Back
कोटा में पुरानी रंजिश से धीरज साहू की हत्या तीन दिन में खुलासा
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Dec 12, 2025 00:45:35
Bilaspur, Chhattisgarh
बिलासपुर जिले के कोटा में जहाँ पुरानी रंजिश के चलते युवक धीरज साहू की नृशंस हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया गया था और पुलिस ने सिर्फ 3दिनों में इस अंधी हत्या का राज़ खोल दिया है। मामला 30 नवंबर की रात का है। जब 26 वर्षीय धीरज साहू अपने पोल्ट्री फार्म में सोने गया था, लेकिन अगली सुबह गायब मिला। मोबाइल बंद था और परिजनों ने उसकी गुमशुदगी थाना कोटा में दर्ज कराई थी। 7 दिसंबर को घोड़ामार गांव के बांधा तालाब में संदिग्ध हालत में एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर एसपी टीम, एसीसीयू, एफएसएल और डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंचे। शव की पहचान धीरज साहू के रूप में की गई और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई पुलिस की संयुक्त टीम ने सैकड़ों CCTV फुटेज खंगाले, हजारों मोबाइल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण किया परिवार और परिचितों से लगातार पूछताछ की और इसी के आधार पर दो संदिग्धों अनिल साहू और जगन्नाथ उर्फ अंगद साहू तक पुलिस पहुँची। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। बताया कि लगभग एक साल पुरानी रंजिश के चलते धीरज की हत्या की योजना बनाई गई थी। 30 नवंबर की रात मोटर पंप निकालने के बहाने धीरज को बुलाया गया और दोनों ने मिलकर चाकू से उसकी हत्या कर दी। शव पर पत्थर बांधकर उसे तालाब में फेंक दिया गया। मृतक के कपड़े और मोबाइल को कोरी डेम में फेंक दिया गया। पुलिस ने हत्या में उपयोग की गई मोटरसाइकिल, चाकू और पत्थर बरामद किए हैं। दोनों आरोपी अनिल कुमार साहू जगन्नाथ उर्फ अंगद साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। थाना कोटा पुलिस, एसीसीयू, एफएसएल और डॉग स्क्वाड की संयुक्त कार्रवाई ने इस अंधे कत्ल का 3 दिनों में खुलासा कर दिया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
किसान के खेत के किनारे पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ, हाका लगाने के बाद भी 15 मिनट तक डटा रहा, फिर जंगल में भागा
0
Report
0
Report
0
Report
जसराना में आरएसएस द्वारा आयोजित किया गया हिन्दू सम्मेलन जसराना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी व
0
Report
सात युवकों ने लगाई युवक की पिटाई, वीडियो वायरल जसराना। थाना क्षेत्र के पचवा चौराहे पर कुछ युवकों द्व
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
1
Report
महोबा - पुलिस ने किया लूट की वारदात का खुलाशा , वारदात निकली झूठी , पुलिस ने 2 लोगो को किया गिरफ्तार
67
Report
1
Report
104
Report
1
Report