852131
सुपौल लोकसभा से हुई जदयू के दिलेश्वर कामत की जीत
Supaul, Bihar:जदयू के दिलेश्वर कामत ने सुपौल लोकसभा से जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजद के चंद्रहास चौपाल को 1,69,803 मतों से पराजित किया है। JDU के दिलेश्वर कामत को 5,95,038 वोट मिले जबकि RJD के चंद्रहास चौपाल को 4,25,235 वोट मिला। दिलेश्वर कामत ने जीत पर खुशी जाहिर की और सुपौल के चहुमुखी विकास की बात की। उन्होंने मीडिया के सवालों पर एनडीए के साथ मजबूती से खड़ा होने का दावा किया और बताया कि एनडीए की सरकार देश में बनेगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
On Ganga ghats, All-Pitr Amavasya draws massive crowds performing pind-dan and tarpan
Rishikesh, Uttarakhand:हेडलाइन : सर्वपितृ अमावस्या पर गंगा तटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, पितरों की शांति के लिए किया पिंडदान और तर्पण धर्मनगरी ऋषिकेश में सर्वपितृ अमावस्या के पावन अवसर पर आस्था का महाकुंभ देखने को मिला। पितृ पक्ष के इस अंतिम दिन देश के कोने-कोने से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा के विभिन्न घाटों पर आस्था की डुबकी लगाई। त्रिवेणी घाट समेत तमाम प्रमुख तटों पर पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान, तर्पण और विशेष पूजा-अर्चना की गई। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन अज्ञात तिथियों वाले पितरों का भी श्राद्ध करने से उन्हें मोक्ष और परिजनों को आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके साथ ही 16 दिवसीय पितृ पक्ष का समापन हो गया है। भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था में पूरी तरह मुस्तैद नजर आए। धर्मनगरी ऋषिकेश में सर्वपितृ अमावस्या के अवसर पर गंगा तटों पर श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ पड़ा। पितृ पक्ष के इस अंतिम दिन अहले सुबह से ही हज़ारों श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। त्रिवेणी घाट सहित विभिन्न गंगा घाटों पर लोगों ने अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति और मोक्ष की कामना के साथ पिंडदान और तर्पण किया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जिन लोगों को अपने पूर्वजों की तिथि ज्ञात नहीं होती, वे इसी दिन विधि-विधान से उनका श्राद्ध कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। सर्वपितृ अमावस्या के इन अनुष्ठानों के साथ ही 16 दिवसीय पितृ पक्ष का समापन हो गया है। शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। बाइट : श्रद्धालूु बाइट : वेदप्रकाश ( पंडित )0
0
Report
दिल्ली के धरने के चलते शामली में 13 ट्रेनों रद्द, यात्रियों को भारी परेशानी
Shamli, Uttar Pradesh:शामली में दिल्ली के CJP धरना-प्रदर्शन के चलते असर देखने को मिल रहा है। शामली से दिल्ली आने-जाने वाली लगभग 13 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जिससे रेल यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और स्थानीय व्यक्ति की रोजी-रोटी पर भी असर पड़ा है। दिल्ली के धरना-प्रदर्शन के कारण दिल्ली एनसीआर में हाई अलर्ट है, जिससे जनपद में रेलवे विभाग ने 13 से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। ट्रेनों के रद्द होने से आम यात्रियों की यात्रा प्रभावित हुई है, वहीं गुड़गांव