852131
सुपौल में खेत जोतने के विवाद में दो महिलाएं हुई घायल
Supaul, Bihar:सुपौल जिले के सरायगढ़ भपटियाही थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में खेत जोतने को लेकर हुए विवाद में दो महिलाएं घायल हो गईं। मारपीट में जख्मी हुई दोनों महिलाओं को इलाज के लिए सदर अस्पताल सुपौल में भर्ती कराया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली मेयर ने मिड डे मील किचन का अचानक निरीक्षण किया, स्वच्छता देखी
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली मेयर का मिड डे मील किचन पर औचक निरीक्षण * दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही ने पूठ गांव स्थित मैत्रेयी मिड डे मील किचन का औचक निरीक्षण किया। * निरीक्षण के दौरान रसोई की साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था संतोषजनक मिली। * किचन में इस्तेमाल की जा रही खाद्य सामग्री तय मानकों के अनुरूप पाई गई और सुरक्षा मानकों का पालन होता मिला। * मेयर ने सुबह की पाली के बच्चों के लिए prepared कढ़ी-चावल चखकर भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया। * शाम की पाली के लिए तैयार पूरी-सब्जी की भी गुणवत्ता जांची गई। * प्रवेश वाही ने कहा- MCD स्कूलों को मिड डे मील देने वाली रसोइयां पांच सितारा होटलों जितनी साफ और सुसज्जित हैं। * मेयर ने कहा कि बच्चों के भोजन की गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। * पीएम पोषण अभियान के तहत किचन को खाद्य सामग्री और वित्तीय सहायता समय पर उपलब्ध कराई जा रही है। * भोजन की गुणवत्ता पर निगरानी के लिए मेयर हर सप्ताह एक मिड डे मील किचन का औचक निरीक्षण करेंगे。0
0
Report
बूंदी: हरिमोहन शर्मा की डाबी बैठक से पंचायत चुनाव की तैयारी तेज
Jaipur, Rajasthan:विधायक हरिमोहन शर्मा ने डाबी बरड़ क्षेत्र में कांग्रेस के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर आगामी जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों को लेकर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस के अधिक से अधिक उम्मीदवारों को जिताने का आह्वान किया। शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और कांग्रेस जनता की लड़ाई मजबूती से लड़ेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी के निर्देशानुसार ऑनलाइन आवेदन करने और एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की। बैठक में कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
बेमेतरा में सेवा संकल्प: टाउन हॉल में छात्र-छात्राओं को सम्मानित
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा में सेवा संकल्प अभियान के तहत टाउन हॉल में जिला स्तरीय चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तर पर विजेता रहे छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल रहे, जिन्होंने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। मंत्री दयाल दास बघेल ने कहा कि “मेरे सपनों का भारत” सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि एक संकल्प है। इसे साकार करने के लिए विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और समाज के हर वर्ग की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन में बड़ा लक्ष्य तय कर अनुशासन और निष्ठा के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। भाषण प्रतियोगिता में केकती यादव प्रथम, अंशु श्रीवास द्वितीय और प्रिया जांगड़े एवं नमन चंदेल संयुक्त रूप से तृतीय रहे। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में डींगेश्वरी साहू प्रथम, अनुकृति द्वितीय और ताम्रध्वज धीवर तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं, जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल सहित जनप्रतिनिधि, शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
