493332
भिलाई विधायक देवेंद्र यादव से पूछताछ के लिए बलौदाबाजार पुलिस पहुंची
Baloda Bazar, Chhattisgarh:10 जून को बलौदाबाजार में हुई हिंसा और आगजनी के मामले में पूछताछ के लिए आज बलौदाबाजार पुलिस भिलाई विधायक देवेंद्र सिंह यादव के निवास पर पहुंची। पुलिस दोपहर करीब 2 बजे विधायक के निवास पहुंची लेकिन विधायक वहां मौजूद नहीं थे। पुलिस टीम में एएसपी अभिषेक सिंह, सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अजय झा और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस अब विधायक को नोटिस जारी करेगी या फिर उनके निवास पर दोबारा जाएगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रामनगर में अवैध लॉटरी कारोबार पर पुलिस की छापेमारी, तीन दुकानों से नकद बरामद
Bagaha, Bihar:बगहा शहर में लॉटरी कारोबार को लेकर रामनगर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई हुईं है। SDPO रागिनी कुमारी के नेतृत्व में हुई छापेमारी में एक साथ तीन अलग-अलग दुकानों से लॉटरी और कैश बरामद किए गए हैं। मौके से तीन कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया है; गिरफ्तार लोगों में दो लॉटरी तस्कर जबकि एक शराबी शामिल है। शराबी के पास से शराब भी जब्त किया गया है। गुप्त सूचना मिली थी कि जुआ की तर्ज़ पर अवैध लॉटरी रामनगर शहर में कारोबार फल-फुल रहा है; SDPO के नेतृत्व में हुई गहन छापेमारी में नरैनापुर और न्यू मार्केट में लॉटरी का कारोबार चल रहा था जिसमें कई लोग संलिप्त हैं। मोटी रकम लगाकर लॉटरी की खरीद-फरोख्त के बाद बड़े मुनाफा के चक्कर में कारोबारी पैसे वाले लोगों को झांसे में लेकर लॉटरी का धंधा कर रहे हैं। रामनगर इलाके में अवैध बालू खनन पर रोक के बाद अब लॉटरी पर लेडी सिंघम का एक्शन शुरू हुआ है; उन्होंने आगे भी लॉटरी पर रोक-थाम को लेकर पुलिस का रेड जारी रहने का दावा किया है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पूछताछ में जुटी है ताकि लॉटरी कारोबार के नेटवर्क से जुड़े धंधेबाज़ों पर नकेल कसी जा सके। रामनगर जिले का एक छोटा शहर है रामनगर जहाँ प्रतिबंधित शराब और अवैध बालू खनन के लम्बे समय से लॉटरी का धंधा परवान चढ़ रहा है। यहाँ पुलिस को मिली सूचना पर SDPO रागिनी कुमारी एक्शन मॉड में हैं; अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा है।0
0
Report
बंगाल से बिहार आने पर सुरक्षा सतर्कता तेज, सीमा पर चेकिंग बढ़ी
Forbesganj, Bihar:बांग्लादेशी घुसपैठियों के बंगाल से भागकर बिहार घुसने की फिराक में जारी अलर्ट के बाद भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एसएसबी ने जांच तेज कर दी है और हर आने जाने वाले की कड़ाई से जांच की जा रही है, इसके साथ ही अररिया जिला पुलिस भी अलर्ट मोड पर है , अररिया एसपी जितेंद्र कुमार ने सभी थानों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है साथ ही सभी पंचायत के चौकीदारों को भी उनके क्षेत्र में आने वाले नए लोगों की जानकारी तुरंत देने को कहा है, बंगाल से बिहार आने वाली फोर लेन सड़क पर भी अलग अलग थाना क्षेत्र में चेकिंग कड़ी कर दी गई है साथ ही टॉल टैक्स के आसपास भी पुलिस गाड़िया हर आने जाने वाले वाहनों पर कड़ी नजर बनाए हुए है, जिले के एसपी ने आम नागरिकों से भी अपील करते हुए कहा है कि अगर उनके आसपास भी कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाए दे तो तुरंत निकटवर्ती थाना को इसकी सूचना दे, जिले में चल रही गतिविधि का जायजा लिया0
