Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bastar494001

देशभर में माओवादियों के टॉप कमांडरों पर सुरक्षा बलों की निर्णायक बढ़त

AAANOOP AWASTHI
Oct 23, 2025 06:38:12
Jagdalpur, Kumhar Para, Chhattisgarh
देशभर में माओवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों ने निर्णायक बढ़त बना ली है, इस साल सुरक्षाबल के जवानों ने एक दो नहीं बल्कि माओवादियों के टॉप 9 कमांडरों को अलग अलग ऑपरेशन में ढेर कर दिया है, इनमें से सबसे ज्यादा 4 टॉप कमांडर सिर्फ बस्तर में ढेर किए गए, वहीं गरियाबंद में दो शीर्ष कैडर के माओवादियों को ढेर किया गया । इस तरह छत्तीसगढ़ में मारे गए टॉप माओवादी लीडर का आंकड़ा 6 तक पहुंच चुका है, 1 पोलित ब्यूरो महासचिव नंबाल्ला केशव राव उर्फ बसवराजू, नारायणपुर के माड़ में 21 मई 2025 DRG जवानों ने मुठभेड़ में किया ढेर 2 केंद्रीय समिति सदस्य राजू दादा उर्फ कट्टा रामचंद्र रेड्डी और 3 कोसा दादा उर्फ कादरी सत्यनारायण रेड्डी नारायणपुर के अबूझमाड़ इलाके में 22 सितंबर 2025 को हुए एक मुठभेड़ में दोनों माओवादी को ढेर कर दिया गया। 4 सुधाकर उर्फ नर सिंहाचलम केंद्रीय समिति सदस्य बीजापुर के नेशनल पार्क इलाके में 5 जून 2025 को मार गिराया गया 5 केंद्रीय समिति के सदस्य मनोज उर्फ मोडेम बालकृष्णा को गरियाबंद जिले माताल इलाके के जंगलों में सुरक्षा बलों ने मार गिराया यह मुठभेड़ 11 सितंबर 2025 को हुई 6 केंद्रीय समिति सदस्य जयराम उर्फ़ चलपति को गरियाबंद के कुल्हाड़ी घाट स्थित भालू डिग्गी जंगल में सुरक्षाबलों ने 21 जनवरी 2025 को मार गिराया था। 7 केंद्रीय समिति सदस्य गजराला रवि उर्फ उदय को छत्तीसगढ़ तेलंगाना बोर्डर में ग्रेहाउंड्स ने 18 जून 2025 को ढेर कर दिया था। 8 केंद्रीय समिति सदस्य सहदेव सोरेन उर्फ प्रवेश को झारखंड के हजारीबाग में सीआरपीएफ ने 14 सितंबर 2025 को ढेर कर दिया। 9 केंद्रीय समिति सदस्य विवेक दा उर्फ प्रयाग मांझी को झारखंड पुलिस ने बोकारो के लुगु पहाड़ में एक मुठभेड़ के दौरान 21 अप्रैल 2025 को मार गिराया টो-top कैडर के 9 माओवादियों के मारे जाने के बाद अब फोर्स बचे हुए टॉप माओवादी लीडर को अपने निशाने में लेने का ऐलान कर दिया है बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने कहा माओवादी लीडर पोलित ब्यूरो सदस्य गणपति, देवजी, केंद्रीय समिति सदस्य चंद्रनना, हिड़मा, PLGA बटालियन नंबर 1 कमांडर बारसेदेवा को हथियार डालकर मुख्यधारा में लौटने की सलाह दी है आईजी का कहना है हथियार नहीं डालने की स्थिति में इन माओवादियों को गंभीर परिणाम भुगतना पड़ सकता है। वो फाइनल - माओवादी संगठन को अब उनके साथियों ने भी झटका देना शुरू कर दिया है माओवादी संगठन छोड़ने वालों में अब टॉप कैडर के माओवादी भी शामिल है, हाल ही में महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पोलित ब्यूरो सदस्य सोनू उर्फ वेणुगोपाल उर्फ भूपति ने अपने 60 साथियों के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के समक्ष हथियार डाल दिए इसे पहले सोनू की भाभी और कुख्यात नक्सली किसनजी की पत्नी और केंद्रीय समिति की सदस्य सुजाता उर्फ पोथुला पद्मावती ने तेलंगाना में डीजीपी के समझ आत्म समर्पण कर दिया था वहीं जगदलपुर में केंद्रीय समिति सदस्य रूपेश दादा उर्फ सतीश ने भी माड़ और उत्तर बस्तर में सक्रिय 210 माओवादियों के साथ पुलिस के शीर्ष अधिकारियों के समक्ष सरेंडर किया। बाइट مانिष गुप्ता वरिष्ठ पत्रकार बाइट सुंदरराज पीआईजी बस्तर
