Back
रामनगर-नहर पुल के जर्जर हालात से दर्दनाक हादसा, एक की मौत
IAImran Ajij
Feb 18, 2026 08:34:59
Bagaha, Bihar
बड़ी ख़बर बगहा से है जहाँ रामनगर में फ़िर एक बार हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है । हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया ।
दरअसल ग्रामीणों का आरोप है की घटना के घंटों बाद भी प्रशासन औऱ SDRF की टीम मौके پر नहीं पहुंची लिहाजा लोगों के सब्र का बांध टूट गया यहीं वज़ह है की शव को नहर से ढूढ़ने औऱ बाहर निकालने में देर हुई जिसके कारण युवक की मौत हों गईं आरोप तो यह भी है की अगर समय से उसकी खोजबीन हुई होती तो शायद उसे बचा लिया जाता क्योंकि अक़्सर इस रूट में ऐसे हादसे जर्जर पुल औऱ पतली सड़क के कारण होते रहते हैं।
पूरा मामला रामनगर थाना क्षेत्र का है, जहां त्रिवेणी नहर मोतीपुर पुल पर ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक ट्रैक्टर की ठोकर से सीधे नहर में जा गिरा। गहरे पानी में डूबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान अभिषेक के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है की हादसे में बाइक पर सवार दूसरा युवक शाहबाज़ गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद युवक को बचाने की कोशिश की गई, लेकिन पानी अधिक गहरा होने के कारण उसे समय रहते बाहर नहीं निकाला जा सका। SDRF की टीम देर से पहुंचने पर भी स्थानीय लोगों में नाराज़गी देखने को मिली।
घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने रामनगर से वाल्मीकिनगर और बगहा को जोड़ने वाली नहर सड़क को जाम कर दिया। लोगों का आरोप है कि पुल और सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण यहां अक्सर हादसे होते रहते हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गईं है । हालांकि रामनगर सीओ वेद प्रकाश का कहना है की 2024 से हीं विभाग को पत्राचार क़र हालात से अवगत कराया जा चुका है बावजूद इसके सिचाई विभाग औऱ PWD की लापरवाही जानलेवा साबित हों रहीं है।
इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। रामनगर एसडीपीओ रागिनी कुमारी और सीओ वेद प्रकाश ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। इस दौरान गुस्से में लोगों ने एम्बुलेंस को भी अपना निशाना बनाया और क्षतिगस्त पुल को तोड़ने की कोशिश की। प्रशासन की ओर से जल्द पुल निर्माण और सड़क चौड़ीकरण का भरोसा दिया गया है।
फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है क्योंकि प्रशासन के वरिय अधिकारी औऱ रामनगर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन नागेंद्र साह औऱ उप चेयरमैन सूजल सिंह भी मौके पर पहुँचे औऱ सिस्टम को कोस रहें हैं इसे अनदेखी बता रहें हैं ।
अब सवाल यह है कि कब तक ऐसे हादसों के बाद भी प्रशासन जागेगा या नहीं ।
बता दें की रामनगर से बगहा औऱ वाल्मीकिनगर को जोड़ने वाली नहर किनारे वर्षों पुराने दर्जनभर पुल क्षतिग्रस्त हैं जिनके डॉवेल भी नहीं हैं रेलिंग नहीं होने औऱ पतली जर्जर सड़क पर टर्निंग के कारण अक़्सर ऐसे हादसे होते रहते हैं औऱ यात्रियों को अपनी जान गवानी पड़ती है ।
बाइट - मृतक की रोती बिलखती परिजन
बाइट - शाहबाज़ चंद्रवंशी, जख़्मी
बाइट - चिंता मणि तिवारी, local बुजुर्ग
बाइट - सूजल सिंह, उप चेयरमैन रामनगर नगर पालिका परिषद, ब्लू रंग के ट्रेक शूट में
बाइट - नागेंद्र साह, चेयरमैन रामनगर नगर पालिका परिषद, गेरुआ गमछा ओढ़े
बाइट - वेद प्रकाश, सीओ रामनगर, ब्लैक ब्लेजर पहने हुए
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AAAteek Ahmed
FollowFeb 18, 2026 10:21:030
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 18, 2026 10:19:560
Report
SLSanjay Lohani
FollowFeb 18, 2026 10:19:410
Report
VAVijay Ahuja
FollowFeb 18, 2026 10:19:280
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 18, 2026 10:19:100
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 18, 2026 10:18:560
Report
NSNAJEEM SAUDAGAR
FollowFeb 18, 2026 10:18:370
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 18, 2026 10:18:240
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 18, 2026 10:18:100
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowFeb 18, 2026 10:17:530
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 18, 2026 10:16:48Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:जनता की चौपाल बजट पर
0
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowFeb 18, 2026 10:16:39Noida, Uttar Pradesh:Delhi Metro Rail Corporation OfficialDMRC Security update The Supreme Court Metro station has been closed till further notice.
0
Report
PTPreeti Tanwar
FollowFeb 18, 2026 10:16:320
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 18, 2026 10:15:570
Report
ASAJEET SINGH
FollowFeb 18, 2026 10:15:460
Report