षमता का प्रदर्शन किया। साथ ही, उन्होंने भारत की स्वदेशी विमानन क्षमताओं को भी सबके सामने रखा। अपने इस शानदार प्रदर्शन के जरिए, 'टीम सारंग' लगातार युवाओं को प्रेरित कर रही है, उनमें विमानन (एविएशन) के प्रति जुनून जगा रही है और भारतीय वायु सेना तथा देश की जनता के बीच के रिश्ते को और मजबूत कर रही है। यह प्रदर्शन भारतीय विमानन की भावना, टीम वर्क और राष्ट्रीय गौरव का एक यादगार उत्सव था。0
0
Report
ब्रज भूषण सिंह बोले: एलन मस्क के इशारे पर आंदोलन, विदेशी ताकतों के आरोप
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़। उन्नाव : उन्नाव पहुंचे पूर्ब सांसद ब्रज भूषण शरण सिंह का बड़ा बयान। एलन मस्क के इशारे पर हो रहा आंदोलन’, विदेशी ताकतों पर लगाए गंभीर आरोप- ब्रज भूषण。 अपने पूर्वजों द्वारा स्थापित मंदिर के जीर्णोद्धार के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए ब्रजभूषण शरण सिंह। देश के खिलाफ बड़ा षड्यंत्र रचा जा रहा है- ब्रज भूषण आंदोलन के पीछे विदेशी व्यापारिक हितों का आरोप लगाते हुए एलन मस्क ka लिया नाम-ब्रज भूषण भारत की तुलना बांग्लादेश और पाकिस्तान से की जा रही है- ब्रज भूषण । सुप्रीम कोर्ट को धमकाने के नाम पर मार्च निकाले जाने पर भी उठाए सवाल। उन्नाव के पुरवा विधानसभा क्षेत्र के सरवई गांव पहुंचे पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह。0
0
Report
Advertisement
योगी सरकार अतीक की कब्जाई जमीन पर गरीबों के लिए घर देगी, संकेत साफ
Prayagraj, Uttar Pradesh:माफिया अतीक की कब्जाई जमीन पर योगी सरकार ने गरीबों का आशियाना बनाने जा रही है... मतलब योगी ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले तस्वीर बिल्कुल साफ कर दी है...0
0
Report
कसारी मसारी का नाम बदला गया, अब कृष्णपुरी के नाम से जाना जाएगा प्रयागराज
Prayagraj, Uttar Pradesh:माफिया अतीक के गढ़ कसारी मसारी का बदल गया नाम, कृष्णपुरी के नाम से जाना जाएगा प्रयागराज का कसारी मसारी, सीएम योगी ने बीजेपी विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह के अनुरोध पर नाम बदलने का किया ऐलान, सीएम योगी के नाम बदने के फैसले का जनता ने किया स्वागत। एंकर -- संगम नगरी प्रयागराज पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त हुई सरकारी जमीन पर बनने वाले पद्मलोक आवास योजना के लिए भूमि पूजन किया। इस दौरान सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार जब आती है तो माफिया को अपने साथ लेकर आती है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार जब यूपी या फिर देश में होती है तो फिर विकास अपने साथ लेकर के आती है।सीएम योगी ने अपने इस बयान के बाद बीजेपी के क्षेत्रीय विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह के अनुरोध पर माफिया अतीक के गढ़ कहे जाने वाले कसारी मसारी का नाम भी बदलने का बड़ा ऐलान कर दिया। सीएम योगी ने मंच से कहा कि यह क्षेत्र विकास के साथ अब आगे बढ़ रहा है। इसलिए इसे कसारी मसारी के बजाय अब कृष्णपुरी के नाम से जाना जाएगा। जिस पद्मलोक आवास योजना का भूमि पूजन हुआ है, वह स्थान भी अब कसारी मसारी के नाम से नहीं, बल्कि कृष्णपुरी के नाम से जाना जाएगा। सीएम योगी के ऐलान के बाद यहां पर पहुंची जनता ने उनके फैसले का स्वागत किया। जनता ने कहा है कि सीएम योगी विकास के साथ विरासत को भी आगे बढ़ा रहे हैं, जो भी आक्रांताओं और माफियाओं की निशानी है उसको मिटाने का काम सीएम योगी कर रहे हैं, यह हमारे लिए बेहद गर्व की बात है। इस दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीपलगांव में बने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को अपने हाथों से चाबी वितरित किया। जिसके बाद लाभार्थियों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली। लाभार्थियों ने कहा कि सीएम योगी के हाथों आज उन्हें नवरात्रि के पावन अवसर पर घर नसीब हो रही है यह उनके लिए बेहद खुशी का पल है।भारतीय जनता पार्टी और योगी आदित्यनाथ की सरकार में ही गरीबों का भला और विकास हो सकता है। लाभार्थियों ने कहा कि आज सीएम योगी के प्रयासों से ही उन्हें घर की चाबी मिली है, यह उनके लिए बेहद खुशी का है। वॉक थ्रू... पद्मलोक आवास योजना वाली जगह का बदला नाम बताते हुए कसारी मसारी का नाम बदलने पर लोगों से बातचीत... टीटी -- शंकरलाल कुशवाहा, लाभार्थी - पीएम आवास योजना टीटी -- रंजीता सोनकर, लाभार्थी - पीएम आवास योजना0
0
Report
CPI-M नेता राहिम: DYFI कार्यकर्ताओं की हिरासत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: CPI-M नेता आराहिम कहते हैं, हमने 11 अक्टूबर को DYFI (डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया) कार्यकर्ताओं को हिरासत में प्रताड़ित किए जाने के खिलाफ एक याचिका दायर की है। मैंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, और कोर्ट ने संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। मेरी दूसरी अपील CCTV फुटेज को सुरक्षित रखने के बारे में थी, जिस पर भी सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। इसलिए हम उनके जवाब का इंतजार कर रहे हैं, और हम फिर से कोर्ट का रुख करेंगे।0
0
Report
Advertisement