रतलाम लॉ कॉलेज गणेश उत्सव विवाद: बजरंग दल ने जांच और कार्रवाई की मांग की
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम के लॉ कॉलेज में गणेश उत्सव के दौरान शुरू हुआ विवाद अब थमने का नाम नहीं ले रहा है। हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं पर दर्ज एफआईआर को लेकर अब बजरंग दल ने सवाल खड़े किए हैं। बजरंग दल ने एफआईआर को गलत बताते हुए पूरे मामले की जल्द जांच और निराकरण की मांग की है। दरअसल, 21 सितंबर को गणेश उत्सव के दौरान हिंदू संगठन के कार्यकर्ता आनंद कॉलोनी स्थित लॉ कॉलेज पहुंचे थे। यहां कपल गरबा आयोजित किए जाने का आरोप लगाते हुए इसे रोकने की बात कही गई थी। इसी को लेकर लॉ कॉलेज छात्र संगठन और हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद लॉ कॉलेज छात्र संगठन ने कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपकर अभद्रता के आरोप लगाए, जिसके आधार पर हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज हुआ। अब बजरंग दल का आरोप है कि बिना जांच के झूठे आरोपों पर एफआईआर क्यों दर्ज की गई। संगठन ने पांच दिन में जांच और कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।0
0
Report
सीएमएचओ ने बूंदी में मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए घर-घर सर्वे, स्प्रे निर्देश दिए
Jaipur, Rajasthan:बूंदी में मौसमी बीमारियों को लेकर सीएमएचओ का औचक निरीक्षण। जिला कलेक्टर हरफूल सिंह यादव के निर्देश पर सीएमएचओ डॉ. ओपी सामर ने सोमवार को सीएचसी खटकड़ का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सा व्यवस्थाओं, साफ-सफाई और लेबर रूम सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीएमएचओ ने संभावित स्क्रब टाइफस, डेंगू, मलेरिया और वायरल बीमारियों की रोकथाम के लिए घर-घर सर्वे प्रभावी करने, आवश्यक स्थानों पर स्प्रे करवाने और पर्याप्त दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने चिन्हित मरीजों की समय पर जांच और उपचार, हाई रिस्क प्रेग्नेंसी मामलों में विशेष सुविधाएं तथा संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने पर जोर दिया।0
0
Report
बूंदी के डाबी क्षेत्र में चारु शंकर ने किया निरीक्षण, निर्माण कार्यों पर नजर
Jaipur, Rajasthan:बूंदी के डाबी क्षेत्र में चारु शंकर ने किया निरीक्षण, निर्माण कार्यों पर नजर। उन्होंने ग्राम पंचायत कार्यालय डाबी और जनजाति बालिका छात्रावास के रिकॉर्ड की जाँच की और रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में निर्माणाधीन कक्षों के कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। इसके अलावा इंदिरा रसोई में भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई और व्यवस्थाएं परखी। थड़ी गांव में माडा योजना के तहत निर्माणाधीन मुक्तिधाम का निरीक्षण कर कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान विकास अधिकारी सुरेश वर्मा, अभियंता रोहित गोचर और डाबी थानाधिकारी हेमराज शर्मा मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
पटना: शास्त्री नगर इIndrapuri में ASI के घर चोरी, लाखों का सोना-चांदी गायब
