Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Dhamtari493773
धमतरी के ग्राम नारी में किताबें नहीं, शिक्षक के निलंबन से उठे सवाल
SSsubhash saheb
Nov 07, 2025 05:45:20
Dhamtari, Chhattisgarh
धमतरी जिले के कुरूद ब्लॉक के ग्राम नारी में पदस्थ एक शिक्षक को स्कूल की हकीकत बताना महंगा पड़ गया… राज्योत्सव के जश्न के बीच शिक्षा व्यवस्था की पोल खोलने वाले शिक्षक को जिला शिक्षा अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया… दरअसल धमतरी जिले के कुरूद ब्लॉक के ग्राम नारी की सरकारी नई प्राथमिक शाला में किताबों की भारी कमी से बच्चे जूझ रहे हैं… कक्षा चौथी में कुल 21 बच्चे दर्ज हैं — इनमें से 11 बालक और 10 बालिकाएं है…. लेकिन हिंदी विषय की एक भी नई किताब स्कूल को शिक्षा विभाग की ओर से अब तक नहीं मिली है..... बच्चे पुरानी किताबों के सहारे पढ़ने को मजबूर हैं...... ऐसे हालात में जब शिक्षक ने सच्चाई को अपने व्हाट्सऐप स्टेटस पर रखा.... तो विभाग ने उसे अनुशासनहीनता मानते हुए तत्काल निलंबित कर दिया.... शिक्षक ढालूराम साहू ने लिखा था.... बच्चों की शिक्षा व्यवस्था ठप्प और हम चले राज्योत्सव मनाने, क्या हम राज्योत्सव मनाने लायक हैं? हमारे जनप्रतिनिधियों को ये सब नहीं दिखता…जहाँ खाने-पीने को मिले, वही पर काम करते हैं…जब तक बच्चों को पूरा पुस्तक नहीं मिल जाता,सहायक शिक्षक से लेकर कलेक्टर और शिक्षा मंत्री तक का वेतन रोक देना चाहिए.” बस, यही स्टेटस जिला शिक्षा अधिकारी अभय कुमार जायसवाल को नागवार गुजरा…उन्होंने तत्काल प्रभाव से शिक्षक ढालूराम साहू को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया… आदेश में लिखा है कि शिक्षक का यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के प्रतिकूल है
14
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KAKapil Agarwal
Nov 07, 2025 08:15:23
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग आगरा विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्यवाही अलग अलग क्षेत्रों में हो रहे अवैध निर्माणों पर प्रवर्तन टीम ने की सीलिंग की कार्यवाही आगरा के लोहामंडी वार्ड में दो,शाहगंज में एक,ताजगंज में एक निर्माण पर हुई सीलिंग की कार्यवाही कहीं बिना नक्शा तो कही नक्शे के विपरीत निर्माण होने पर प्रवर्तन दल टीम की दिखी सख्त कार्यवाही आगरा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष अरुण मौली लगातार मीटिंग कर प्रवर्तन से जुड़े अधिकारियों को अवैध निर्माणों पर कार्यवाही की लिए कर रही निर्देशित प्राधिकरण की उपाध्यक्ष की सख्ती के चलते प्राधिकरण टीम लगातार कर रही है शहर भर में अवैध और नक्शे के विपरीत निर्माणों पर कार्यवाही
0
comment0
Report
ASABDUL SATTAR
Nov 07, 2025 08:15:15
0
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Nov 07, 2025 08:14:28
