Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Dantewada494449

नसबंदी के बाद सरेंडर: जंगल से DRG तक नई जिंदगी की कहानी

RRRikeshwar Rana
Mar 23, 2026 07:30:39
Dantewada, Chhattisgarh
बस्तर के जंगलों में कभी लाल आतंक का साया इतना गहरा था कि यहां इंसानी जज़्बात भी नियमों की जंजीरों में जकड़े हुए थे। प्यार करने की इजाज़त थी… शादी की भी छूट थी… लेकिन अपने ही खून से रिश्ता जोड़ने की मनाही थी। यानी संतान पैदा करना अपराध माना जाता था। आज हम आपको दो ऐसी कहानियां दिखाने जा रहे हैं… जहां नक्सल संगठन में पनपा प्यार, शादी तक तो पहुंचा… लेकिन उससे पहले ही जबरन नसबंदी ने सपनों को कुचला। पहली कहानी है दिनेश कड़ती की… जो कभी नक्सल संगठन में डिप्टी कमांडर था। साल 2005 में बंदूक थामने वाला दिनेश, 12 साल तक जंगलों में भटकता रहा। इसी दौरान साथी मीना बाई से उसे प्यार हुआ। दोनों ने शादी का सपना देखा… लेकिन संगठन ने शर्त रख दी—पहले नसबंदी, फिर शादी। महाराष्ट्र के एक अस्पताल में नसबंदी करवाई गई… और उसी के साथ उनके सपनों को भी जैसे दफना दिया गया। लेकिन 2017 में दिनेश ने हिम्मत दिखाई… और दंतेवाड़ा पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। सरेंडर के बाद सरकार की मदद से उसकी नसबंदी खुलवाई गई… और आज उसके घर में 6 साल के बेटे की किलकारी गूंज रही है। दूसरी कहानी है प्रदीप कुंजाम की… जो अपनी पत्नी के साथ 12 साल तक नक्सल संगठन का हिस्सा रहा। 2016 में दोनों की शादी भी संगठन ने करवाई… लेकिन यहां भी वही शर्त—नसबंदी। नक्सलियों के इस क्रूर नियम से तंग आकर 2020 में प्रदीप ने सरेंडर कर दिया। 2022 में सरकारी मदद से नसबंदी खुलवाई… और आज वह 6 महीने की बेटी का पिता है। सरेंडर के बाद दोनों अब डीआरजी में शामिल होकर उन्हीं नक्सलियों के खिलाफ मोर्चा संभाले हुए हैं… जिनके लिए कभी बंदूक उठाई थी।अपने ही साथियों पर गोली चलाना आसान नहीं… लेकिन ये कहते हैं—वो रास्ता गलत था… लोकतंत्र ही सही रास्ता है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RKRampravesh Kumar
Mar 23, 2026 08:48:31
Noida, Uttar Pradesh:इसको लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे ने कहा कि शासन लंबा हो सकता है लेकिन फैसला बहुत छोटे लिए गए थे जिस तरीके से किसानों की जमीन हथियाना, किसानों के लिए तीन काले कानून लाना, नोटबंदी करना गलत तरीके से जीएसटी लागू करना, ऐसे 8000 गलत फैसला प्रधानमंत्री जी के गिनवाई जा सकते हैं और इसके लिए इतिहास कभी माफ नहीं करेगा । तो वहीं बिहार में नई सरकार के गठन और मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर उन्होंने कहा कि बिहार के साथ छल हुआ है हम पहले भी कह रहे थे भाजपा सरकार बनने के बाद नीतीश कुमार को साइड कर देगी और वही हुआ । विडंबना देखिए कि भाजपा केंद्र में सरकार नीतीश कुमार के बैसाखी के सहारे चल रही है और बिहार में भी । कांग्रेस के 3 विधायकों को लेकर उन्होंने कहा कि पार्टी अपने स्तर से इसपर कार्रवाई कर रही है।
0
comment0
Report
KBKulbir Beera
Mar 23, 2026 08:47:25