में आयोजित रामलीला में शामिल होने वाले कलाकार भी अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। इसके अलावा दिल्ली के अस्पतालों में भर्ती अपने माता-पिता की देखभाल के लिए जाने वाले स्थानीय लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। ट्रेनों के रद्द होने से लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है और यात्रियों को वैकल्पिक साधनों की तलाश करनी पड़ रही है, जिससे बच्चों और सामान के साथ भारी दिक्कतें हो रही हैं। SP शामली NP सिंह ने बताया कि दिल्ली में अलर्ट के बाद उन्हें सूचना मिली थी, जिसके चलते उन्होंने स्थानीय थाना अध्यक्ष को सूचना दे दी और चौकसी बढ़ा दी गई है।0
0
Report
संभल। 75 साल की "दादी तैराक " चंदा देवी ने एशियन मास्टर्स स्वीमिंग चेम्पियनशिप में जीता सिल्वर मैडल
Chandausi, Uttar Pradesh:संभल ।। उम्र सिर्फ एक नंबर है, ये बात सच कर दिखायी है संभल की 75 साल की बुजुर्ग महिला तैराक ने। चंदौसी की रहने वाली चंदा देवी ने बेंगलुरु में हुई एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर पूरे देश में संभल का नाम रोशन किया है। तस्वीरों में दिख रही ये हैं संभल के चंदौसी की 75 साल की चंदा देवी। दादी की उम्र में भी इनके हौसले में कोई कमी नहीं है। हाल ही में बेंगलुरु में हुई एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप में चंदा देवी ने गजब का जोश दिखाया। बताया जा रहा है कि इस एशियन लेवल की चैंपियनशिप में 9 देशों के करीब 1500 तैराकों ने हिस्सा लिया था। जिसमें इंडिया लेवल पर चंदा देवी ने 75 -80 आयु केटेगरी में सेकेंड पोजीशन हासिल करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया और जनपद का परचम लहराया।0
0
Report
Advertisement
अनिल विज ने राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार, कांग्रेस पर अराजकता फैलाने का आरोप
Noida, Uttar Pradesh:ऊर्जा मंत्री अनिल विज का राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार—कहा, 'अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस' "लोकतंत्र में जनता ही मालिक, इतने उठक-पठक के बाद भी कांग्रेस को मिली करारी शिकस्त" : अनिल विज चण्डीगढ, 10 अक्टूबर - दिल्ली में आज कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर बने लॉक डाउन जैसे हालात पर हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि देश के विकास को रोकने के लिए और देश में अराजकता फैलाने के लिए हमारे दुश्मन विदेशी ताकतों की यहां कुछ नेताओं ने, पार्टियों ने, लोगों ने सुपारी उठा ली है क्योंकि वह तर्कसंगत बात नहीं कर रहे हैं। आज पत्रकारों से बातचीत के दौरान श्री विज ने कहा कि प्रदर्शन करना हर आदमी का अधिकार है लेकिन कानून की पालना करना भी हर आदमी का अधिकार है। दिल्ली में माननीय उच्चतम न्यायालय की गाइडलाइन के अनुसार कहा गया है कि अगर कोई प्रदर्शन कर रहा है तो कम से कम 10 दिन पहले नोटिस दे और उसके बाद सरकार को व्यवस्था करनी है ताकि आम आदमी परेशान ना हो। बिना नोटिस दिए या 2 दिन पहले नोटिस देकर कोई प्रदर्शन करेगा तो सरकार के ऊपर यह भी जिम्मेदारी है की आम लोगों की शांति बनाए रखें। उन्होंने कहा कि आम लोग कारोबार करते रहे और आम आदमी की शांति का जो मौलिक अधिकार है उसको यह लोग छीनना चाहते हैं। ऊर्जा मंत्री अनिल विज का राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार—कहा, 'अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस' कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें इस बात से 'हैरानी' हुई कि राष्ट्रपति ने चुनावी धोखाधड़ी के आरोपों से इंकार नहीं किया, जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि देश में राहुल गांधी की बातों को कोई मान नहीं रहा। यह तोड़मरोड़ कर बातों को पेश कर रहे हैं। ये कह रहे हैं चुनाव आयोग प्रमुख उनसे मिल नहीं रहा लेकिन यह कभी नहीं बता रहे कि इन्होंने चुनाव आयोग प्रमुख से मिलने का समय कब लिया। यह लोग अराजकता फैलाने के लिए इस तरह की बात कर रहे हैं। "लोकतंत्र में जनता ही मालिक, इतने उठक-पठक के बाद भी कांग्रेस को मिली करारी शिकस्त" : अनिल विज भाजपा ने नंदीग्राम उपचुनाव में रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल की है जिस पर मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि लोकतंत्र में फैसला जनता करती है और कांग्रेस के इतने उठक पठक करने और उ - पो करने के बाद भी जनता ने कांग्रेस को करारी शिकस्त दी है। कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीती है और NDए ने चार सीटें जीती है और देश की जनता ने बता दिया है कि वह भारतीय जनता पार्टी के साथ है, एनडीए के साथ है ना कि कांग्रेस के साथ。0
0
Report
अरुण साव के आरोप: प्रदर्शन देश के खिलाफ साजिश, लोकतंत्र को हाई जैक करने का दावा
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रदर्शन पर आरोप लगाया कि यह देश के खिलाफ साजिश है, देश को अस्थिर करने की कोशिश है; यह राजनीतिक एजेंडे का आंदोलन है और लोकतंत्र को हाई जैक करने की कोशिश है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बैज ने अरुण साव के बयान पर काउंटर अटैक किया है. बैज ने कहा कि लोकतंत्र को खत्म करने का काम केंद्र सरकार कर रही है; उनसे चुनाव आयोग के साथ मिलकर लोकतंत्र को कुचलने का काम किया इसलिए जनता आज सड़कों पर है.0
0
Report
झालावाड़: डग थाने ने 6.55 ग्राम स्मैक और 124 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार
Jhalawar, Rajasthan:डग (झालावाड़) डग थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 6.55 ग्राम स्मैक व 124 ग्राम गांजा सहित 5 तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से डेढ़ लाख रुपये नगदी व कार भी जप्त की गई है। कार्रवाई में पुलिस ने एक नाबालिग को भी डिटेन किया है।0
0
Report
Advertisement
अरावली जंगल में अज्ञात युवक और अधेड़ का शव मिलने से इलाके में सनसनी
Noida, Uttar Pradesh:लाखेरी के जंगल में पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवक का शव अरावली पहाड़ी के घने जंगल में मिला शव नायलॉन की रस्सी से फंदे पर लटका मिला अधेड़ का शव कंकाल बनने की स्थिति में पहुंचा शव, कई दिन पुराना होने की आशंका शव के पास सफेद शर्ट और प्लास्टिक की चप्पल मिली बकरी चरवाहे की सूचना पर लाखेरी पुलिस पहुंची मौके पर डांगाहेड़ी-सुवाल्या चौकी क्षेत्र के जंगल में मिला शव लाखेरी सीआई हरिनारायण शर्मा मौके पर मौजूद शव को पहाड़ी से नीचे लाने की कार्रवाई जारी0
0
Report
दीपक बैज: धान खरीदी दर 3358 रुपए और किसानों को उचित मूल्य चाहिए
