Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
West Champaran845101

रामनगर में तीन विषैले सांप पकड़े, वन विभाग ने सुरक्षित जंगल छोड़ दिया

IAImran Ajij
Jan 21, 2026 16:33:48
Bagaha, Bihar
बगहा से बड़ी खबर: रामनगर के अलग-अलग जगहों से एक के बाद एक लगतार तीन जहरीले और खतरनाक सांप निकलने से अफरा तफ़री मच गई। रिहायशी इलाकों में जहरीले सांप निकलने के बाद लोगों में दहशत کا माहौल बन गया। दरअसल करैत, कोबरा और अजगर जैसे खतरनाक सांप निकलने और उनके सफल रेस्क्यू में स्नेक कैचर क्यामुद्दीन अंसारी इन दिनों महती भूमिका निभा रहे हैं जो VTR में निविदा पर कार्यरत हैं। बताया जा रहा है कि रामनगर के मुजरा गांव में एक घर की सफाई के दौरान दो सांप दिखाई दिए, इनमें एक करैत और दूसरा पांच फीट का लंबा कोबरा था। वन विभाग की टीम को सूचना मिली तो रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया जो घंटों की मशक्कत के बाद सफल रहा। इसी बीच रामनगर के बंजरीया गांव के समीप फार्म के पास करीब 12 फीट का विशालकाय अजगर निकला है। तत्काल वन विभाग की ओर से टीमें गठित की गईं और स्नेक कैचर ने एक के बाद एक तीनों विषैले सांपों का सफल रेस्क्यू कर them वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के सदाबहार जंगल में छोड़ दिया गया। बिहार के इकलौते VTR जंगल में करीब तीन सौ प्रजापति के सांप पाए जाते हैं जो अक्सर रिहायशी इलाकों में प्रवेश कर जाते हैं। अभी सूचना मिली है कि पुनः एक बार इन साँपों के रेस्क्यू के बाद VTR प्रशासन ने लोगों से कोई भी जीव जंतु देखें जाने पर सूचना देकर वन विभाग का सहयोग करने की अपील की है। बाइट- विजय प्रसाद, रेंजर रामनगर VTR
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
VMVimlesh Mishra
Mar 11, 2026 04:03:15
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला - मध्यप्रदेश में एक तरफ सरकार नशामुक्ति और शराबबंदी की दिशा में काम करने को लेकर बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन दूसरी तरफ हकीकत कुछ और ही तस्वीर दिखा रही है। ताजा आंकड़े बताते हैं कि शराब से दूरी बनाने वाले लोगों की संख्या कम हो रही या ज्यादा पर जिला सहित मण्डला नगर पवित्र नगर घोषित होने के बावजूद नगर सहित जिले में शराब का कारोबार लगातार बढ़ रहा है। पिछले साल की तुलना में इस साल शराब दुकानों की नीलामी करीब 50 करोड़ रुपए ज्यादा में हुई है। वीओ - 1 - दरअसल जिले में इस साल शराब दुकानों की नीलामी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। आबकारी विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पिछले वर्ष जिले की शराब दुकानें करीब 90 करोड़ रुपए में नीलाम हुई थीं, जबकि इस साल यही दुकानें लगभग 140 करोड़ रुपए में नीलाम हुई हैं। यानी साफ है कि शराब का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। नशामुक्ति के सरकारी अभियानों और जागरूकता कार्यक्रमों के बावजूद शराब की खपत में कमी आने के बजाय बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। वीओ - 2 - विशेषज्ञों का मानना है कि शराब दुकानों की बढ़ती कीमत इस बात का संकेत है कि जिले में शराब की मांग लगातार बढ़ रही है। यही वजह है कि ठेकेदार भी ज्यादा कीमत देकर दुकानें लेने के लिए आगे आ रहे हैं। बाइट - 1 - एड राकेश तिवारी - पूर्व अध्यक्ष - जिला अधिवक्ता संघ । बाईट - 2 - चारु शुक्ला - स्थानीय नागरिक । वीओ - 3 - मामले के संबंध में डीईओ का कहना है कि निश्चित रूप से आबादी बढ़ने के साथ ही शराब की खपत बढ़ी है जबकि पड़ोसी प्रांत छग में शराब का कारोबार सरकारी हाथों में होने के कारण यंहा के व्यापारियों का का रुझान मण्डला जैसे पड़ोसी जिलों के तरफ बढ़ रहा है । बाईट - 3 - रामजी पांडे -डीईओ वीओ - 4 - हालांकि सरकार नशामुक्ति अभियान चलाने और शराब के दुष्परिणामों को लेकर जागरूकता फैलाने की बात करती है, लेकिन आंकड़े बताते हैं कि जमीनी स्तर पर इन अभियानों का असर बहुत कम दिखाई दे रहा है । ऐसे में सवाल उठता है कि जब सरकार नशामुक्ति की बात कर रही है, तो फिर शराब का कारोबार हर साल क्यों बढ़ रहा है ? और क्या वाकई नशामुक्ति के दावे सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह गए हैं ? विमलेश मिश्र - मण्डला ।
