Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bilaspur495001

रतनपुर के कछुआ मौत पर समुदायिक आक्रोश बढ़ा, मंदिर परिसर में रहस्यमय हत्या की आशंका

SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Feb 19, 2026 07:08:16
Masanganj, Chhattisgarh
बिलासपुर।धार्मिक नगरी रतनपुर में कछुओं की रहस्यमयी और दर्दनाक मौत का सिलसिला थमने का नाम नहींप ले रहा है, जिससे जीव प्रेमियों और स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ताजा मामला बूढ़ा महादेव मंदिर परिसर स्थित तालाब का है, जहाँ एक साथ 8 कछुओं के शव मिलने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि इन कछुओं को किसी अज्ञात तत्व द्वारा बेरहमी से पीट-पीटकर मारा गया है। गौरतलब है कि सप्ताहभर के भीतर यह दूसरी बड़ी घटना है; इससे पहले प्रसिद्ध महामाया मंदिर परिसर स्थित कुंड में भी 4 कछुए मृत पाए गए थे। एक के बाद एक हो रही इन घटनाओं ने मंदिर प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारी अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार कर रहे हैं ताकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सके। फिलहाल, वन विभाग और पुलिस की टीम आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि यदि यह किसी की शरारत या क्रूरता है, तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जा सके।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RJRahul Joshi
Feb 19, 2026 08:48:08
0
comment0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
Feb 19, 2026 08:47:43
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले के अकलेरा कस्बे में गुरुवार सुबह एक व्यक्ति का शव चोटिल गलत में पड़ा मिला। पुलिस को निरोगधाम हॉस्पिटल और बागरी मोहल्ले के बीच गली में शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। शव को अकलेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया गया। बाद में मृतक की पहचान सारोला के बुखारी गांव निवासी 65 वर्षीय रामप्रकाश के रूप में हुई। थाना प्रभारी धर्माराम ने बताया कि रामप्रकाश बुधवार को अकलेरा में अपनी बेटी के ससुराल मिलने आए थे। शाम को वह अपने गांव के लिए निकले थे, लेकिन आज सुबह उनका शव मिला। पहचान होने के बाद परिजनों को सूचित किया गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव पर चोटों के निशान देखे। उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
ABAmit Bhardwaj1
Feb 19, 2026 08:47:24
0
comment0
Report
Pankaj Kumar SrivastavaPankaj Kumar Srivastava
Feb 19, 2026 08:47:17
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज मे कांग्रेसियों ने किया सांकेतिक विरोध प्रदर्शन, लखनऊ में हुए लाठीचार्ज को लेकर सरकार पर साधा निशाना कन्नौज कलेक्ट्रेट परिसर में आज कांग्रेसियों ने एकत्र होकर संाकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन 17 तारीख को लखनऊ मे कांग्रेसियों पर की गई लाठीचार्ज के विरोध में किया गया। इस अवसर पर मौजूद वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व कांग्रेस प्रवक्ता विवेक नरायन मिश्रा ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश ने देखा कि किस तरह से 17 तारीख को निहत्थे कागे्रसियों के ंऊपर योगी सरकार ने बर्बरता पूर्ण तरीके से लाठी चार्ज किया। महिलाओं को नही बक्सा और महिला पुलिस तो छोड़िए पुरूष