Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Durg491001

दुर्ग में सड़क पर लग्जरी कार खड़ी कर जन्मदिन मनाने वालों की गिरफ्तारी

HSHITESH SHARMA
Oct 18, 2025 06:38:55
Durg, Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ में हिंदी लग्जरी गाड़ियों को सड़क के बीच में खड़ा करके बर्थडे मनाने का चलन चल रहा है, इसी कड़ी में दुर्ग जिले में भी अपनी लग्जरी कार को सड़क में खड़े कर बर्थडे मनाने का एक मामला सामने आया। इसके बाद वीडियो वायरल होते ही दुर्ग पुलिस क्षेत्र में आई और फौरन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। दुर्ग के निगरानी बदमाशों ने बीच सड़क अपनी लग्जरी गाड़ी खड़ी कर जन्मदिन मनाया, दबंगई दिखाते हुए बॉस नाम का केक सड़क पर आने-जाने वाली गाड़ियों को रोक कर काटा। जैसे ही इस घटना का वीडियो वायरल हुआ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूरी घटना 13-14 अक्टूबर 2025 की मध्य रात्रि लगभग 12.30 बजे की है, जब सफेद रंग की फ़ॉर्च्यूनर कार (क्रमांक CG-12 AQ 3600) में सवार शुभम यादव, नीरज नेपाली, सत्यम यादव, जितेश यादव और रवि यादव सहित अन्य युवकों ने कैंप-1 क्षेत्र में मुख्य सड़क पर वाहन खड़ा कर आम रास्ते को बाधित करते हुए केक काटा और जन्मदिन समारोह मनाया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद थाना वैशाली नगर में अपराध क्रमांक 338/2025 धारा 126(2), 190, 3(5) भा.द.वि. के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया; पूछताछ में सभी ने जुर्म कबूल किया। गिरफ्तार आरोपियों में शुभम यादव, सोहन मेश्राम, रवि प्रसाद और नीरज कुमार सिंह शामिल हैं। आरोपियों के आदतन आपराधिक कृत्यों को देखते हुए उनके विरुद्ध 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया.
1
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AKAMAN KAPOOR
Oct 18, 2025 08:50:04
Ambala, Haryana:आज सुबह करीब 7:30 बजे पंजाब के सरहिंद में अमृतसर से सहरसा जा रही गरीब रथ में अचानक आग लग गई आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते तीन डिब्बे जल गए। इसके बाद तीन डिब्बो को अलग किया गया और गाड़ी गंतव्य स्थान के लिए रवाना की गई इसके बाद गरीब रथ अंबाला शहर रेलवे स्टेशन पर रोकी गई। इस दौरान प्रत्यक्षदर्शियों ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह करीब 7:30 सरहिंद पार करने के बाद अचानक गाड़ी रुकी इसके बाद नीचे उतर कर देखा तो 18 19 20 नंबर डिब्बे में आग लगी हुई थी और धुआं निकल रहा था कुछ ही समय बाद दमकल विभाग की गाड़ी आई काफी देर बाद आग पर काबू पाया गया इस दौरान डिब्बों में रखे सवारों का सामान जल गया हालांकि किसी यात्री को कोई चोट नहीं आई। प्रत्यक्षदर्शी यात्रियों ने रेलवे विभाग पर आरोप लगाए और कहा कि प्रशासन को ध्यान देना चाहिए और सही से चेकिंग करने के बाद ट्रेन को रवाना करना चाहिए
0
comment0
Report
HBHemang Barua
Oct 18, 2025 08:49:49