Bathinda, Punjab:ਬਠਿੰਡਾ ਵਿੱਚ ਸ਼ਹੀਦੀ ਦਿਹਾੜੇ ਮੌਕੇ ਹਰਸਿਮਰਤ ਕੌਰ ਬਾਦਲ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ, ਸਰਕਾਰ ‘ਤੇ ਨਿਸ਼ਾਨੇ ਸ਼ਹੀਦ Bhagat Singh, Rajguru ਅਤੇ Sukhdev Thapar ਦੇ ਸ਼ਹੀਦੀ ਦਿਹਾੜੇ ਮੌਕੇ ਅੱਜ ਸੰਸਦ ਮੈਂਬਰ Harsimrat Kaur Badal ਨੇ ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਚੌਕ ‘ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ ਭੇਂਟ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਿੱਥੇ ਪੂਰਾ ਦੇਸ਼ ਸ਼ਹੀਦਾਂ ਨੂੰ ਨਮਨ ਕਰ ਰਿਹਾ ਹੈ, ਉੱਥੇ ਹੀ Aam Aadmi Party ਵੱਲੋਂ ਸ਼ਹੀਦਾਂ ਦੇ ਨਾਮ ‘ਤੇ ਵੋਟਾਂ ਹਾਸਲ ਕਰਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ, ਜਿਸਨੂੰ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਵੱਡਾ ਧੋਖਾ ਕਰਾਰ ਦਿੱਤਾ। ਉਹਨਾਂ ਡੀਐਮ ਗਗਨਦੀਪ ਰੰਧਾਵਾ ਦੇ ਖੁਦਕੁਸ਼ੀ ਮਾਮਲੇ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਵੀ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ‘ਤੇ ਤਿੱਖੇ ਸਵਾਲ ਖੜ੍ਹੇ ਕੀਤੇ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਵਿਧਾਇਕਾਂ ‘ਤੇ ਲੱਗ ਰਹੇ ਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ ਦੇ ਦੋਸ਼ਾਂ ਕਾਰਨ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ‘ਤੇ ਦਬਾਅ ਬਣਦਾ ਹੈ, ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਐਸੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਵਾਪਰ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਉਹਨਾਂ ਨੇ Laljit Singh Bhullar ਦੀ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰੀ ਨਾ ਹੋਣ ‘ਤੇ ਵੀ ਨਾਰਾਜ਼ਗੀ ਜਤਾਈ। ਹੋਰ ਗੱਲ ਕਰਦਿਆਂ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇੱਕ ਪਾਸੇ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਗੈਂਗਸਟਰਾਂ ਖਿਲਾਫ਼ ‘ਆਪਰੇਸ਼ਨ ਪ੍ਰਹਾਰ’ ਚਲਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ, ਜਦਕਿ ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਗੈਂਗਸਟਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਧਮਕੀਆਂ ਦਾ ਸਿਲਸਿਲਾ ਜਾਰੀ ਹੈ, ਜੋ ਕਾਨੂੰਨ-ਵਿਵਸਥਾ ‘ਤੇ ਸਵਾਲ ਖੜ੍ਹਾ ਕਰਦਾ ਹੈ। ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ, ਰਣਜੀਤ ਸਿੰਘ ਇਨਕਾਊਂਟਰ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਵੀ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਰਕਾਰ ‘ਤੇ ਧੱਕੇਸ਼ਾਹੀ ਦੇ ਦੋਸ਼ ਲਗਾਉਂਦਿਆਂ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਘੇਰਿਆ। ਬਾਈਟ ਐਮਪੀ ਹਰਸਿਮਰਤ ਕੌਰ ਬਾਦਲ।
0
comment0
Report
Mar 23, 2026 08:46:28
Fursatganj, Uttar Pradesh:ग्राम सभा पीढी स्थित तपेश्वर नाथ मंदिर मे पूर्व अमेठी सांसद स्मृति ईरानी का जन्म दिन के उपलब्ध मे मदिर प्रागाण मे राम चरित्र मानस का पाठ हवन पूजन कर उनकी लम्बी आयु की कामना की गई वही भाजपा के जिला उपाध्यक्ष भवानी दत्त दीक्षित के नेतृत्व सैकडो कार्यकताओ के साथ पूर्व अमेठी सांसद स्मृति ईरानी के जन्म दिन के अवसर पर मंदिर मे हवन पूजन किया गया और उनकी आयु की कामना की गई और प्रसाद वितरण किया गया वही जिला उपाध्यक्ष पुनः बनाये जाने पर कार्यकताओ ने खुशी व्यक्त किया वही भवानी दत्त दीक्षित को फूल मालाओ और मिष्ठान खिलाकर हर्ष व्यक्त किया वही जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि जो पार्टी ने पुनः पद देकर जिम्मेदारी मुझे दी गई है उसे निष्ठा ईमानदारी से निभाऊंगा और कहा कि स्मृति ईरानी के द्वारा
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Mar 23, 2026 08:46:12