Patna, Bihar:एंकर--पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी इलाके में कस्टम विभाग के असिस्टेंट कमांडेंट के घर चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। घटना के समय असिस्टेंट कमांडेंट का पूरा परिवार घर पर मौजूद नहीं था। इसी का फायदा उठाकर चोर घर में घुसे और कीमती सामान लेकर फरार हो गए। मामले की जानकारी मिलने के बाद जानने वाले व्यक्ति की ओर से शास्त्री नगर थाने में लिखित शिकायत दी गई है। शिकायत के अनुसार, चोरी गए सामान में करीब 75 ग्राम, 50 ग्राम और 30 ग्राम के गोल्ड ज्वेलरी सेट, दो गोल्ड पेंडेंट सेट, गोल्ड चेन, कई गोल्ड और डायमंड रिंग, गोल्ड इयररिंग, डायमंड इयररिंग और चार गोल्ड कॉइन शामिल हैं। इसके अलावा करीब 300 ग्राम चांदी के सिक्के, 10 हजार रुपये मूल्य के चांदी के सामान और 1 लाख 25 हजार रुपये नकद भी चोरी होने की बात कही गई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर लिया है। एफएसएल और फिंगरप्रिंट टीम की मौजूदगी में साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है और चोरों की पहचान में जुटी है।0
0
Report
चूरू: ऑपरेशन नकेल के तहत 24 वर्षीय महिला से 20.43 ग्राम हेरोइन बरामद
Churu, Rajasthan:20.43 ग्राम हेरोइन चिट्टा सहित 24 वर्षीय महिला गिरफ्तार, ऑपरेशन ‘नकेल’ के तहत स्थानीय पुलिस की बड़ी कार्रवाई. सप्लायर और खरीददारों के नेटवर्क को लेकर पूछताछ जारी. सादुलपुर ,अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नकेल’ के तहत डीएसटी चूरू एवं स्थानीय थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक महिला को 20.43 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोइन चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है. पुलिस अब मादक पदार्थ की सप्लाई से जुड़े मुख्य सप्लायर एवं खरीददारों के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है. थाना अधिकारी राजेश सिहाग ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम के निर्देश पर युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए ‘ऑपरेशन नकेल’ अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के तहत डीएसटी चूरू एवं थाना पुलिस द्वारा संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी. उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस अधिकारियों के सुपर विजन में प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान मुखबिर तंत्र एवं स्थानीय सूचना का संकलन करते हुए कस्बे में संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाई. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने किरण पत्नी रोहित, जाति सांसी, उम्र 24 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 13, मातामंडी, राजगढ़, थाना को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा, तथा पुलिस ने नियमानुसार तलाशी कार्रवाई की तो महिला के कब्जे से 20.43 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोइन चिट्टा बरामद हुआ. मादक पदार्थ बरामद होने पर पुलिस ने आरोपी महिला को मौके पर गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार महिला किरण देवी लुधियाना पंजाब से चिट्ठा लेकर बस में सवार होकर सादुलपुर आ रही थी. पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है. थाना अधिकारी ने बताया कि पुलिस आरोपी महिला से यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद हेरोइन/चिट्टा उसे कहां से मिला और इसकी सप्लाई किस व्यक्ति द्वारा की गई थी. इसके अलावा मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका तथा सप्लायर एवं खरीददारों के नेटवर्क के संबंध में भी आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है. इस कार्रवाई में थाना अधिकारी राजेश कुमार सिहाग, उप निरीक्षक रामावतार मीणा, हेड कॉस्टेबल सीताराम, कॉस्टेबल अनिता, सहित जिला स्पेशल टीम डीएसटी चूरू की विशेष भूमिका रही. थानं अधिकारी राजेश सिहाग ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है.0
0
Report
चौरी चौरा में बेरोजगारी और महंगाई विधानसभा चुनाव का ध्रुव केंद्र