Noida, Uttar Pradesh:नायब सरकार का एक साल: झूठे दावे, बढ़ती बदहाली और टूटी उम्मीदों का साल:कुमारी सैलजा सरकार एक साल के कार्यकाल का जश्र मनाने के बजाए जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर दे जोर चंडीगढ़,18 अक्तूबर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने प्रदेश की भाजपा की तथाकथित नायब सरकार का एक साल घणा कमाल पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह एक साल हरियाणा की जनता के लिए महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अव्यवस्था का साल साबित हुआ है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा नेतृत्व के दावे केवल कागजों और विज्ञापनों में दिखाई देते हैं, जबकि ज़मीनी सच्चाई इससे कोसों दूर है। यह एक वर्ष हरियाणा के इतिहास में जनउपेक्षा और अन्याय का प्रतीक बनकर रहेगा। जश्न मनाने की बजाय सरकार को चाहिए कि वह जनता को मूलभूत सुविधाएं पानी, सडक़, सफाई और सुरक्षा प्रदान करे। यही सच्चा कमाल होगा। मीडिया को जारी बयान में सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश के हालात काफी भयावह बने हुए है, प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। प्रदेश में गुंडाराज है और चहुं ओर भय का माहौल है। व्यापारियों से रंगदारी मांगी जा रही है, हत्याओं की घटनाएं बढ़ी हैं और पुलिस व्यवस्था जनता के भरोसे पर खरी नहीं उतर रही। आए दिन सरेआम हत्याएं हो रही है, रंगदारी न देने वालों पर फायरिंग की जा रही है। पुलिस हाथ पर हाथ रखे बैठी है। प्रदेश में जंगलराज जैसे हालात है। राजनीतिक अराजकता और खौफ के दौर में कानून व्यवस्था का जैसे अपराधियों ने अपहरण कर लिया है। लोग मूलभूत सुविधाओं को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे है, उनकी मांगों पर ध्यान देने के बजाए उन पर लाठियां बरसाई जाती है। प्रदेश में पीने के पानी की व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है। नहरी पानी की आपूर्ति पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है अधिकतर जिलों में टयूबवेल आधारित जलापूर्ति की जा रही है जो पीने योग्य नहीं है और लोग जलजनित रोगों की चपेट में आ रहे हैं। दूसरी ओर सीवरेज व्यवस्था भी चरमाई हुई है, अधिकतर जिलों में जल निकासी का उचित प्रबंध तक नहीं किया गया है। जलभराव की समस्या प्रदेश में आम हो गई है। सांसद ने कहा कि सिरसा जैसे शहरों में सफाई व्यवस्था बदहाल है। पेयजलापूर्ति और सीवरेज व्यवस्था चरमराई हुई है। जिला में नशे और कैंसर जैसी बीमारियों का प्रसार लगातार बढ़ रहा है, लेकिन सरकार संवेदनहीन बनी हुई है। सरकार ने 30 जून तक सभी सड़को को ठीक करने का दावा किया था, परंतु आज तक सड़को की हालत ज्यों की त्यों है। किसान अपनी फसल का उचित मूल्य पाने के लिए तरस रहे हैं, फसल बीमा योजना भ्रष्टाचार का केंद्र बन चुकी है, और युवाओं को रोजगार के बजाय निराशा मिल रही है। किसान आज भी डीएपी और यूरिया खाद के लिए धक्के खा रहा है, सरकारी एजेंसी पर खाद नहीं मिल रही है जबकि प्राइवेट दुकानों पर कालाबाजारी में बिक रही है। कांग्रेस पार्टी का मानना है कि विकास का अर्थ केवल प्रचार नहीं, बल्कि जनता के जीवन में वास्तविक सुधार है। हम जनता को भरोसा दिलाते हैं कि कांग्रेस ही हरियाणा को महंगाई, बेरोजगारी, अन्याय और अव्यवस्था से मुक्त कर सकती है। सांसद कुमारी सैलजा ने