icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सरकारी कर्मचारी यूनियन का राष्ट्रीय सम्मेलन: वेतन-सेवा अधिकार पर ज़ोर

Srinagar, Uttarakhand:National Executive Committee Meeting of All India State Government Employees Federation Held in Srinagar The two-day National Executive Committee meeting of the All India State Government Employees Federation was held at Hotel Royal Reshi, Baba Demb, Srinagar, bringing together employees’ leaders and representatives from different parts of the country to deliberate on issues concerning government employees and the broader working community. The meeting was attended and addressed by Mohammad Yousuf Tarigami, MLA Kulgam and President of CITU J&K, who spoke on various issues affecting employees, workers and the public sector. His address focused on the concerns of the working class and the need for collective efforts to safeguard the rights and interests of government employees. The national executive meeting provided a platform for representatives from different States to discuss organisational matters, challenges faced by government employees and issues related to service conditions, workers’ rights and public welfare. The proceedings were attended by employees’ leaders from across the country, who exchanged views and discussed strategies for strengthening the organisation and raising issues concerning the employees’ community at various forums. The two-day meeting was scheduled to continue on September 12, with delegates expected to deliberate further on organisational and policy-related matters.
0
0
Report

बारां 210 वार्ड: ईवीएम में कैद नतीजे, बाड़ेबंदी ने खेला खेल

RMRam MehtaJust now
Baran, Rajasthan:बारां निकाय चुनाव 2026, ईवीएम में कैद 210 वार्डों का भविष्य, बोर्ड की चाबी बाड़ेबंदी में बारां में निकाय चुनावों के नतीजों में कौन फेल होगा ओर कौन पास सब के नतीजे ईवीएम में और बोर्ड की चाबी बाड़ेबंदी में है बारां के छह निकायों में मतदान पूरा होते ही सियासी समीकरण बदलने का असली खेल शुरू हो गया है। यहां वोट भले ही मतदाता डालता है, लेकिन बोर्ड किसका बनेगा यह नतीजों के बाद तय होता है। 210 वार्डों के फैसले सोमवार 14 सितंबर को आएंगे, लेकिन उससे पहले ही बाड़ेबंदी का दौर शुरू हो चुका है। भाजपा-कांग्रेस दोनों दल अपने प्रत्याशियों को सुरक्षित ठिकानों पर भेजने के साथ ही 274 निर्दलीय प्रत्याशियों पर नजर गड़ाए हैं। इनमें बड़ी संख्या बागियों की है, जो सीसवाली, अटरू, मांगरोल और अंता में किंगमेकर बन सकते हैं। राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज तब हुई जब मतदान के दौरान ही भाजपा की वार्ड 16 की प्रत्याशी गायब हो गई। मामला कोतवाली पहुंचा और अपहरण का केस दर्ज हुआ। बाड़ेबंदी से पहले ही इस घटना ने सस्पेंस बढ़ा दिया। बारां में उलटफेर नया नहीं है। दिसंबर 2021 में जिला पड़िषद की 25 सीटों में भाजपा के 13 और कांग्रेस के 12 सदस्य जीते, लेकिन जिला प्रमुख कांग्रेस की उर्मिला जैन भाया बन गईं। क्रॉस वोटिंग का वो चेहरा आज तक सामने नहीं आया। इसी तरह दिसंबर 2020 में नगर परिषद बारां में कांग्रेस के 32, भाजपा के 21 और 7 निर्दलीय जीते, लेकिन सभापति चुनाव में कांग्रेस को 40 वोट मिले। अंता में 16-16 की बराबरी में एक निर्दलीय चेयरमैन बन गया। इस बार मुकाबला त्रिकोणीय है। आम आदमी पार्टी की एंट्री और निर्दलीयों کی सक्रियता ने गणित उलझा दिया है। अब देखना है कि 210 वार्ड किसकी सियासी जमीन मजबूत करते हैं。
0
0
Report

