497119
आंगनबाड़ी में पौष्टिकता की कमी, हरी सब्जी की जगह आलू और सोयाबीन बड़ी पर निर्भरता
Balrampur, Chhattisgarh:बलरामपुर के राजपुर विकासखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को दिए जाने वाले गर्म भोजन में हरी सब्जियों की अनुपस्थिति पर चिंता जताई गई है। बच्चों को केवल आलू और सोयाबीन बड़ी मिल रही है, जिससे उनके सुपोषण पर सवाल उठ रहे हैं। इस मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं, जबकि कांग्रेस ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है, आरोप लगाते हुए कि यह 'डबल इंजन' सरकार के प्रभावी प्रदर्शन का अभाव है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सोन नदी जल बंटवारे को ऐतिहासिक दिन: बिहार-झारखंड के लिए पानी की उपलब्धता
Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोन नदी पर बिहार और झारखंड के बीच हुए जल बंटवारे समझौते को ऐतिहासिक दिन बताया और कहा कि यह समझौता बिहार और झारखंड दोनों के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करेगा।0
0
Report
भूपेश बघेल का कोंडागांव आगमन: कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत
Kondagaon, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के कोंडागांव आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। पुराने रेस्ट हाउस में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे। बस्तर प्रवास के दौरान कोंडागांव पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। उनके आगमन से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रवि घोष, जिला महामंत्री जेपी यादव समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
हल्द्वानी में कांग्रेस नेता-कार्यकर्ताओं का सिविल लाइन थाने तक पैदल मार्च, ज्ञापन सौंपा
Raipur, Chhattisgarh:कांग्रेस के नेता-कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौक में इकट्ठा होकर सिविल लाइन थाने तक पैदल मार्च किया. सिविल लाइन थाने पहुंचकर पुलिस को ज्ञापन दिया. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लेकर हल्द्वानी में शुद्धिकरण और राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर के मसले पर विरोध-प्रदर्शन किया. राहुल गांधी को प्रताड़ित करने के लिए झूठे केस दायर करने का आरोप लगाते हुए की शिकायत. इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, पूर्व मेयर एजाज ढेबर और कांग्रेस नेता पंकज शर्मा मौजूद रहें0
0
Report
Advertisement
भाटी के तीखे बयानों से बदली राजनीति, संसाधनों पर जागृति का संकेत
Bikaner, Rajasthan:Story - बीकानेर से सियासी खबर पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी की प्रेसवार्ता भाटी के चुनाव से लेकर जनमुद्दों तक कई तीखे बयान भाटी बोले- आज की राजनीति में बदलाव आया, सेवा की राजनीति का दौर पीछे छूटा कहा- सड़क, पानी, स्कूल और अस्पताल के मुद्दे चलते रहेंगे, लेकिन गोचर, वन, तालाब और आगोर बचे रहना जरूरी भाटी ने चेताया- प्राकृतिक संसाधन खत्म हुए तो आने वाली पीढ़ियों के सामने बड़ा संकट खड़ा होगा अस्पतालों में बढ़ती भीड़ और इलाज की व्यवस्था पर भी उठाए सवाल देशी नुस्खों और पारंपरिक उपचार पद्धतियों को बढ़ावा देने की जरूरत बताई चुनाव को लेकर मतदाताओं से बोले- जो रात-दिन जनता के बीच रहे और बिना स्वार्थ काम करे, ऐसे लोगों को चुनें कहा- जनता की सेवा और क्षेत्र के हित में काम करने वालों को मौका मिलेगा तो दूसरे लोग भी प्रेरित होंगे चुनावी माहौल के बीच भाटी के इन बयानों को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा तेज, इस दौरान भाटी ने विधायक अंशुमान सिंह भाटी की तारीफ़ की कहा - अभी तक के काम में कोई शिकायत नहीं मिली,अच्छा काम कर रहे0