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर की 326 चौरी चौरा विधानसभा सीट पर चुनावी सरगर्मियां धीरे-धीरे तेज होने लगी हैं। बाजारों, चौराहों और चाय-पान की दुकानों पर विकास, बेरोजगारी, महंगाई, स्थानीय समस्याओं और संभावित उम्मीदवारों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। करीब साढ़े तीन लाख मतदाताओं वाली इस विधानसभा में जातीय समीकरण हमेशा से चुनावी नतीजों पर असर डालते रहे हैं। लेकिन इस बार जनता के बीच स्थानीय मुद्दों और बदलाव को लेकर भी चर्चाएं सुनाई दे रही हैं। 326 चौरी चौरा विधानसभा में कुल 3 लाख 54 हजार 227 मतदाता हैं। स्थानीय स्तर पर जातीय समीकरण के आकलन की बात करें तो पिछड़ा वर्ग यहां बड़ा वोट बैंक माना जाता है। निषाद, कुर्मी और राजभर समाज के मतदाताओं की चुनाव में अहम भूमिका मानी जाती है। अनुसूचित जाति और अल्पसंख्यक मतदाताओं की भी अच्छी संख्या है। हालांकij जातीय आंकड़ों को लेकर अलग-अलग स्थानीय आकलन सामने आते हैं और वास्तविक चुनावी तस्वीर मतदान के दौरान ही साफ होती है। अब बात 2022 के विधानसभा चुनाव की। भाजपा प्रत्याशी श्रवण निषाद ने 91 हजार 958 वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी। समाजवादी पार्टी के बृजेश चंद्र लाल को 41 हजार 127 वोट मिले थे। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी अजय सिंह टप्पू ने 29 हजार 582 वोट हासिल कर राजनीतिक समीकरणों को चौंकाया था। कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र पाण्डेय को 3 हजार 923 वोट मिले थे। यानी पिछले चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी का प्रदर्शन भी चर्चा का विषय रहा था। इस बार जनता से चुनावी मुद्दों पर बातचीत की गई तो बेरोजगारी बड़ा मुद्दा बन कर सामने आया। लोगों का कहना है कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं हैं और बड़ी संख्या में युवा दूसरे शहरों की ओर पलायन कर रहे हैं। सरदार नगर की शुगर मिल, डिस्टिलरी और रोलिंग मिल के बंद होने का मुद्दा भी लोगों की बातचीत में प्रमुखता से सामने आया। स्थानीय लोगों का कहना है कि मिलों के बंद होने से सिर्फ मजदूर और कर्मचारी ही प्रभावित नहीं हुए, बल्कि किसानों और स्थानीय कारोबार पर भी इसका असर पड़ा है। महंगाई भी मतदाताओं की चिंता में शामिल है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों के साथ रोजमर्रा की जरूरतों के बढ़ते खर्च को लेकर लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर की। वहीं वर्तमान विधायक के कामकाज को लेकर जनता की राय मिली-जुली नजर आई। कुछ मतदाताओं का कहना है कि इस बार वे पार्टी से ज्यादा क्षेत्र में सक्रिय और स्थानीय उम्मीदवार को प्राथमिकता देंगे। चौरी चौरा के मुंडेरा बाजार में प्रस्तावित रेलवे फ्लाईओवर भी स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय है। कुछ लोगों ka कहना है कि पहले फ्लाईओवर को वाई-मॉडल में बनाने की चर्चा थी, जिससे एक रास्ता बाजार की ओर और दूसरा शहीद स्मारक की तरफ जाता। अब एल-मॉडल को लेकर कुछ स्थानीय लोग नाराजगी जता रहे हैं। हालांकि यह मतदाताओं की स्थानीय राय है और फ्लाईओवर के डिजाइन से जुड़े दावों की पुष्टि संबंधित विभाग से किया जाना बाकी है।ussi बीच 2022 में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ चुके अजय सिंह टप्पू का नाम भी एक बार फिर चर्चा में है। कुछ स्थानीय मतदाताओं ने उनके प्रति समर्थन जताया है। वहीं अजय सिंह टप्पू का दावा है कि वह लगातार क्षेत्र में जनसम्पर्क कर रहे हैं और अलग-अलग वर्गों के लोग उनके साथ खड़े हैं। उनका कहना है कि वह आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे हैं और विभिन्न राजनीतिक दलों से संपर्क भी जारी है। वहीं अभी तक निर्दल प्रत्याशी के तौर पर क्षेत्र में भ्रमण कर रहे अजय सिंह टप्पू ने बताया कि हमारे यहां साफ-सफाई, जलनिकासी और मूलभूत