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में वन विभाग की नाक के नीचे जंगल की जमीन पर खुलेआम अतिक्रमण का खेल जारी है। हैरानी की बात यह है कि जहां वन विभाग को जंगल की सुरक्षा करनी चाहिए, वहीं उसी जमीन पर सैकड़ों की संख्या में अवैध मकान खड़े किए जा रहे हैं। वीओ: तस्वीरें ग्वालियर के बरा गांव की हैं, जहां फॉरेस्ट की जमीन पर लगातार कब्जा किया जा रहा है। बन विभाग की मिली भगत पूरे वन क्षेत्र में दिन-प्रतिदिन नए-नए मकान बनते जा रहे हैं। लेकिन जिम्मेदार विभाग की नजर अब तक इस पर नहीं पड़ी है या फिर जानबूझकर अनदेखी की जा रही है। बाइट मुकेश पटेल डीएफओ ग्वालियर जी न्यूज ने जब इस इलाके में जाकर पड़ताल कर पूछताछ की तो किसी के पास कोई रजिस्ट्री नहीं थी और स्थानीय लोग यह भी जानते हे कि यह फॉरेस्ट की सरकारी जमीन हे, जी मीडिया ने ऑफ कैमरा जब एक व्यक्ति से बात की तो उसने बातों ही बातों में सारा खेल समझा दिया कि यहां बाहुबली आकर किसी भी जगह पर अपना अधिकार दिखाकर उसे बेच देते हैं और फॉरेस्ट विभाग की इसमें सेटिंग रहती है, लंबे समय से धीरे-धीरे जंगल की जमीन पर कब्जा कर उसे रिहायशी इलाके में तब्दील किया जा रहा है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर बिना प्रशासनिक मिलीभगत के इतने बड़े स्तर पर निर्माण कैसे हो रहा है? बाइट (स्थानीय/ग्रामीण) “यहां रोज नए मकान बन रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती… वन विभाग को सब पता है, फिर भी चुप्पी साधे हुए है।” वन क्षेत्र में इस तरह का अतिक्रमण ना सिर्फ पर्यावरण के लिए खतरा है, बल्कि भविष्य में बड़ी समस्या भी खड़ी कर सकता है। अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो पूरा जंगल कंक्रीट के जंगल में तब्दील हो सकता है। अब देखना होगा कि इस खुलासे के बाद वन विभाग और प्रशासन कब हरकत में आता है और इस अवैध कब्जे पर क्या कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
BKBRAJESH KUMAR
Mar 23, 2026 08:45:56
Khunti, Jharkhand:खूँटी जिला पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से उभर रहा है। यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों को आकर्षित कर रही है, खासकर रिमिक्स फॉल, जहाँ हर साल बड़ी संख्या में सैलानी पहुँचते हैं। खूँटी जिला प्रकृति का दिया एक अनुपम उपहार है। हरियाली, पहाड़ और झरनों के बीच रिमिक्स फॉल अपनी मनमोहक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहाँ कल-कल जलधारा और पत्थरों के बीच गिरता झरना पर्यटकों को एक अलग सुकून देता है। पर्यटन स्थल की खास बात है कि यहाँ बोटिंग की सुविधा उपलब्ध है, जो मनोरंजन के साथ-साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार का बड़ा माध्यम बन चुकी है। यहाँ के कई जनजातीय युवा नाव चलाकर अपनी आजीविका कमाते हैं। कुछ लोग दुकान चलाकर परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। जो कभी रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में पलायन करते थे, अब अपने क्षेत्र में काम पा रहे हैं। हालांकि, पर्यटकों की बढ़ती संख्या के बीच कुछ हादसे भी सामने आये। कई बार अज्ञानतावश लोग गहरे पानी में चले जाते हैं, जिससे डूबने की घटनाएं होती हैं। ऐसे में बोटिंग सुविधा न सिर्फ मनोरंजन बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। नाविक समय रहते लोगों की जान बचाते हैं।