0
Report
हरीनगर में दलित महिला के साथ जानलेवा धमकियाँ; थाने में एफआईआर जलद दर्ज कराने की मांग
Delhi, Delhi:हरीनगर में विधवा महिला के साथ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग महिला बेटे और गवाह को मिल रही है धमकियां एक महीने से महिला काट रही है हरीनगर थाने के चक्कर आज महिला के साथ कई अधिवक्ता भी पहुंचे थाने पुलिस को जल्द एफआईआर दर्ज करने का दिया अल्टीमेटम वर्ना अधिवक्ता करेंगे थाने का घेराव वेस्ट जिले के हरी नगर थाना इलाके से एससी एसटी एक्ट के उल्लंघन का संगीन और गंभीर मामला सामने आया है ।दरअसल इसी इलाके के तिहाड़ गांव में रहने वाली एक दलित महिला अपनी और अपने बेटे की सुरक्षा की गुहार पिछले एक महीने से लगा रही है ।और आरोपी जिसका नाम हेमंत है जिसने न सिर्फ जान से मारने की धमकी दी बल्कि जाति सूचक शब्द भी एक बार नहीं बल्कि कई बार कहा इसके बाद से महिला लगातार शिकायत देकर थाने का चक्कर काट रही है ।लेकिन हरी नगर थाने के एसएचओ एसीपी सहित पुलिस की टीम महिला को लगातार परेशान कर रही है। और ऐसे में वकीलों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द एफआईआर दर्ज नहीं होती है तो हरी नगर थाने पर महिला को इंसाफ दिलाने के लिए दिल्ली की वकीलों की फौज बैठने वाली है और जल्द थाने का घेराव किया जाएगा。0
0
Report
भर्ती रद्द नहीं, नई तारीख के साथ जल्द होगी 32,388 शिक्षक भर्ती की परीक्षा
Patna, Bihar:32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए 1 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की सूचना फिलहाल प्रक्रिया बदलाव के कारण टाल दी गई है, BPSC के मुताबिक. संभावित नई तिथि और भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाली नई वैकेंसी व अभ्यर्थियों की मांगों पर विचार के लिए हाई लेवल कमेटी बनाई गई है, जिसकी रिपोर्ट आना बाकी है और जल्द परीक्षा आयोजित कराई जाएगी. कांग्रेस, राजद और जेडीयू के प्रवक्ताओं ने सरकार के निर्णय और भर्ती प्रक्रिया में देरी पर विभिन्न प्रतिक्रियाएं दीं: सरकार ने नोटिफिकेशन को लेकर आंदोलन के दबाव में निर्णय लेने का आरोप नकारा और कहा कि छाप छोड़ने के लिए पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई जाएगी;TRE-4 विज्ञापन पहले भी स्थगित हो चुका है। दूसरी ओर विपक्षी पक्षों ने कहा है कि उम्र सीमा समाप्त होने के करीब छात्र प्रभावित हो रहे हैं और सरकार की टालमटोल नीति से युवा असमर्थ हो रहे हैं. जेडीयू ने कहा कि आवेदन प्रक्रिया रद्द नहीं हुई है, केवल प्रक्रियात्मक बदलाव के कारण स्थगित है और नई तारीख जल्द जारी होगी, जिससे किसी अभ्यर्थी के साथ अन्याय नहीं होगा.0
0
Report
Advertisement
मुजफ्फरपुर जमीन विवाद: महिलाओं के हमले के वीडियो से हड़कम्प, पुलिस FIR दर्ज
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में जमीन विवाद के चलते दो पक्षों के बीच जोरदार झड़प देखने को मिली। महिलाओं ने मोर्चा संभालते हुए लाठियाँ और पत्थर चलाए। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दी है। सरैया थाना क्षेत्र के शिउरी गोपीनाथपुर गांव में जमीनी विवाद के कारण दर्जनों महिलाएं हाथ में लाठी-डंडा लेकर और पत्थर चलाते हुए घर पर चली गईं और बवाल किया। वीडियो बना कर वायरल हो गया, जिसे पुलिस ने रिकॉर्ड किया। थाना प्रभारियों के अनुसार यह मामला दो दिन पुराना है और जांच जारी है。0