सुविधाओं को लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। उन्होंने सुगर मिल बन्द होने के कारण क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के लिए दूर जाना पड़ता है। विधानसभा चुनाव 2027 के पहले कुछ स्थानीय मतदाता... हर ओर विकास हुआ है जबकि कुछ लोगों ने विकास कार्यों के साथ रोजमर्रा की समस्याओं के समाधान को चुनाव में अहम मुद्दा बताया। वहीं क्षेत्रीय विधायक श्रवण निषाद का कहना है कि उनके कार्यकाल में विधानसभा क्षेत्र में चहुंमुखी विकास हुआ है। उनके मुताबिक सड़कों और अन्य विकास कार्यों से क्षेत्र को नई पहचान मिली है। विधायक ने कानून-व्यवस्था को बेहतर बताते हुए युवाओं के रोजगार और विकास को भी अपनी प्राथमिकता बता रहे हैं। कुल मिलाकर चौरी चौरा विधानसभा में चुनावी चर्चा अभी शुरुआती दौर में है। लेकिन जनता की बातचीत से संकेत मिल रहे हैं कि इस बार मुकाबले में जातीय समीकरण के साथ बेरोजगारी, महंगाई, बंद पड़ी मिलें, सफाई व्यवस्था, स्थानीय विकास और उम्मीदवार की क्षेत्र में सक्रियता जैसे मुद्दे भी अहम हो सकते हैं। 2022 में निर्दलीय प्रत्याशी के बेहतर प्रदर्शन ने भी यह संकेत दिया था कि मजबूत स्थानीय चेहरा चुनावी मुकाबले को प्रभावित कर सकता है। अब नजर इस बात पर है कि प्रमुख राजनीतिक दल किसे मैदान में उतारते हैं और चुनावी मैदान में उतरने वाले चेहरे जनता के मुद्दों को किस तरह अपने पक्ष में मोड़ पाते हैं। फिलहाल चौरी चौरा में चुनावी बिसात बिछनी शुरू हो गई है, लेकिन अंतिम फैसला जनता के वोट से ही होगा। चौरी चौरा नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन ज्योति प्रकाश गुप्ता ने बताया की नगर क्षेत्रों में विकास तो हुआ है वही विधायक निधि के द्वारा क्षेत्र में सड़कों का निर्माण भी हुआ है लेकिन स्थानिय रोजगार के मुद्दे को लेकर उन्होंने कहा की हां सूगर मिल व डिस्टलरी के बंद होने से रोजगार की दिशा में युवाओं को पलायन करना पड़ रहा है।0
0
Report
Advertisement
बूंदी पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़े अभियान में 154 अपराधियों को गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:बूंदी पुलिस का अपराधियों के खिलाफ बड़ा अभियान, 154 अपराधी गिरफ्तार. बूंदी जिले में वांछित और फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए एरिया डॉमिनेशन अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की गई. जिलेभर में 61 पुलिस टीमों ने 198 पुलिसकर्मियों के साथ 228 चिन्हित स्थानों पर एक साथ दबिश दी. अभियान के दौरान पुलिस ने वांछित और फरार कुल 154 अपराधियों को गिरफ्तार किया, जिनमें 13 स्थाई वारंटी, 38 सामान्य मामलों में वांछित और गंभीर मामलों में वांछित 4 आरोपी शामिल हैं. पुलिस ने अवैध शराब, मादक पदार्थ और हथियारों से जुड़े मामलों में 24 प्रकरण दर्ज किए. एसपी अवनीश कुमार शर्मा की मॉनिटरिंग में और एएसपी संजय सिंह चंपावत के मार्गदर्शन में जिलेभर की पुलिस टीमों ने कार्रवाई को अंजाम दिया.0
0
Report
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग तेज, मोदी-शाह तुरंत हस्तक्षेप करें
Noida, Uttar Pradesh:ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा अविलंब होना चाहिए प्राइम मिनिस्टर मोदी जी और अमित शाह जी को हस्तक्षेप कर इनका इस्तीफा करवाना चाहिए। चुनाव आयोग को लेकर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के संदर्भ में मीडिया से बातचीत की : सवाल: राहुल गांधी जी ने फॉर्म नंबर 6 में बदलाव को लेकर ट्वीट किया हैं? और इन दिनों चुनाव आयोग पर लगातार कई आरोप लग रहे हैं। आप इस पूरी स्थिति को किस तरह देखते हैं? जवाब : देखिए, एक दौर था जब भारतीय निर्वाचन आयोग की साख न सिर्फ देश में, बल्कि पूरी दुनिया में स्थापित