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NJNEENA JAIN
Oct 23, 2025 10:38:46
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में ब्रिज से गिरने से दो युवकों की मौत। युवक अपने दोस्त को छोड़ने जा रहा था, बाइक अनियंत्रित होने से उछलकर गिरे नीचे। सहारनपुर में सरसावा के सहकारी चीनी मिल के पास बुधवार की देर रात को ओवर ब्रिज से नीचे गिरने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज पिलखनी भर्ती कराया, जहाँ उपचार के बाद दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों युवकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। थाना सरसावा के मोहल्ला हरिजनान निवासी विकास (25) अपने दोस्त राजन (32) को बाइक से छोड़ने के लिए जा रहा था। जैसे ही बाइक सवार दोनों युवक चीनी मिल के पास रेलवे ओवरब्रिज के पास पहुंचे, तभी उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। दोनों युवक बाइक से उछलकर ओवरब्रिज से करीब 30 फीट नीचे खेत में गिर गए। खेत से लौट रहे एक किशोर ने घायल अवस्था में दोनों को खेत में पड़े देखा और उसने पीआरवी चालक को फोन किया। पीआरवी चालक के द्वारा सरसावा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों घायलों को उठाकर सरसावा सीएचसी लेकर पहुंची। गंभीर हालत के कारण दोनों को सीएचसी से राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी रेफर कर दिया गया। वहां दोनों युवकों की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने उनके पास से मिले मोबाइल से दोनों की पहचान कर परिजनों को हादसे की खबर की। इसके बाद परिजन राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। अस्पताल पहुंचे एक युवक प्रिंस ने बताया कि विकास उनका भाई था।
0
comment0
Report
STSATISH TAMBOLI
Oct 23, 2025 10:38:01
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा दिनांक 23 अक्टूबर, दीपावली की रात हुड़दंगी युवकों पर कार्रवाई — सड़क पर फटाके फोड़ने वाले चार गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी. कवर्धा में दीपावाली की रात अम्बेडकर चौक के पास सड़क को पटाखा मैदान बनाने वाले चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन युवकों ने राहगीरों की सुरक्षा की परवाह किए बिना बीच सड़क पर जमकर पटाखे फोड़े और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। इस लापरवाह हरकत से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और आगजनी या जनहानि की आशंका भी बनी रही। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने नाराजगी जाहिर की। मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धर्मेन्द्र सिंह ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उनके निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल एवं श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन में थाना कवर्धा एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने चार उपद्रवियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं — आशुतोष गुप्ता, पिता दिनेश गुप्ता, उम्र 20 वर्ष, निवासी रामनगर, कवर्धा; प्रकाश साहू, पिता तिरीथ राम साहू, उम्र 24 वर्ष, निवासी भेदली, कवर्धा; दुर्गेश धनकर, पिता शत्रुहन धनकर, उम्र 25 वर्ष, निवासी मठपारा, कवर्धा; रूपेश देवदास, पिता तिजऊ राम, उम्र 23 वर्ष, निवासी रामनगर, कवर्धा। पुलिस ने चारों के विरुद्ध धारा 170, 126, 135(3) बी.