Back
रामसर साइट बना कोपरा जलाशय: छत्तीसगढ़ की वैश्विक पर्यावरणीय पहचान की बड़ी जीत
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Dec 17, 2025 11:18:32
Bilaspur, Chhattisgarh
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ को मिली वैश्विक पहचान, कोपरा जलाशय बना पहला रामसर साइट। पर्यावरण संरक्षण की बड़ी जीत, कोपरा बना राज्य का पहला रामसर साइट। संरक्षण, समर्पण और सफलता की कहानी- कोपरा जलाशय....
छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का दिन बिलासपुर जिले में स्थित कोपरा जलाशय ने वैश्विक मंच पर प्रदेश का नाम रोशन कर दिया है। कोपरा जलाशय को राज्य का पहला रामसर साइट घोषित किया गया है। यह उपलब्धि सिर्फ बिलासपुर नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक मानी जा रही है। बिलासपुर शहर से महज 15 किलोमीटर दूर स्थित कोपरा जलाशय अब अंतरराष्ट्रीय पहचान के साथ प्रदेश के पर्यावरण संरक्षण और इको-टूरिज्म का नया केंद्र बनने जा रहा है। रामसर का दर्जा उन्हीं आर्द्रभूमियों को मिलता है, जो जैवविविधता, जल संरक्षण और पर्यावरणीय संतुलन के लिहाज से विश्व स्तर पर बेहद महत्वपूर्ण होती हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, डैम बनने के बाद पिछले 12 वर्षों से यहां बड़ी संख्या में विदेशी और प्रवासी पक्षी हर साल पहुंचते हैं। खास बात यह है कि गांव के लोग खुद इन पक्षियों की रक्षा करते हैं। शिकारियों को गांव में घुसने नहीं दिया जाता। इसी संरक्षण की वजह से आज करीब 122 प्रजातियों के पक्षी हजारों किलोमीटर का सफर तय कर कोपरा जलाशय तक आते हैं और मार्च के अंत तक यहां डेरा जमाए रहते हैं। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि कोपरा जलाशय को रामसर साइट घोषित किया जाना छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी उपलब्धि है। यहां दूर-दराज देशों से पक्षी आते हैं और यह स्थान पर्यटन की अपार संभावनाएं रखता है। हर सर्दी के मौसम में जब हजारों रंग-बिरंगे पक्षी जलाशय में उतरते हैं, तो पूरा इलाका चहचहाहट से गूंज उठता है। कई दुर्लभ प्रजातियों की मौजूदगी इसे और भी खास बनाती है। वन विभाग द्वारा यहां पक्षी संरक्षण और जागरूकता के लिए पहले पक्षी महोत्सव का आयोजन भी किया जा चुका है, जिसमें पक्षी प्रेमियों, युवाओं और पर्यटकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। आज कोपरा जलाशय सिर्फ एक जलस्रोत नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की पर्यावरणीय चेतना, जनभागीदारी और वैश्विक पहचान का प्रतीक बन चुका है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ADArvind Dubey
FollowDec 17, 2025 13:04:410
Report
ASABDUL SATTAR
FollowDec 17, 2025 13:04:230
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowDec 17, 2025 13:04:020
Report
RJRahul Joshi
FollowDec 17, 2025 13:03:480
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowDec 17, 2025 13:03:220
Report
MMMohd Mubashshir
FollowDec 17, 2025 13:02:550
Report
VKVIKRANT KUMAR
FollowDec 17, 2025 13:02:360
Report
SJSubhash Jha
FollowDec 17, 2025 13:02:200
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowDec 17, 2025 13:00:580
Report
AGAdarsh Gautam
FollowDec 17, 2025 13:00:380
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowDec 17, 2025 13:00:100
Report
0
Report
0
Report
ADAbhijeet Dave
FollowDec 17, 2025 12:50:590
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowDec 17, 2025 12:50:380
Report