Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bastar494001

बस्तर में माओवादियों के प्रमुख पापараव के खिलाफ ऑपरेशन तेज, आत्म समर्पण का अल्टीमेटम

AAANOOP AWASTHI
Feb 27, 2026 10:32:25
Jagdalpur, Kumhar Para, Chhattisgarh
बस्तर में बड़े केडर के माओवादियों के आत्म समर्पण और मारे जाने के बाद अब फोर्स निचले लेकिन बेहद महत्वपूर्ण माओवादी कमांडर को घेरने की तैयारी कर रही है, लंबे समय से फोर्स को चकमा दे रहा कुख्यात माओवादी कमांडर पापाराव के खिलाफ फोर्स ने ऑपरेशन तेज कर दिया है, बस्तर आईजी के अनुसार बस्तर में फिलहाल 100 से 125 माओवादी सक्रिय है और इन माओवादियों की कमान दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (DKSZC) सदस्य और पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी का इंचार्ज पापाराव के हाथ में है, पुलिस के आला अधिकारियों ने पापाराव को आत्म समर्पण करने का भी अल्टीमेटम दे दिया है, जानकारी के अनुसार पापाराव की सक्रियता आखिरी बार बीजापुर के इंद्रावती टाइगर रिजर्व इलाके में दर्ज की गई थी ऐसे में फोर्स लगातार संभावित उपस्थिति वाले इलाकों में दस्तक दे रही है, पापाराव के ऊपर छत्तीसगढ़ में 25 लाख रुपए का ईनाम घोषित है, पापाराव को मंगू दादा और चंद्रन्ना के नाम से भी जाना जाता है.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
YNYogesh Nagarkoti
Feb 27, 2026 12:03:43
Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिला मुख्यालय समेत शहरी और ग्रामीण वार्डों में दहशत का माहौल है। ताजा मामला बागेश्वर के मालूझाल क्षेत्र का है, जहां गुलदार ने एक घर में घुसकर पालतू कुत्ते को अपना शिकार बना लिया। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि गुलदार रात के समय घर की बाउंड्री के अंदर घुसता है और पालतू जानवर पर हमला कर देता है। कुत्ते को मुंह में दबाकर वह बाहर निकलने की कोशिश करता है, लेकिन ऊंची बाउंड्री वॉल के कारण दीवार फांद नहीं पाता और इधर-उधर भटकता नजर आता है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से इलाके में पिंजरा लगाने और गश्त बढ़ाने की मांग की है। वन विभाग ने स्थिति पर नजर रखने की बात कही है।
0
comment0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
Feb 27, 2026 12:03:00
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जalarya! jk? Wait keep content accurate. झालावाड़ जिले के कामखेड़ा थाना क्षेत्र में वन विभाग के भारी दस्ते ने पुलिस के सहयोग से वन भूमि पर दो आरोपियो द्वारा अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को आज बुलडोजर चला कर ध्वस्त कर दिया । पुलिस विभाग के अनुसार दोनों अतिक्रमियो पर पूर्व में मादक पदार्थ तस्करी के कई मामले भी दर्ज हैं । सारे मामले में वन विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के कामखेड़ा क्षेत्र के बरडावदा इलाके मे वन भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई । पुलिस जाप्ते के सहयोग से वन कर्मियो ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की । वन विभाग के अनुसार आरोपी मदनलाल ने करीब 7 बीघा वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण किया था । वहीं आरोपी रामस्वरूप ने करीब 1000 वर्ग फीट मे अतिक्रमण किया था। जिसे वन विभाग के भारी दस्ते ने जेसीबी चला कर ध्वस्त कर दिया ।पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में नशा तस्करी के मामले दर्ज है ।
0
comment0
Report
RVRaunak Vyas
Feb 27, 2026 12:02:35
Bikaner, Rajasthan:नोखा सिलवा के मुलवास में सनातन चेतना की विराट धर्म सभा की तैयारियाँ तेज. नरसी विला में होगा भव्य आयोजन, सनातन विचारधारा के प्रखर समर्थक नरसी कुलरिया की अगुवाई में भव्य आयोजन. राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े और साध्वी ऋतंभरा होंगे shirka. 65 फीट ऊँची माँ भारती प्रतिरूप एवं धर्म ध्वजा स्थापना का लोकार्पण होने वाला है. नरसी कुलरिया ने कहा- सनातन चेतना को जन-जन तक पहुंचाना ही इसका उद्देश्य है. हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में यह कार्यक्रम ऐतिहासिक बनने जा रहा है. युवा उद्यमी जगदीश और जनक कुलरिया के नेतृत्व में कार्यक्रम को भव्य स्वरूप दिया जा रहा है. देशभर से साधु-संत और महात्मा इस धर्म सभा में शामिल होंगे. प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर पूरी तैयारी कर ली है.