एन.एस.एस. के तहत मामला दर्ज कर उन्हें 23 अक्टूबर 2025 को एस.डी.एम. न्यायालय, कवर्धा में पेश किया है। जांच के दौरान अन्य संलिप्त युवकों की भी पहचान हो चुकी है, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
0
comment0
Report
RSRanajoy Singha
Oct 23, 2025 10:37:30
0
comment0
Report
PDPradyut Das
Oct 23, 2025 10:36:20
Jalpaiguri, West Bengal:তিস্তাপাড়ের বোন, দিদিদের কাছ থেকে ফোঁটা নিল ভারত বর্ষের পাশাপাশি নেপাল, মায়ানমার, বাংলাদেশ ও পাকিস্তানের ভাই ও দাদারা। জলপাইগুড়ির সরকারি হোম কোরকে এই ভাইফোঁটা অনুষ্ঠানের আয়োজন করা হয়। এই হোমে এখন ৮৯ জন ছেলে রয়েছে। বেশিরভাগের পরিবারের খোঁজ নেই। অনেকের আবার পরিবারের বলতে কিছু নেই। ওইসব ছেলেদের জন্য ভাইফোঁটার আয়োজন করে হোম কর্তৃপক্ষ। একটি স্বেচ্ছাসেবী সংস্থার উদ্যোগে বাইরে থেকে মেয়েরা এসে হোমের ছেলেদের ফোঁটা দেয়। ছিল মিষ্টিমুখের আয়োজন। ফোঁটা নিয়ে হোমের ছেলেরা উপহার হিসেবে তুলে দেয় নিজেদের হাতে তৈরি গ্রিটিংস কার্ড। হোমে আজ খাবারের মেনুতে ছিল মাংস ভাত। হোমের সুপার গৌতম দাস বলেন, স্বেচ্ছাসেবী সংগঠনের পাশাপাশি অন্য হোমের মেয়েরাও এসে আমাদের এখানকার ছেলেদের জাতি ধর্ম নির্বিশেষে ফোঁটা দেয়।
0
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Oct 23, 2025 10:36:06
Betul, Madhya Pradesh:एंकर - बैतूल जिले में दिवाली के जश्न की रात कुछ मनचले युवाओं ने रील बनाने के जुनून में सड़कों को रणभूमि बना दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक रील ने पुलिस और प्रशासन की नींद उड़ा दी है। इस वीडियो में कुछ युवक व्यस्ततम सड़कों पर पटाखे जलाकर फोड़ते और होर्डिंग्स में फटाखे जला कर आग लगा कर होर्डिंग बर्बाद करते हुए नज़र आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला बैतूल के कारगिल चौक का है, जहां युवाओं ने रील बनाने के लिए कानून को ताक पर रख दिया। सड़क पर गुजर रहे वाहनों और लोगों की जान जोखिम में डालते हुए उन्होंने खुलेआम पटाखे जलाए, यहां तक कि व्यस्ततम सड़क पर पटाखे फेंकते हुए भी दिखे। इनकी लापरवाही से आसपास की संपत्तियों को नुकसान पहुंचा और मौके पर अफरातफरी मच गई। होर्डिंग ठेकेदार ने इस मामले की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। अब पुलिस वायरल रील की मदद से युवाओं की पहचान कर रही है और इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी में जुटी。
0
comment0
Report
OTOP TIWARI
Oct 23, 2025 10:35:41
Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर जिले के सपकारा गांव से भ्रष्टाचार का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, यहां पदस्थ पटवारी आयुष जायसवाल पर एक किसान से रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है,पटवारी ने किसान से चौहद्दी और फौती नामांतरण का काम करने के एवज में रुपए की मांग की थी,पीड़ित किसान रविशंकर का आरोप है कि पटवारी पहले ही उससे 6 हजार 500 रुपए ले चुका था, बावजूद इसके उसने अब तक काम पूरा नहीं किया, इसके बाद जब पटवारी ने दोबारा चार हजार रुपए की अतिरिक्त मांग की, तो किसान ने सबूत के तौर पर रिश्वत देने का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, वीडियो वायरल होने के बाद किसान ने पूरे मामले की लिखित शिकायत सूरजपुर कलेक्टर से भी की है और पटवारी को पद से हटाने की मांग की है, वहीं, जिला प्रशासन पूरे मामले की जांच कर कारवाई की बात कह रहा है
0
comment0
Report
SKSundram Kumar
Oct 23, 2025 10:35:14
Patna, Bihar:महागठबंधन की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई और मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर दिया गया कांग्रेस को क्या मिला इसको लेकर के बिहार कांग्रेस का अध्यक्ष राजेश राम ने कहा की तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे या नहीं यह सवाल उठता था अब यह साफ हो चुका है महागठबंधन का चेहरा तेजस्वी है डिप्टी सीएम बनने पर कहा विभिन्न वर्गों से चयन कर यह फैसला ले लिया जाएगा कांग्रेस डिप्टी सीएम के पद पर रहेगा या नहीं यह भी पर्दा चुनाव के बाद उठ जाएगा. सांसद पप्पू यादव द्वारा राहुल गांधी के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ने की बात पर राजेश राम ने कहा राहुल गांधी देश का चेहरा है तेजस्वी बिहार का चेहरा है अभी तेजस्वी महागठबंधन में मुख्यमंत्री का चेहरा है एनडीए बताएं कि उसमें मुख्यमंत्री का चेहरा कौन है. कांग्रेस पार्टी कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ता टिकट बेचने का आरोप लगाकर धरना पर बैठने के मामले पर कहा पार्टी कार्यालय में धरना देना यह घर में बैठकर विरोध करने वाली बात है मैं अध्यक्ष के तौर पर चीजों को समझ रहा हूं सभी लोग चाहते हैं मैं चुनाव लडू मगर सीमित सीटों की संख्या होने के कारण सभी को मौका नहीं मिल सकता है. मुझे उन्हें मनाने का मौका मिलेगा और मैं मना लूंगा. चुनाव के बाद इस आरोप की जांच कर लूंगा टिकट बेचने का आरोप हर नेता पर चुनावी वर्ष में लगता है पैसे लेने देने का मामला जांच का विषय है. बाइट : राजेश राम, अध्यक्ष, बिहार कांग्रेस
0
comment0
Report
BMBiswajit Mitra
Oct 23, 2025 10:33:23
Ranaghat, West Bengal:নদিয়া বিরহী ১২ নম্বর জাতীয় সড়কের ওপরে এক যুবককে পিস্তল হাতে ঘুরে বেড়াতে দেখা যায়, যা দেখে রীতিমতো এলাকার মানুষ চমকে যায়, ওই যুবকের বাড়ি আমেদাবাদ গুজরাটের বাসিন্দা নাম,মাহিদা সিদ্ধার্থসিংহ বিক্রমসিংহ এইভাবে প্রকাশ্যে নদিয়া বিরহী ১২ নম্বর জাতীয় সড়কে বন্দুক এই যুবককে ঘোরাফেরা করতে দেখে এলাকার স্থানীয়রা, খবর দেওয়া নদীয়া হরিণঘাটা থানার অন্তর্গত, মোহনপুর পুলিশ ফাঁড়ি তদন্ত কেন্দ্রের আধিকারিকদের কাছে, তৎক্ষণাথ ঘটনাস্থলে ছুটে যায় মোহনপুর পুলিশ ফাঁড়ির আধিকারিকরা, সেখান থেকে ওই যুবককে পিস্তল ধরে পুলিশ,দুটি গুলি উদ্ধার করা হয় বন্দুক থেকে তাকে আটক করে জিজ্ঞাসাবাদ করার জন্য মোহনপুর পুলিশ ফাঁড়িতে, আনা হয়, পুলিশ সূত্রে জানা যায় ওই যুবকের শ্বশুরবাড়ি নদীয়ার শান্তিপুর area's,
0
comment0
Report
SNSWATI NAIK
Oct 23, 2025 10:32:34
