Back
बगहा में ठंड ने जनजीवन पर डाला भारी असर, अलाव और कम्बल वितरण तेज
IAImran Ajij
Dec 31, 2025 04:47:08
Bagaha, Bihar
पुरे उतर बिहार में इन दिनों हाड़ कपाऊं ठंड से आम जन जीवन प्रभावित हो गया है। बगहा में भी घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। आलम यह है की कभी बदरी तो कभी कोहरा की आँख मिचौली में सर्दी का सितम जारी है. शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक सर्द पछुआ हवाओं के कारण कड़ाके की सर्दी बढ़ गई है। विज़िबेलिटी घटने से सड़क पर यातायात भी प्रभावित हो रहा है। लिहाजा बच्चों, बुजुर्गो औऱ मजदूरों कों ठंड से बचने की सलाह दी गईं है। यही वजह है की ट्रेनों के रफ़्तार पर असर पड़ा है कई ट्रेनें रद्द हो गईं हैं तो कुछ घंटों लेट चल रहीं हैं। बढ़ते ठंड के मद्देनज़र अब प्रशासन ने अच्छी पहल किया है ख़ुद बगहा 2 के सीओ वसीम अकरम दल बल के साथ कंबल लेकर ग़रिब मजदूर औऱ बेसहारा ज़रूरतमंद लोगों में दिन रात कंबल वितरण कर रहे हैं जबकि सार्वजनिक स्थानों रेल्वे स्टेशन, ब्लॉक अंचल अनुमंडल कार्यालय औऱ अस्पताल समेत बस स्टैंड जैसे दर्जनों जगहों पर अलाव की व्यवस्था कर आग जलाई जा रहीं है। दरअसल बगहा में पिछले कई दिनों से सर्दी लगातार बढ़ती जा रही है। इधर आसमान में घने बादल छाए रहे, वहीं पछुआ हवाओं के चलते कनकनी और तेज हो गई है। शहर ही नहीं, बल्कि आस-पास के ग्रामीण इलाकों में भी कोहरे की मोटी चादर देखने को मिल रही है। लिहाजा सड़कों पर बाहर निकलने वालों कों परेशानी हो रहीं है। लोग दिन में भी वाहनों की हेड लाइट जलाकर आवाज़ाही क़र रहें हैं। पारा लुढ़ककर 9 डिगी तक गिर जा रहा है। बताय जा रहा है कि सुबह और शाम के समय विज़िब्लिटी काफी कम हो जाती है। हालात ऐसे हो गए हैं कि दिन के समय भी वाहन चालकों को हेडलाइट और इंडिकेटर जलाकर ही धीरे-धीरे आगे बढ़ना पड़ रहा है। खासकर NH 727 बेतिया–गोरखपुर मुख्य सड़क पर वाहन सावधानी से रेंगते नज़र आते हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मौसम और खराब होने की चेतावनी जारी किया है। मंगलवार कों मध्य रात्रि में तापमान गिरकर लगभग 8 डिग्री के करीब पहुंच गया। इलाके में ठंड का प्रकोप फिलहाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में सतर्कता औऱ ऊनी कपड़ों का इस्तेमाल समेत अलाव ही सबसे बड़ा बचाव का सहारा है। ठंड के बीच कंबल वितरण औऱ ट्रेनों की स्थिति समेत अलाव की व्यवस्था का जायजा लिया हमारे संवाददाता ने, WT इमरान अज़ीज़ ज़ी मीडिया बगहा
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
AYAmit Yadav
FollowDec 31, 2025 06:24:020
Report
AYAmit Yadav
FollowDec 31, 2025 06:23:370
Report
AOAjay Ojha
FollowDec 31, 2025 06:23:290
Report
PSPradeep Soni
FollowDec 31, 2025 06:22:540
Report
AYAmit Yadav
FollowDec 31, 2025 06:22:340
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowDec 31, 2025 06:22:080
Report
RVRaunak Vyas
FollowDec 31, 2025 06:21:200
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowDec 31, 2025 06:21:080
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowDec 31, 2025 06:20:570
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowDec 31, 2025 06:20:450
Report
NLNitin Luthra
FollowDec 31, 2025 06:20:300
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowDec 31, 2025 06:19:500
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowDec 31, 2025 06:18:260
Report
0
Report