Back
हाईकोर्ट: सालों तक सहमति वाले रिश्ते के बाद शादी का वादा दुष्कर्म नहीं
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Feb 07, 2026 10:01:39
Masanganj, Chhattisgarh
बिलासपुर। दुष्कर्म के आरोप में फंसे एक व्यक्ति की याचिका पर सुनवाई करते हुए छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि दो वयस्कों के बीच चले आ रहे लंबे रिश्ते को बाद में सिर्फ इसलिए दुष्कर्म नहीं माना जा सकता, जिसमें रिश्ता बाद में टूट गया हो। इस टिप्पणी के साथ आपराधिक कार्रवाई जारी रखने की अनुमति देने से कानूनी प्रक्रिया का घोर दुरुपयोग होने व न्याय का उल्लंघन होने के कारण हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ता के विरूद्ध जारी आरोप पत्र को रद कर दिया है।भिलाई निवासी महिला ने मार्च 2020 में याचिकाकर्ता के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा कि आरोपित वर्ष 2005 से उससे शारिरिक संबंध बना रहा है। विरोध करने पर नुकसान पहुंचाने की धमकी देता है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 376 व 506 के तहत अपराध दर्ज कर मामला ट्रायल कोर्ट में पेश किया था। पुलिस की कार्रवाई को चुनौती देते हुए आरोपित ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। मामले की सुनवाई जस्टिस अरविंद कुमार के सिंगल बेंच में हुई। कोर्ट ने कहा कि महिला खुद मानती है कि वह उसके साथ लंबे समय तक रिश्ता जारी रखा, भले ही उसे जाति के अंतर और उसकी शादीशुदा हालात जैसी सामाजिक और निजी रुकावटों के बारे में पता था। इन बातों से साफ पता चलता है कि रिश्ता पूरी जानकारी और सहमति से जारी रखा गया था, न कि शुरू से ही किसी धोखे के आधार पर। कोर्ट ने कहा कि लंबे समय तक सहमति से बने रिश्ते के बाद शादी का वादा पूरा न करना, दुष्कर्म का अपराध नहीं बनता है। कोर्ट ने कहा कि आपराधिक कार्यवाही जारी रखने की अनुमति देने से कानून की प्रक्रिया का घोर दुरुपयोग होगा और न्याय का उल्लंघन होगा। हाई कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी मामले की सुनवाई के बाद सिंगल बेंच ने अपने फैसले में लिखा है कि याचिकाकर्ता और महिला तकरीबन 15 साल से रिलेशनशिप में थी, जिसकी शुरुआत 2005 के आसपास हुई थी। इस दौरान, महिला ने खुद माना है कि वह एक से ज्यादा बार आरोपित के साथ रही, उसके नियमित संपर्क में रही और उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। इतने सालों में उसने कभी भी पुलिस या किसी दूसरी अथारिटी से कोई शिकायत नहीं की। रिश्ते का लंबा समय, आपसी मुलाकातों की बात मानना और तुरंत कोई शिकायत न होना साफ तौर पर दिखाता है कि रिश्ता अपनी मर्जी से था और सहमति पर आधारित था।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DKDARSHAN KAIT
FollowFeb 07, 2026 11:36:180
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
FollowFeb 07, 2026 11:35:590
Report
1
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 07, 2026 11:35:300
Report
KSKAMARJEET SINGH
FollowFeb 07, 2026 11:35:110
Report
VSVishnu Sharma1
FollowFeb 07, 2026 11:34:570
Report
SKSumit Kumar
FollowFeb 07, 2026 11:34:470
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 07, 2026 11:34:31Noida, Uttar Pradesh:बनबसा, चम्पावत में आयोजित बजट से पूर्व संवाद कार्यक्रम में सीएम धामी का संबोधन
0
Report
NKNished Kumar
FollowFeb 07, 2026 11:33:470
Report
KAKapil Agarwal
FollowFeb 07, 2026 11:33:330
Report
SKSHIV KUMAR
FollowFeb 07, 2026 11:33:170
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowFeb 07, 2026 11:33:010
Report
0
Report
ASAJEET SINGH
FollowFeb 07, 2026 11:32:340
Report
SDShankar Dan
FollowFeb 07, 2026 11:32:100
Report