Paradeep, Odisha:ସମ୍ବାଦିକଙ୍କୁ ଚୋରା ମଦ ବ୍ୟବସାୟୀଙ୍କ ଆକ୍ରମଣ। ବିଭିନ୍ନ ମାରଣାସ୍ତ୍ରରେ ସଙ୍ଘବଦ୍ଧ ଭାବେ ଆକ୍ରମଣ ହୋଇଛି। ଗୁରୁତର ସାମ୍ବାଦିକ ରମାକାନ୍ତ ଦାସ କଟକ ସ୍ଥାନାନ୍ତର। ତାଙ୍କର ମୁଣ୍ଡ, ଗୋଡ଼୍ ଓ ଅଣ୍ଟାରେ ଲାଗିଛି ଗଭୀର ଆଘାତ। ଗତ କିଛି dିନ ମଧ୍ୟରେ ଦୁଇଥର ଆକ୍ରମଣ କରିଛନ୍ତି ଦୁର୍ବୁତ୍ତ। ଘରକୁ ଫେରୁଥିବା ସମୟରେ କୁଜଙ୍ଗ ଥାନା ବାଲିତୁଠ ନିକଟରେ ହୋଇଛି ଆକ୍ରମଣ। ଜଗତସିଂହପୁର ଜିଲ୍ଲା କୁଜଙ୍ଗ ଥାନା ଅନ୍ତର୍ଗତ ବାଲିତୁଠ ଅଞ୍ଚଳର ବଡବୁଦା ଗ୍ରାମରେ ଦୀର୍ଘଦିନ ଧରି ଚୋରାମଦ ଓ ବ୍ରାଉନ ସୁଗାର ବେପାର କରୁଥିବା ଗୁରିଆ ବେହେରାଙ୍କ ପୁଅ ସୁଶୀଳ ବେହେରା ଓରଫ (ବୁଦା)ଙ୍କ ଆକ୍ରମଣରେ ବାଲିତୁଠ ଅଞ୍ଚଳର ଦୈନିକ ଖବରକାଗଜ ଓଡିଶା ଭାସ୍କର ର ପ୍ରତିନିଧି ରମାକାନ୍ତ ଦାସ ଗୁରୁତର ହୋଇଥିବା ଅଭିଯୋଗ ହୋଇଛି। ରମାକାନ୍ତ ଏରସମା ରୁ ନିଜ ଗ୍ରାମ ବାଲିତୁଠ କୁ ଫେରୁଥିବା ବେଳେ ଗ-ପୁର୍ ସ୍ଥିତ ପୋସ୍କୋ କଲୋନୀ Nକଟରେ ତାଙ୍କ ମୋଟର ସାଇକଲ କୁ ଧକ୍କାଦେଇ ତଳେ ପକାଇ ସଂଘବଦ୍ଧ ଭାବେ ଆକ୍ରମଣ କରିଥିଲେ। ଘଟଣା ସ୍ଥଳରେ ସ୍ଥାନୀୟ ଲୋକେ ପହଞ୍ଚି ବାୟୁ ଦୁର୍ବୁତ ମାନେ ସେଠାରୁ ପଳାଇ ଯାଇଥିଲେ। ରମାକାନ୍ତ କୁ ଗୁରୁତର ଭାବେ ପ୍ରଥମେ କୁଜଙ୍ଗ ଓ ପରେ କଟକ ସ୍ଥାନାନ୍ତର କରା ଯାଇଛି। ହେଲେ ଗତ ଅକ୍ଟୋବର ୧୨ ଓ ନଭେମ୍ବର ୪ତାରିଖରେ ରମାକାନ୍ତଙ୍କୁ ମାଡ଼ମାରିଥିବା ନେଇ କୁଜଙ୍ଗ ଥାନାରେ ଅଭିଯୋଗ କରା ଯାଇଥିଲା। ଏହି ଘଟଣାକୁ ଆଧାର କରି ପୁନର୍ବାର ରମାକାନ୍ତଙ୍କୁ ଉପରେ ମାରଣାତ୍ମକ ଆକ୍ରମଣ କରିଛି ବୋଲି ଅଭିଯୋଗ ହୋଇଛି। ଉକ୍ତ ଘଟଣାକୁ ନେଇ ପୋଲିସ ତଦନ୍ତ chଳାଇଥିବା ଜଣାପଡ଼ିଛି।
0
comment0
Report
ACAshish Chauhan
Nov 07, 2025 08:14:00
0
comment0
Report
CSChandrashekhar Solanki
Nov 07, 2025 08:13:38
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम की पुलिस लाइन में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक पुलिस आरक्षक का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला। मृतक आरक्षक की पहचान कोदर चारेल के रूप में हुई है, जो बीते कुछ दिनों से एसपी ऑफिस में नाइट ड्यूटी पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि वे कैंसर से पीड़ित थे और पिछले कुछ समय से बीमारी के कारण मानसिक तनाव में चल रहे थे। सुबह जब उनकी पत्नी ने कमरे का दरवाजा खोला, तो कोदर फांसी के फंदे पर झूलते मिले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। यह दुखद घटना पुलिस लाइन डी ब्लॉक बिल्डिंग के फ्लैट नंबर 11 की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया हैँ
0
comment0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Nov 07, 2025 08:12:56
0
comment0
Report
KBKuldeep Babele
Nov 07, 2025 08:12:42
Jabalpur, Vehicle Fac. Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर के झिंगरई गांव में जमीन के विवाद में सरपंच पति ने दोस्तों के साथ मिलकर गांव में जमकर हंगामा मचाया घटना के बाद से गांव में 24 घंटे बाद भी दहशत फैली हुई है। बताया जाता है कि सरपंच प्रगति पटेल के पति जितेंद्र पटेल ने हथियारबंद बदमाशों के साथ गांव में घुसकर हंगामा किया और राजेंद्र पटेल के घर में लूट भी की। इस वारदात में एक महिला सहित कई लोग घायल हुए हैं गंभीर रूप से घायल एक महिला को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है महिला को धारदार हथियार लगने के कारण उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है मामले का एक वीडियो भी सामने आया हैं जिसमें सरपंच पति और उसके साथ ही दबंगई करते दिखाई दे रहे हैं पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ बलवा का मामला दर्ज किया है बताया जाता है कि खितौला थाना की ग्राम झिगरई में रहने वाले राजेंद्र पटेल और सरपंच पति जितेंद्र पटेल के बीच गाँव के बाहर एक दो एकड़ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था दोनों एक ही परिवार के थे लिहाजा प्रशासनिक अधिकारियों ने इस पर दखल देते हुए विवाद को शांत करवाने की कोशिश की।