Back
रेल हादसे के बाद बिलासपुर में लोको पायलटों की शपथ, सुरक्षा पर नए सवाल
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Nov 10, 2025 07:31:46
Bilaspur, Chhattisgarh
बिलासपुर। कोरबा–बिलासपुर रेलमार्ग पर 4 नवंबर को हुए भीषण रेल हादसे में 11 लोगों की मौत और 20 से ज़्यादा यात्री घायल हुए थे। हादसे के बाद रेलवे पर लगातार सवाल उठ रहे हैं—और इसी बीच बिलासपुर ज़ोन की एक ऐसी हरकत सामने आई है, जिसने और भी कई नए सवाल खड़े कर दिए हैं।
ये तस्वीरें देखिए… रेलवे लोको पायलट और रनिंग स्टाफ को एक कमरे में बैठाकर सुरक्षा की शपथ दिलाई जा रही है।शपथ कि लाल लाइट यानी रेड सिग्नल दिखे तो ट्रेन नहीं बढ़ानी है और ग्रीन दिखे तो चलना है।जी हाँ, वही बात जो बच्चों को नर्सरी की किताबों में सिखाई जाती है अब रेलवे अपने लोको पायलटों को दोबारा समझा रहा है।सवाल ये है कि क्या ये शपथ सच में सुरक्षा बढ़ाने की पहल है या फिर हादसे के बाद अपनी छवि बचाने की एक जल्दबाज़ी में उठाई गई कदम?रेलवे के लोको पायलट पहले से ही हाई-लेवल ट्रेनिंग से गुजरते हैं।उन्हें हर सुरक्षा पहलू की गहराई से जानकारी दी जाती है।तो फिर ये बेसिक लेवल की शपथ की क्या ज़रूरत पड़ गई?क्या रेलवे पहले सुरक्षा को लेकर उतना गंभीर नहीं था?या फिर ये सिर्फ जनता का भरोसा लौटाने का एक दिखावटी तरीका है?हादसे को कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन बिलासपुर अब भी उस दर्द से पूरी तरह उबर नहीं पाया है।लोगों के मन में अब भी सवाल तैर रहे हैं क्या रेलवे अपनी गलती छुपा रहा है?क्या ये शपथ सिर्फ सांख बचाने का तरीका है?अगर सुरक्षा पर पहले से ही इतना फोकस होता, तो क्या इतनी बड़ी त्रासदी होती?रेलवे ने शपथ तो दिला दी, लेकिन सबसे बड़ा सवाल वही है क्या अब यात्रियों की सुरक्षा सच में सुधरेगी, या फिर ये कदम सिर्फ कागज़ों और कैमरों तक ही सीमित रह जाएगा?सवाल बहुत हैं, जवाब अभी भी इंतज़ार में।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
HSHITESH SHARMA
FollowDec 11, 2025 07:04:050
Report
KSKAMARJEET SINGH
FollowDec 11, 2025 07:03:550
Report
MJManoj Jain
FollowDec 11, 2025 07:03:200
Report
ASANIMESH SINGH
FollowDec 11, 2025 07:03:010
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowDec 11, 2025 07:02:490
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowDec 11, 2025 07:02:350
Report
SSShailendra SINGH BAGHEL
FollowDec 11, 2025 07:02:100
Report
YSYatnesh Sen
FollowDec 11, 2025 07:02:000
Report
YSYatnesh Sen
FollowDec 11, 2025 07:01:380
Report
YMYadvendra Munnu
FollowDec 11, 2025 07:01:140
Report
MGMohd Gufran
FollowDec 11, 2025 07:00:460
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowDec 11, 2025 07:00:210
Report
0
Report
RKRaj Kumar Bhati
FollowDec 11, 2025 06:50:510
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowDec 11, 2025 06:50:340
Report