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Mar 11, 2026 04:02:35
Dungarpur, Rajasthan:हेडलाइन - टीम ऑफ विजिटर्स पहुंची जिला कारागृह, भोजन, स्वास्थ्य और कानूनी सुविधाओं की ली जानकारी एंकर इंट्रो - डूंगरपुर जिले में न्याय, मानवाधिकारों और जेल व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के लिए गठित टीम ऑफ विजिटर्स ने जिला काराग्रह, डूंगरपुर का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव मनोज मीणा, उपखंड अधिकारी सोनू कुमार गुर्जर, सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हेमंत सैनी, मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी राहुल जैन सहित टीम के अन्य सदस्यों ने कारागृह के विभिन्न बैरकों का निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान जेल परिसर में कुल 92 बंदी निरुद्ध पाए गए। टीम ऑफ विजिटर्स द्वारा बंदियों से सीधी और व्यक्तिगत संवाद किया गया। टीम द्वारा जेल में बंदियों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई, चिकित्सा सुविधाओं और विधिक सहायता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Mar 11, 2026 04:02:17
Dungarpur, Rajasthan:रामनवमी की विशाल शोभायात्रा 26 मार्च को रामोत्सव आयोजन समिति की बैठक में निर्धारित की गई। डूंगरपुर जिले के श्रीनाथ मंदिर परिसर में रामोत्सव आयोजन समिति व सर्व हिन्दू समाज की बैठक आयोजित हुई। बैठक में 26 मार्च को रामनवमी की विशाल शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। रामोत्सव की भव्य शोभा यात्रा बादलमहल से निकाली जावेगी जिसमें अश्व, बग्गीया, रामदरबार, अलग अलग झाकियां, अखाड़ा, डी जे, बैंड होंगे जो पहले के मार्ग बादल महल, तहसील चौराहे, गैपसागर की पाल, पुराना हॉस्पिटल, कंसारा चौक, सोनिया चौक, माणक चौक, दर्जीवाड़ा, कनेरा पोल, घूमटा बाजार, मोची बाजार से पुराना हॉस्पिटल से गैप सागर की पाल पर महाराती के साथ संपूर्ण होगी।
0
comment0
Report
NZNaveen Zee
Mar 11, 2026 04:02:00
Rewari, Haryana:रेवाड़ी में भाजपा नेता के भतीजे के बनवारे पर बरसाए ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे..... गोत्र की लड़की से शादी पर विवाद, पुलिस सुरक्षा में निकाला बनवारा...... हमला करने वालों के गोत्र की लड़की से आज होंगी शादी, पुलिस बल तैनात.... बावल विधानसभा में मंगलवार रात बाल्मीकी बस्ती में बनवारे के दौरान कुछ लोगों ने बनवारे पर ईंट-पत्थर और लाठी डंडे बरसाए। जिसमें कुछ लोगों को चोटें आई। यह विवाद उनके गोत्र की लड़की से शादी करने पर हुआ। सूचना के बाद दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस की मौजूदगी में बनवारा निकाला गया। बस्ती में बने तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वाल्मीकि बस्ती के अंकित की आज सारवान गोत्र की लड़की से शादी होगी। दूल्हे के चाचा एवं भाजपा एससी मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष पुष्प कुमार ने कहा कि मंगलवार रात को उनके भतीजे अंकित का बनवारा निकल रहा था। बस्ती में ही प्रेम कुमार और जगदीश पहले से लठ लेकर बैठे हुए थे। अचानक उनके घरों से बनवारे पर ईंट-पत्थर बरसने शुरू हो गए। कई लोगों ने लाठी-डंडों से हमला किया। जिससे मेरे बेटे अमित समेत कई को चोटें आई, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और दो थानों के साथ- साथ पुलिस लाइन से पुलिस जवान बुलाकर उनकी मौजूदगी में बनवारा निकलवाया। उन्होंने