कहा है कि नायब सरकार का यह एक वर्ष हरियाणा के इतिहास में जन उपेक्षा और अन्याय का प्रतीक बनकर रहेगा। जश्न मनाने की बजाय सरकार को चाहिए कि वह जनता को मूलभूत सुविधाएं पानी, सडक़, सफाई और सुरक्षा प्रदान करे। यही सच्चा कमाल होगा। सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार ने दो लाख युवाओं को बिना खर्ची-पर्ची के पक्की नौकरी देने का वायदा किया था पर हकीकत ये है कि अभी तक पिछले टर्म में निकली भर्तियों पर ही काम चल रहा है। क्लर्क, हरियाणा पुलिस, ग्रुप डी जैसे बड़ी भर्तियों के पद विज्ञापित करने की तैयारी चल रही है। प्रदेश में अफसरशाही हावी है, सीएम कार्यालय के अधिकारी तक खुद कह चुके है कि सीएम के कहने से तो चपरासी भी सस्पेंड नहीं होता। किसानों को फसल का एमएसपी तक नहीं मिल रहा है, मंडी में किसान को तरह तरह से परेशान किया जा रहा है्र फसलों का मुआवजा अभी तक मिला नहीं है。
0
comment0
Report
AJAvinash Jagnawat
Oct 18, 2025 08:49:33
Udaipur, Rajasthan:केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत आज उदयपुर प्रवास पर आए। इस दौरान उन्होंने आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान पर आयोजित उदयपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के सम्मेल को सम्बोधित किया। इस मौके पर राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत, विधायक फूल सिंह मीणा और ताराचंद जैन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री शेखावत ने आत्मनिर्भर भारत पर मोदी सरकार के विजन को रखा। उन्होंने कहा कि एक दौर था जब देश में भ्रष्टाचार का बोलबाला था। केंद्र से ₹100 आते और लाभार्थी तक ₹15 पहुंचते थे लेकिन अब पूरे सौ रुपए लोगों के बीच पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा केरल में जनसंख्या से ज्यादा लोग राशन कार्ड में थे। ऐसे कई उदाहरण है। राजस्थान में होने वाले अंता विधानसभा सीट के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी प्रचंड बहुमत के साथ विजय होगा。
0
comment0
Report
NKNished Kumar
Oct 18, 2025 08:49:07
Patna, Bihar:लोकेशन पटना जनसुराज पार्टी के पूर्व प्रवक्ता रह चुके अमित विक्रम के साथ शेखपुरा हाउस में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मारपीट की और कई घंटों बंधक भी बनाया …बताया दे की शेखपुरा हाउस जनसुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह का आवास है…..घटना शुक्रवार की है। अमित विक्रम को जब मारपीट कर शेखपुरा हाउस में बंधक बनाया गया तो अमित ने वीडियो बना कर अपने दोस्तों से मदद माँगा जिसके बाद अमित का एक दोस्त शेखपुरा हाउस पहुंचा , अमित के दोस्त ने पुलिस को बुलाया , पुलिस के आने के काफ़ी देर बाद अमित विक्रम को शेखपुरा हाउस से बाहर निकाला गया । अमित विक्रम ने इस दौरान जनसुराज पर आरोप लगाया । बता दे की ये पहली घटना नहीं है , बल्कि जिस दिन जनसुराज ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी उस दिन भी शेखपुरा हाउस पर टिकट ना मिलने के कारण जो विरोध कर रहे थे उनको भी पकड़ पकड़ कर रूम में ले जाया गया ….बाद में आरोप लगाया गया की मीडिया में बोलने से जबरदस्ती रोका जा रहा है । बाइट : अमित विक्रम , पूर्व प्रवक्ता , जनसुराज
