Back
बगहा में NDA की ऐतिहासिक जीत, दूबे का विकास संकल्प और मोदी-नीति समर्थक स्वागत
IAImran Ajij
Dec 06, 2025 14:17:00
Bagaha, Bihar
बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद शनिवार को बगहा क्षेत्र उत्सव के रंग में डूबा नजर आया। क्योंकि करीब 25 किलोमीटर तक जगह जगह लोगों नें गर्मजोशी से नेताओं का स्वागत कर फूलों की बारिश किये। दरअसल 2025 विधानसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवारों की जीत का चाणक्य कहें जाने वाले केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे के साथ बगहा सदर विधायक राम सिंह और रामनगर विधायक नंदकिशोर राम भी शपथ ग्रहण के बाद पहली बार इलाके में पहुँचे जहाँ चखनी, नरईपुर और बड़गांव में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। स्वागत औऱ अभिनन्दन समारोह में जनता और कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। एक ओर जहाँ केंद्रीय मंत्री सतीश दुबे को लड्डूओं से तौला गया, वहीं जबकि दोनों विधायकों को फूल मालाएं और अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री सतीश दुबे ने कहा कि यह जीत “अमन-चैन और विकसित बिहार” की इच्छा रखने वाले हर नागरिक की जीत है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास विज़न और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन का परिणाम बताया। दुबे ने लोगों से सरकार की विकास यात्रा में सकारात्मक योगदान देने की अपील की औऱ बिहार की जनता का आभार जताया। ख़ास बात यह है की उन्होंने बेतिया से बगहा NH 727 पर फोर लेन सड़क निर्माण समेत शास्त्रीनगर से बेलवनिया उतर प्रदेश कों जोड़ने वाली गंडक नदी पर हाई टेक ब्रिज निर्माण का रास्ता साफ़ होने की जानकारी दी जो बिहार औऱ UP के लाखों लोगों के लिए बड़ी सौगात होगी लिहाजा विभागीय मंत्री नीतिन गडकरी से पहल में मंत्री सतीश दूबे शिद्द्त से जुटे हैं। इधर बगहा सदर सीट से लगातार दुबारा विजयी हुए बीजेपी विधायक राम सिंह ने कहा कि उनका लक्ष्य बगहा का समग्र विकास और जनसमस्याओं का शीघ्र समाधान करना है। वहीं रामनगर से नव निर्वाचित बीजेपी विधायक नंदकिशोर राम ने कहा कि सुदूरवर्ती दोन क्षेत्रों से लेकर नगर तक सभी वर्गों के समावेशी विकास को वे प्राथमिकता देंगे। अभिनंदन समारोह कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भूप नारायण तिवारी, बीजेपी नेत्री सुषमा सिंह,प्रदीप दूबे के साथ बीजेपी जिलाध्यक्ष अचिंत्य कुमार लल्ला ने कार्यकर्ताओं के athक परिश्रम के लिए सबों कों धन्यवाद दिया。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowDec 06, 2025 16:04:3097
Report
VMVimlesh Mishra
FollowDec 06, 2025 16:04:12106
Report
KBKuldeep Babele
FollowDec 06, 2025 16:04:0080
Report
AGAdarsh Gautam
FollowDec 06, 2025 16:03:4317
Report
NJNaynee Jain
FollowDec 06, 2025 16:03:28Noida, Uttar Pradesh:Polar bears found living together in an abandoned weather station
118
Report
HGHarish Gupta
FollowDec 06, 2025 16:03:1454
Report
79
Report
NJNaynee Jain
FollowDec 06, 2025 16:02:48Noida, Uttar Pradesh:Man does a backflip over a charging bull
62
Report
DSDevendra Singh
FollowDec 06, 2025 16:02:3742
Report
JGJugal Gandhi
FollowDec 06, 2025 16:02:1478
Report
AGAdarsh Gautam
FollowDec 06, 2025 16:01:4819
Report
VMVimlesh Mishra
FollowDec 06, 2025 16:01:2374
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowDec 06, 2025 16:01:1058
Report