0
Report
जालौन रेलवे स्टेशन पार्किंग संचालक के खिलाफ शिकायत: अवैध उगाही और अभद्रता के आरोप
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में रेलवे स्टेशन पर पार्किंग संचालक की मनमानी, यात्रियों व वाहन चालकों को परेशान कर रहे पार्किंग मैन, वाहनों में जंजीर डालकर हो रही अवैध रूप से उगाही, सुविधा शुल्क न देने पर वाहन चालकों से करते हैं अभद्रता, मामले में जीआरपी व आरपीएफ थाना की भूमिका सन्दिग्ध, जालौन के उरई रेलवे स्टेशन परिसर का मामला।0
0
Report
Advertisement
दो दिवसीय राज स्नेह मिलन: बहन-बेटियों की भावुक एकता ने गांव जमाकर रख दिया
Sikar, Rajasthan:बरसों बाद पीहर पहुंचीं बहन-बेटियां, मिलन सम्मेलन में छलके जज्बात, यादों से महका जोरावरनगर,सहेलियों से बरसों बाद मिल हुईं भावुक, कईयों की हंसी-ठिठोली,मिलन सम्मेलन के बहाने भावनाओं और अपनत्व का अनूठा संगम,जोरावरनगर में आयोजित हुआ दो दिवसीय शेखावत बाईसा राज स्नेह मिलन सम्मेलन दो दिवसीय शेखावत बाईसा राज स्नेह मिलन,जेसीबी से हुई बहन बेटियों के सम्मान में पुष्प वर्षा, बग्गी,बैण्डबाजों से निकली गांव में बहन बेटियों की रैली बरसों बाद पीहर पहुंचीं बहन-बेटियां जब एक-दूसरे से मिलीं तो माहौल भावुक हो उठा। किसी ने बचपन की सहेली को देखकर गले लगा लिया, तो किसी की आंखें पुराने दिनों की यादों से नम हो गईं। लंबे समय बाद हुए इस मिलन ने गांव की गलियों को भी मानो पुरानी स्मृतियों से जीवंत कर दिया। सम्मेलन में करीब 500 से अधिक बहन-बेटियों ने भाग लिया। विवाह के बाद देश के विभिन्न शहरों और राज्यों में बस चुकी महिलाएं अपने गांव और बचपन के साथियों के बीच पहुंचकर भावुक नजर आईं। कार्यक्रम का उद्देश्य गांव की बाईसाओं और बहुओं को एक मंच पर लाकर आपसी मेलजोल बढ़ाना तथा वर्षों पुराने रिश्तों को फिर से मजबूत करना रहा। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए परिचय सत्र आयोजित किया गया, जिसमें सभी ने अपने अनुभव और जीवन की यादें साझा कीं। सम्मेलन में राजपूती संस्कृति की शानदार झलक देखने को मिली। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने लोकगीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल को रंगीन बना दिया। बहन-बेटियों के सम्मान में जेसीबी से पुष्पवर्षा की गई। इसके बाद बग्गियों, ऊंट-घोड़ों और बैण्डबाजों के साथ भव्य नगर भ्रमण एवं रैली निकाली गई, जिसका ग्रामीणों ने जगह-जगह स्वागत किया। पूरे आयोजन में परंपरा, संस्कृति और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। सम्मेलन की खास बात यह रही कि इसमें 80 वर्ष से अधिक उम्र की बहन-बेटियां भी शामिल हुईं। गांव के पुराने लोगों और परिचितों से मिलकर उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। आयोजन में तीन पीढ़ियों की महिलाओं की एक साथ मौजूदगी ने इसे और भी यादगार बना दिया। यह सम्मेलन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि रिश्तों को संजोने और अपनी जड़ों से जुड़ने का भावनात्मक उत्सव बन गया।0
0
Report
चौपाटी हादसे के बाद सुरक्षा नियम कड़े, साइट पूरी तरह बंद