पुलिस ने महिलाओं के संग लाठी चार्ज किया। उन्होने कहा कि मै योगी सरकार से आज जिस तरह से हमारे प्रदेश अध्यक्ष अजय राज और अविनाश पाण्डेय घायल हुए, तमाम कांग्रेसजन घायल हुए और सबसे बड़ी बात यह थी कि योगी सरकार ने अपने पूरी ताकत लगा दी, 75 जिलों में कांग्रेसजनों को रोकने के लिए और इसके बाद भी इतनी भारी संख्या में कांग्रेसजन वहाॅं पहुंचे है, इससे योगी सरकार घबरा गई और जिस तरीके से लाठी चार्ज करायां, उसी के विरोध में आज हम कांग्रेस जन पूरे 75 जिलों में आज इसका विरोध कर रहे है कि यह तानाशाह सरकार है और कांग्रेस पार्टी के निहत्थे कांग्रेसजनों पर, न उनके पास कोई कट्टा था और न उनके पास कोई लाठी थी। जबकि यह सरकार लाठी वालों की बैसाखी पर है। हम तो लाठी भी नही लिए थे, हम तो निहत्थे वहां पर थे और फिर सरकार तो सरकार होती है, सरकार डर गई। विवेक नारायन मिश्रने कहा कि पहले रोका जिलों में, जिले में नही रूके तो लखनऊ में आकर रोका, लखनऊ आपका मुख्यालय है, तो आज जिस तरह से इस सरकार ने कांग्रेसजनों के साथ जो तानाशाही दिखाई, लाठी चार्ज किया, घायल किया, तो उसके विरोध में आज पूरे उत्तर प्रदेश में कांग्रेसजन एकत्र है और अपना सांकेतिक विरोध चूकि कांग्रेस पार्टी गांधी जी के मार्गदर्शन पर चलने वाली पार्टी है। हमारा हर चीज अहिंसा पर है और उसके बावजूद यह सरकार इस तरह से व्यवहार करती है। आज यहां देखिए कन्नौज में भी आप लोग खड़े हुए है हमने भी भरोसा दिलाया कि कांग्रेस तो अहिंसावादी पार्टी है। हम आपके साथ सहयोग करेंगे। हमारी मांगे सिर्फ यह थी कि आज मनरेगा उत्तर प्रदेश 12 करोड़ मजदूर है। 12 करोड़ मजदूरों का हक इस सरकार ने छीना है, अब जो उनकी गारंटी थी जो उनका हक था काम पर मजदूरों का, वह इस सरकार ने छीन लिया और अब वह उनका हक दे दिया ठेकेदार को। अब ठेकेदार जहां चाहेगा उन मजदूरों से काम लेगा। दूसरी बात महात्मा गांधी का नाम हटा दिया। आप अभी देखिए जी 20 हुई थी, जी-20 में राष्ट्र अध्यक्ष आए थे और हर राष्ट्र का अध्यक्ष नंगे पैर गांधी जी की समाधि पर गया। गांधी वह शख्स है जिसकी 115 देशों में प्रतिमाएं लगी हुई है, उनको मरे हुए एक अर्सा हो गया और उसके बाद 20 देशों के राष्ट्र अध्यक्ष आए और उनकी समाधि पर गए नंगे पैर। आज उन गांधी जी का नाम हटा तुमने दिया। यह पूरे देश को शर्मशार करने वाले बात है। पूरी दुनियां में हमारा सर झुक गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन तो हमारे सरकार के कहने पर आए है लेकिन फिर भी भरोसा दिलाया है हमने कोतवाल को कि हम लोग अहिंसावादी लोग है आप आराम से रहिए हम आपका सहयोग करेंगे। लेकिन अब उनकी मजबूरी है कि योगी सरकार जब इतनी डरी हुई है। मुख्यालय में हम लोगों के घर में उन्होंने घेरा, निहत्थे लोगों को घेरा अपने घर में जो सनातन के हिसाब से हमारे हिसाब में वह चीज विरोध में थी।
0
comment0
Report
RVRajat Vohra
Feb 19, 2026 08:47:11
Jammu, :जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए CRPF ने बड़ा कदम उठाया है। पहलगाम के बैसरन में हुए आतंकी हमले के बाद अब पहाड़ी और जंगल क्षेत्रों में आतंकियों की घुसपैठ रोकने के लिए 43 हाई-एल्टीट्यूड अस्थायी ऑपरेटिंग बेस यानी (Temporary Operating Bases) TOBs स्थापित किए गए हैं। जम्मू-कश्मीर के दुर्गम और ऊंचाई वाले इलाकों में CRPF ने करीब 6 हजार फीट और उससे अधिक ऊंचाई पर 43 अस्थायी ऑपरेटिंग बेस स्थापित किए हैं, जिससे आतंकवाद विरोधी अभियानों को