Raipur, Chhattisgarh:प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज ने मांग की है कि इस साल सरकार को 3358 रुपये की दर से धान की खरीदी करना चाहिए. बैज ने इस बात को लेकर चिंता जताई कि अभी तक धान खरीदी का ऐलान नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि खाद और उर्वरकों का रेट बढ़ चुके हैं. इसलिए किसानों को उचित मूल्य मिलना चाहिए. दीपक बैज ने गन्ना किसानों का समर्थन मूल्य 425 रुपए क्विंटल करने को सिर्फ घोषणा बताया.0
0
Report
खानपुर की नाले में मिले शव की शिनाख्त, राकेश वाल्मीकि सांगोद निवासी
Jhalawar, Rajasthan:खानपुर (झालावाड़)। झालावाड़ जिले के खानपुर कृषि उपज मंडी के समीप नाले में मिले शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक राकेश वाल्मीकि सांगोद का निवासी था। मृतक नगरपालिका सांगोद का कर्मचारी था। खानपुर पुलिस मामले की जांच कर रही।0
0
Report
Advertisement
डूंगरपुर में छह महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, लूट का ढोला बरामद
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले की आसपुर थाना पुलिस ने लूट के एक मामले में पिछले 6 महीनों से फरार चल रहे शातिर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है | आरोपी डोवड़ा थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उस पर जिले के कई थानों में चोरी एवं लूट के मामलों में कई प्रकरण दर्ज हैं | डूंगरपुर जिले के आसपुर थाने के ASI राकेश कुमार ने बताया कि गोठडा निवासी धुला मीणा ने रिपोर्ट दी थी | रिपोर्ट में बताया था कि 29 मार्च 2026 को वह अपने खेत भाटडा में महुआ बीनने गया था | इस दौरान तीन व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आए और उसे डरा-धमकाकर उसके हाथ से करीब 20 तोला वजनी चांदी का ढोला लूटकर फरार हो गए | पुलिस ने तकनीकी और पारंपरिक पुलिसिंग की सहायता से अनुसंधान करते हुए पूर्व में आरोपी विनोद और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया था| मुख्य वांछित आरोपी श्रवण कनिपा निवासी सेमला घाटी लगातार फरार चल रहा था| पुलिस ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी सहायता से दबिश देकर शातिर आरोपी श्रवण को गिरफ्तार कर लिया है| पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और लूटा गया चांदी का ढोला भी बरामद कर लिया है| आरोपी के खिलाफ सागवाड़ा, ओबरी, चितरी और कोतवाली थानों में भी कई मामले दर्ज हैं | वही आरोपी दोवडा थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है |0
0
Report
तरंग शक्ति-2026 जोधपुर: बहु देशों की वायुसेना का सफल युद्ध अभ्यास
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। बहुराष्ट्रीय वायुसेना अभ्यास ‘तरंग शक्ति-2026’ का आयोजन एयर फोर्स स्टेशन जोधपुर में 26 सितंबर से 12 अक्टूबर तक सफलता एवं भव्यता के साथ संपन्न हो रहा है। “पावर इन पार्टनरशिप” की थीम पर आधारित इस बहुराष्ट्रीय अभ्यास ने वैश्विक स्तर पर अंतर-संचालनीयता, सामरिक क्षमताओं और आपसी विश्वास को मजबूत करने का एक ऐतिहासिक मंच प्रस्तुत किया है। आधुनिक युद्ध में तकनीक और तालमेल की अहम भूमिका समारोह के अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय वायुसेना और इस अभ्यास में भाग लेने वाले मित्र देशों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आधुनिक युद्ध का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। अब युद्ध केवल जमीन और आसमान तक सीमित नहीं है, बल्कि