बताया कि बस्ती में सारवान गोत्र के परिवार रहते हैं। पहले से हमारे गोत्र में सारवान और सारवान गोत्र में हमारे गोत्र की लड़कियों से शादी हो चुकी है। जिस पर कभी किसी पक्ष ने एतराज नहीं किया। अब मेरे भतीजे की शादी सारवान गोत्र की लड़की के साथ हो रही है, उस पर आपत्ति जता रहे हैं। सारवान गोत्र की लड़की से शादी करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। बावल थाना प्रभारी ने बताया कि राकेश के परिवार ने शिकायत दी थी, परंतु किसी का नाम नहीं बताया। मंगलवार को भी हमने बात की थी। अचानक बनवारे के समय यह सब हो गया। 15-20 परिवार शादी के विरोध में है। सुरक्षा की दृष्टि से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया था। स्थिति अब पूरी तरह से नियंत्रण में है। शादी संपन्न होने तक बस्ती में पुलिस तैनात रहेगी।
0
comment0
Report
HBHeeralal Bhati
Mar 11, 2026 04:01:41
Jalore, Rajasthan:जालोर जिले के रामसीन थाना क्षेत्र के मांडोली गांव में हिम्मताराम (41) पुत्र समेलाराम शव मिला है। ये युवक 4 मार्च से घर से लापता था। 8 मार्च को रामसीन थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी。 शव गांव के पास उसके गेहूं के खेत में पड़ा मिला। रामसीन थानाधिकारी अरविंद कुमार मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया。 भीनमाल डीएसपी शंकरलाल मसूरिया भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार हिम्मताराम 4 मार्च से लापता था, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट रामसीन के पुलिस थाने में दर्ज करवाई गई थी。 प्रारंभिक जानकारी में बताया जा रहा है कि खेत पर काम करते समय अचानक तबीयत बिगड़ने से उसकी मौत हुई होगी। उसने होली पर समाज की ओर से आर्थिक सहायता के लिए 20 हजार लिए थे। उसकी जेब से 19 हजार रुपए भी बरामद हुए हैं।
0
comment0
Report
NANasim Ahmad
Mar 11, 2026 03:48:38
New Delhi, Delhi:दिल्ली मास्टर प्लान 2041 पर देहात के किसानों की चिंता राजधानी दिल्ली के लाडपुर गांव में दिल्ली देहात विकास मंच की कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों ने हिस्सा लिया। बैठक में DDA के मास्टर प्लान 2041, लैंड पूलिंग और GDA पॉलिसी को जल्द लागू करने की मांग उठाई गई। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने जल्द फैसला नहीं लिया तो बाहरी दिल्ली के किसान आंदोलन के लिए सड़कों पर उतर सकते हैं। राजधानी दिल्ली में जहां एक तरफ लगातार शहरीकरण बढ़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ दिल्ली देहात के किसानों की चिंताएं भी बढ़ती जा रही हैं। लाडपुर गांव में आयोजित दिल्ली देहात विकास मंच की कोर कमेटी की बैठक में बड़ी संख्या में किसानों ने हिस्सा लिया और दिल्ली के बहुप्रतीक्षित मास्टर प्लान 2041 को लेकर चर्चा की। किसानों का कहना है कि दिल्ली का मास्टर प्लान अभी भी ठंडे बस्ते में पड़ा हुआ है, जिससे ग्रामीण इलाकों के विकास पर असर पड़ रहा है। बैठक के दौरान दिल्ली देहात विकास मंच के अध्यक्ष भूपेंद्र बजाड़ ने प्रस्ताव रखते हुए कहा कि संगठन जल्द ही दिल्ली के शहरी विकास मंत्री से मुलाकात करेगा। साथ ही लैंड पूलिंग पॉलिसी, DDA मास्टर प्लान 2041 और GDA पॉलिसी को जल्द लागू कराने की मांग को लेकर एक बार फिर ज्ञापन सौंपा जाएगा। किसानों का कहना है कि अगर सरकार उनकी मांगों को नजरअंदाज करती है तो बाहरी दिल्ली के किसान आंदोलन का रास्ता भी अपना सकते हैं। किसानों का कहना है कि राजधानी दिल्ली में एक तरफ अवैध कॉलोनियां लगातार बसती जा रही हैं, जबकि दूसरी तरफ प्रधानमंत्री का सपना दिल्ली को स्मार्ट सिटी बनाने का है। ऐसे में अगर मास्टर प्लान 2041 और लैंड पूलिंग पॉलिसी लागू नहीं होती है तो यह सपना अधूरा ही रह जाएगा और ग्रामीण क्षेत्रों का विकास भी प्रभावित होगा। इधर नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में