Agra, Uttar Pradesh:बीते दिनों चौपाटी में 24 मई को हुए हादसे में जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा किया है,जाँच समिति ने कर्मचारी की लापरवाही मानते हुए उसे कहीं हद तो दोषी माना है और कई सुरक्षा सुझाव भी कंपनी को दिए हैदरअसल 24 मई को फिरोजाबाद के पंकज अग्रवाल परिवार सहित ताजगंज क्षेत्र में स्थित चौपाटी पर आए थे जहां उनका बड़ा नेता कुणाल जिप लाइन एडवेंचर करने के लिए जिप लाइन झूले पर पहुंचा जहां जिप लाइन कार्य ही सेफ्टी हुक खुल गया और गिरने से मासूम की मौत हो गई,पूरे मामले में पुलिस ने मैनेजर सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि आगरा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष अरुण मौली ने प्राधिकरण सचिव के नेतृत्व में 5 सदस्यीय जांच समिति बनाई ,जाँच समिति में जांच उपरांत अपनी रिपोर्ट उपाध्यक्ष को सौंपी,सूत्रों की माने तो जांच रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया जिप लाइन पर तैनात कर्मचारी को दोषी माना गया है जिसने सेफ्टी हुक को सही से नहीं लगा पाया जिससे मासूम कुणाल की मौत हो गई,जाँच समिति ने ये भी जांच रिपोर्ट में पाया कि जिस दिन घटना हुई उस दिन 90 से ज्यादा लोगों ने जिप लाइन पर झूले का आनंद लिया था,जाँच समिति को मौके पर कंपनी की ओर से कोई फर्स्ट एड भी नहीं मिली तो वही एंबुलेंस आने में देरी की वजह से इलाज में देरी भी मौत का कारण बनी जाँच समिति ने कंपनी को कुछ सेफ्टी सजेशन भी दिए है ताकि भविष्य में इस तरफ की घटनाएं न हो सके,सुझाव में कहा गया है कि जिप लाइन की ऊंचाई कुछ कम की जाए,करीब 300 से 400 मीटर दूर पूरी जिप लाइन के नीचे सेफ्टी जाल लगाया जाए,ऐसे एडवेंचर वाले सभी झूलों में कर्मचारी सेफ्टी हुक को सही से लगाने की तसल्ली के बाद ही आगे बढ़ाया जाए,बिना हेलमेट के किसी भी पर्यटक को झूले की अनुमति न दी जाए सहित और भी कई सुझाव इस जांच समिति ने कंपनी को दिए है साथ ही प्राधिकरण ने साफ कर दिया है कि जब तक दिए गए सुझाव पूरे नहीं किए जाएंगे तब तक चौपाटी पूरी तरह से बंद रहेगी और किसी का भी आना जाना बंद रहेगा आपको बता दें कि हादसे के बाद कंपनी की ओर से पीड़ित परिवार को 10 लाख का मुआवजा भी दिया गया है हालांकि अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन ने 50 लाख की मांग की है0
0
Report
फर्जी नौकरी का झांसा देकर 453 नेपाली युवक युवतीयों को बनाया बंधक
Sohrauna, Uttar Pradesh:- फर्जी नौकरी का झांसा देकर 453 नेपाली युवक युवतीयों को बनाया बंधक - नौकरी का झांसा देकर फर्जी नेटवर्क मार्केटिंग का कराया जा रहा था काम - नेपाल एम्बेसी की पहल पर कुशीनगर पुलिस ने किया रेस्क्यू - कुशीनगर के कसया-मथौली मार्ग पर किराये के मकान में बनाया गया था बंधक - नौकरी दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से वसूला जा रहा था 7000 हजार से 1 लाख रुपये - शिकायत पर नेपाल एम्बेसी स्थानीय पुलिस के साथ 453 नेपाली लोगो को छुड़ाकर ले गई अपने साथ - नेपाली युवक युवतियों को मथौली रोड कसया में winspire word company के नाम पर बनाया गया था बंधक - कसया थाना क्षेत्र के कसया नगर पालिका के मथौली रोड का मामला ।0
0
Report
Advertisement
खोड़ा कॉलोनी में एनकाउंटर के बाद हिंदू संगठनों की सुरक्षा बढ़ी, डेमोग्राफी पर चर्चा