0
comment0
Report
ADArvind Dubey
Feb 27, 2026 12:02:22
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में पिछले तीन दिनों से चल रहे आयकर विभाग की छापेमारी अब खनिज विभाग तक पहुंच चुका है आज आयकर विभाग की टीम खनिज विभाग में पहुंची और कुछ जरूरी दस्तावेजों को खंगाला। वही आयकर विभाग की टीम सपा नेता के मुंशी, मैनेजर और ब्लास्टर से लगातार 30 घंटे से पूछताछ कर रही है। आयकर विभाग की टीम इस्तियाक खान के सोनभद्र पत्थर खदान ईशाना पर अभी भी मौजूद है, साथ ही आधा दर्जन खनन कारोबारियों के ऑफिस दफ्तर और पत्थर खदानों पर छापे की कार्यवाही की जा रही है। समाजवादी पार्टी के नेता इश्तियाक खान और उससे जुड़े हुए अन्य सहयोगियों की कुंडली खंगालने में जुट हुई है , पिछले तीन दिनों से आयकर विभाग की टीम जिले के आधा दर्शन से ज्यादा खनन व्यवसाईयों के आवास ऑफिस और साइट पर अहम दस्तावेजों की परत दर परत खोल रही है। वही पहली बार पत्थर खदान में ड्रोन कैमरे से मैपिंग की जा रही है। आयकर विभाग की टीम ड्रोन कैमरे से निगरानी कर खदानों में कितनी मात्रा में अवैध खनन किया गया और इस अवैध खनन से हासिल धन का किन-किन जगहों पर प्रयोग किया गया इसकी परत उधेड़ने में लगी है । समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता इश्तियाक खान का लिंक सपा सरकार में खनन मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति से सीधे रहा है सूत्रों की माने तो उस वक्त अवैध खनन से जो धन मिलता था उसे इस्तियाक खान के द्वारा लखनऊ पहुंचाया जाता था उसके बदले जितना MM 11 का दुरुपयोग करना होता था इस्तियाक उसके सहयोगी सपा नेताओं के द्वारा किया जा रहा है। समाजवादी पार्टी के सरकार में इश्तियाक खान के द्वारा MM - का डुप्लीकेट पेपर बनाकर भेजा जाता था। इसका प्रमाण यह है कि पिछले 5 से 6 सालों में इश्तियाक खान के ऊपर अवैध परिवहन ,अवैध खनन और जमीन कब्जा करने संबंधी कई मुकदमे दर्ज है।
0
comment0
Report
RKRAJESH KUMAR
Feb 27, 2026 12:01:03
Noida, Uttar Pradesh:नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का ब्यान केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के शराब मामले मे कोर्ट से बरी होने पर कहा बीजेपी का चाल चरित्र उजागर हो गया,किस तरह से विपक्षी नेताओं पर केस किये जा रहे है केन्द्र सरकार संवेधानिक संस्थाओ का दुरूपयोग कर रही है अपने चुनावी फायदे के लिए तेजस्वी यादव ने कहा अरविन्द केजरीवाल को जो खामियाजा भुगतना परा इसका हर्जाना कौन देगा।तेजस्वी ने दिल्ली मे फिर से चुनाव कराने की मांग की जिससे जनता फिर से अपने मुद्दों पर वोट कर सके।तेजस्वी ने कहा केजरीवाल हि नही राहुल गांधी और लालू यादव पर भी बीजेपी के द्वारा राजनितिक साजिश किया गया।।बाइट- तेजस्वी यादव नेता प्रतिपक्ष
0
comment0
Report
BBBindu Bhushan
Feb 27, 2026 12:00:15
