Back
निरई माता मंदिर: चैत्र नवरात्र पर दूर-दूर से भक्त, महिलाओं का प्रवेश वर्जित
SSsubhash saheb
Mar 23, 2026 07:20:17
Dhamtari, Chhattisgarh
एंकर.....भले ही छत्तीसगढ के दिगर जगहो में माओवादियो के खौफ का साया मडंराता हो पर धमतरी जिले के मगरलोड इलाके के बीहड़ मे साल भर माता की भक्ति का मानो सैलाब उमड़ पड़ता है..... मां निरई माता के चमत्कार का ही प्रभाव है कि दूर दूर से यहां लोग खींचे चले आते है... अपनी मुरादे पुरी करने.... माना जाता है कि नवरात्र मे यहां ज्योत खूद ब खूद जल उठती है....खास बात ये है कि माता का दरबार साल में एक बार चैत्र नवरात्र के पहले रविवार को खुलता है...प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण सोंढूल और पैरी नदी के संगम के मुहाने पर पहाड़ी पर स्थित मां निरई में मन्नतें पूरी होने पर श्रद्धानुसार कुछ देने की परंपरा है..... माता के दर्षन करने के पहले कुछ नियम कायदे भी है....इसके आलावा यहा पर महिलाओ आना मनाही है.....
वीओ.....धमतरी और गरियाबंद की सीमा के घने जंगल पहाडी के बीच मौजूद माॅ निरई माता के दरबार में चॅहुओर माता का जयकारा गुंजता रहता है...तो वही माँ के भक्त चले आते है...मगरलोड इलाके के इस बीहड़ में माता के दर्शन करने आते है....इस बीच उनके रास्ते न तो फासले की मुश्किलात रोक पाती है और ना ही नक्सली संगीनो का खौफ....बताया जाता है....कि सैकड़ों साल पहले बीहड़ पहाड़ में माॅ निरई माता का मंदिर स्थापना की गई...और वही पुजारी बैगा की सेवा से प्रसन्न होकर माता अपने भक्त बैगा को ममता का दुलार देती थी....उसे नहलाती और खाना भी खिलाती थी....लेकिन बैगा की पत्नी के शक पर माता क्रोधित हो उठी...जिसके बाद किसी भी महिला को नही देखने अपनी इच्छा जाहिर की...यही वजह है कि इस मंदिर में महिलाओं का आने जाने में मनाही है...जिसके चलते मंदिर में महिलाओं को प्रवेश और पूजा-पाठ की इजाजत नहीं हैं....यहां केवल पुरुष पूजा-पाठ की रीतियों को निभाते हैं....महिलाओं के लिए इस मंदिर का प्रसाद खाना भी वर्जित है.....खा लेने पर कुछ न कुछ अनहोनी हो जाती है...चैत्र नवरात्र के पहले रविवार को ही माता के दर्शन करने का रिवाज है...वही माँ निरई माता का यह दरबार श्रद्धालुओ के आस्था का केन्द्र बन गया है....और आज यहां मौजूद मन्दिर शक्ति की भक्ति का गवाही दे रहा है...भक्तो की माने तो चैत्र नवरात्र मे यहाॅं खूदबखूद ज्योत जल उठती है....
बाईट - नारायण सिंह ध्रुव निराई माता समिति सदस्य
वीओ....वैसे तो हर दिन भक्तो की भीड़ रहती है..... नवरात्र के पहले रविवार को यहां मेले जैसा माहौल रहता है...लोग दूर दूर से इस दरबार मे मत्था टेकने पहुंचते है..... मानते है कि सिर पर माता के हाथ और साथ के रहते उन्हे किसी खौफ की परवाह नही है..... मंदिर अंचल के देवी भक्तों की आस्था का मुख्य केंद्र है.....निरई माता के दर्षन करने से पहले बेल्ट,लाल कपडा,तिलक को हटाने के बाद ही भक्त दर्षन करते है....इसके आलावा सिंदूर, सुहाग, श्रृंगार, कुमकुम, गुलाल, बंदन नहीं चढ़ाया जाता....नारियल, अगरबत्ती, से माता को मनाया जाता हैं...देश के अन्य मंदिरों में जहां दिन भर मातारानी के दर्शन होते होते हैं वहीं यहां सुबह 4 बजे से सुबह 9 बजे तक यानि केवल 5 घंटे ही माता के दर्शन किए जा सकते हैं....केवल 5 घंटे के लिए खुलने वाले मंदिर में दर्शन करने हर साल हजारों लोग पहुंचते हैं.....
बाइट - दिलीप कुमार ध्रुव
बाइट - अविनाश मिश्रा कलेक्टर धमतरी
वीओ......बहरहाल भक्ति और शक्ति का यह अदभुत नजारा ये बया करता है कि आस्था के सामने खौफ कोई मायने नही रखता....मोहेरा गांव के पहाड़ मे मौजूद माता के मन्दिर मे लोग इसी यकीन पर चले आते है....और ग्राम पुरोहित के पूजा करने के बाद पट फिर सालभर के लिए बंद हो जाता है....श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए धमतरी और गरियाबंद पुलिस के जवानों का तैनात रहते है......सभी रोड में पुलिस की चाक-चैबंद व्यवस्था भी किया जाता है......
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
KAKHURSHEED AALAM
FollowMar 23, 2026 08:20:370
Report
PSPRABHAM SRIVASTAVA
FollowMar 23, 2026 08:19:570
Report
RKRohit Kumar
FollowMar 23, 2026 08:19:460
Report
JPJai Prakash
FollowMar 23, 2026 08:19:100
Report
RKRampravesh Kumar
FollowMar 23, 2026 08:18:270
Report
YNYogesh Nagarkoti
FollowMar 23, 2026 08:18:180
Report
AOAjay Ojha
FollowMar 23, 2026 08:18:000
Report
PKPRINCE KUMAR KUSHWAHA
FollowMar 23, 2026 08:17:350
Report
ARAarti Rai
FollowMar 23, 2026 08:17:200
Report
NMNitesh Mishra
FollowMar 23, 2026 08:17:070
Report
RVRaunak Vyas
FollowMar 23, 2026 08:16:180
Report
MGMOHIT Gomat
FollowMar 23, 2026 08:16:080
Report
0
Report