0
Report
पिहोवा में बुलेट से पटाखे बजाने पर पुलिस ने कार्रवाई, ₹20,500 चालान
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के पिहोवा पुलिस ने बुलेट से पटाखे बजाने वाले चालक पर कसा शिकंजा, काटा ₹20,500 का चालान,वाहन चालकों में मचा हड़कंप कुरुक्षेत्र:- पिहोवा शहर में बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे बजाकर लोगों को परेशान करने वाले चालक के खिलाफ पिहोवा पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने नियमों की अवहेलना करने पर चालक का ₹20,500 का चालान काटा。 पुलिस की इस कार्रवाई से ऐसे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया है, साथ ही जो मॉडिफाइड साइलेंसर या अन्य तरीके से मोटरसाइकिल से तेज आवाज में पटाखे बजाते है उनको भी SHO सुनील वत्स ने चेतावनी दी है। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सड़क पर दूसरों की सुरक्षा व शांति का ध्यान रखने की अपील की है。 SHO सुनील वत्स ने कहा कि जो भी इस प्रकार से मोटरसाइकिल से पटाखे बजाकर आमजन को परेशान करेगा। उस पर कार्यवाही की जाएगी। SHO सुनील वत्स ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर कोई आपके आसपास इस प्रकार से बुलेट मोटरसाइकिल या किसी भी मोटरसाइकिल से पटाखे बजाकर लोगों को परेशान करता है तो उसकी तुरंत फोटो खिंचकर पुलिस को भेजें इसके बाद उस चालक पर कार्यवाही की जाएगी।0
0
Report
भोपालगढ़ नगरपालिका चुनाव: 25 वार्डों के लिए 257 फॉर्म जमा, त्रिकोणीय मुकाबला संभव
Jodhpur, Rajasthan:भोपालगढ़ नगरपालिका के 25 वार्डों में कुल 257 आवेदन जमा भाजपा, कांग्रेस व रालोपा के साथ निर्दलीयों ने भी भरे फॉर्म, 3 बजे तक चली प्रक्रिया भोपालगढ़, भोपालगढ़ नगरपालिका चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को जमकर फॉर्म भरे गए। 25 वार्डों के लिए कुल 257 आवेदन रिटर्निंग अधिकारी गोपाल जांगिड़ के समक्ष दोपहर 3 बजे तक जमा हुए। भाजपा, कांग्रेस व रालोपा के अधिकृत प्रत्याशियों के साथ बड़ी संख्या में निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी नामांकन दाखिल किया। इस बार चुनाव में मुकाबला त्रिकोणीय होने के आसार हैं。 इधर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी मित्र रहे भेरulekal देवड़ा की पुत्रवधू स्नेहा देवड़ा का कांग्रेस से टिकट कट गया। टिकट कटने के बाद स्नेहा देवड़ा ने निर्दलीय के रूप में अपना फॉर्म भरा। उनके निर्दलीय चुनाव लड़ने से वार्ड में सियासी समीकरण बदल गए हैं। इसके साथ ही पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ के बड़े भाई पूर्व ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष व भोपालगढ़ प्रधान शांति जाखड़ के ससुर नारायणराम जाखड़ भी वार्ड 15 से कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में उतरे हैं।0
0
Report
Advertisement
हरियाणा में पनीर के स्रोत पर फूड सेफ्टी की कड़ी जांच, 3 सैंपल
