Back
बगहा के शास्त्रीनगर में पुल केलिए मुंडन प्रदर्शन, प्रशासन से जल्द निर्णय की मांग
IAImran Ajij
Feb 01, 2026 11:40:47
Bagaha, Bihar
LOCATION- BAGAHA REPORT- IMRAN AZIZ एंकर- बगहा से इस वक़्त की बड़ी खबर है जहाँ पुल निर्माण की मांग को लेकर लोगों का सब्र अब जवाब देने लगा है। गंडक नदी पर प्रस्तावित बेलवनिया–शास्त्रीनगर पुल निर्माण रद्द होने के विरोध में आज अनोखे अंदाज़ में प्रदर्शन देखने को मिला। संघर्ष समिति के सदस्यों ने NH-727 गोरखपुर–बेतिया मुख्य सड़क पर मुंडन कराकर अपना विरोध दर्ज कराया। ये तस्वीरें बिहार के बगहा के शास्त्रीनगर चौक की हैं, जहाँ पुल निर्माण की मांग को लेकर सैकड़ों लोग एकजुट नजर आए । प्रदर्शनकारियों ने सिर मुड़वाकर प्रशासन और सरकार के खिलाफ नाराज़गी जताई । संघर्ष समिति का कहना है कि यह सिर्फ पुल नहीं, बल्कि इलाके के लाखों लोगों की उम्मीद औऱ ज़रूरत है। प्रदर्शनकारियों के मुताबिक सीमावर्ती उतर प्रदेश के बेलवनिया–बिहार के बगहा स्थित शास्त्रीनगर में पुल बनने से गंडक नदी के दोनों किनारों के लोगों को सीधा लाभ होता है । मौजूदा हालात में लोगों को करीब 60 किलोमीटर का चक्कर लगाकर आना-जाना पड़ता है, जबकि पुल बनने से यह दूरी मात्र 8 किलोमीटर रह जायेगी ।बताया जा रहा है की पुल निर्माण की मांग वर्ष 2018 से लगातार उठाई जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बाइट – रविकेश पाठक, चश्मा पहने संघर्ष समिति सदस्य: “पुल निर्माण रद्द होना हमारे साथ अन्याय है। अगर हमारी मांगें नहीं मानी गईं तो हम विधानसभा से लेकर लोकसभा तक घेराव करेंगे।” प्रदर्शन के दौरान लोगों ने साफ चेतावनी दिया है कि अगर जल्द ही पुल निर्माण पर निर्णय नहीं लिया गया, तो इलाके में जनप्रतिनिधियों के प्रवेश पर भी रोक लगा दी जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल के अभाव में शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार सभी प्रभावित हो रहे हैं। बाइट – अजय सहनी,स्थानीय निवासी सह पार्षद प्रतिनिधि, पीले रंग का टी शर्ट पहने “बीमार को अस्पताल ले जाना हो या बच्चों को पढ़ाई के लिए भेजना, हर काम में परेशानी होती है।” वहीं खेती किसानी को गंडक दियारा जाने वाले लोग नाव हादसे का शिकार होते हैं ऐसे में पुल बनने से कई तरह की सुविधा होंगी। बगहा के शास्त्रीनगर चौक से इस अनोखे अंदाज़ में प्रोटेस्ट से साफ है कि पुल की मांग अब आंदोलन का रूप ले चुकी है। अब देखना होगा कि सरकार और प्रशासन इस ज़नाक्रोश पर कब तक संज्ञान लेते हैं। बता दें की बगहा में पुल निर्माण की मांग को लेकर जनता अब सड़क पर है और सरकार को अल्टीमेटम दे चुकी है। तभी तो पहले धरना, फ़िर पैदल march तब मशाल जुलूस औऱ उसके बाद सर्वदलीय बैठक के बाद आज मुंडन करवा क़र विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
KSKULWANT SINGH
FollowFeb 10, 2026 12:26:110
Report
JRJAIDEEP RATHEE
FollowFeb 10, 2026 12:25:550
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 10, 2026 12:25:040
Report
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 10, 2026 12:24:540
Report
MKMANISH KUMAR
FollowFeb 10, 2026 12:24:470
Report
PSPrabhanjan Singh
FollowFeb 10, 2026 12:24:260
Report
ANAbhishek Nirla
FollowFeb 10, 2026 12:24:080
Report
ASAmit Singh
FollowFeb 10, 2026 12:23:520
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 10, 2026 12:23:350
Report
चौक घंटाघर के पास रोडवेज की टक्कर से मीनू खंडेलवाल का कटा पैर, आक्रोशित व्यापारियों ने एसपी से की ड्
0
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 10, 2026 12:23:160
Report