और मजबूती मिलेगी। यह फैसला 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम के बैसरन मैदान में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद लिया गया, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया था। CRPF ने अक्टूबर महीने में क Kashmir में 26 TOBs स्थापित किए, जबकि नवंबर में जम्मू क्षेत्र में 17 नए बेस बनाए गए, जिससे कुल संख्या बढ़कर 43 हो गई है। इन बेस को खास तौर पर ऐसे दुर्गम पहाड़ी और जंगल इलाकों में बनाया गया है, जहां पहले आतंकी घुसपैठ और छिपने के लिए सुरक्षित ठिकाने बनाते थे। जवान कैसे लंबे समय तक रहेंगे तैनात: इन हाई-एल्टीट्यूड बेस पर तैनात जवानों को लंबे समय तक कठिन परिस्थितियों में डटे रहने के लिए विशेष सुविधाएं और उपकरण दिए गए हैं। जवानों को एर्गोनोमिकल बैकपैक दिए गए हैं, जिससे लंबे ट्रेक के दौरान थकान कम होगी। डबल और ट्रिपल लेयर वाले विशेष सुरक्षा जैकेट दिए गए हैं, जो ठंड और खराब मौसम से सुरक्षा प्रदान करेंगे। स्पेशल ट्रेकिंग बूट्स दिए गए हैं, ताकि जवान पत्थरीले और ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर आसानी से गश्त कर सकें। इन बेस पर जवान लंबी अवधि तक लगातार तैनात रहकर 24 घंटे निगरानी और एरिया डोमिनेशन सुनिश्चित करेंगे। CRPF के इन नए हाई-एल्टीट्यूड बेस से अब पहाड़ी और जंगल क्षेत्रों में आतंकियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह खत्म होंगे, और सुरक्षा बलों की निगरानी, प्रतिक्रिया समय और आतंकवाद विरोधी क्षमता में बड़ा इजाफा होगा।
0
comment0
Report
ASArvind Singh
Feb 19, 2026 08:46:57
Noida, Uttar Pradesh:धोखाधड़ी के मामले में फिल्ममेकर विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है। पिछली सुनवाई में श्वेतांबरी भट्ट को SC से अंतरिम ज़मानत मिली थी। भट्ट दंपति को दिसंबर में राजस्थान पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया था। तब से वो उदयपुर की सेंट्रल जेल में बंद थे。 कोर्ट में आज दोनों पक्षों ने आपसी बातचीत के ज़िए मामला सुलझाने को लेकर अपनी सहमति जाहिर की। इसके मद्देनजर कोर्ट ने भट्ट दंपति को ज़मानत देने का फैसला लिया। कोर्ट ने मामले को आगे सुप्रीम कोर्ट मेडिएशन सेन्टर भेजा ताकि दोनो पक्ष समझौते के ज़िए समाधान निकाल सके। सुप्रीम कोर्ट ने हालांकि साफ किया कि भट्ट दंपति के खिलाफ चल रही राजस्थान पुलिस की जांच पर वो कोई रोक नहीं लग रहा। पुलिस क़ानूनी प्रकिया के मुताबिक अपनी जांच करती रहेगी।
0
comment0
Report
RMRAHUL MISHRA
Feb 19, 2026 08:45:53
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली पुलिस की कार्यप्रणाली पर हिंदू समाज में रोष – विहिप प्रतिनिधिमंडल करेगा पुलिस आयुक्त से भेंट विश्व हिंदू परिषद, इंद्रप्रस्थ प्रांत के प्रांत मंत्री श्री सुरेन्द्र कुमार गुप्ता ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर राजधानी में हिंदू समाज के प्रति कथित भेदभावपूर्ण व्यवहार और सुरक्षा व्यवस्था में दोहरे मापदंडों पर गंभीर चिंता व्यक्त کی ہے। विहिप के अनुसार, दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों से लगातार ऐसी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं जिनसे हिंदू समाज में असंतोष और असुरक्षा की भावना उत्पन्न हो रही है। संगठन ने स्पष्ट कहा है कि कानून सबके लिए समान होना चाहिए और किसी भी प्रकार का पक्षपात लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए घातक है。 