497119
बलरामपुर में 60 हजार महीने की तनख्वाह वाले शिक्षक नहीं लिख पाते अंग्रेजी में दिन और महीने का
Balrampur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में शिक्षा गुणवत्ता को लेकर चौंकाने वाला मामला सामने आया है। खटवा बरदर गांव के गोचर पारा प्राथमिक स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक, जो 60 हजार रुपये महीना कमाते हैं, अंग्रेजी में दिन और महीने का नाम नहीं लिख पाते। इस मुद्दे पर जिला शिक्षा अधिकारी का गैर जिम्मेदाराना जवाब भी सामने आया है। छत्तीसगढ़ सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन इस घटना ने सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बद्रीनाथ धाम में कैप्टन स्मित मच्छर के लिए श्रद्धालुओं की प्रार्थना और पूजा की गई | जल्दी ठीक होने की प्रार्थना खबर
Noida, Uttar Pradesh:बद्रीनाथ, उत्तराखंड: बद्रीनाथ धाम में कैप्टन स्मित मच्छर के जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना और पूजा-अर्चना की गई। एक स्थानीय निवासी ने कहा, "आज कई श्रद्धालु फ्लाईदुबई घटना में शामिल भारतीय पायलट के लिए प्रार्थना करने आए हैं। हम उनकी सलामती और जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं..."0
0
Report
सुकमा पुलिस 50 जवानों को कंप्यूटर प्रशिक्षण देकर तकनीकी दक्षता बढ़ाने जुटी
Sukma, Chhattisgarh:स Sukma -जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ मोर्चा संभालने वाले डीआरजी के जवान अब कंप्यूटर और आधुनिक डिजिटल तकनीक का मोर्चा भी संभाल रहे हैं। सुकमा पुलिस ने अपने जवानों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए 50 जवानों को कंप्यूटर प्रशिक्षण देना शुरू किया है। पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर के निर्देशन में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। चयनित जवानों को साइबर शाखा, CCTNS और विभिन्न पुलिस कार्यालयों में भेजकर कंप्यूटर के व्यावहारिक उपयोग की जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण के दौरान जवानों को कंप्यूटर के मूलभूत संचालन के साथ-साथ कार्यालयीन कार्यों में उपयोग होने वाले डिजिटल माध्यमों, ऑनलाइन कार्यप्रणाली और विभिन्न तकनीकी प्रक्रियाओं की जानकारी दी जा रही है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिस जवानों को आधुनिक तकनीक के अनुरूप तैयार करना और उनकी कार्यक्षमता बढ़ाना है। पुलिस के रोजमर्रा के कामकाज में कंप्यूटर और डिजिटल संसाधनों का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में जवानों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने पर जोर दिया जा रहा है। सुकमा पुलिस के अनुसार, वर्तमान में 50 जवानों को प्रशिक्षण के लिए चयनित किया गया है। इन्हें अलग-अलग शाखाओं और कार्यालयों में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से अन्य जवानों को भी कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जाएगा। पुलिस की योजना भविष्य में जिले के सभी जवानों को कंप्यूटर और डिजिटल कार्यप्रणाली में दक्ष बनाने की है।0
0
Report
सीएम ने 2017 से पहले स्थिति पर कहा—निर्णय लेने की कमजोरी से कानून-व्यवस्था डगमग
Noida, Uttar Pradesh:सीएम ने अपने सोशल मिडिया एक्स पर लिखा कि क्या स्थिति थी 2017 के पहले... पॉलिटिकल लीडरशिप में अगर निर्णय लेने का सामर्थ्य न हो, उसकी रीढ़ टेढ़ी हो तो वह कानून-व्यवस्था की स्थिति को सीधा कैसे करती...0
0
Report
Advertisement
जोधपुर के केमिकल फैक्ट्री आग: तीसरे गोदाम की जब्ती, जांच तेज
Jodhpur, Rajasthan:एंकर -जोधपुर के बासनी थाना क्षेत्र में स्थित केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग के मामले में पुलिस की जांच लगातार जारी है। मामले में पुलिस ने बुधवार को तीसरे गोदाम की जब्ती की कार्रवाई की। वहीं आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए नागपुर से फायर एवं एक्सप्लोसिव फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम जोधपुर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना कर महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किए। फायर एवं एक्सप्लोसिक फोरेंसिक इन्वेस्टिगेटर निलेश ने घटनास्थल की जांच के दौरान आग के संभावित कारणों से