SET 2026: जयपुर सहित 7 संभाग मुख्यालयों में आज परीक्षा, 1.77 लाख अभ्यर्थी

Jaipur, Rajasthan:जयपुर प्रदेश के 7 संभाग मुख्यालय पर आज राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा-2026 (SET) का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा को लेकर प्रदेशभर में पहले ही तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कोटा विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित की जा रही SET परीक्षा प्रदेश के 7 संभाग मुख्यालयों पर आयोजित होगी। राज्य पात्रता परीक्षा के लिए प्रदेशभर में कुल 429 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में 1 लाख 77 हजार 901 अभ्यर्थी शामिल हो रहे है। इनमें राजधानी जयपुर में सबसे ज्यादा अभ्यर्थी शामिल है । जयपुर में करीब 78 हजार अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।जयपुर में SET परीक्षा के लिए कुल 171 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन व संबंधित विभागों की ओर से भी व्यवस्थाएं की गई हैं।
0
0
Report
Advertisement

भागलपुर बाढ़ में SDRF की टीम ने डूबते बच्चे को बचाया

Naya Chak, Bihar:भागलपुर में बाढ़ के दौरान बूढ़ानाथ स्थित मसानी काली मंदिर परिसर में गहरे पानी में डूब रहे एक बच्चे के लिए SDRF की टीम देवदूत बनकर पहुंची। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पानी में डूबने की वजह से बच्चे के पेट में पानी भर गया था, जिसके बाद SDRF जवानों ने तत्काल प्राथमिक उपचार करते हुए पेट दबाकर पानी बाहर निकाला और बच्चे को सुरक्षित परिजनों के पास भेज दिया। बताया जा रहा है कि गोराडीह के जरलाही निवासी शिवम अपने परिवार के साथ गंगा स्नान करने बूढ़ानाथ पहुंचा था। सीढ़ियों के पास स्नान करने के बाद वह आगे बढ़कर मसानी काली मंदिर के समीप गहरे पानी में पहुंच गया, जहां अचानक वह डूबने लगा। इसी दौरान मौके पर मौजूद SDRF टीम की नजर बच्चे पर पड़ी और जवानों ने तुरंत उसे पानी से बाहर निकाल लिया। समय रहते SDRF की तत्परता से बच्चे की जान बच गई और वह परिवार से बिछड़ने से पहले ही सुरक्षित बाहर आ गया। बाढ़ के बीच गहरे पानी में स्नान करने वालों के लिए यह घटना एक बार फिर सावधानी बरतने का संदेश दे रही है। भागलपुर में गंगा का जलस्तर घटने की स्थिति में है लेकिन खतरा बना हुआ है अभी भी यहां गंगा खतरे के निशान से 60 सेंटीमीटर ऊपर है ऐसे में पानी के बीच मस्ती भारी पड़ रही है।
0
0
Report

सोनभद्र में गोतस्करी: दो अंतरजनपदीय गिरफ्तार, सात गोवंश बरामद

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में गोतस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोन पुलिस ने दो अंतरजनपदीय गोतस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सात गोवंश और दो पिकअप वाहन बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक गोवंशों को क्रूरतापूर्वक वाहनों में लादकर झारखंड ले जाया जा रहा था। मामला कोन थाना क्षेत्र के रामगढ़ बाजार का है, जहां चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो पिकअप वाहनों को रोककर तलाशी ली। वाहनों से छह गाय और एक बछड़ा बरामद हुआ। मौके से मीरजापुर निवासी बृजेश कुमार और भदोही निवासी संदीप राम को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने प्रयागराज के ग्रामीण इलाके से गोवंश खरीदकर भदोही और मीरजापुर के रास्ते सोनभद्र होते हुए झारखंड के गढ़वा में बेचने की बात बताई। पुलिस के मुताबिक पकड़ से बचने के लिए आरोपी रास्ते बदल-बदलकर गोवंशों को ले जाते थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
0
0
Report
Advertisement

