Back
वैशाली: पति कुंदन साह ने पत्नी अंजली चौधरी की गला दबाकर हत्या की, गिरफ्तार
RSRajkumar Singh
Mar 02, 2026 09:07:15
Hajipur, Bihar
खबर वैशाली से है जहाँ 32 वर्षीय एक विवाहिता अंजली चौधरी की गला दबाकर हत्या कर दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। खास बात यह है कि हत्या का आरोप पति पर लगा है और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति कुंदन साह को गिरफ्तार कर लिया है। घटना पातेपुर की है। मृतका अंजली चौधरी मूल रूप से समस्तीपुर के पूसा की रहने वाली थी जिसने 5 साल पहले कुंदन साह से प्रेम विवाह किया था। अंजली की यह दूसरी शादी थी जिससे 12 साल पहले पहली शादी हुई थी जिससे दो बेटे भी है लेकिन फेसबुक पर उसे कुंदन से प्यार हो गया और उसने दूसरी शादी कर ली। सबसे हैरत की बात तो यह है कि मरने से 24 घण्टे पहले अंजली ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी पोस्ट किया था जिसमें अंजली ने अपने प्रेमी और पति कुंदन साह पर कई आरोप लगाया था उसने प्रेम विवाह को अपनी गलती भी बताई थी। इधर मृतका के परिजनों ने पुलिस को बताया कि पति कुंदन साह और उसके घरवालों ने मिलकर अंजलि की हत्या की है। घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक प्लास्टिक की रस्सी बरामद हुई है जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पातेपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना किया और जांच के लिए आवश्यक नमूने एकत्र किए। पुलिस के अनुसार अंजलि की पहली शादी लगभग 12 साल पहले हुई थी। प्रेम प्रसंग के चलते उन्होंने अपने पहले पति को छोड़कर पांच साल पहले कुंदन साह से शादी की थी। मृतका के बेटे ने बताया कि उसके माता-पिता के बीच अक्सर विवाद होता था और उसके पिता ने ही रस्सी से गला दबाकर उसकी मां की हत्या की है। बहरहाल पुलिस पति से पूछताछ कर घटना कारण पता लगाने में जुट गई है और आगे की कार्रवाई कर रही है। बता दे कि अंजली ने अपने पति पर 2023 केस भी दर्ज कराया था जिसमें वह जेल भी गया था और जेल से आने के बाद आरोपी पति अपनी पत्नी के साथ अक्सर झगड़ा किया करता था।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ADAbhijeet Dave
FollowMar 02, 2026 10:21:380
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
FollowMar 02, 2026 10:21:240
Report
AYAmit Yadav
FollowMar 02, 2026 10:21:110
Report
DRDamodar Raigar
FollowMar 02, 2026 10:20:540
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowMar 02, 2026 10:20:450
Report
HSHEMANT SANCHETI
FollowMar 02, 2026 10:20:210
Report
KMKuldeep Malwar
FollowMar 02, 2026 10:20:070
Report
VMVimlesh Mishra
FollowMar 02, 2026 10:19:540
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowMar 02, 2026 10:19:240
Report
RSRahul shukla
FollowMar 02, 2026 10:19:100
Report
0
Report
ADAnup Das
FollowMar 02, 2026 10:18:080
Report
RSRahul shukla
FollowMar 02, 2026 10:17:560
Report
HGHarish Gupta
FollowMar 02, 2026 10:17:390
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 02, 2026 10:15:32Noida, Uttar Pradesh:आज सुबह कुवैत एयरस्पेस में ईरानी मिसाइलों ने तीन अमेरिकी फाइटर जेट्स को मार गिराया है।
0
Report