जुड़े साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक तौर पर उन्होंने विद्युत प्रणाली में हाई करंट अथवा शॉर्ट सर्किट से आग की शुरुआत होने की संभावना जताई। मौके पर तांबे के पिघले हुए हिस्से मिलने की बात भी सामने आई है। विशेषज्ञ के अनुसार अत्यधिक करंट के कारण मिक्सिंग मशीन के ड्रम में आग शुरू होने की संभावना है। फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री मौजूद होने के कारण आग तेजी से फैलने की बात भी सामने आई। एसीपी भजनलाल शर्मा ने बताया कि आग की घटना के बाद पुलिस की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। पिछले दिनों में जब्ती की कार्रवाई की गई थी और बुधवार को तीसरे गोदाम की जब्ती की गई। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच के लिए नागपुर से टीम पहुंची थी, जिसने मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए हैं। मामले में जांच जारी है और जो भी विधिक कार्रवाई होगी, उसे पूरी तरह किया जाएगा। एसीपी ने बताया कि मामले में राजेंद्र अग्रवाल और उसके बेटे स्पर्श अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ पुलिस की ओर से नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई जारी रहेगी।फोरेंसिक टीम द्वारा जुटाए गए साक्ष्यों का परीक्षण किया जा रहा है। आग लगने के वास्तविक कारणों और घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की पुष्टि विस्तृत जांच पूरी होने के बाद होगी।0
0
Report
चलती स्कूटी में लगी आग, शिक्षक ने समय रहते छलांग लगाकर बचाई जान
Dholpur, Rajasthan:चलती स्कूटी बनी आग का गोला, डिक्की में रखा मोबाइल भी खाक सरमथुरा। उपखंड क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया। खुर्दिया पुल के ऊपर चलती स्कूटी में अचानक आग लग गई, देखते ही देखते स्कूटी धू-धू कर जलने लगी। गनीमत रही कि सवार शिक्षक ने समय रहते कूदकर अपनी जान बच ली। जानकारी के अनुसार खुर्दिया विद्यालय में कार्यरत शिक्षक बनवारी लाल शर्मा स्कूल से छुट्टी के बाद अपनी हीरो कंपनी की स्कूटी से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे खुर्दिया पुल पर पहुंचे, स्कूटी से अचानक धुआं उठने लगा और फिर तेज लपटें निकलने लगीं। आग का अहसास होते ही शिक्षक ने तुरंत स्कूटी रोककर दूर छलांग लगा दी। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। स्कूटी की डिक्की में रखा मोबाइल फोन भी जलकर राख हो गया। पुल पर मौजूद राहगीरों ने मिट्टी और पानी डालकर कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक स्कूटी पूरी तरह खाक हो चुकी थी। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है0
0
Report
केदारनाथ में कैप्टन स्मित मच्छर के जल्द ठीक होने की प्रार्थना और पूजा
Noida, Uttar Pradesh:केदारनाथ, उत्तराखंड: केदारनाथ धाम में कैप्टन स्मित मच्छर के जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना और पूजा-अर्चना की गई। एक स्थानीय निवासी ने कहा, "उनकी बेहतर सेहत और जल्द ठीक होने के लिए केदारनाथ मंदिर में जलाभिषेक किया गया"0
0
Report
Advertisement
अग्निशिखा सम्मेलन में छात्राओं ने रखे विचार, निकाली शोभायात्रा
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बरेली जिले की ओर से युवतियों के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रामलीला मैदान में ‘अग्निशिखा 2026’ युवती सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के बाद रामलीला मैदान से बहेड़ी ब्लॉक तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली में विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं भी शामिल हुए। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बहेड़ी थाने की पुलिस टीम मौके पर मौजूद रही, जबकि सीएचसी बहेड़ी की चिकित्सकों की टीम भी मुस्तैदी के साथ तैनात रही। ब्लॉक परिसर पहुंचने के बाद खुले मंच पर छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, आत्मनिर्भरता, युवा नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर अपने विचार रखे। छात्राओं ने अपनी प्रतिभा और वक्तृत्व कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका चेयरमैन रश्मि जायसवाल ने की। उन्होंने कहा कि शिक्षित और आत्मनिर्भर बेटियां परिवार