अंतरिक्ष, साइबर क्षेत्र, इलेक्ट्रोमैग्नेटिक स्पेक्ट्रम और सूचना तंत्र भी अत्यंत महत्वपूर्ण हो गए हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और लंबी दूरी के सटीक हथियार सैन्य अभियानों की प्रकृति बदल रहे हैं। ऐसे में सेनाओं का आकलन केवल हथियारों और विमानों की संख्या से नहीं, बल्कि सटीक तकनीक, त्वरित निर्णय और सेनाओं के बीच बेहतर तालमेल से होगा। मित्र देशों की भागीदारी और गूंजता आसमान तरंग शक्ति 2026 में भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, फ्रांस, जर्मनी, श्रीलंका, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) जैसे प्रमुख मित्र देशों की वायुसेनाओं ने हिस्सा लिया। इसके अलावा 30 से अधिक देश (जैसे अल्जीरिया, ब्राजील, इटली, जापान, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका आदि) पर्यवेक्षक के रूप में इस अभ्यास के साक्षी बने। जोधपुर के आसमान में एक से बढ़कर एक अत्याधुनिक लड़ाकू विमानों और परिवहन विमानों की गर्जना देखने को मिली लड़ाकू व बहुउद्देशीय विमान: F-35 (USAF), राफेल (FASF & IAF), F-16 (UAEAF), सु-30MKI, तेजस, मिराज 2000, मिग-29 और जगुआर。 परिवहन व सहायता विमान: A400M एटलस (GAF), C-130J (RAAF & BAF), A330 MRTT फिनिक्स, KA360ER (SLAF), G-6000 और C-130J。 अभ्यास के दौरान जटिल हवाई युद्ध रणनीतियों, संयुक्त सामरिक मिशन, एयर-टू-एयर रिफ्यूलिंग, एयरलिफ्ट ऑपरेशन तथा आपातकालीन प्रतिक्रिया का गहन अभ्यास किया गया। जनता के लिए 8 अक्टूबर को एक विशेष स्टैटिक व एरियल डिस्प्ले का आयोजन भी किया गया, जिसमें आम नागरिकों ने उन्नत विमानों की क्षमताओं को करीब से देखा। आत्मनिर्भर भारत और वैश्विक साझेदारी भारत रक्षा क्षेत्र में 'आत्मनिर्भरता' की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। तेजस लड़ाकू विमान, रुद्र और हल्के उपयोगिता हेलीकॉप्टर, आकाश वायु रक्षा प्रणाली तथा एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) जैसे पांचवीं पीढ़ी के विमान कार्यक्रमों से देश की सामरिक क्षमता निरंतर मजबूत हो रही है। रक्षा मंत्री ने कहा कि आज की जटिल सुरक्षा चुनौतियों से कोई भी देश अकेले नहीं निपट सकता। 'तरंग शक्ति 2026' जैसे आयोजन मित्र राष्ट्रों को एक साथ मिलकर प्रशिक्षण लेने, परिचालन अनुभव साझा करने और साझे आसमान के तहत एकीकृत हवाई अभियानों की नींव मजबूत करने का अनूठा अवसर प्रदान करते हैं।0
0
Report
देवनानी से मुलाकात के बाद जयपुर के महापौर कोठारी के लिए शुभकामनाएं
Jaipur, Rajasthan:JAIPUR देवनानी से मेयर सुनील कोठारी की मुलाकात deवनानी के जयपुर आवास पर की शिष्टाचार मुलाकात deवनानी ने l कोठारी को महापौर बनने पर दी शुभकामनाएं कोठारी अपने कार्यकाल में जयपुर के सर्वांगीण विकास नागरिक सुविधाओं के विस्तार, शहर की व्यवस्थाओं को अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में प्रभावी प्रयास करने की दी जानकारी0
0
Report
Advertisement
हाजीपुर पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल से तैयारी तेज