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र में पनीर, मिठाइयों पर सख्ती, मिठाई दुकान-डेयरी से 3 सैंपल लिए। मचा हड़कंप हरियाणा में पनीर के खिलाफ फ़ूडसेफ्टी विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, प्रदेश में दूध के अलावा किसी अन्य स्रोत से पनीर बनाने पर रोक के बाद पनीर के सैंपल लेने पर विशेष फोकस किया जा रहा है。 इसी अभियान के तहत आज एक मिठाई की दुकान और एक डेयरी पर कार्रवाई करते हुए तीन सैंपल कलेक्ट किए गए। सभी सैंपल जांच के लिए लैब भेजे जाएंगे और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी。 अधिकारियों के मुताबिक, सैंपल की रिपोर्ट सबस्टैंडर्ड, अनसेफ या मानकों के अनुरूप आने के आधार पर संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी。 वहीं, डेयरी एनालॉग और पनीर एनालॉग के लाइसेंस भी विभाग के रिव्यू में हैं। लाइसेंसधारकों की स्क्रूटनी के साथ यह भी जांच की जाएगी कि जिन लोगों ने पहले इस तरह का कारोबार किया था, उन्होंने प्रतिबंध के बाद यह गतिविधि बंद की है या नहीं。 फ़ूडसेफ्टी विभाग ने साफ किया है कि लैब रिपोर्ट के आधार पर ही कानूनी कार्रवाई होगी और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित कारोबारी के खिलाफ मामला कोर्ट में पेश किया जाएगा। हरियाणा में पनीर की गुणवत्ता और उसके स्रोत को लेकर विभाग की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।0
0
Report
अंतरजिला चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, 38 वारदातें खुलासे में
Rewari, Haryana:खेतों से सामान चोरी अंतरजिला गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार........ 38 वारदातों का खुलासा; रेवाड़ी- महेंद्रगढ़ - भिवानी और गुरुग्राम में थे सक्रिय..... पुलिस रिमांड पर लिए ..... गांव जखाला के किसानों ने दिल्ली छावला निवासी शौकीन उर्फ सीटू को रंगें हाथों पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया था। शौकीन से पूछताछ में गिरोह के बाकी सदस्यों के नाम सामने आए। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ में चोरी की 38 वारदातों का खुलासा हुआ है। जिनमें से 24 वारदात अकेले रेवाड़ी की है। रेवाड़ी सदर थाना में 10, कोसली थाने में 7, रोहड़ाई थाने में 2 व रामपुरा और जाटूसाना थाने में चोरी की 2-2 वारदातों को अंजाम दिया। आरोपी महेंद्रगढ़, भिवानी और गुरुग्राम में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। रिमांड के दौरान आरोपियों से चोरी की वारदातों और चोरी किए गए सामान की बरामदगी और खरीददारों का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा।आरोपी धर्मवीर उर्फ बब्लू से 1.490 किलोग्राम कॉपर तार /डोरी, सोमबीर शर्मा उर्फ पटवारी से 1.190 किलोग्राम कॉपर तार और सतीश से 1.400 किलोग्राम कॉपर तार बरामद किए। 23 अगस्त को जखाला निवासी लक्ष्मण सिंह के खेत में चोरी करते हुए दिल्ली के छावला निवासी शौकीन को 1.5 किलो चोरी के सामान के साथ मौके पर पकड़ा था। उसका दूसरा साथी फरार होने में सफल रहा था। गांव के ही सुल्तान सिंह ने कोसली पुलिस को शिकायत दी थी। जिसमें आरोप लगाया था कि गांव मुंडड़ा रोड स्थित खेत में ट्यूबवेल लगाया हुआ है। सुबह जब उसका बेटा मोटर चलाने गया तो कोठड़ी का ताला टूटा मिला और अंदर से पूरा सामान गायब था। जांच में पता चला कि पड़ोसी लक्ष्मण के खेत में एक आरोपी को चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा गया है。0
0
Report
हनुमान अंश पिक्चर लांच के बाद चर्चाओं में, बाबा नीम करोली की प्रेरक कहानी
Ghaziabad, Uttar Pradesh:हनुमान अंश पिक्चर लांच होने के बाद ही चर्चा में आ गई थी। यह पिक्चर बाबा नीम करोली महाराज के ऊपर बनी हुई है। इस पिक्चर के लांच होने के बाद ही दशक लगातार उसे देखने के लिए पहुंच रहे हैं। दर्शकों ने बताया कि यह पिक्चर मोटिवेशनल है और बाबा द्वारा किए गए अथक प्रयासों को इसमें दर्शाया गया है।0
0
Report
Advertisement
सोन नदी जल बंटवारे पर बिहार-झारखंड का मु़ MOu: इतिहास रचा गया!