प्रमुख बिंदु इस प्रकार हैं: 1. धार्मिक यात्राओं पर प्रतिबंधात्मक रवैया हिंदू समाज की शोभायात्राओं एवं धार्मिक आयोजनों को अंतिम समय में अनुमति न देना या प्रशासनिक दबाव बनाना अनुचित है। इससे श्रद्धालुओं की धार्मिक स्वतंत्रता प्रभावित होती है。 2. त्योहारों और मंदिरों के आसपास व्यावसायिक हस्तक्षेप विहिप ने आरोप लगाया है कि हिंदू मंदिरों और मेलों के आसपास आर्थिक लेन-देन के आधार पर मुसलमानों को दुकानें लगाने की अनुमति दी जा रही है, जिससे सुरक्षा और धार्मिक गरिमा पर प्रश्न उठते हैं। 3. संवेदनशील मामलों में उदासीनता लव जिहाद जैसे मामलों में पीड़ित पक्ष को पर्याप्त सहयोग न मिलने तथा कार्यकर्ताओं को अनावश्यक रूप से परेशान करने की शिकायतें सामने आई हैं। संगठन ने निष्पक्ष जांच और पीड़ितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है。 4. सुरक्षा व्यवस्था में दोहरे मापदंड विहिप का कहना है कि जहां एक ओर नमाज के लिए साप्ताहिक आधार पर सड़कों के उपयोग की अनुमति दी जाती है, वहीं हिंदू मंदिरों के कार्यक्रमों को “यातायात बाधा” का कारण बताकर रोका जाता है। यह दोहरा रवैया अस्वीकार्य है。 विहिप ने स्पष्ट किया है कि यदि इन विषयों पर शीघ्र सकारात्मक पहल नहीं की गई, तो संगठन लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होगा。 प्रांतीय मंत्री श्री सुरेन्द्र कुमार गुप्ता ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद का प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही पुलिस आयुक्त से मिलकर विस्तृत चर्चा करेगा और समाधान हेतु ठोस सुझाव प्रस्तुत करेगा। संगठन ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्षता, पारदर्शिता और समान व्यवहार सुनिश्चित करने की अपील की है。 विहिप का आग्रह है कि दिल्ली पुलिस कानून के समक्ष सभी नागरिकों को समान अधिकार और सुरक्षा प्रदान करे, ताकि सामाजिक समरसता और आपसी विश्वास मजबूत हो सके।
0
comment0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
Feb 19, 2026 08:45:23
Jhalawar, Rajasthan:ऋतिक रोशन, पेप्सीको को भ्रामक विज्ञापन पर नोटिस, झालावाड़ उपभोक्ता कोर्ट ने तलब किया\nझालावाड़\nझालावाड़ के जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने ''माउंटेन ड्यू'' कोल्ड ड्रिंक के भ्रामक विज्ञापन मामले में अभिनेता ऋतिक रोशन, शीतल पेय निर्माता कंपनी पेप्सीको और वरुण बेवरेज को नोटिस जारी कर तलब किया है। यह कार्रवाई विज्ञापनों में किए जाने वाले बड़े दावों और हैरतअंगेज कारनामों पर कानूनी शिकंजा कसने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।\nझालावाड़ निवासी एडवोकेट गुरुचरण सिंह ने बताया कि उन्होंने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 की धारा 35 के तहत यह परिवाद दायर किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी के विज्ञापनों में यह दिखाया जाता है कि ''माउंटेन ड्यू'' पीने से डर दूर हो जाता है और व्यक्ति साहसी कार्य करने में सक्षम हो जाता है। विज्ञापन की टैगलाइन ''डर के आगे जीत है'' से प्रभावित होकर उन्होंने उत्पाद खरीदा और उसका सेवन किया।\nहालांकि उन्हें वास्तविकता विज्ञापन में किए गए दावों के बिल्कुल विपरीत मिली। एडवोकेट गुरुचरण सिंह ने तर्क दिया, कि यह मामला सीधे तौर पर उपभोक्ता के साथ धोखाधड़ी और गुमराह करने जैसा है, जो कानूनी प्रावधानों का उल्लंघन है।