Madhubani, Bihar:MADHUBANI BINDU BHUSHAN एंकर मधुबनी एक्साइज कोर्ट ने रामबृक्ष सदा की हत्या के आरोपी बैद्यनाथ सदा को दी उम्र कैद की सजा व 38,500 रुपया किया जुर्माना। बारदात सितम्बर 2022 में बेनीपट्टी थाना के बसैठ ईंट भट्ठा पर हुई थी, नशे की हालत में ईंट से मारकर की हत्या। विशेष न्यायाधीश उत्पाद गोरखनाथ दुबे की अदालत ने शराब के नशे में हत्या मामले में अभियुक्त बैद्यनाथ सदा को उम्रकैद की सजा सुनाई। विशेष लोक अभियोजक पूनम देवी ने बताया कि विशेष न्यायाधीश उत्पाद गोरखनाथ दुबे की अदालत ने शराब के नशे में रामवृक्ष सदा की हत्या करने के मामले में अभियुक्त बैद्यनाथ सदा को आजीवन कारावास एवं 38500 रुपया जुर्माना की सजा सुनाया है। विशेष लोक अभियोजक पूनम देवी ने बताया कि यह घटना 27 सितंबर 2022 को बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के चानपुरपट्टी बसैठ की है। गांव के रामवृक्षदा चानपुरा गांव स्थित ईंट भट्ठा पर सोया हुआ था। रात में आरोपी बैद्यनाथ सदा नशे की हालत में पहुंचा और सो रहे रामवृक्ष सदा को गाली देने लगा। गाली देने से मना किया तो ईंट लेकर रामवृक्ष सदा के चेहरा पर मारा जिससे रामवृक्ष सदा गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था। जख्मी रामवृक्षदा इलाज के दौरान 2 अक्टूबर 2022 को दम तोड़ दिया। घटना को लेकर मृतक की बहू शिव दुलारी देवी ने बेनीपट्टी थाना कांड संख्या 251/2022 दर्ज कराया था। कोर्ट के फैसले पर पीड़ित पक्ष ने संतोष व्यक्त किया है। बाइट पूनम देवी विशेष लोक अभियोजक मधुबनी कोर्ट
0
comment0
Report
Feb 27, 2026 11:55:28
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली: भारत सरकार द्वारा अमेरिका के साथ प्रस्तावित कृषि डील के विरोध में किसान एकता संघ ने जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने जिला अधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए इस डील को किसान विरोधी बताया और इसे तत्काल निरस्त करने की मांग की।किसान एकता संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. रवि नागर ने कहा कि अमेरिका से भारी सब्सिडी वाले कृषि उत्पाद भारत में आने से देश के किसानों की स्थिति और अधिक दयनीय हो जाएगी।उनका कहना था कि विदेशी सस्ते उत्पाद भारतीय बाजार में आने से स्थानीय किसानों की फसलों के दाम गिर जाएंगे,जिससे पहले से आर्थिक तंगी झेल रहे किसान बर्बादी की कगार पर पहुंच जाएंगे।डॉ. नागर ने आरोप लगाया कि यह डील किसानों के हितों के विरुद्ध जबरन थोपी जा रही है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस समझौते को वापस नहीं लिया तो किसान एकता संघ व्यापक आंदोलन छेड़ने को बाध्य होगा।ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा राजेश शर्मा, श्यामपाल गुर्जर,बोहरन लाल, जयसिंह यादव, डॉ अंशू भारती, पप्पू नेता जी, दन्नऐ प्रधान, महेंद्र यादव, जुगेंद्र सिंह, श्रीराम गौतम, संजय पाठक, श्यामपाल सिंह, संजीव सिंह, लालाराम, नरेश गुर्जर, विष्णु पाल सिंह, वीरेंद्र, कृपाल सहित अन्य किसान मौजूद रहे।किसान एकता संघ ने सरकार से किसान हित, जनहित एवं देशहित में इस कृषि डील को तत्काल समाप्त करने की मांग की है।
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top