Navi Mumbai, Maharashtra:खारघर में दीपोत्सव कार्यक्रम में मंत्री नितेश राणे की हाजिरी। दीपोत्सव कार्यक्रम में हिंदू होने के नाते हाजिर रहे। यूनाइटेड फ्रंट/युती पर विचार। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने जिल्हे के नेताओं को युती के निर्णय लेने के निर्देश दिए, ताकि निर्णय प्रक्रिया तेज हो। यदि एक भी लड़ाई अलग लड़ी जाए तो चुनाव के बाद फिर एक साथ आएंगे। आमदार निधी संजय राऊत पर निशाना; उनका कहना है कि बिना रिश्वत के कुछ भी नहीं चलता, चाहे चोरी हो या अंडर टेबल। शनिवार वाडा के समक्ष 18 मस्जिदें मौजूद हैं; यदि Hindutva के नाम पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश होगी तो हिंदू होने के नाते आवाज उठाई जाएगी। बाइट - नितेश राणे मंत्री
0
comment0
Report
VRVikash Raut
Oct 23, 2025 10:31:43
Deoghar, Jharkhand:देवघर के मोहनपुर प्रखंड के खरकड़िया स्थित सड़क निर्माण के वाहन से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और सैकड़ों ग्रामीण मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिए हैं। परिजनों के अनुसार 17 अक्टूबर को तिलैया गांव निवासी राजेंद्र यादव सड़क निर्माण कंपनी के वाहन चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया, जहां वह जिंदगी और मौत से लड़ रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि दुर्घटना कंपनी के वाहन से हुई थी और company प्रबंधन ने इलाज खर्च वहन करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक खर्च नहीं दिया गया। ग्रामीणों ने बीच सड़क पर बैठकर मुआवजे व इलाज खर्च की मांग की और तब तक आंदोलन जारी रहेगा जब तक उचित व्यवस्था नहीं मिलती। स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर समझाने का प्रयास किया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। कंपनी के स्टाफ ने कहा कि दुर्घटना कंपनी की गाड़ी से नहीं हुई, राजेंद्र यादव नशे में थे और उनकी बाइक असंतुलित होकर खुद ही दुर्घटनाग्रस्त हुई।
0
comment0
Report
RKRampravesh Kumar
Oct 23, 2025 10:31:27
Noida, Uttar Pradesh:तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करते ही एनडीए खेमे में बौखलाहट साफ तौर से दिखाई दे रही है। यही वजह है कि ये लोग अपने 20 साल की उपलब्धियां के बजाय 25 साल 30 साल पहले की बात करते रहते हैं। 20 साल से एनडीए की बिहार में सरकार है लेकिन फिर भी उनके पास उपलब्धियों के नाम पर कुछ नहीं है। यही वजह है कि एनडीए के नेता सिर्फ महागठबंधन पर बयान बाजी करते रहते हैं। जब तक तेजस्वी यादव को सीएम फेस घोषित नहीं किया गया था तब तक येलोग महागठबंधन में फुट की बात कर रहे थे अब जैसे ही उन्हें सीएम फेस घोषित कर दिया गया है तब ये लोग करप्शन की बात कर रहे हैं। जहां तक पोस्टर पर सिर्फ तेजस्वी यादव के तस्वीर का सवाल है क्योंकि आज उन्हें सीएम फेस घोषित किया गया है इसलिए सिर्फ उन्हीं की तस्वीर है। इसका कोई अन्य मतलब नहीं है। लेकिन आने वाले समय में जब महागठबंधन की ओर से साझा चुनाव प्रचार की शुरुआत होगी तो सभी नेताओं की तस्वीर होगी। बिहार बदलाव की तरफ बढ़ रहा है। बिहार की जनता महागठबंधन को सरकार बनाने का इस बार मौका देगी। क्योंकि वहां के लोग अब बदलाव चाहते हैं.
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top