और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। मुख्य अतिथि अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की अध्यक्ष श्रुति गंगवार ने युवतियों को अपनी प्रतिभा पहचानकर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि फरीदपुर ब्लॉक प्रमुख सोनम ग्वाल ने छात्राओं से शिक्षा और करियर के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी जागरूक रहने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक शशांक भाटिया ने कहा कि भारतीय संस्कृति और समाज के निर्माण में नारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने छात्राओं से अपनी शिक्षा, प्रतिभा और संस्कारों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की। स्वागत समिति की अध्यक्ष मीना शर्मा ने अतिथियों और छात्राओं का स्वागत किया। इस दौरान प्रांत सह छात्रा प्रमुख सोनू चौधरी, प्रांत कार्यसमिति सदस्य गायत्री गंगवार, रीना, रीता, विभाग छात्रा प्रमुख रोशनी ठाकुर, अलसा नूर ,बॉबी जायसवाल भाजपा नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, जितेंद्र सक्सेना, शिक्षक निमित मिश्रा अपर्णा मिश्रा दिनेश कुमार, हरवेन्द्र सिंह प्रवेश गंगवार, विशाल कुमार,सहित बड़ी संख्या में छात्राएं और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सम्मेलन और शोभायात्रा में छात्राओं की सक्रिय सहभागिता के साथ शिक्षा, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व को लेकर उत्साह देखने को मिला।0
0
Report
प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात, निवेश और रोजगार के लिए प्रोत्साहन पर जोर
Noida, Uttar Pradesh:आज नई दिल्ली में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से आत्मीय भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया。 इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री जी को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 के लिए आमंत्रित किया। उन्हें प्रदेश में निवेश, औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों से भी अवगत कराया। आदरणीय प्रधानमंत्री जी को मध्यप्रदेश में विभिन्न योजनाओं में हुई प्रगति, 'किसान कल्याण वर्ष 2026' में किसानों के हित में लिए गए निर्णयों, बलराम कृषि महोत्सव, सांदीपनि विद्यालयों की उपलब्धियों एवं सुगम परिवहन योजना के संबंध में भी जानकारी प्रदान की।0
0
Report
CM विष्णु देव के आगमन से राजनीतिक हलचल
Noida, Uttar Pradesh:CM विष्णु देव ARRIVED0
0
Report
Advertisement
संभल हिंसा मामले में विवेचक की गवाही पूरी*
Sambhal, Uttar Pradesh:*संभल हिंसा मामले में विवेचक की गवाही पूरी* *मुल्ला अफरोज, गुलाम और बारिस के मुकदमे में हुई सुनवाई* *अब तक 13 गवाहों के बयान न्यायालय में दर्ज* एंकर: संभल हिंसा मामले में जिला न्यायालय में सुनवाई के दौरान मुल्ला अफरोज, गुलाम और बारिस के खिलाफ दर्ज मुकदमे में विवेचक की गवाही हुई। जिला शासकीय अधिवक्ता राहुल दीक्षित के मुताबिक, मुकदमा अपराध संख्या 338/2024 में उपनिरीक्षक दीपक राठी ने बारिस की गिरफ्तारी और बरामदगी से संबंधित गवाही दी, जिस पर बचाव पक्ष ने जिरह की। इस मामले में अब तक 13 गवाहों की गवाही हो चुकी है। वीओ: जिला शासकीय अधिवक्ता राहुल दीक्षित ने बताया कि मुकदमे में आरोपी गुलाम और बारिस जेल से न्यायालय में पेश हुए, जबकि मुल्ला अफरोज जमानत पर बाहर है। उन्होंने बताया कि मुल्ला अफरोज के खिलाफ चार मुकदमों में से दो में गवाही पूरी हो चुकी है। एक मामले में विवेचक की जिरह चल रही है, जबकि दूसरे में धारा 313 के लिए पत्रावली लगी है।0
0
Report
आरक्षक पर दुष्कर्म के आरोप: शादी का झांसा देकर Five साल शारीरिक शोषण