थी। दुनिया के कई देशों में जब चुनाव होते थे, तो भारतीय निर्वाचन आयोग से मार्गदर्शन और सहयोग लिया जाता था। दुर्भाग्य से, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आने के बाद जिस प्रकार मिलीभगत से फैसले लिए गए, उसने आयोग की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। राहुल गांधी जी ने बहुत पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि वोटों की चोरी हो रही है और SIR गलत हो रहा है , लेकिन तब किसी ने ध्यान नहीं दिया। ज्ञानेश कुमार जी ने जिस भाषा और शैली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की, वैसी उम्मीद देश के मुख्य चुनाव आयुक्त से कदापि नहीं की जा सकती। विपक्षी दलों को सम्मान देना उनकी ड्यूटी है, लेकिन उन्होंने किसी का सम्मान नहीं किया। यह तमाशा देश पिछले लगभग एक साल से देख रहा है。 अब एक-एक कर उनके झूठ पकड़े जा रहे हैं। हाल ही में जब 'द इंडियन एक्सप्रेस' में यह खुलासा हुआ, तो पूरा देश स्तब्ध रह गया। आयोग के ही दो सदस्य यह आरोप लगा रहे हैं कि उन्होंने 14 बार आपत्तियां दर्ज कराईं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई और अंततः उन्हें कैबिनेट सचिव को पत्र लिखना पड़ा। हालांकि उन्हें राष्ट्रपति जी को पत्र लिखना चाहिए था। परंतु देश की शीर्ष निर्वाचन संस्था की यह नौबत आ जाना बेहद चिंताजनक है。 आज पूरे देश में विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं युवा, सामाजिक कार्यकर्ता और सभी राजनीतिक दल सड़कों पर हैं। पूरे देश में इस स्थिति को लेकर आक्रोश है। यदि निर्वाचन आयोग ही निष्पक्ष नहीं रहेगा, तो लोकतंत्र कहाँ बचेगा? और यदि लोकतंत्र ही समाप्त हो जाएगा, तो क्या यहाँ तानाशाही पूर्ण शासन करना चाहते हैं ? जैसा कि चीन, उत्तर कोरिया या रूस जैसे देशों में नाममात्र के चुनावों के रूप में देखा जाता है? सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों के बाद पूरा देश ज्ञानेश कुमार जी से पूछ रहा है? कि अब कोई शर्म बची हुई है? आपकी ? इन्होंने आपसी बैठक करके और तीनों सदस्यों को साथ बिठाकर एक प्रेस नोट जारी करने तथा सफाई देने का प्रयास किया। उसमें यह दावा किया गया कि सुप्रीम कोर्ट ने उनके फैसले को बरकरार रखा (Upheld) है। जबकि सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया कि उन्होंने न तो कोई फैसला बरकरार रखा है? और न ही इस पर कोई टिप्पणी की है। सुप्रीम कोर्ट के इस स्पष्टीकरण के बाद अब क्या बच जाता है? अब बच गया है? उनका इस्तीफ़ा होना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और गृह मंत्री अमित शाह जी इस मामले में इंटरवीन क्यों नहीं कर रहे हैं? यदि तत्कालीन उपराष्ट्रपति जी का अचानक 'स्वास्थ्य कारणों' से इस्तीफा कराया जा सकता? हैं? जिसके पीछे का सच क्या था, यह तो वे ही जानते होंगे और लोगों को भी उस पर संदेह था तो ज्ञानेश कुमार जी का इस्तीफा स्वास्थ्य कारणों से क्यों नहीं कराया जा सकता? कम से कम एक चैप्टर क्लोज़ तो हो और पक्ष-विपक्ष अपनी भूमिका अदा करना शुरू तो करे। अगर 19 दिन तक हाउस के अंदर प्राइम मिनिस्टर और अमित शाह जी नहीं आए यह एक बड़ा इश्यू था। इसलिए मैं कहना चाहूंगा कि ज्ञानेश कुमार जी का इमीडिएटली इस्तीफा होना चाहिए। हमारी चुनाव प्रणाली और लोकतंत्र पर बने इस संकट से दुनिया भर में भारत का क्या संदेश जा रहा है? जो देश कभी भारत से प्रेरणा लेते थे कि भारत ने दुनिया में लोकतंत्र के संदेश को फैलाया और मजबूत किया है, आज वही देख रहे हैं कि यहाँ चुनाव आयोग स्वयं SIR के नाम पर 12-13 करोड़ मतदाताओं के नाम काट रहा है। पश्चिम बंगाल में जो स्थिति बनी है, वह अलग चिंता का विषय है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के एक जज साहब की यह टिप्पणी भी आई कि "अगली बार वोट दे देंगे।" मैं इसे बहुत खतरनाक संदर्भ मानता हूँ। हो सकता है कि माननीय जज साहब ने यह बात किस परिप्रेक्ष्य में कही हो, लेकिन जनता में संदेश गलत गया कि जो मतदाता इस बार वोट देने से वंचित रह गए, वे अगली बार दे दें यह तर्कसंगत नहीं है। तो ये तमाम जो हालात हुए हैं ना, वो बहुत ही मैं समझता हूँ कि ऐसी स्थिति में पहुंच गए हैं, अब अविलंब प्राइम मिनिस्टर को, अमित शाह जी को इंटरवीन करना चाहिए और इनका इस्तीफा करवाना चाहिए, मेरा मानना है।0