0
comment0
Report
VMVimlesh Mishra
Mar 23, 2026 08:42:23
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला - जिले के मोतीनाला, गढ़ी थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर । नेशनल हाईवे 30 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई है । हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया है । मण्डला जिले में एनएच-30 पर शर्मा ढाबा के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने एक मजदूर को कुचल दिया । हादसे में मजदूर इंद्रेश पन्द्रे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई । घटना के बाद डंपर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया । हादसे की खबर लगते ही क्षेत्र में आक्रोश फैल गया । गुस्साए ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे 30 पर चक्का जाम कर दिया जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं । ग्रामीणों की मांग है कि मृतक के परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता दी जाए और आरोपी डंपर चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए । मौके पर राजस्व और पुलिस प्रशासन की टीम पहुंच गई है । अधिकारी ग्रामीणों को समझाने में जुटे हैं और जाम खुलवाने की कोशिश जारी है । फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है । पुलिस मामले की जांच में जुटी है ।
405
comment0
Report
ASArvind Singh
Mar 23, 2026 08:41:53
Sawai Madhopur, Rajasthan:सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर टाईगर रिजर्व में टाईगर सफारी के दौरान सैलानियों को कई मर्तबा वाइल्डलाइफ के दुर्लभ ओर रोमांचकारी दृश्य देखने को मिलते है जो जीवनभर के लिए यादगार बन जाते है ,ऐसा ही एक दुर्लभ ओर रोमांचकारी दृश्य सैलानियो को उस वक्त देखने को मिला जब सैलानी टाईगर सफारी के लिये रणथंभौर के जोन नम्बर तीन में पहुंचे ,जहाँ उन्हें बाघिन रिद्धि टी 124 की बेटी आरबिटी 2504 माही के दीदार हुवे ,बाघिन आरबिटी 2504 की अठेखेलियो को देखकर सैलानी गदगद हो उठे ,तभी पद्मला तालाब के पास सैलानियो को उस वक्त एक दुर्लभ ओर रिमांचकारी दृश्य देखने को मिला जब बाघिन माही एक पक्षी ग्रे हेरॉन के शिकार के लिए एक पेड़ पर चढ़ गई , बघिन आरबिटी 2504 माही को पक्षी के शिकार के लिए यूं पेड़ पर चढ़ता देख सैलानी आश्चर्यचकित रह गए और इस दुर्लभ ओर अद्भुत रोमांचकारी दृश्य को अपने कैमरे में कैद कर लिया ,इस दौरान बाघिन माही करीब तीन से चार मिनिट पेड़ की पक्ष ग्रे हेरॉन को पकड़ने की कोशिश करती रही पर उसकी सारी कोशिश नाकाम रही ,क्यो की पक्षी ग्रे हेरॉन पेड़ की बेहद महीन ओर पतली डाली पर पेड़ के अंतिम छोर पर बैठा था ,जहाँ तक बाघिन अपने भारी भरकम शरीर के साथ नही पहुंच पाई ,हालांकि बाघिन ने पेड़ की डालियों को हिलाकर पक्षी को गिरने की भी कोशिश की ,लेकिन पक्षी ग्रे हेरॉन की डाल पर पक्ष इतनी मकबूत थी कि बाघिन के सभी इरादे नाकाम हो गए और बाघिन ग्रे हेरॉन का शिकार नही कर पाई , और मयूश होकर पेड़ से निचे कूद गई ,गौरतलब है कि बाघिन आरबिटी 2504 इससे पूर्व भी शिकार के लिए पेड़ पर चढ़ती नजर आ चुकी है ,ऐसे में कहा जा सकता है कि रणथंभौर की यह बाघिन आरबीटी 2504 बेहद फुर्तीली ओर सक्रिय बाघिन है जो शिकार के लिए पेड़ पर चढ़ने जैसे असामान्य प्रयास करने से भी नही चूकती ,