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के बड़नगर थाने में पदस्थ आरक्षक राकेश रायकवार के खिलाफ ग्वालियर के हजीरा थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता साथी महिला आरक्षक है, जिसने शादी का झांसा देकर पांच साल तक शारीरिक शोषण करने और अश्लील फोटो-वीडियो दिखाकर दबाव बनाने का आरोप लगाया है। आरोपी मूल रूप से धार जिले का रहने वाला बताया जा रहा है。 पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, पीड़िता हजीरा थाना क्षेत्र स्थित पुलिस आवासीय परिसर में रहती है। उसके पति भी मध्यप्रदेश पुलिस में आरक्षक थे, जिनका फरवरी 2020 में निधन हो गया था। इसके बाद उसे अनुकंपा नियुक्ति मिली और दिसंबर 2020 में उसने गुना जिले में आरक्षक के पद पर जॉइन किया। फरवरी से दिसंबर 2021 के बीच वह इंदौर के पीटीसी मूसाखेड़ी में प्रशिक्षण ले रही थी। शिकायत में कहा गया है कि इसी दौरान प्रशिक्षण ले रहे आरक्षक राकेश रायकवार से उसकी मुलाकात हुई। आरोप है कि राकेश ने खुद को तलाकशुदा बताकर शादी का प्रस्ताव रखा। महिला ने उसे अपने दो बच्चों और पारिवारिक स्थिति की जानकारी भी दी थी। आरोप है कि 21 नवंबर 2021 को राकेश उसे विभागीय काम और शादी की बात करने के बहाने इंदौर के एक होटल में ले गया और शादी का भरोसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद महिला का ट्रांसफर ग्वालियर हो गया। शिकायत के अनुसार, वर्ष 2022 से आरोपी उसके सरकारी क्वार्टर पर आता रहा और शादी का झांसा देकर संबंध बनाता रहा। पीड़िता का आरोप है कि 15 जून 2026 को जब उसने राकेश से तलाक के दस्तावेज दिखाने और शादी करने को कहा तो उसने इनकार कर दिया। विरोध करने पर अश्लील फोटो-वीडियो को सोशल मीडिया, रिश्तेदारों और पुलिस विभाग में वायरल कर बदनाम करने की धमकी देने का भी आरोप है। हजीरा पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी राकेश रायकवार के खिलाफ बीएनएस की धारा 69, 296(बी) और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है。0
0
Report
पटना में मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा बैठक
Noida, Uttar Pradesh:पटना, बिहार। बिहार के मुख्यमंत्री जी, उपमुख्यमंत्री जी, बिहार के पथ निर्माण विभाग मंत्री जी और अधिकारियों के साथ प्रदेश में चल रही राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की。0
0
Report
Advertisement
UP में दिव्या मित्तल की राजनीति से शुरू होता नया अध्याय?
Noida, Uttar Pradesh:जनसत्ता लोकतांत्रिक पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव डॉ. बृजेश सिंह राजावत ने अपने सोशल मिडिया एक्स पर लिखा कि क्या उत्तर प्रदेश में राजनीति का एक नया अध्याय शुरू होगा? जिस तरह पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल जी ने आज से अपनी नई राजनीतिक पारी शुरू करने की घोषणा की है… राजनीति के कुरुक्षेत्र में स्वागत है, दिव्या मित्तल जी! IAS का अनुभव राजा भैया जी की जमीनी पकड़ = क्या UP में नई दिशा की शुरुआत? इतिहास अवसर देता है, इबारत नेतृत्व लिखता है।0
0
Report
राजस्थान में CGST अधिकारी रिश्वत मामले में गिरफ्तार, दलाल भी जेल
Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद में उदयपुर सीजीएसटी अधीक्षक सांवलराम और उनके दो दलालों को 25 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप किया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इसी परिवादी से अधीक्षक पहले भी अलग-अलग मामलों में 65 लाख रुपये की भारी-भरकम रकम वसूल चुका है। वियो 01- पिता-पुत्र की 3 फर्मों के नोटिस सेटल करने के नाम पर मांग- राजसमंद के एक स्थानीय व्यवसायी के पिता-पुत्र के नाम से संचालित 3 फर्मों को शो-कॉज नोटिस जारी किए गए थे। इन्हीं नोटिसों को सेटल करने और राहत देने के एवज में सीजीएसटी अधीक्षक सांवलराम की ओर से कुल 60 लाख रुपये की रिश्वत की डिमांड की जा रही थी। बार-बार नोटिस देकर परेशान किए जाने से तंग आकर परिवादी ने इसकी शिकायत एसीबी में दर्ज कराई। ASP हिम्मत सिंह के नेतृत्व में बिछाया गया जाल शिकायत का सत्यापन करने के बाद राजसमंद एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने निर्देशन में टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप की कार्रवाई की। एसीबी टीम ने सीजीएसटी अधीक्षक के दो दलालों को परिवादी से 25 लाख की नकदी लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। इसके बाद अधीक्षक सांवलराम की संल्वता सामने आने पर उसे भी शिकंजे में ले लिया गया। विशेष न्यायालय ने तीनों को भेजा जेल0
0
Report
2017 से पहले स्थिति: कमजोर नेतृत्व से कानून-व्यवस्था कैसे प्रभावित हुई?
Noida, Uttar Pradesh:क्या स्थिति थी 2017 के पहले...पॉलिटिकल लीडरशिप में अगर निर्णय लेने का सामर्थ्य न हो, उसकी रीढ़ टेढ़ी हो तो वह कानून-व्यवस्था की स्थिति को सीधा कैसे करती...0
0
Report
Advertisement