भी एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें दिल्ली मास्टर प्लान 2041 को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद रहे। इस दौरान दिल्ली के भविष्य के शहरी विकास और ढांचे को ध्यान में रखते हुए मास्टर प्लान के विभिन्न पहलुओं पर मंथन किया गया और उपराज्यपाल द्वारा पहले से मंजूर मसौदे की भी समीक्षा की गई। ऐसे में एक तरफ जहां दिल्ली देहात के किसान जल्द लैंड पूलिंग और नई पॉलिसियों के लागू होने की मांग कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ केंद्र और राज्य स्तर पर मास्टर प्लान 2041 को लेकर मंथन जारी है। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले समय में इस पर बड़ा फैसला हो सकता है, जिससे दिल्ली के किसानों को राहत मिलने की संभावना है।
0
comment0
Report
SKSHIV KUMAR
Mar 11, 2026 03:47:35
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में घने कोहरे के चलते भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां रोडवेज बस ने कार को टक्कर मारी है। हादसे में कार में सवार चार लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हुई है जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। बस बरेली रोडवेज की बताई जा रही है। फिलहाल घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना थाना अल्लाहगंज क्षेत्र के स्टेट हाईवे पर सुकसुकी गांव के पास की है। बताया जा रहा है कि आज सुबह घना कोहरा होने के चलते विजिबिलिटी बेहद कम थी। इसी दौरान ओवरटेक कर रही रोडवेज की बस ने सामने से आ रही आर्टिगा कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार चार लोगों के मौके पर मौत हुई है जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से सभी को बाहर निकाल लिया जबकि एक शव अभी भी कार में फंसा हुआ है। इससे पहले इसी इलाके में डबल डेकर बस पलटने से 20 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। फिलहाल मार्च के महीने में घना कोहरा अब हादसे की सबब बन रहा है। इस हादसे में घायल का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
0
comment0
Report
ASAJEET SINGH
Mar 11, 2026 03:47:22
Jaunpur, Uttar Pradesh:जफराबाद थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में एक वृद्ध महिला से सोने की चेन छीनकर भाग रहे बाइक सवार बदमाश को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार गांव निवासी ज्ञान देवी, घर पर अकेली थीं। इसी दौरान एक युवक कुकर और कड़ाही बेचने के बहाने उनके घर पहुंचा और सामान खरीदने की बात करने लगा। बातचीत के दौरान उसने घर के अंदर नजर डाली और जब उसे वहां कोई अन्य व्यक्ति नहीं दिखा तो वह अचानक घर में घुस गया। आरोप है कि युवक ने वृद्धा का मुंह और गला दबाकर उनके गले से सोने की चेन झपट ली। इस दौरान धक्का-मुक्की में वृद्धा के होंठ पर चोट लग गई और खून निकल आया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बाहर खड़ी अपनी बाइक लेकर भागने लगा। बुधवार के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और बदमाश का पीछा करने लगे। इसी दौरान गांव के अंकित विश्वकर्मा और सुभाष विश्वकर्मा ने साहस दिखाते हुए भाग रहे आरोपी को पकड़ लिया। तब तक अन्य ग्रामीण भी वहां पहुंच गए और आरोपी को काबू में कर लिया। सूचना मिलते ही पास के कल्याणपुर बाजार में मौजूद उपनिरीक्षक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से बाइक और एक चाकू भी बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम कन्हैया पांडेय पुत्र राजदेव पांडेय निवासी कपिया निजामत थाना महाराजगंज, जिला सिवान (बिहार) बताया। उसने यह भी बताया कि वह वर्तमान में आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के पास रह रहा था। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top