लेकिन सरपंच पति जितेंद्र पटेल अपने 20 से 30 हथियार बंद लोगों के साथ राजेंद्र पटेल के घर में घुस गया और जमकर हंगामा किया। इस दौरान घर में तोड़फोड़ भी की गई आरोपी है कि जितेंद्र ने महिलाओं के साथ मारपीट करते हुए करीब 50000 से अधिक की लूट भी की है फिलहाल दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है
0
comment0
Report
PKPramod Kumar Gour
Nov 07, 2025 08:12:23
Kushinagar, Uttar Pradesh:Slug- कुशीनगर में पुलिस ने पकड़ा ‘आध्यात्मिक चोर’ एंकर/विओ- “कहते हैं ‘सत्य की राह कठिन होती है’, लेकिन कुशीनगर में एक शख्स ने इस कहावत को नया मोड़ दे दिया!रात के एक बजे जब पूरा इलाका नींद में था, तब एक युवक ‘सत्य की खोज’ में सड़कों पर भटकता मिला।और जब पुलिस ने उसे पकड़ा तो जवाब ऐसा मिला कि थाना गूंज उठा हंसी से...विशुनपुरा थाना क्षेत्र के ठाडीभर चौराहे पर पुलिस की टीम रात को गश्त पर थी..अचानक पुलिस की नज़र एक संदिग्ध युवक पर पड़ी, जो धीरे-धीरे झोला लेकर कुछ तलाशते हुए जा रहा था,पुलिस ने उसे रोका और पूछा की “इतनी रात में कहाँ जा रहे हो..तुरंत जवाब आया...साहब, सत्य की खोज में निकला हूँ…पहले तो पुलिस को यकीन ही नहीं हुआ कि कोई चोर इतना ‘दार्शनिक’ जवाब दे सकता है..लेकिन जब थोड़ी ‘कड़ाई से पूछताछ’ हुई, तो सामने आया कि जनाब इलाके में चोरी की नीयत से घूम रहे थे.थाने पहुंचने के बाद भी चोर का जवाब वही था,साहब, चोरी तो मैंने नहीं की… बस सत्य के करीब पहुंचने की कोशिश कर रहा था।
0
comment0
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
Nov 07, 2025 08:12:15
Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी स्वामी विवेकानंद अस्पताल बड़कोट के समीप एक मेडिकल स्टोर में बीती देर शाम को उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक गुलदार (तेंदुआ) दुकान के अंदर घुस गया. बताया जा रहा है कि गुलदार को दुकान में घुसता देख मेडिकल स्टोर के मालिक ने अपनी जान बचाने के लिए तुरंत बाहर की ओर छलांग लगा दी और झटके में दुकान का शटर बंद कर दिया. वहीं दुकान मालिक परशुराम जगुडी का कहना है कि जिस समय दुकान में गुलदार घुसा उस समय हमेशा दुकान में मेरी बहू और नाती रहते हैं लेकिन आज नहीं थे इसलिए बड़ी घटना होने से टल गई. वहीं गुलदार के दुकान में घुसने का वीडियो सीसीटीवी कैमरे कैद हो गया घटना की सूचना मिलते ही बड़कोट नगर सहित आसपास के क्षेत्र दहशत फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई. इसके बाद वन विभाग और पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर गुलदार को रात्रि 2 बजे सुरक्षित रेस्क्यू किया गया और फिर गुलदार को जंगल में छोड़ा गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में गुलदार के देखे जाने की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है. ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और वन्यजीवों की सुरक्षा के साथ ही आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है.