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी में जय श्रीराम के नारे लगाते हिंदू संगठन सूर्य चौहान के हत्यारे असद के एनकाउंटर का जश्न मना रहे हैं। जिसका एनकाउंटर गाजियाबाद पुलिस ने रात को 3 बजकर 15 मिनट के आस-पास किया था। लेकिन अब सूर्य के घर के आस-पास हिंदू संगठन के लोग नजर आ रहे हैं। लेकिन कुछ दिन पहले खोड़ा कॉलोनी की इन गलियों में ज्यादातर मुस्लिम आबादी ही नजर आती थी। अब आस-पास की गलियां सूनी हो गई हैं। ज़ी मीडिया टीम जब असद के घर पर पहुंची तो वहां ताला लगा हुआ था। आसपास के लोग भी घर पर ताला लगाकर फरार हो गए। असद के घर के सामने से वॉक थ्रू. इलाके में सैंकड़ों की संख्या में हिंदू संगठन के लोग मौजूद हैं लिहाजा असद के घर की बिल्डिंग के बाहर भी पुलिस तैनात की हुई है ताकि हिंदू संगठन यहां तक ना पहुंच पाए। वहीं असद का घर खोड़ा कॉलोनी की सबसे बड़ी नूरानी मस्जिद के पास है और पास में ही एक मदरसा भी है। खोड़ा कॉलोनी की डेमोग्राफी की बात करे तो 8 किलोमीटर में फैली हुई कॉलोनी है। मुस्लिम आबादी 30% है, जबकि 70% हिंदू की है। खोड़ा इलाके में इतवार बाजार, पहला पुस्ता के आस पास सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी है। मुसलमान हिंदुओं से महंगी कीमत में मकान खरीदते हैं। खोड़ा कॉलोनी में लगभग 15 मस्जिदें हैं, सबसे बड़ी मस्जिद नूरानी मस्जिद है जिसके पास एक मदरसा भी है। इसके अलावा यहां पर नूरानी मस्जिद, अजमेरी मस्जिद, गौसिया मस्जिद, गड्ढे वाली मस्जिद, रहमानिया मस्जिद, इलाही मस्जिद समेत कुल 15 मस्जिद हैं। 2 मदरसे हैं। पहले से रहने वाले लोगों का कहना है कि 15 सालों में मुसलमानों की आबादी लगभग दोगुनी हो गई है। जिसकी सबसे बड़ी वजह हिंदुओं का थोड़ा सा लालच…0
0
Report
गाजियाबाद: खोडा थाने में हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार, वीडियो जारी
Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद थाना खोडा पुलिस टीम द्वारा हत्या के मामले में वांटेड 03 आरोपी गिरफ्तार । पुलिस ने आरोपियों का वीडियो जारी किया सूर्या के हत्या आरोपी (नवाब, फरहान और आतिफ)0
0
Report
उदयपुर के कोटड़ा में आंधी-बारिश के कारण बिजली आपूर्ति बाधित, 33 केवी लाइन प्रभावित
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के कोटड़ा से खबर #Udaipur #कोटड़ा : बीती रात से बिजली गुल, जनजीवन प्रभावित उपखंड क्षेत्र में बीती रात तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने जनजीवन के साथ विद्युत व्यवस्था को भी प्रभावित कर दिया। आंधी के चलते कई स्थानों पर पेड़ बिजली लाइनों पर गिर गए, जबकि कई विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। विद्युत विभाग के सहायक अभियंता ने बताया कि विद्युत लाइन पर कई जगहों पर पेड़ गिरने से लाइन के पोल टूटकर क्षतिग्रस्त हो गए। जिससे कोटड़ा स्वरूपगंज 33 केवी लाइन बाधित है। विभाग के कार्मिकों द्वारा युद्ध स्तर पर लाईन सुचार करने के प्रयास किए जा रहे है。0
0
Report
Advertisement
headline
Baran, Rajasthan:अटरू में ट्रक ने बाइक सवार दंपती और बच्चों को कुचला, माता-पिता के पैर टूटे, दो बच्चे भी घायल एंकर -बारां के अटरू थाना मुख्यालय के समीप 56 नंबर रेलवे अंडरपास के पास रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती और उनके दो मासूम बच्चों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा ट्रक चालक द्वारा लापरवाही और गफलत से वाहन चलाने के कारण हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चालक और उसकी पत्नी के पांवों में गंभीर फ्रैक्चर हो गए, जबकि उनके दो बच्चे भी चोटिल हुए हैं। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। अकलेरा निवासी जोधराज बागड़ी रविवार दोपहर अपनी पत्नी गायत्री बागड़ी, 8 वर्षीय बेटी अक्षिता और 5 वर्षीय बेटे विशांग के साथ बाइक पर सवार होकर अटरू आए थे। वे यहाँ 56 नंबर फाटक कॉलोनी में रहने वाले अपने भाई ब्रजमोहन बागड़ी के घर एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान पास ही स्थित वेयरहाउस से गेहूं खाली करके निकल रहे एक ट्रक के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में जोधराज और उनकी पत्नी गायत्री के पैर में गंभीर फ्रैक्चर आए हैं, जिससे वे लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। वहीं, दोनों मासूम बच्चे भी घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही अटरू थाने से सहायक पुलिस निरीक्षक वीरेंद्र पूनिया और ओमप्रकाश तुरंत जाब्ते के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को तुरंत जिला चिकित्सालय भिजवाया, जहाँ उनका उपचार जारी है। मामला दर्ज, जाँच शुरू अटरू थाना पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ गफलत और लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
नाना क्षेत्र में तेज अंधड़ से बिजली आपूर्ति ठप्प, बहाली जारी
Pali, Rajasthan:नाना क्षेत्र में तेज अंधड़ से बिजली आपूर्ति ठप्प, 24 से अधिक विद्युत पोल और कई पेड़ गिरे. देर रात बारिश और तेज हवा ने आमजन को परेशानी में डाल दिया है, नाणा एवं चामुंडेरी सहित कई गांवों में बिजली आपूर्ति ठप्प हो गई. तेज हवाओं से कई स्थानों पर विद्युत लाइनें टूट गईं, जिससे करीब 12 घंटे तक ग्रामीण क्षेत्रों में अंधेरा छाया रहा. भीषण गर्मी के बीच बिजली नहीं होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और घरों में लगे इनवर्टर भी डिस्चार्ज हो गए. विद्युत निगम की 6 टीमें मरम्मत कार्य में जुटी हुई हैं. कनिष्ठ अभियंता शुभम शर्मा ने बताया कि कई गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है, जबकि शेष प्रभावित गांवों में भी शाम तक सप्लाई सुचारु करने के प्रयास जारी हैं. विद्युत विभाग युद्धस्तर पर बहाली कार्य में लगा हुआ है.0
0
Report
नीट पेपर लीक पर बाबा बागेश्वर की सफाई, देश-धर्म हित का दावा
Chhatarpur, Madhya Pradesh:बाबा बागेश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री लगातार बयानबाजी से चर्चा मे बने हुये है ,हाल ही में दिए गए नीट र्चा लीक पर अपने बयान को लेकर चर्चा में आए बाबा बागेश्वर ने अब सफाई देते हुए कहा है कि उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। उन्होंने कहा, जो हमारे मुंह में आ जाता है, वह हम बोल देते हैं। हमारा आशय हमेशा देश और सनातन धर्म के हित से होता है। हम देश और सनातन धर्म से जुड़े लोगों का हित देखते हैं और उसी भावना से अपनी बात रखते हैं, बाबा बागेश्वर ने कहा था कि नीट पेपर लीक होते लेकिन देश के चुनाव लीक क्यो नही होते ,इसी बयान पर यह उनकी यह सफाई सामने आई है बाबा बागेश्वर के इस बयान को उनके पूर्व में दिए गए विवादित वक्तव्य पर सफाई और नरम रुख के तौर पर देखा जा रहा है। उनके इस स्पष्टीकरण के बाद समर्थकों और आलोचकों के बीच नई बहस छिड़ गई है। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनके सभी वक्तव्यों के पीछे राष्ट्र और सनातन धर्म के हित की भावना रहती है।0
0
Report
Advertisement
गोल्ड मेडलिस्ट चिराग Tyागी की हत्या पर सख्त कार्रवाई की मांग तेज