हरतालिका तीज: मिट्टी से शिव-पार्वती बनाकर पूजन, महिलाएं मांगी अखंड सौभाग्य

Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर हरतालिका तीज पर शिव-पार्वती की आराधना,मिट्टी के शिव-पार्वती बनाकर केवड़े के फूल से पूजन, महिलाओं ने मांगा अखंड सौभाग्य शहर के नया महादेव मंदिर, सिद्धेश्वर शिवालय हाउसिंग बोर्ड, धनेश्वर शिवालय समेत विभिन्न शिव मंदिरों में सुबह से ही वृत्तार्थियों की भीड़ रही। महिलाओं ने सातों श्रृंगार कर भगवान शिव-पार्वती का पूजन किया। विशेष रूप से केवड़े के पुष्प, कुमकुम सहित पूजन सामग्री अर्पित कर आराधना की गई। कई घरों में भी महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा कर हरतालिका तीज की कथा सुनी। माता पार्वती की तपस्या का प्रतीक है व्रत आचार्य संजय पंड्या शास्त्री ने बताया कि हरतालिका तीज का व्रत माता पार्वती की भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए की गई कठोर तपस्या और अटूट निष्ठा का प्रतीक है। मान्यता है कि माता पार्वती ने कठिन तप कर भगवान शिव को प्रसन्न किया تھا। इसी परंपरा के तहत महिलाएं पति की दीर्घायु, अखंड सौभाग्य और परिवार के कल्याण की कामना से निर्जला उपवास रखती हैं। मिट्टी की प्रतिमा बनाकर की विशेष पूजा व्रत के दौरान महिलाओं ने शुद्ध मिट्टी से शिव-पार्वाती और गणेशजी की प्रतिमाएं बनाकर स्थापित कीं। इसके बाद केवड़े के फूल, कुमकुम और अन्य पूजन सामग्री से भगवान शिव-पार्वती की पूजा की। दिनभर व्रत रखने के बाद महिलाओं ने हरतालिका तीज की कथा का श्रवण किया। कई स्थानों पर रात्रि में भजन-कीर्तन और जागरण कर भगवान शिव-पार्वती का स्मरण किया गया। बाइट - आचार्य संजय पंड्या पंडित अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर
0
0
Report

जोधपुर प्रवास में भागवत ने संघ कार्य और शताब्दी योजनाओं पर चर्चा की

Jodhpur, Rajasthan:जो��धपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत अपने दो दिवसीय जोधपुर प्रांत के संगठनात्मक प्रवास पर पर है।देर रात नागौर से जोधपुर लौटे डॉ. भागवत ने रविवार सुबह हेडगेवार भवन से लघु उद्योग भारती पहुंचकर विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। इसके बाद वे जोधपुर महानगर के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे। बैठक में महानगर में चल रहे संघ कार्य के विस्तार, सुदृढ़ीकरण, सामाजिक समरसता और विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी। रविवार को डॉ. भागवत प्रांतभर के कार्यकर्ताओं की दिनभर चलने वाली संगठनात्मक बैठक में शामिल होंगे। इसमें संघ कार्य की वर्तमान स्थिति, कार्य विस्तार, विभिन्न गतिविधियों, पंच परिवर्तन और सामाजिक सरोकारों पर चर्चा होगी। साथ ही शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए शताब्दी वर्ष के संकल्प और आगामी वर्ष की कार्ययोजना पर कार्यकर्ताओं के साथ चिंतन-मंथन किया जाएगा। बैठक में प्रांतभर के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
0
0
Report
Advertisement

नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण पर शासन फैसला लेगा; धरना जारी

New Tehri, Uttarakhand:टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर शासन स्तर पर लिया जाएगा फैसला। नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर संघर्ष समिति का धरना जारी है और आंदोलनकारियों का क्रमिक अनशन भी जारी है,आंदोलनकारियों को जहां सामाजिक संगठनों के साथ ही कांग्रेस का समर्थन मिल रहा है और कांग्रेसियों ने इसे सरकार की विफलता बताया है और सरकार पर घोषणा के बावजूद कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है,मामले में डीएम का कहना है कि मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर भूमि चयन की प्रक्रिया हो चुकी है और रिपोर्ट शासन स्तर पर है जिसको लेकर निर्णय लिया जाएगा।
0
0
Report