0
comment0
Report
MKMohammad Khan
Nov 07, 2025 08:11:58
Bhilwara, Rajasthan:लोकेशन रायला झांतल में झोलाछाप डॉक्टर की हैवानियत: गाय को सरिया से पीटा, सींग टूटा, गो-भक्तों में भारी रोष रायला। बनेड़ा उपखंड बंल्दरखा पंचायत के झांतल गांव में झोलाछाप डॉक्टर की निर्दयता का मामला सामने आया है। गांव के प्रभु लाल बैरवा की गाय घर लौटते समय रास्ते में एक खेत में चली गई। इसी दौरान वहां मौजूद झोलाछाप डॉक्टर शिशपाल दास ने लोहे की सरिया से गाय पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में गाय गंभीर रूप से घायल हो गई और उसका एक सींग टूट गया। रिपोर्ट प्रभु लाल बैरवा ने बनेड़ा थाना में दर्ज करवाई है। गाँव में इस घटना को लेकर गो-भक्तों समेत ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह सिर्फ पशु क्रूरता नहीं, बल्कि आस्था पर सीधा प्रहार है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आस-पास के कई गांवों में ऐसे झोलाछाप डॉक्टर खुलेआम गलत तरीके से प्रैक्टिस कर रहे हैं, जिनकी मनमानी और हैवानियत रोजाना बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने याद दिलाया कि बीते दिनों रायला में भी झोलाछाप द्वारा एक बालक की बेरहमी से पिटाई की घटना सामने आई थी, जिसने समाज को झकझोर दिया था। ग्रामीणों की मांग है कि आरोपी शिशपाल दास के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम सहित कठोर धाराओं में कार्रवाई की जाए तथा ऐसे झोलाछाप डॉक्टरों पर प्रशासन सख्त निगरानी रखे, ताकि अगली बार कोई पशु या इंसान उनकी हैवानियत का शिकार न बने。
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Nov 07, 2025 08:11:33
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल SNMMCH में एंटी रेबीज वैक्सीन (ARV) का स्टॉक पूरी तरह से खत्म हो गया है. जिससे जानवरों के काटने के बाद इलाज के लिए आए मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. अस्पताल से मरीजों को बिना इंजेक्शन लगाए ही वापस लौटना पड़ रहा है और उन्हें सदर अस्पताल भेजा जा रहा है जहां फिलहाल वैक्सीन उपलब्ध है. वहीं अस्पताल के ARV केंद्र के इंचार्ज रवि राज ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार 6 नवंबर को वैक्सीन का स्टॉक पूरी तरह से समाप्त हो गया है. जो थोड़ी बहुत वैक्सीन बची थी वह कुछ मरीजों को ही दी जा सकी. बाकी बचे मरीजों को जिनमें वयस्क और बच्चे दोनों शामिल हैं उन्हें तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. रवि राज ने बताया कि प्रतिदिन औसतन 50 मरीज एंटी रेबीज वैक्सीन लेने के लिए आते हैं लेकिन आज मरीजों की संख्या कुछ कम है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अधीक्षक ने वैक्सीन की जल्द उपलब्धता के लिए परमिशन दे दी है और उम्मीद है कि स्टॉक जल्द ही आ जाएगा. हालांकि कहा जा रहा है कि टेंडर नहीं होने के कारण वैक्सीन उपलब्ध नहीं हो पा रही है. वहीं वैक्सीन लगवाने आए मरीजों ने अस्पताल प्रबंधन के प्रति अपनी निराशा व्यक्त की. एक मरीज ने बताया कि वह अपनी पत्नी को एंटी रेबीज वैक्सीन का दूसरा डोज दिलाने के लिए आए थे लेकिन यहां पता चला कि वैक्सीन खत्म हो गया है. यहां से सदर अस्पताल जाने के लिए कहा गया है. उन्होंने कहा पहले से ही कुत्ते के काटने से परेशान हैं और अब बेवजह धक्के खाने पड़ रहे हैं. फ़िलहाल SNMMCH से रेफर किए गए मरीजों के लिए धनबाद के सदर अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन उपलब्ध है. मरीजों को सलाह दी गई है कि वे बिना समय गंवाए सदर अस्पताल जाकर अपना इलाज कराएं. क्योंकि रेबीज एक जानलेवा बीमारी है और जानवर के काटने के बाद एंटी-रेबीज वैक्सीन समय पर लेना अत्यंत आवश्यक होता है.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top