Back
बिलासपुर बीजेपी सत्ता खींचतान से विकास परियोजनाएं रुकी, जनता ने ठगा महसूस किया
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Jan 06, 2026 08:37:25
Bilaspur, Chhattisgarh
बिलासपुर। बीजेपी नेताओं के बीच सियासी खींचतान अब खुलकर सामने आ गई है। एक के बाद एक सामने आ रहे घटनाक्रम पार्टी की अंदरूनी कलह को उजागर कर रहे हैं। ताजा मामला नगर निगम के बड़े विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम से जुड़ा है, जहां आमंत्रण पत्र को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि पूरा कार्यक्रम ही स्थगित करना पड़ गया। इस सियासी रस्साकशी के बीच शहर की जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। दरअसल, बिलासपुर नगर निगम के जोन क्रमांक–1 सकरी में करीब 45 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन प्रस्तावित था। कार्यक्रम की तैयारी पूरी थीं, मंच सज चुका था और डिप्टी सीएम व नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के शामिल होने की भी पुष्टि थी। लेकिन कार्यक्रम से कुछ घंटे पहले ही इसे अचानक स्थगित कर दिया गया। निगम की ओर से वजह बताई गई कि कई विकास कार्य सूचीबद्ध नहीं हो पाए थे, इसलिए कार्यक्रम को आगे के लिए टाल दिया गया है। हालांकि, कार्यक्रम के रद्द होते ही सियासी चर्चाएं तेज हो गईं। सूत्रों के मुताबिक, कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र में स्थानीय सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के साथ ही वरिष्ठ विधायक अमर अग्रवाल और धरमलाल कौशिक का नाम शामिल नहीं था। इसे मान–सम्मान से जोड़कर देखा गया और इसी बात को लेकर नाराजगी खुलकर सामने आ गई। सांसद और वरिष्ठ नेताओं की आपत्ति के बाद आनन–फानन में कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। मामला सामने आते ही बीजेपी की अंदरूनी खींचतान एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई। बिलासपुर बीजेपी में सियासी खींचतान और मान सम्मान की लड़ाई का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले युवा महोत्सव में वरिष्ठ विधायक की उपेक्षा और कुर्सी को लेकर विवाद सार्वजनिक हो चुका है। मेयर, सभापति और सीनियर एमआईसी सदस्यों के बीच भी पहले टकराव सामने आ चुके हैं। अब नगर निगम के इस आयोजन ने अंदरूनी कलह को और हवा दे दी है। विपक्ष इसे बीजेपी की अंतर्कलह बता रहा है, जबकि बीजेपी कांग्रेस को खुद का घर संभालने की नसीहत दे रही है। इन सबके बीच शहर की जनता कह रही है कि जनप्रतिनिधियों की आपसी खींचतान का सीधा नुकसान विकास और आम नागरिकों को हो रहा है। बहरहाल, बीजेपी नेताओं की सियासी खींचतान के चलते न सिर्फ बड़ा आयोजन स्थगित हुआ, बल्कि उसकी तैयारियों में खर्च हुए सरकारी लाखों करोड़ों रुपए भी बर्बाद हो गए। विकास कार्यों की राह देख रही बिलासपुर की जनता अब सवाल उठा रही है कि राजनीति के इस टकराव की कीमत आखिर शहर को कब तक चुकानी पड़ेगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
APAbhay Pathak
FollowMar 19, 2026 19:00:29953
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowMar 19, 2026 18:47:331093
Report
G1GULSHAN 1
FollowMar 19, 2026 18:47:161011
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowMar 19, 2026 18:46:341051
Report
RBRAKESH BHAYANA
FollowMar 19, 2026 18:46:15988
Report
YSYatnesh Sen
FollowMar 19, 2026 18:45:31Indore, Madhya Pradesh:इंदौर जिले में मौसम ने बदला मिजाज
इंदौर ओर आसपास के कई क्षेत्रों में हुई बारिश
गरज ओर बिजली की चमक के साथ हुई तेज बारिश
किसानों की एक बार फिर बढ़ाई चिंता
कई किसानों के खेतो में गेहूं की फसल
1020
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 19, 2026 18:45:18986
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowMar 19, 2026 18:33:271035
Report
SKShivam Kumar1
FollowMar 19, 2026 18:33:04Noida, Uttar Pradesh:The highway system in mountainous areas of China
1051
Report
SKShivam Kumar1
FollowMar 19, 2026 18:32:53Noida, Uttar Pradesh:A unique bird living and feeding inside cold rivers
955
Report
SKShivam Kumar1
FollowMar 19, 2026 18:32:28Noida, Uttar Pradesh:The Airbus A380 is the world’s largest passenger plane, carrying more than 800 people with its double deck design.
1047
Report
SKShivam Kumar1
FollowMar 19, 2026 18:31:191059
Report
SKShivam Kumar1
FollowMar 19, 2026 18:31:05Noida, Uttar Pradesh:Firefighters training with a fog nozzle to create a shield against fire.
1072
Report
SKShivam Kumar1
FollowMar 19, 2026 18:30:56Noida, Uttar Pradesh:Length of this lady’s nails
1085
Report