फ्रेंड्स कॉलोनी में चोर ने सीढ़ी लगाकर घर में घुसा, फुटेज में कैद

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र की में फ्रेंड्स कॉलोनी में सीढ़ी लगाकर घर में घुसे चोर, CCTV में कैद हुई वारदात अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र की में फ्रेंड्स कॉलोनी में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए सीढ़ी लगाकर अंदर प्रवेश किया। चोरों की यह पूरी करतूत घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में चोर सीढ़ी के सहारे घर में दाखिल होते नजर आ रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चोरों की पहचान करने में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement

बांदा की शराब दुकानों पर पुलिस का छापा: अवैध शराब निर्माण पर कड़ी कार्रवाई

Banda, Uttar Pradesh:मध्यप्रदेश में अवैध शराब पीने से हुई मौतों की घटना के बाद एहतियातन बांदा जिला प्रसाशन द्वारा शराब की दुकानों में चेकिंग अभियान चलाया गया है। सहायक एसपी मेविस टॉक की अगुवाई में भारी फोर्स के साथ शहर की सभी देशी और अंग्रेजी शराब की दुकानों में अचानक छापा मार कर सेकंड चेकिंग की गई है पुलिस टीम ने अवैध शराब व कच्ची शराब बनने वाले स्थानों में दबिश दी गई है और कई संदिग्ध लोगों को चिन्हित कर शकुंतलासी अभियान भी चलाया गया है। पुलिस ने दुकानों में होने वाली मिलावट का भी बारीकी से निरीक्षण करते हुए शराब की दुकानों के सेल्स मैनेजर और अनुज्ञपियों को किसी प्रकार की शराब की बोतलों में मिलावट और अवैध रूप से बने शराब बिक्री की सूचना मिलने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि इस तरह की अभियान लगातार चलते रहेंगे किसी भी तरह की आवाज शराब निर्माण और मिलावट खोरी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी अवैध व कच्ची शराब को लेकर भी पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। किसी भी दशा में लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।
0
0
Report

गांधीनगर में बीए छात्रा ने आत्महत्या; परिवार ने उकसाने का आरोप लगाया, जांच जारी

Kusu, Chhattisgarh:एंकर -अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली कॉलेज की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा ने घर के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली हैं। छात्रा की मौत के बाद उसके परिजनों ने एनएसयूआई छात्र नेता ज्ञान तिवारी पर गंभीर आरोप आत्महत्या करने के लिए उकसाने का आरोप लगाया हैं। परिजनों का आरोप है कि छात्रा को लंबे समय से प्रताड़ित और ब्लैकमेल किया जा रहा था। हालांकि छात्रा ने इस बारे में कभी अपने परिवार को कोई जानकारी नहीं थी। अब छात्रा के दोस्तों से मिली जानकारी के बाद परिवार ने गांधीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। गांधीनगर पुलिस ने शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने भी मामले में निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की बात कही है। वही मामले की गंभीरता को देखते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने देर रात थाने का घेराव कर उचित जांच कर जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी करने की बात भी कही है。
0
0
Report

कॉलेज में चार सहेलियों पर छात्रा के साथ मारपीट वीडियो वायरल, FIR दर्ज

Satna, Madhya Pradesh:सतना। कॉलेज में साथ पढ़ने वाली दो छात्राओं और उनकी दो सहेलियों पर एक छात्रा को सुनसान जगह ले जाकर बेरहमी से पीटने और मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगा है। आरोप है कि पीड़िता ने एक छात्र के साथ संबंध बनाने से इनकार किया था, जिससे नाराज होकर उसकी सहेलियों ने उसे सबक सिखाने की साजिश रची। मारपीट के दौरान आरोपी छात्राओं ने पीड़िता से वीडियो कॉल पर उक्त छात्र से माफी भी मंगवाई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला पीड़िता द्वारा कोलगवां थाना पुलिस के संज्ञान में लाया गया, जिसके बाद शनिवार रात को मामले में FIR दर्ज की गई।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top