Back
वाल्मीकिनगर एयरपोर्ट के कायाकल्प के लिए ₹38.64 करोड़ मंजूर, क्षेत्र में रोजगार बढ़ेंगे
IAImran Ajij
Mar 11, 2026 05:06:32
Bagaha, Bihar
अच्छी ख़बर बगहा से है जहाँ इंडो नेपाल सीमा पर वाल्मीकिनगर में स्थित एक दिन के एयरपोर्ट का अब कायाकल्प होगा। वाल्मीकिनगर एयरपोर्ट के विकास के लिए ₹38.64 करोड़ की लागत से टेंडर जारी कर दिया गया है इसकी जानकारी उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के OSD प्रिंस कुमार ने प्रेस रिलीज जारी कर के दिया है। जो सीमावर्ती क्षेत्र समेत चंपारण और आसपास के इलाकों के लिए बेहद सुखद ख़बर है । लिहाजा केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दूबे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के साथ-साथ चंपारण में भी तेज़ी से विकास की नई उड़ान भरने पर बधाई औऱ शुभकामनायें दिया है। इस महत्वपूर्ण पहल के लिए उन्होंने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किनजारपू समेत बिहार सरकार उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का हृदय से आभार जताया है । उन्होंने कहा है की हवाई मार्ग खासकर वाल्मीकिनगर एयरपोर्ट के कायाकल्प से इस क्षेत्र में पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे जबकि चंपारण की कनेक्टिविटी को नई मजबूती मिलेगी। चंपारण के विकास में यह उड़ान आगे भी ऐसे ही जारी रहें इसकी कामना करते हुए केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दूबे ने ख़ुशी जाहिर किया है। बात दें की वाल्मीकिनगर एयरपोर्ट का बिस्तार करने के लिए सरकार ने टेंडर जारी किया है जिसमें टर्मिनल भवन औऱ एटीसी टावर जैसी आधुनिक सुविधाएं शामिल होंगीं लिहाजा हवाई अड्डा के व्यापक विस्तार के लिए 12 एकड़ अतिरिक्त जमीन की ज़रूरत है जिसके लिए भी सर्वे औऱ पैमाइश के बाद प्रशासनिक कवायद तेज क़र मंजूरी मिलने के साथ हीं टेंडर की प्रक्रिया के बाद अब वाल्मीकिनगर एयरपोर्ट के दिन बहुरंगे होने की उम्मीद जगी है। जिससे बिहार के कश्मीर इकलौते वाल्मीकि टाइगर रिज़र्व में पर्यटन समेत बॉर्डर पर व्यवसाय व्यापार औऱ अन्य कारोबार दवा इलाज़ करवाने राजधानी जाने के अलावा धार्मिक स्थलों से जुड़ाव औऱ दर्शन भी आसान होगा क्योंकि देश विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के अलावा पर्यटकों का जमावड़ा वाल्मीकिनगर में लगा रहता है लिहाजा यहाँ से जुड़ाव में हवाई मार्ग बेहद कारगर साबित होगा। बाइट - सतीश चंद्र दूबे, केंद्रीय मंत्री
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
AKAlok Kumar
FollowMar 11, 2026 07:35:530
Report
VAVijay Ahuja
FollowMar 11, 2026 07:35:420
Report
AKAlok Kumar
FollowMar 11, 2026 07:35:220
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
FollowMar 11, 2026 07:35:080
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowMar 11, 2026 07:34:460
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowMar 11, 2026 07:34:280
Report
YSYatnesh Sen
FollowMar 11, 2026 07:33:300
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowMar 11, 2026 07:33:180
Report
RSRAKESH SINGH
FollowMar 11, 2026 07:32:420
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowMar 11, 2026 07:32:140
Report
KSKashish Singh
FollowMar 11, 2026 07:31:540
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 11, 2026 07:31:410
Report
MKManoj Kumar Chaturvedi
FollowMar 11, 2026 07:31:040
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowMar 11, 2026 07:30:480
Report