\n20 जनवरी 2026 को दायर इस परिवाद पर प्रारंभिक सुनवाई करते हुए न्यायालय ने तथ्यों को प्रथम दृष्टया सही और विचारणीय पाया। इसके बाद, न्यायालय ने 12 फरवरी 2026 को ऋतिक रोशन, पेप्सीको और वितरण कंपनी वरुण बेवरेज को नोटिस जारी किए। इन सभी पक्षों को अब न्यायालय के समक्ष उपस्थित होकर विज्ञापनों की सत्यता और किए गए दावों पर अपना स्पष्टीकरण देना होगा।\n एडवोकेट गुरचरण सिंह के अनुसार कंपनी और ब्रांड एंबेसडर ऋतिक रोशन द्वारा किया गया विज्ञापन उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम की धारा 2(28) के तहत ''भ्रामक विज्ञापन'' की श्रेणी में आता है।\n\nबाइट_ गुरुचरण सिंह, एडवोकेट\n(नोट_ डीयू माउंटेन का विज्ञापन खबर उपयोग में ले सकते हैं)\nMahesh Parihar Zee Media Jhalawar
0
comment0
Report
AMALI MUKTA
Feb 19, 2026 08:36:40
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। पारिवारिक कलह से परेशान एक महिला ने अपनी दो बेटियों सहित जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज के बाद उनकी जान बच सकी। पुलिस ने मामले में आरोपी देवर को हिरासत में ले लिया है। मामला पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के बौली गांव का है। गांव निवासी मेडी लाल सरोज की मौत हो चुकी है। उनकी पत्नी अंजू देवी अपनी दो बेटियों 18 वर्षीय कमला देवी और 16 वर्षीय विमला देवी के साथ रहकर मेहनत मजदूरी कर जीवन यापन करती हैं। बताया जा रहा है कि अंजू देवी का अपने देवर नाई उर्फ छोटू से रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार की रात इसी बात को लेकर देवर और भाभी के बीच कहासुनी और झगड़ा हुआ। विवाद से आहत अंजू देवी ने घर में रखी चूहा मारने वाली दवा निगल ली। आरोप है कि उन्होंने अपनी दोनों बेटियों को भी वही जहरीला पदार्थ दे दिया। कुछ ही देर में तीनों की हालत बिगड़ने लगी। परिजनों को जब घटना की जानकारी हुई तो घर में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में तीनों को स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ डॉक्टरों ने समय रहते इलाज शुरू किया और तीनों की जान बच गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पारिवारिक विवाद की यह घटना गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है。
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Feb 19, 2026 08:36:12
Dungarpur, Rajasthan:जानकारी के अनुसार, चौरासी थाना क्षेत्र के वेंजा मोड़ के पास यह हादसा हुआ। पीड़ित परिवार अपने घर से एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ऑटो में सवार होकर निकला ही था। घर से महज 100 मीटर की दूरी पर सड़क पर ढलान और तीखा मोड़ होने के कारण चालक संतुलन खो बैठा और ऑटो पलट गया। इस भीषण दुर्घटना में ऑटो सवार दो मासूम बच्चों की जान चली गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस के जरिए सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ उनका उपचार जारी है। पुलिस ने दोनों मासूमों के शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। बताया जा रहा है कि ऑटो में सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे, जो खुशी-खशी किसी समारोह में हिस्सा लेने जा रहे थे। लेकिन घर से निकलते ही कुछ ही पलों में खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस मामले की जांच कर रही है。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top