0
Report
ओखला के आली गांव में 1800 घर खाली कराने के नोटिस पर हलचल
Noida, Uttar Pradesh:ओखला विधानसभा क्षेत्र के आली गांव इलाके में करीब 1800 घरों को खाली करने का नोटिस देने का मामला * कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने सरकार पर साधा निशाना * “25 हजार लोग उजड़ेंगे तो जाएंगे कहां?”—देवेंद्र यादव * 1800 मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई का विरोध * बिना पुनर्वास के गरीबों को न उजाड़ने की मांग * कांग्रेस की मांग—‘जहां झुग्गी वहीं मकान’ नीति के तहत वैकल्पिक आवास मिले * देवेंद्र यादव ने आली गांव पहुंचकर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की * देवेन्द्र यादव _मुआवजे और वैकल्पिक आवास के बिना कार्रवाई तुरंत रोकी जाए0
0
Report
Advertisement
दरभंगा में NDA प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया, आशीर्वाद सभा में नेता जुटे
Darbhanga, Bihar:दरभंगा में विधान परिषद चुनाव को लेकर एनडीए के प्रत्याशियों ने सोमवार को नामांकन दाखिल किया। भाजपा प्रत्याशी सर्वेश सिंह और डॉ. घनश्याम राय के साथ जदयू के प्रत्याशी ने भी नामांकन किया। इस मौके पर आयोजित आशीर्वाद सभा में बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा समेत एनडीए के नेता, विधायक, विधान पार्षद और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। संजय सरावगी ने कार्यकर्ताओं से एनडीए प्रत्याशियों की जीत के लिए एकजुट होकर चुनाव मैदान में जुटने की अपील की। उन्होंने कहा कि एनडीए विकास के मुद्दे पर प्रथम वरीयता का मत मांगेगा। वहीं, संजय झा ने भी एनडीए प्रत्याशियों की जीत के लिए कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया।0
0
Report
विषैले सांप के डसने से अरवल में दो मासूम भाई-बहन की मौत
Makhdun pur Kabir, Bihar:अरवल जिले के शहर तेलपा थाना अंतर्गत महावीरगंज गांव में जहां विषैले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि भीम बिंद के 10 वर्षीय बच्ची और उसका 5 वर्षीय भाई घर के पास खेल रहे थे। इसी दौरान दोनों को विषैले सांप ने डस लिया। सांप के डसने के बाद बच्चों की हालत बिगड़ने लगी। परिजन तत्काल दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल अरवल लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों बच्चों की जांच की, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। एक ही परिवार के दो मासूम बच्चों की मौत से गांव में मातم पसरा हुआ है। सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. रमन आर्य भट्ट ने बताया कि दोनों बच्चों को अस्पताल लाया गया था। जांच के बाद दोनों को मृत घोषित किया गया।0
0
Report
पंचायत चुनाव की रणनीति पर कांग्रेस की अहम बैठक, गहलोत-डोटासरा-जूली जुटे
Jaipur, Rajasthan:जयपुर- पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस का मंथन आज अशोक गहलोत के आवास पर हुई अहम बैठक गोविंद सिंह डोटासरा, टीकाराम जूली पहुंचे गहलोत के आवास तीनों नेताओं के बीच करीब 1 घंटे तक हुई चर्चा पंचायत चुनाव की रणनीति को लेकर हुआ गहन मंथन संगठन और चुनावी तैयारियों पर भी हुई चर्चा गहलोत, डोटासरा और जूली ने बनाई चुनावी रणनीति0
0
Report
Advertisement