422
comment0
Report
GPGYANENDRA PRATAP
Mar 23, 2026 08:41:24
652
comment0
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
Mar 23, 2026 08:41:10
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के थाना सिंघावली अहीर क्षेत्र के मेरठ हाइवे से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ है, जिसमें आदिल पक्ष के लोगों ने फिरोज की जमकर पिटाई कर दी। वायरल वीडियो में कुछ लोग फिरोज के साथ मारपीट करते हुए साफ नजर आ रहे हैं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। दरअसल मामला थाना सिंघावली अहीर क्षेत्र का है ओर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। वहीं, अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश जारी है। पीड़ित फिरोज का आरोप है कि पहले से चली आ रही दुश्मनी के चलते उसे निशाना बनाया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। वही पुलिस ने दोनों तरफ से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
514
comment0
Report
KBKuldeep Babele
Mar 23, 2026 08:40:53
Jabalpur, Vehicle Fac. Jabalpur, Madhya Pradesh:दमोह नाका से रानीताल मदन महल तक जाने वाली फ्लाईओवर पर रेलबाज़ों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कई बार कार्रवाई के बाद भी यहाँ पर रेलबाज़ लगातार रेल बनाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ फ्लाईओवर पर खड़ा है; महिला और बच्चे गाड़ी के पास में खड़े हैं, वहीं रेलबाज़ फ्लाईओवर की रेलिंग पर खड़ा होकर करतब दिखा रहा है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है जिसके बाद अब जबलपुर एडिशनल एसपी ने कार्रवाई की बात की है। एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा का कहना है कि पहले भी लोगों को जागरूक करने की कोशिश की गई है लेकिन लोग बाज नहीं आ रहे हैं। फिलहाल जो वीडियो सामने आया है उसे कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है, व्यक्ति की पहचान स्थापित करके उस पर कार्रवाई की जाएगी।
455
comment0
Report
RNRajesh Nilshad
Mar 23, 2026 08:40:32
Chittorgarh, Rajasthan:रायपुर राजेंद्र नगर में एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां अमलीडीही के महात्मा गांधी नगर गली नंबर 01 में एक डेढ़ साल के मासूम की पानी की टंकी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घर में निर्माणाधीन मकान की पानी की टंकी खुली हुई थी… और खेलते-खेलते मासूम इराज साहू अचानक उसमें गिर गया। उस वक्त बच्चा अपनी दादी के साथ घर में ही था, जबकि मां काम पर गई हुई थी। परिजनों को जब तक घटना का पता चला, तब तक काफी देर हो चुकी थी आनन-फानन में बच्चे को मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया… जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है… वहीं परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।यह हादसा एक बार फिर लापरवाही और निर्माणाधीन स्थानों पर सुरक्षा के अभाव को उजागर करता है… सवाल ये है कि आखिर ऐसी टंकियों को खुला क्यों छोड़ा जाता है…
443
comment0
Report
Advertisement
Back to top