0
comment0
Report
PKPrakash Kumar Sinha
Oct 18, 2025 08:48:52
Patna, Bihar:एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। लापता इंजीनियर की पहचान बिहार के शिवहर जिले के रहने वाले वेणु चैतन्य के रूप में हुई है। उनके पिता रामस्वरूप राय के मुताबिक, वेणु 16 अक्टूबर की शाम बेंगलुरु से फ्लाइट से पटना पहुंचे थे। शाम करीब 6:34 बजे पिता से उनकी आखिरी बातचीत हुई थी, जिसके बाद उनका मोबाइल अचानक स्विच ऑफ हो गया। तब से अब तक परिजनों का उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया है। घटना को लेकर पिता ने एयरपोर्ट थाने में आवेदन दिया है, जिसके आधार पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया है। बताया गया कि वेणु पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और बेंगलुरु की एक कंपनी में कार्यरत थे। दिवाली मनाने के लिए वे अपने घर शिवहर लौट रहे थे। फिलहाल पुलिस एयरपोर्ट और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज की जांच में जुटी है। साथ ही वेणु के मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल्स खंगाले जा रहे हैं ताकि जल्द से जल्द उनका सुराग मिल सके।
0
comment0
Report
PKPradeep Kumar
Oct 18, 2025 08:48:30
Sri Ganganagar, Rajasthan:रायसिंहनगर ‌, आगजनी की घटनाओं से निपटने की तैयारी को लेकर प्रशासन की ओर से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। क्रय-विक्रय सहकारी समिति के गोदाम में आगजनी की स्थिति को दर्शाते हुए मॉक ड्रिल की गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम 5 मिनट में ही मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभ्यास किया। मॉक ड्रिल के दौरान उपखंड अधिकारी सुभाष चौधरी एवं एएसपी भंवरलाल, डीएसपी अनु बिश्नोई सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे आगजनी की घटना होने पर सभी विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे लेकिन चिकित्सा विभाग की एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंच पाई इस पर उपखंड अधिकारी सुभाष चंद्र चौधरी ने नाराजगी जताई आगजनी की घटनाओं से बचाव एवं आपात स्थितियों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभ्यास किया गया
0
comment0
Report
PKPradeep Kumar
Oct 18, 2025 08:48:19
0
comment0
Report
SMSURYA MOHANTY
Oct 18, 2025 08:48:08
Khordha, Odisha:ଦୀପାବଳୀ (ଦୀୱାଲୀ) ଷ୍ଟଲ୍ ଉଦଘାଟିତ ଖୋର୍ଦ୍ଧା:- ଜିଲ୍ଲା ସଦର୍ ମହକୁମା ହାବେଳୀ ପଡିଆଠାରେ ଓଡ଼ିଶା ସରକାରଙ୍କ ପଞ୍ଚାୟତିରାଜ ଓ ପାନୀୟ ଜଳ ବିଭାଗ ଏବଂ ଜିଲ୍ଲା ପ୍ରଶାସନ, ଓର୍ମାଷ ଖୋର୍ଦ୍ଧା ମିଳିତ ଆନୁକୁଲ୍ୟରେ ପବିତ୍ର ଆଲୋକର ପର୍ବ ଦୀପାବଳୀ -୨୦୨୫ ପାଳନ ଉପଲକ୍ଷେ ଆଜି ପୂର୍ବାହ୍ନରେ ମୁଖ୍ୟ ଉନ୍ନୟନ ଅଧିକାରୀ ତଥା ନିର୍ବାହୀ ଅଧିକାରୀ, ଜିଲ୍ଲା ପରିଷଦ ଶ୍ରୀ ଜ୍ୟୋତି ଶଙ୍କର ସାହୁ ମୁଖ୍ୟ ଅତିଥિ ଭାବେ ଯୋଗଦେଇ ଦୀପାବଳୀ (ଦୀୱାଲୀ) ଷ୍ଟଲ କୁ ଉଦ୍ଘାଟନ କରିଛନ୍ତି ଏହାକୁ ପରିଚାଳନା କରିବା ପାଇଁ ସାଇବାବା ଉତ୍ପାଦକ ଗୋଷ୍ଠୀ, ଗୋଡ଼ିପଡ଼ା, ଖୋର୍ଦ୍ଧାଙ୍କୁ ଦାୟିତ୍ବ ଦିଆଯାଇଅଛି ଏହି ଷ୍ଟଲ ଟି ଆସନ୍ତା ଦୀପାବଳୀ ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ଚାଲୁ ରହିବ ଆଜିର ଏହି ଦୀପାବଳୀ (ଦୀୱାଲୀ) ଷ୍ଟଲ ର ଉଦ୍ଘାଟନୀ ସମୟରେ ଓର୍ମାସ୍, ଖୋର୍ଦ୍ଧାର ଯୁଗ୍ମ ମୁଖ୍ୟ କାର୍ଯ୍ୟ ନିର୍ବାହୀ ଅଧିକାରୀ.sh୍ରୀ ନୀଳକଣ୍ଠ ରଥ ଓ ଅନ୍ୟାନ୍ୟ ଅଧିକାରୀ ଏବଂ କର୍ମଚାରୀ ବୃନ୍ଦ ଯୋଗ ଦେଇଥିଲେ