Hajipur, Bihar:वैशाली में पुलिस किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अपनी तैयारियों को परख रही है। हाजीपुर पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण को लेकर मॉक ड्रिल की गई। पथराव, नारेबाजी और उग्र भीड़ के बीच कानून-व्यवस्था कैसे संभालनी है, इसका अभ्यास किया गया। हाथों में ढाल, सिर पर हेलमेट और पूरी तैयारी के साथ पुलिस के जवान मैदान में उतरे। इस दौरान एसएसपी, एसपी, एसडीपीओ समेत जिले के सभी थानाध्यक्ष मौजूद रहे।जहां पुलिस की तैयारियों का व्यावहारिक परीक्षण किया गया। सामने उग्र भीड़ जैसी स्थिति, पथराव की चुनौती और नारेबाजी के बीच हालात को नियंत्रित करने की रणनीति। पुलिस के जवानों ने सुरक्षा उपकरणों के साथ मोर्चा संभालने का अभ्यास किया।मॉक ड्रिल के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने, पुलिस बल की घेराबंदी और उपद्रव करने वालों को हिरासत में लेने की प्रक्रिया का रिहर्सल किया गया। मकसद साफ है अगर कभी वास्तविक स्थिति में कानून-व्यवस्था बिगड़ती है, तो पुलिस किस तरह समन्वय के साथ कार्रवाई करेगी और हालात को नियंत्रित करेगी।इस अभ्यास में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर थानाध्यक्षों तक की मौजूदगी रही। एसएसपी और एसपी समेत एसडीपीओ तथा जिले के सभी थानाध्यक्षों ने मॉक ड्रिल में हिस्सा लिया। ऐसे अभ्यास के जरिए पुलिस बल की तैयारी, आपसी तालमेल और आपात स्थिति में कार्रवाई की प्रक्रिया को परखा जाता है।हालांकि, यह मॉक ड्रिल थी, किसी वास्तविक दंगे या हिंसक घटना के दौरान की गई कार्रवाई नहीं। पुलिस का उद्देश्य आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया और भीड़ नियंत्रण की प्रक्रिया का अभ्यास करना है।फिलहाल, हाजीपुर पुलिस लाइन में हुई इस मॉक ड्रिल के जरिए वैशाली पुलिस ने दंगा नियंत्रण और आपात परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों का अभ्यास किया। अब देखना होगा कि इस तरह के प्रशिक्षण से पुलिस की प्रतिक्रिया और समन्वय को और कितना प्रभावी बनाया जाता है.0
0
Report
कृष्णनगर के मंत्री दिलीप घोष ने शांतिपूर्ण आंदोलन और नदी सुरक्षा पर जोर दिया
Krishnanagar, West Bengal:আন্দোলনের অধিকার রয়েছে, তবে আইনশৃঙ্খলা হাতে নেওয়া নয়, কৃষ্ণনগরে মন্তব্য পঞ্চায়েত মন্ত্রী দিলীপ ঘোষের। আন্দোলন করার অধিকার সকলের রয়েছে। দেশে গণতন্ত্র আছে, তবে গণতন্ত্রের নামে আইনশৃঙ্খলা হাতে তুলে নেওয়া ঠিক নয়। আন্দোলন করতে হলে এমনভাবে করতে হবে, যাতে তার জেরে কোনও ক্ষয়ক্ষতি না হয়। সরকার প্রয়োজনীয় ব্যবস্থা নিচ্ছে। কৃষ্ণনগরে এসে এমনই মন্তব্য করলেন পঞ্চায়েত মন্ত্রী দিলীপ ঘোষ। অন্যদিকে, আজ নতুন শম্ভুনগর এলাকায় জলঙ্গি নদীতে নদী বাঁচাও কমিটির উদ্যোগে অনুষ্ঠিত হয় নৌকাবাইচ প্রতিযোগিতা। প্রতিযোগিতার উদ্বোধন করেন মন্ত্রী দিলীপ ঘোষ। অনুষ্ঠানে যোগ দিয়ে নদী বাঁচানো, নদীকে দখলমুক্ত রাখা এবং পরিবেশ রক্ষার বার্তা দেন তিনি। তাঁর বক্তব্য, পরিবেশের ভারসাম্য বজায় রাখতে নদীকে বাঁচানো অত্যন্ত জরুরি। পাশাপাশি, বাংলাদেশের সুগার মিলের বর্জ্য পদার্থ চূর্ণী নদী দিয়ে প্রবাহিত হয়ে জল দূষিত হচ ibে বলে অভিযোগ তুলে এ বিষয়ে সরকার ব্যবস্থা নেবে বলেও জানান তিনি। দিলীপ ঘোষের কথায়, অতীতে যা ক্ষতি হয়েছে, তা হয়েছে। নতুন করে কোনওভাবেই নদীকে ক্ষতিগ্রস্ত হতে দেওয়া যাবে না。0
0
Report
मेरठ में जंतर-मंतर जा रहे किसानों को रोककर पुलिस ने रोका
Meerut जंतर-मंतर जा रहे किसानों को मेरठ में रोका काशी टोल पर भारी पुलिस बल तैनात, किसानों से तीखी नोकझोंक। विरोध के बीच पुलिस के सामने हुक्का गुड़गुड़ाने बैठे किसान, पुलिस के समझाने के बाद किसान लौटे वापस।0
0
Report
Advertisement