Patna, Bihar:वर्षों से लंबित सोन नदी जल बंटवारे के समाधान की दिशा में ऐतिहासिक कदम, बिहार एवं झारखंड के बीच MOU पर हस्ताक्षर आज दिनांक 31.08.2026 को कर्तव्य भवन, नई दिल्ली में अमित शाह, माननीय केंद्रीय गृह मंत्री की अध्यक्षता एवं सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री, बिहार सरकार एवं हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार, विजय कुमार चौधरी, माननीय उप मुख्य (जल संसाधन) मंत्री की उपस्थिति में बिहार सरकार और झारखंड सरकार के बीच सोन नदी जल बंटवारे हेतु समझौता ज्ञापन (MOU) हस्ताक्षर कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर समझौता ज्ञापन पर सी.आर.पाटिल, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री, सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री, बिहार सरकार एवं हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार ने हस्ताक्षर किया। इसके साथ ही सोन नदी के जल बंटवारे से संबंधित वर्षों से लंबित विषय के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 1973 में हुए बाणसागर समझौते के तहत सोन नदी के कुल उपलब्ध 14.25 MAF जल में से उत्तर प्रदेश को 1.25 MAF, मध्य प्रदेश को 5.25 MAF तथा एकीकृत बिहार को 7.75 MAF जल आवंटित किया गया था। वर्ष 2000 में झारखण्ड के अलग राज्य के रूप में गठन के पश्चात बिहार एवं झारखण्ड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे का विषय सामने आया, जो पिछले 25 वर्षों से ज्यादा समय से लंबित था। इस महत्वपूर्ण विषय के समाधान की दिशा में 10 जुलाई 2025 को रांची में केंद्रीय गृह मंत्री की अध्यक्षता एवं उप मुख्य (जल संसाधन) मंत्री विजय कुमार चौधरी की उपस्थिति में आयोजित पूर्वी क्षेत्रीय परिषद (EZC) की 27वीं बैठक में बिहार को 5.75 MAF तथा झारखण्ड को 2 MAF सोन नदी का जल आवंटित किए जाने पर दोनों राज्यों के बीच महत्वपूर्ण सहमति बनी। उक्त सहमति को औपचारिक रूप प्रदान करने के लिए बिहार एवं झारखण्ड के बीच हस्ताक्षरित किए जाने वाले समझौता ज्ञापन (MOU) का प्रारूप केंद्रीय जल आयोग द्वारा तैयार कर दोनों राज्यों को उनके सहमति हेतु प्रेषित किया गया था, जिस पर दोनों राज्यों द्वारा सहमति प्रदान की गई। इस महत्वपूर्ण अवसर पर बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, झारखंड सरकार के मुख्य सचिव अविनाश कुमार, जल संसाधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह, अभियंता प्रमुख ब्रजेश मोहन सहित विभाग के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। इस समझौते से वर्षों से लंबित इन्द्रपुरी जलाशय परियोजना के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा, जिससे बिहार के भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, पटना, गया एवं अरवल जिलों में सिंचाई सुविधा को स्थायित्व प्रदान किया जा सकेगा।0
0
Report
चंडीसर GIDC में खाद्य-औषधि विभाग ने 2.61 लाख के घी के 806 पैकेट जब्त
Palanpur, Gujarat:બનાસકાંઠા... પાલનપુરની ચંડીસર GIDCમાં ફૂડ એન્ડ ડ્રગ્સ વિભાગે 2.61 લાખનું શંકાસ્પદ ઘી કર્યું જપ્ત ચંડીસર GIDC ખાતે આવેલ સવાઈ મિલ્ક પ્રોડક્ટ્સ’ પેઢીમાંથી 2,61,950 રૂપિયાની કિંમતનાહેલ્થ પ્રીમિયમ પ્યોર ઘી’ના 500 એમ.એલ.ના કુલ 806 પેકેટ કરાયા જપ્ત ફૂડ એન્ડ ડ્રગ્સ વિભાગે 403 લીટર ઘીનો જથ્થો જપ્ત કરી તેના નમૂના લઈને લેબોરેટરી માટે મોકલ્યા ફૂડ એન્ડ ડ્રગ્સ વિભાગની պայմանાહીને લઈને ભેળસેળીયા વેપારીઓમાં ફફડાટ0
0
Report
मधुबनी के फुलपरास में तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की हुई मौत।
Madhubani, Bihar:ACCIDENT, MADHUBANI, BINDU BHUSHAN THAKUR मधुबनी में तेज रफ्तार का कहर,तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की हुई मौत। आक्रोशित लोगों ने एनएच सड़क किया जाम,घटना फुलपरास थाना के पुवारी टोला के पास की है। मृतक की पहचान फुलपरास थाना के वार्ड नम्बर 8 निवासी ब्रजनंदन यादव के रूप में हुई है। हादसे के बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।परिजनों ने बताया कि ब्रजनंदन यादव सुबह चाय पीने के लिए अपने घर से सड़क के दूसरी ओर स्थित दुकान पर जा रहे थे। इसी दौरान एनएच-27 पार करने के क्रम में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वे सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की। पुलिस ने घटनास्थल से दोनो वाहनों को जब्त कर लिया है हालांकि चालक फरार हो गया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है।परिजनों ने बताया मृतक ब्रजनंदन यादव पूर्व में पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत थे। निधन की खबर मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है।0
0
Report
Advertisement
