Back
प्रियंका गांधी ने हरनाटांड़ में मोदी सरकार पर कड़ा वार, बेरोजगारी पर निशाना
IAImran Ajij
Nov 05, 2025 11:10:54
Bagaha, Bihar
कांग्रेस महासचिव औऱ महागठबंधन की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने पश्चिम चम्पारण के वाल्मीकिनगर विधानसभा अंतर्गत हरनाटांड़ में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला है। थरूहट की राजधानी हरनाटांड़ में थारू आदिवासी युवतियों के साथ प्रियंका गांधी ने पारंपरिक झमटा नृत्य पर ठुमके भी लगाये। दरअसल दूसरे चरण में 11 नवंबर को होने वाले मतदान पूर्व कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी वाल्मीकिनगर से महागठबंधन के कांग्रेस उम्मीदवार सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा के पक्ष में वोट मांगने बगहा के हरनाटांड पहुंची जहाँ उन्होंने हस्तकरघा उद्योग से जुड़ी महिलाओं से मिलकर उनका हाल जाना और बापू के कर्मभूमि का नमन किया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने डबल इंजन की सरकार پر हमला करते हुए कहा कि दिल्ली से रिमोट के जरिये बिहार सरकार चल रही है। क्योंकि पीएम मोदी को देश की चिन्ता नहीं है। हमारे पिता की शहादत को याद कीजिये। आज वोट चोरी कर ये लोग गद्दी पर बैठे हैं। मोदीजी को देश की चिंता नहीं है लेकिन कांग्रेस के मंच पर तेजस्वी की तस्वीर नहीं है इसकी चिंता जरूर है...! बताया जा रहा है की प्रियंका गांधी ने जनसभा में पीएम मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा की उन्हें पूंजी पतियों की चिंता है आज देश में सरकारी नौकरियां कम हुई हैं और हर जगह ठेकेदारी व्यवस्था लागू हुई है। नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है, रोजी रोजगार के लिए वह पलायन कर रहे हैं, लेकिन मोदी सरकार को इसकी चिंता नहीं है। लिहाजा आज अंग्रेजी साम्राज्य से कम नहीं है मोदी जी की यह सरकार। बता दें की कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी बुधवार को बाल्मीकिनगर विधानसभा क्षेत्र के हरनाटांड़ में चुनावी आमसभा को संबोधित कर रही थीं इसी दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि बिहार की सरकार केंद्र से संचालित हो रही है बावजूद इसके पीएम की सभा में सीएम नहीं दिख रहे हैं। बिहार के एनडीए सरकार पर प्रहार करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि 20 सालों के उनके शासनकाल में राज्य में बेरोजगारी बढ़ी है, पलायन बढ़ा है और शिक्षा व्यवस्था चौपट हुई है। किसानों को उनके फसल का मूल्य नहीं मिला है और अस्पतालों की स्थिति बदहाल हुई है। उन्होंने लोगों से शिक्षा, रोजगार, महिला सशक्तिकरण पर इंडिया गठबंधन के पक्ष में मतदान करने की अपील किया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DBDEBASHISH BHARATI
FollowNov 05, 2025 13:26:560
Report
BBBindu Bhushan
FollowNov 05, 2025 13:26:330
Report
SKSunny Kumar
FollowNov 05, 2025 13:26:170
Report
KJKamran Jalili
FollowNov 05, 2025 13:26:090
Report
SPSanjay Prakash
FollowNov 05, 2025 13:25:460
Report
0
Report
DRDivya Rani
FollowNov 05, 2025 13:23:140
Report
SKSundram Kumar
FollowNov 05, 2025 13:23:020
Report
JPJAY PRAKASH KUMAR
FollowNov 05, 2025 13:22:380
Report
MTMadesh Tiwari
FollowNov 05, 2025 13:22:260
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowNov 05, 2025 13:22:110
Report
SPSanjay Prakash
FollowNov 05, 2025 13:21:360
Report
PKPREMENDRA KUMAR
FollowNov 05, 2025 13:21:200
Report
BBBhupendra Bishnoi
FollowNov 05, 2025 13:21:080
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowNov 05, 2025 13:20:540
Report