Back
सुपौल में अफवाह से पेट्रोल-डीजल की कमी की डर की अफरा-तफरी
SJSubhash Jha
Mar 05, 2026 13:18:37
Supaul, Bihar
इजराइल अमेरिका और ईरान के बीच हो रही युद्ध के कारण आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल की किल्लत होने की अफवाह से सुपौल जिले के सीमावर्ती इलाके में लोगों के बीच यह अफवाह बड़ी तेजी से फ़ैल गई है, खासकर सीमावर्ती क्षेत्र में अवस्थित सुपौल जिले के बसंतपुर प्रखंड के वीरपुर और भीमनगर इलाके में पेट्रोल और डीजल की किल्लत होने की आशंका की अफवाह को लेकर अफरा-तफरी का माहौल बन गया है. लोगों के बीच यह अफवाह फ़ैल गई है कि आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल की किल्लत हो सकती है, जिसको लेकर सुबह से ही विरपुर और भीमनगर के कई पेट्रोल पंपों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है, जहां तेल भरवाने के लिए वाहन चालकों की लंबी कतारें देखने को मिल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया और आपसी चर्चाओं के माध्यम से यह खबर फैल गई कि इरान अमेरिका युद्ध के कारण पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है और जल्द ही तेल की कमी हो सकती है। इसी आशंका के कारण लोग अपने दोपहिया और चारपहिया वाहनों में जल्द से जल्द तेल भरवाने के लिए पेट्रोल पंपों पर पहुंचने लगे। हालांकि इसको लेकर विरपुर प्रशासन ने कहा कि यह पूरी तरह से अफवाह है। इस संबंध में वीरपुर के SDM नीरज कुमार ने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र के किसी भी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल, डीजल या गैस की कोई कमी नहीं है। सभी पंपों पर पर्याप्त मात्रा में भंडार उपलब्ध है और आपूर्ति भी सामान्य रूप से की जा रही है. विरपुर SDM ने लोगों से अपील किया है कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और बिना जरूरत पेट्रोल पंपों पर भीड़ न लगाएं, ताकि व्यवस्था सामान्य बनी रहे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RRRakesh Ranjan
FollowMar 05, 2026 14:45:370
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 05, 2026 14:45:280
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 05, 2026 14:45:200
Report
MIMohammad Imran
FollowMar 05, 2026 14:45:100
Report
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 05, 2026 14:35:090
Report
NTNeeraj Tripathi
FollowMar 05, 2026 14:34:450
Report
SSSUNIL SINGH
FollowMar 05, 2026 14:34:200
Report
SASALMAN AMIR
FollowMar 05, 2026 14:34:090
Report
DIDamodar Inaniya
FollowMar 05, 2026 14:33:540
Report
KAKapil Agarwal
FollowMar 05, 2026 14:31:510
Report
RTRAJENDRA TIWARI
FollowMar 05, 2026 14:31:370
Report
PPPrakash Pandey
FollowMar 05, 2026 14:31:140
Report
KAKapil Agarwal
FollowMar 05, 2026 14:31:020
Report
AMAnkit Mittal
FollowMar 05, 2026 14:30:480
Report