0
comment0
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
Oct 18, 2025 08:47:33
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां 01 वाल्मीकीनगर विधानसभा सीट से जदयू उम्मीदवार धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह ने नामांकन किया है रिंकू सिंह ने बताया है की इस बार महागठबंधन से कोई लड़ाई नहीं है विकास पुरुष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वाल्मीकीनगर में विकास के काफी कार्य किए है इस बार क्षेत्र में महागठबंधन से कोई लड़ाई नहीं है जनता का आशीर्वाद है बिहार में सबसे अधिक काम वाल्मीकीनगर विधानसभा में हुआ है विपक्ष मुद्दाविहीन हो चुकी है वही जदयू के एमएलसी भीष्म साहनी ने कहा की एनडीए एक जुट था एक जुट रहेगा 14 तारीख को विपक्ष का नामो निशान मिट जायेगा महागठबंधन में अभी तक टिकट बटवारा तक नही हुआ है नीतीश कुमार के नेतृत्व में फिर एक बार बिहार में एनडीए सरकार बनाएगी
0
comment0
Report
NJNarendra Jaiswal
Oct 18, 2025 08:47:21
Jasa, Bihar:चैनपुर विधानसभा से बसपा प्रत्याशी धीरज कुमार सिंह उर्फ भान सिंह ने भभुआ अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान वे हाथी पर सवार होकर समर्थकों के साथ नॉमिनेशन कार्यालय तक पहुंचे, जिससे पूरा माहौल उत्साहपूर्ण हो उठा। रास्ते भर बसपा कार्यकर्ता पार्टी के नारे लगाते रहे और “जय भीम” के उद्घोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। भान सिंह ने नामांकन के बाद कहा कि इस विधानसभा में अब तक जितने भी नेता जीतकर मंत्री बने, उन्होंने केवल सायरन बजाने का काम किया। विकास सिर्फ कागजों और होर्डिंग तक ही सीमित रहा। उन्होंने कहा, “मैं अपने ही विधानसभा का बेटा हूं, यहां की समस्याओं को भली भांति जानता हूं। जनता को अब झूठे वादों से नहीं, ठोस काम की ज़रूरत है।” उन्होंने कहा कि चैनपुर विधानसभा में अब भी कई पंचायतों में लोग बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं, यहां तक कि आठ पंचायतों में आज भी लोग पानी की कमी और विकास कार्यों के ठप रहने के कारण वोट बहिष्कार की बात करते हैं। भान सिंह ने कहा कि उनकी प्राथमिकता युवाओं के रोजगार, किसानों की सिंचाई व्यवस्था, और लोगों की सुरक्षा होगी। बसपा प्रत्याशी ने कहा कि जिन लोगों को अब तक जनता ने दो या तीन बार मौका दिया, उन्होंने जनता से गद्दारी की है। “वे लोग केवल सायरन बजाकर चले गए, न सड़क बनी, न मेडिकल कॉलेज, न रोजगार मिला। इस बार जनता सब समझ चुकी है और अब बदलाव तय है।” उन्होंने दावा किया कि बहुजन समाज पार्टी चैनपुर में मजबूती से चुनाव लड़ेगी और जनता इस बार बहुजन समाज पार्टी को आशीर्वाद देगी। नामांकन से पहले भान सिंह पटेल कॉलेज छात्रावास से हाथी पर बैठकर जुलूस की शक्ल में निकले, जिसे देखने के लिए राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
0
comment0
Report
AYAMARJEET YADAV
Oct 18, 2025 08:47:01