New Delhi, Delhi:स्लग:- गोल्ड मेडलिस्ट की हत्या पर सियासत, एनकाउंटर की मांग तेज。 उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने खेल जगत से लेकर राजनीति तक हलचल मचा दी है। एक तरफ खोड़ा इलाके में सूर्या चौहान हत्याकांड के आरोपी असद को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया, तो दूसरी तरफ अंतरराष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी चिराग त्यागी की हत्या के बाद उनके परिवार और समाज के लोग आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। गाजियाबाद के खोड़ा क्षेत्र में सूर्या चौहान की चाकू मारकर हत्या किए जाने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी असद को एनकाउंटर में मार गिराया। इस कार्रवाई को लेकर योगी सरकार की कानून-व्यवस्था पर समर्थकों ने सराहना की और इसे अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश बताया। लेकिन अब एक और सनसनीखेज हत्या ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। हिंडन नदी के पास अंतरराष्ट्रीय भारतीय पैरा एथलीट चिराग त्यागी की शनिवार को हत्या कर दी गई। पुलिस जांच के अनुसार हत्या का आरोप उनके साथी खिलाड़ी यश खटीक पर है। बताया जा रहा है कि चिराग हाल ही में बेंगलुरु में आयोजित इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर लौटे थे और इसी उपलब्धि के साथ उन्होंने एशियन पैरा गेम्स के लिए भी क्वालिफाई किया था। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई में जुटी है। वहीं चिराग त्यागी की हत्या ने एक बार फिर खिलाड़ियों की सुरक्षा और अपराध पर सख्त कार्रवाई को लेकर नई बहस छेड़ दी है।0
0
Report
कठुआ में डिजिटल हवाला से आतंक फंडिंग: 25 बैंक खातों का नेटवर्क उजागर
Jammu, *कठुआ में आतंक की फंडिंग पर सबसे बड़ा प्रहार! 25 बैंक खातों के जरिए घूम रहा था करोड़ों का नेटवर्क, दुबई-नेपाल कनेक्शन की जांच तेज कठुआ: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सामने आए संदिग्ध बैंक ट्रांजैक्शन और कथित आतंकी फंडिंग मामले ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। जांच में अब तक कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के बैंक खातों में करीब एक करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन का पता चला है, जबकि जांच में सामने आया है कि इस नेटवर्क से जुड़े कम से कम 25 बैंक खातों का इस्तेमाल धनराशि ट्रांसफर करने के लिए किया गया। मामले की शुरुआत 23 मई को हुई, जब लखनपुर पुलिस ने कठुआ के जंगलोट इलाके के रहने वाले राहुल खान और उसकी पत्नी सपना को हिरासत में लिया। जांच के दौरान दोनों के खातों में करीब एक करोड़ रुपये के संदिग्ध ट्रांजैक्शन सामने आए। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर वित्तीय लेनदेन और संभावित आतंकी फंडिंग एंगल की जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान राहुल खान से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने उत्तराखंड तक छापेमारी का दायरा बढ़ाया। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हरिद्वार में स्थानीय पुलिस की मदद से कार्रवाई करते हुए सोनम नामक महिला को हिरासत में लिया, जिसका नाम इस नेटवर्क में सामने आया था। जांच एजेंसियों के अनुसार, सोनम ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसके बैंक खाते के जरिए लगभग 20 लाख रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर किए गए। इसके बदले उसे करीब दो लाख रुपये कमीशन मिला था। पुलिस का दावा है कि वह ऑनलाइन नौकरी की तलाश के दौरान इस नेटवर्क के संपर्क में आई थी। जांच एजेंसियां अब मोबाइल फोन, बैंक रिकॉर्ड, सोशल मीडिया गतिविधियों और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की फॉरेंसिक जांच कर रही हैं ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। सूत्रों के मुताबिक, जांच में दुबई, नेपाल और अन्य विदेशी कनेक्शनों की भी पड़ताल की जा रही है। एजेंसीज को आशंका है कि हवाला चैनलों और तथाकथित "म्यूल अकाउंट्स" के जरिए विदेशों से धन भारत भेजा जा रहा था और फिर उसे अलग-अलग खातों में बांटकर असली स्रोत को छिपाया जाता था। सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि जम्मू-कश्मीर में आतंक के खिलाफ सख्त कार्रवाई के बाद आतंकी संगठन अब पारंपरिक हवाला चैनलों के साथ-साथ डिजिटल ट्रांजैक्शन और बैंक खातों का इस्तेमाल कर रहे हैं। जांच एजेंसियां इसे "डिजिटल हवाला" का नया मॉडल मान रही हैं, जिसमें रकम को कई खातों में घुमाकर उसकी ट्रैकिंग मुश्किल बनाई जाती है। जांच में यह भी सामने आया है कि हाल के वर्षों में जम्मू-कश्मीर में कई आतंकी फंडिंग मामलों में दुबई, दक्षिण अफ्रीका और अन्य देशों से जुड़े हवाला नेटवर्क का खुलासा हो चुका है। इससे पहले भी सुरक्षा एजेंसियां विदेशी फंडिंग के जरिए राजौरी, पुंछ और कश्मीर घाटी में आतंकी गतिविधियों को समर्थन देने वाले मॉड्यूल्स पर कार्रवाई कर चुकी हैं। फिलहाल लखनपुर पुलिस, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे नेटवर्क की अंतरराष्ट्रीय कड़ियों को खंगाल रही हैं। जांच का फोकस इस बात पर है कि क्या यह केवल हवाला ट्रांजैक्शन का मामला है या इसके तार किसी बड़े आतंकी मॉड्यूल और सीमा पार बैठे हैंडलर्स से भी जुड़े हुए हैं। अधिकारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं। सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि आतंक के खिलाफ चल रही कार्रवाई के दबाव में आतंकी संगठन अब बैंक खातों, डिजिटल वॉलेट्स, म्यूल अकाउंट्स और हवाला नेटवर्क के जरिए फंडिंग के नए रास्ते तलाश रहे हैं। कठुआ में हुई यह कार्रवाई ऐसे नेटवर्क पर अब तक की सबसे महत्वपूर्ण कार्रवाइयों में से एक मानी जा रही है.0
0
Report
बिहार विधान परिषद के लिए JDU उम्मीदवार चयन पर मंथन जारी
Patna, Bihar:बिहार विधान परिषद चुनाव में जेडीयू की ओर से किसको उम्मीदवार बनाया जायेगा और कौन एमएलसी बनेगा इसको लेकर बिहार में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी सिलसिले में JDU की बैठक की गई बैठक से पूर्व सुबह में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आवास पर पहुंचे वहां बात करने के बाद फिर उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी के आवास पर पहुंचे वहां काफी देर तक बातचीत हुई फिर वह अपने आवास 7 सर्कुलर पहुचे के बाद संजय झा नीतीश कुमार के आवास पहुंचे दोनों के बीच 1 घंटे से ऊपर मीटिंग हुई और कई मुद्दों पर बात हुई फिर बैठक संजय झा के आवास पर हुई जहां उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी केंद्रीय मंत्री ललन सिंह पार्टी के कोषाध्यक्ष ललन शराफ के साथ संजय झा ने मीटिंग किया मीटिंग 1 घंटे से अधिक चली मीटिंग खत्म होने के बाद किसी नेता ने कुछ भी नहीं बोला और सब निकल गए एमएलसी चुनाव में पार्टी के तरफ से किस उम्मीदवार बनाया जाए इसके लिए अभी भी मंथन जारी है0
0
Report
Advertisement