Sasaram, Bihar: खबर सासाराम से है। जहां आज सासाराम में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेह लता ने सासाराम विधानसभा क्षेत्र से अपने नामांकन का परिचय दाखिल किया है। सासाराम के एसडीएम आशुतोष रंजन के कार्यालय में उन्होंने अपना पर्चा दाखिल किया। इस दौरान उपेंद्र कुशवाहा भी मौजूद रहे। दोनों पति-पत्नी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। इस दौरान उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी से स्नेहलता ने बताई कि वह विकास के मुद्दे पर राजनीति करने पहुंची है। वहीं उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि स्नेहलता को इलाके में भरपूर समर्थन मिलेगा。 बाइट -- स्नेहलता (एनडीए प्रत्याशी) सासाराम। बाइट -- उपेंद्र कुशवाहा (आरएलएम सुप्रीमो)
0
comment0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
Oct 18, 2025 08:46:52
Bihar:बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में टिकट बंटवारे के बाद नेताओं के बागी तेवर सामने आने लगे हैं। समस्तीपुर जिले में हसनपुर और सरायरंजन विधानसभा सीटों पर ऐसे ही तस्वीर देखने को मिल रहा है जहां जिन नेताओं को टिकट नहीं मिला, वे या तो पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं या निर्दलीय उम्मीदवार बनकर अपनी ही पार्टी के उम्मीदवारों को चुनौती दे रहे हैं।हसनपुर विधानसभा से राजद की वरिष्ठ नेत्री, जो पिछले 20 सालों से पार्टी में सक्रिय रहीं और तेजप्रताप यादव की विधानसभा प्रतिनिधि भी रह चुकी हैं, टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दे चुकी हैं। अब वे बसपा के टिकट पर चुनावी मैदान में उतर चुकी हैं।वहीं सरायरंजन विधानसभा से वीआईपी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कुणाल कुमार ने भी पार्टी से नाराज होकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है। पार्टी में रहते हुए उनके इस कदम से संगठन में हलचल तेज हो गई है।जिले की दोनों सीटों पर बागी नेताओं की सक्रियता से मुकाबला दिलचस्प हो गया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इससे मुख्य दलों के उम्मीदवारों की राह मुश्किल हो सकती है और मतों का समीकरण पूरी तरह बदल सकता है।
0
comment0
Report
SGSANJEEV GIRI
Oct 18, 2025 08:46:05
Latehar, Jharkhand:लातेहार धनतेरस व दीपावली को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्शन है साथ ही इस दौरान कोई आपराधिक घटना न हो इसके लिये लातेहार एसपी कुमार गौरव ने सुरक्षा को लेकर खुद कमान संभाल ली है और सड़क पर उतर कर ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लिया साथ पुलिस के अधिकारियों को निर्देश दिया है। वहीं लातेहार एसपी कुमार गौरव ने बताया कि दीपावली और धनतेरस में लोगों की भीड़ रहती हैं इस दौरान कोई परेशानी नहीं इसको लेकर पुलिस बल की तैनाती की गई है। यातायात की व्यवस्था ठीक रहे ताकि किसी को कोई परेशानी ना हो सके साथ ही मार्केट में भीड़ रहने के कारण किसी भी अपराधी तत्व या अपराधी घटना ना हो सके इसके लिए पुलिस प्रशासन कड़ाई से निपटने के पक्ष में है। पुलिस के अधिकारी को निर्देश दिया गया है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top